/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz प्रयागराज में सीएम सुरक्षा की रिजर्व ड्यूटी से 44 पुलिसकर्मी गैरहाजिर, मांगा गया स्पष्टीकरण uttar pradesh
प्रयागराज में सीएम सुरक्षा की रिजर्व ड्यूटी से 44 पुलिसकर्मी गैरहाजिर, मांगा गया स्पष्टीकरण

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को आगमन पर पुलिस लाइन में ड्यूटी के लिए रिजर्व रखे गए 44 पुलिसकर्मी नदारद मिले। अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने वाले सभी 44 पुलिसकर्मी को पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की सख्ती के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया।
अब डीसीपी प्रोटोकाल और डीसीपी लाइन सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण लेते हुए समीक्षा करेंगे। फिर अलग-अलग स्तर पर दारोगा, दीवान और सिपाही को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पुलिस की ओर से त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी।
विभिन्न थानों में तैनात नौ दारोगा, पांच दीवान समेत कुल 44 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में रिजर्व ड्यूटी में रखा गया था। सभी को अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट बताते हुए अधिकारियों की ओर से ब्रीफिंग दी गई थी, ताकि आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर उन्हें तत्काल मौके पर भेजा जा सके।
इधर, रिजर्व में रखे गए 44 दारोगा, दीवान और सिपाही बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए ड्यूटी से गैरहाजिर हो गए। इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को हुई तो उन्होंने इसे महत्वपूर्ण ड्यूटी के प्रति लापरवाही मानकर नाराजगी जताई। इसके बाद सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय विजय ढुल ने बताया कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के आरोप में सभी को लाइन हाजिर किया गया है।
हंडिया में पवन यादव हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।हंडिया कस्बे में 15 सितंबर को गोली मारकर हुई मुगरांव निवासी पवन कुमार यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश सामने आई है।
पुलिस ने दो आरोपियों को सरायकस्तूरी बाग के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। मुठभेड़ में जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव और निहाल अहमद के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में विनोद कुमार यादव ने कथित तौर पर पांच लाख रुपये में हत्या की साजिश रचने की बात बताई। पुलिस का दावा है कि विनोद ने जितेंद्र को 25 हजार रुपये दिए थे, जिसके बाद जितेंद्र ने बृजेश यादव और निहाल अहमद को योजना में शामिल किया।
पुलिस के मुताबिक निहाल के मोबाइल से रेकी के वीडियो और लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या के मुकदमे में साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है।
पीएम मोदी का 25 वर्षों का सेवाभाव और राष्ट्रसमर्पण प्रेरणास्रोत : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवाभाव और राष्ट्रसमर्पण को देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया जा रहा है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश की विकास यात्रा को नई गति और दिशा दी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, नक्सलवाद के खिलाफ प्रयास, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए इन्हें देश के इतिहास के महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को जनकल्याण का आधार बनाया है। उनके नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास किए गए हैं। मौर्य के अनुसार, भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता, सहजता और आत्मीयता को उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं बताते हुए कहा कि बड़े दायित्वों के बावजूद देशवासियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझना उनके जनसेवा के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने लोगों से देशहित और जनकल्याण को जीवन का संकल्प बनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो और देश निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विवेकानंद सभागार में हुआ लाइव प्रसारण
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज  मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में विश्वकर्मा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया गया। जनपद हरदोई से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 100 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं टूलकिट वितरित की गई।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्वामी विवेकानन्द सभागार, हरदोई में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, द्वारा उक्त कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की टूलकिट एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की चेक वितरित की गई।
उपायुक्त उद्योग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 की जानकारी उपलब्ध करायी गयी, जिसमें कारीगरों के लिए विस्तृत अवसर और उन्नत सहायता हेतु 5 नये परम्परागत ट्रेड मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा एवं मछुआरा एवं 9 नये आधुनिक ट्रेड मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल्स मरम्मत, इलेक्ट्रिॉनिक सामन की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लम्बर, कम्प्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टोलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी एवं सौदर्य एवं वेलनेस की जानकारी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में रू0 10.00 तक का परियोजना ऋण बिना गारंटी एवं बिना ब्याज ऋण सुविधा एवं साथ ही 15 प्रतिशत मार्जिन मनी उपलब्ध कराये जाने की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी ने सभी को इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व मे सर्वागीण विकास हुआ है। उन्होंने सभी को विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों से सभी लाभान्वित हो रहे है। उद्योगों के क्षेत्र मे देश आत्मनिर्भर हो रहा है। जहां एक ओर बड़े उद्योगों का विकास हुआ है, वही परम्परागत उद्योगों को भी बढावा मिल रहा है। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित सभी सम्बन्धित उपस्थित रहें।
उत्तर प्रदेश: आगरा दिव्यांग वासु राइडर ने प्रदूषण से मुक्ति के लिए जलाई जागरूकता की अलग, कर रहे भारत भ्रमण
मीरजापुर। विश्व विख्यात ताज नगरी यूपी के आगरा के दिव्यांग युवक वासु राइडर धरती पर बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर एक नई अलख जगाने के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं।
55% दिव्यांग के बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं। 2 जून 2025 को घर से निकले वासु राइडर अब तक कई जिलों व राज्यों का कर भ्रमण कर चुके हैं। इनका मुख्य उद्देश्य है कि पर्यावरण प्रदूषण को लेकर के लोगों को जागरूक किया जाए। गुरुवार को मिर्ज़ापुर पहुंचे वासु अपने इस अनोखे और कठिन अभियान को लेकर बताते हैं कि, जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है। डीजल-पेट्रोल का प्रयोग बढ़ रहा है और कार्बन गैसों का उत्सर्जन ज्यादा हो रहा है। यह हमारे जीवन के लिए हानिकारक है, आने वाली पीढियों के लिए ऑक्सीजन की कमी होगी और युवाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिए छोटी-मोटी दूरियों के लिए पैदल और साइकिल का उपयोग करना चाहिए, ताकि हमारा शरीर भी स्वस्थ रहें हम भी स्वस्थ रहें। वह कहते हैं हमारा समाज भी स्वस्थ रहें दुर्घटना रहित समाज हो। आए दिन अखबारों की सुर्खियों में व सड़कों पर देखने को मिलता है कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक की मौत, अज्ञात वाहन से युवक की मौत, ऐसी खबरें दिल को कहीं ना कहीं छू जाती हैं और जब एक युवा मरता है या दुर्घटना में घायल होता है तो उसके परिवार पर माता-पिता पर या पत्नी बच्चों पर क्या स्थिति होती है? यह महज कल्पना मात्र से ही सिहरन पैदा होती है। ऐसे में मैं कई देशों में जाऊंगा कई राज्यों में जाऊंगा और लोगों से विशेष करके युवाओं से यह अपील करूंगा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपना कचरा स्वयं उठाएं और कम से कम डीजल पेट्रोल वाले वाहन का प्रयोग करें। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, ताकि सभी लोग खुशहाल रहे। लोगों को किसी ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े जिससे कि किसी के बुढापे लाठी किसी बहन का भाई न असमय काल के गाल में समाये यह अब युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है की प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर रखें जिससे धरा पर जीवन बना रहे।
मनबढ़ ने वृद्ध महिला की लाठी डंडे से पिटाई कर की हत्या, पति-देवर व बेटे की हालत गम्भीर रूप
मीरजापुर। जिले के जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में मनबढ युवक ने वृद्ध महिला की लाठी डंडे से पिटाई कर हत्या कर दिया जबकि पति देवर व बेटे की पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को पीएचसी सर्रोई में दवा इलाज कराया। गांव निवासी रमाकान्त पाल पुत्र राजनरायन पाल 45 वर्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीती रात लगभग 12 बजे घर से चार सौ मीटर दूर डेरा पर पिता राज नारायण पाल पुत्र स्व. सहदेव 73 वर्ष सो रहे थे की गांव निवासी अंकित दूबे पुत्र अखिलेश दूबे पहले अपने घर पर परिवार के लोगों से विवाद किया उसके बाद रात लगभग 12 बजे डेरे पर सो रहे पिता राजनरायन पाल 73 वर्ष को लाठी से लैस कमरे में घुसकर मारने लगा पिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आज सुबह लगभग पांच बजे हम बच्चों को कोचिंग पढ़ाने जा रहे थे की पहले से घात लगाए रास्ते में मौजूद आरोपी युवक लाठी से मारने लगा किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। तब तक शौच को जा रही माता यशोदरा देवी पत्नी राज नारायण पाल 70 वर्ष को रास्ते में लाठी डंडे से पिट पिटकर हत्या कर दिया। उसके बाद चाचा तेरसू पाल 65 वर्ष को भी मारा पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलावस्था में हमें व पिता, चाचा तेरसु पाल को पीएचसी सर्रोई में दवा इलाज कराया। पिडित रमाकांत ने बताया की आरोपी युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है हमेशा नशे में रहता है उससे कभी कोई विवाद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही घायलों का दवा इलाज कराते हुए मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
मऊ राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में स्वच्छता ही सेवा 2026 का शुभारम्भ
भा. कृ. अनु. प. - राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मऊ में दिनांक 17 सितंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का शुभारम्भ किया गया | 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय के साथ विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, स्वच्छ व्यवहार एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़ना है।

इस अवसर पर संस्थान में स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। संस्थान के सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ में भाग लिया तथा स्वच्छता, स्वच्छता संबंधी आदतों और स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया ।

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत संस्थान कि एक टीम ने पिजरा एवं अलीपुर गांवों में ग्राम वासीयों के मध्य जाकर उन्हें स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया । ग्राम वासियों को सफाई की सामग्री वितरित कर उन्हें अधिक से अधिक सफाई के लिए सजग रहने के लिए उत्साहित किया गया |

इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गांवों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य समुदायों को भी बेहतर स्वच्छता प्रथाओं एवं सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।
घोरांग गांव में आबकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 200 किलोग्राम महुआ लहन किया गया नष्ट
रमेश दूबे

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी महोदय संत कबीर नगर के आदेशानुसार दिनांक 17 .09.26 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 धनघटा राज किशोर पटेल मय आबकारी स्टाफ एवं लोहरैया पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार गुप्ता मय चौकी स्टाफ
ग्राम घोरांग में दबिश दी गई ।



दौरान दबिश लगभग 200 किलो महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 3 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त के क्रम में हैसर बाजार एवं टांडा में आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया लेकिन कोई गम्भीर अनियमितता नहीं पायी गयी। दुकानों की जांच का क्रम अनवरत जारी रहेगा ।
बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : सीएम योगी

- विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 और टूलकिट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित

 - सपा पर हमला, बोले- जिन्हें सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्घी से फुर्सत नहीं थी, वे कारीगरों और आत्मनिर्भरता के बारे में क्या सोचते

- बोले- जो उत्तर प्रदेश पहले बॉटम फाइव में आता था, आज देश की दो-तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में उसकी भी गिनती

- यूपी की 96 लाख एमएसएमई इकाइयों में 3.25 करोड़ लोगों को रोजगार, कारीगरों को 10 लाख तक ब्याज और गारंटी मुक्त ऋण

- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में अब 25 ट्रेड, 10 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण, पांच हजार मानदेय और 15 हजार तक की टूलकिट

- 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो, 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर की उम्मीद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों और हस्तशिल्पियों के सम्मान समारोह में पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, जबकि प्रदेश के पास सबसे बड़ी आबादी, उर्वरा भूमि, भरपूर जल संसाधन और युवा जनशक्ति थी। मुख्यमंत्री ने कहा, बीमारू यूपी नहीं था, बीमारू तो यूपी को संचालित करने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी, जो हमारे हस्तशिल्प और कारीगरों का अपमान करते थे।

विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 और टूलकिट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले परंपरागत कारीगर हताशा और निराशा के साये में जीने को मजबूर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन व्यवस्था के अधिकारी और गुर्गे कारीगरों से वसूली करते और उनका शोषण करते थे।

 - सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्घी पर हमला

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जिन्हें सैफई में महोत्सव कराकर वहां मुंबई से लोगों को लाकर डांस कराने से फुर्सत न हो और बर्मिंघम की बग्घी लाकर अपना जन्मदिन मनाने से फुर्सत हो, वे कारीगरों के बारे में कब सोचते। वे स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के बारे में कब सोचते। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने कारीगरों के लिए योजना लागू की तो वे लोग हंसते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 2018 में उत्तर प्रदेश दिवस पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना लागू की गई। इसके बाद 2019 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की गई। इसका उद्देश्य परंपरागत कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट और बैंक ऋण से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना था।

- कारीगर श्रमिक नहीं, उद्यमी बने

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, हमारा कारीगर और हमारा हस्तशिल्पी श्रमिक न बने, बल्कि उद्यमी बने। उन्होंने कहा कि कारीगर रोज काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान उसकी आय प्रभावित न हो, इसकी भी व्यवस्था की गई है। योजना के तहत 10 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान पांच हजार रुपये मानदेय और इसके बाद 15 हजार रुपये तक की आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जाती है। कारीगरों को बैंक से जोड़कर अपना उद्यम स्थापित करने में भी सहयोग दिया जा रहा है।

- कारीगरों को 10 लाख तक ब्याज और गारंटी मुक्त ऋण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजना में पांच लाख रुपये तक ब्याज और गारंटी मुक्त ऋण की सुविधा है। कारीगरों के लिए इसकी सीमा 10 लाख रुपये तक की गई है। इसमें 10 से 15 प्रतिशत तक मार्जिन मनी की भी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने कहा, गारंटी हमारा कारीगर नहीं देगा, ब्याज भी वह नहीं देगा, ब्याज हम देंगे, बस उसको आप लोन दीजिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पूंजी की कमी किसी कारीगर के उद्यमी बनने की राह में बाधा न बने।

- अब 25 ट्रेड में प्रशिक्षण और सहयोग

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि योजना के पहले चरण में 16 ट्रेड लिए गए थे। इनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची और धोबी जैसे पारंपरिक ट्रेड शामिल थे। अब मूर्तिकार, दुधिया, माला बनाने वाले माली, भड़भूजा और मछुआरा जैसे नए पारंपरिक ट्रेड भी जोड़े गए हैं। युवाओं की जरूरतों को देखते हुए मोबाइल रिपेयर, ऑटोमोबाइल रिपेयर, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उपकरणों की मरम्मत, प्लंबरिंग, कंप्यूटर रिपेयर, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और ब्यूटी पार्लर जैसे आधुनिक ट्रेड को भी योजना में जगह दी गई है। अब कुल 25 ट्रेड में प्रशिक्षण और सहयोग दिया जाएगा।

- बॉटम फाइव से बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में यूपी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश देश के बॉटम फाइव राज्यों में आता था। आज देश की दो या तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की चर्चा होती है तो उसमें उत्तर प्रदेश की भी गिनती होती है। उन्होंने कहा कि कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को सम्मान और सहयोग देने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 96 लाख सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयां स्थापित कराई गई हैं और इनमें 3.25 करोड़ लोग काम कर रहे हैं। प्रदेश अब देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है।

- ट्रेड शो में 12 से 15 हजार करोड़ के ऑर्डर की उम्मीद

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में यूपी ट्रेड शो आयोजित होगा। इसमें प्रदेश में बने उत्पादों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। ट्रेड शो में 2,500 से अधिक प्रदर्शक और 650 से अधिक विदेशी खरीदार शामिल होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से 12 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये तक का कारोबार और ऑर्डर मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका पैसा सीधे प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों की जेब में जाएगा।

- छह लाख से अधिक कारीगरों को मिला लाभ

एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी के माध्यम से छह लाख से अधिक हस्तशिल्पियों और कारीगरों को लाभ मिला है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में नए ट्रेड जोड़कर युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्लेज योजना के तहत 14 जिलों में 205.8 एकड़ से अधिक भूमि प्लेज पार्कों के लिए स्वीकृत की गई है। महिला उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज उपादान सहायता की व्यवस्था भी की गई है।

- टूलकिट बांटी, मार्जिन मनी ऋण पोर्टल शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के श्रवण कुमार को हलवाई और रामतीर्थ को कुम्हार की टूलकिट दी। बाराबंकी की रमा जायसवाल व वंदना को दर्जी, उन्नाव के रणजीत को नाई, हरदोई के बाबूराम को मोची, कानपुर के शिवसेवक को लोहार, अवधेश को सुनार, रायबरेली के शाहिद को बढ़ई, इटावा के विजयपाल को राजमिस्त्री और लखनऊ के मनीष को धोबी के कार्य के लिए वाशिंग मशीन दी। प्रकाश साहू को हलवाई के लिए आठ लाख रुपये, राहुल कुमार को बढ़ई के लिए एक लाख, मुश्ताक को सैलून के लिए दो लाख और उन्नाव के रामबाबू व आनंद कुमार को बढ़ई के कार्य के लिए एक-एक लाख रुपये के ऋण के चेक दिए गए।

- कौशल विकास के लिए एमओयू का आदान-प्रदान

कार्यक्रम में कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के डॉ. मोहित सोनी, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के माधवेंद्र सिंह, एनएसडीसी के सीईओ डॉ. कृष्ण कुमार, हैंडीक्राफ्ट एंड कार्पेट स्किल काउंसिल के विकास भारद्वाज, टाटा पावर के उदय प्रताप सिंह और उत्तर प्रदेश के आयुक्त एवं निदेशक उद्योग विजयेंद्र पांडयन के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को मऊ के महादेव घाट पर विशेष आयोजन

मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को मऊ के महादेव घाट पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान घाट को हजारों दीपकों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ घाट पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया। आयोजन के दौरान लेजर शो भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। रंग-बिरंगी लेजर किरणों और रोशनी से घाट का वातावरण मनमोहक नजर आया।

लेजर शो के माध्यम से विभिन्न आकर्षक दृश्य और प्रकाश की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिसे देखने के लिए लोग घाट पर देर शाम तक जुटे रहे।
दीपों की रोशनी और लेजर शो के संगम ने महादेव घाट के दृश्य को खास बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दीपों की रोशनी के बीच आयोजन का आनंद लिया। देर शाम तक घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही।