दुमका : दोस्तों के साथ पार्टी मनाना गोड्डा के यश को पड़ा महंगा, दोस्तों ने ही मिलकर कर दी हत्या, 2 गिरफ्तार
![]()
दुमका : गोड्डा के यश चौधरी को दुमका में दोस्तों के साथ पार्टी मनाना महंगा साबित हुआ। किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में उक्त नाबालिग लड़के की हत्या उसके दोस्तों ने ही कर दी। सभी नशे की हालात में थे। जिस दोस्त पर भरोसा कर यश गोड्डा से दुमका आया, उसी दोस्त ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर यश की हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना बीते 6 मार्च की है। बीते 16 मार्च को उक्त नाबालिग लड़के का शव पुलिस ने नगर थाना अंतर्गत खूंटा बांध के समीप खंडहरनुमा एक जर्जर भवन से बरामद किया था। करीब 10 दिनों बाद मिली लाश की शिनाख्त करना पुलिस के लिए काफी चुनौती पूर्ण था लेकिन शव बरामदगी के महज चार दिनों बाद पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। मामले में पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
![]()
पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि बीते 16 मार्च को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत विक्षत स्थिति में खूंटाबांध लाल बहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय के पीछे खंडरनुमा भवन के अंतिम कोना में बरामद किया था। शव काफी पुराना लग रहा था एवं तत्काल उसका शिनाख्त नहीं हो पाया।
कहा कि मामले में दुमका नगर थाना काण्ड सख्या-45/25 के अंतर्गत धारा 103 (1)/61(2)/238/3(5) BNS 2023 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।
कहा कि अज्ञात शव के शिनाख्त एवं घटना में शामिल अपराधकर्मी के गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। टीम को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त की गयी जो गोड्डा निवासी राजेश कुमार चौधरी के पुत्र यश चौधरी के रूप में हुई।कहा कि यश अपने दोस्त के साथ दुमका आया था। दुमका में उसके दोस्त ने अपने एक और दोस्त के साथ 6 मार्च को उक्त खंडहर नुमा भवन में देर रात को पार्टी मनाया।
कहा कि दोनो नाबालिग दोस्तों के द्वारा पार्टी मनाने के दौरान यश के साथ आपसी वाद-विवाद में आपा खो दिया गया और इसी क्रम में दोनों लड़कों ने उसकी हत्या कर दी।
कहा कि दोनों निन्द्र बालकों को न्यायालय में उपस्थापित करवाया जा रहा है। कहा कि पुलिस ने घटना को अंजाम देते समय दोनों निरुद्ध बालकों का पहना हुआ खुन लगा कपड़ा और हत्या में इस्तेमाल खून लगा ईंट एवं पत्थर बरामद किया है।
छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी महोदय सदर बिजय कुमार महतो के नेतृत्व में बनी टीम में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधिक्षक अमित रविदास,
पु० नि० सह थाना प्रभारी नंद किशोर प्रसाद, पु० अ० नि० रोहित साव, राजीव रंजन-1 एवं बाजो रजक, स० अ० नि० कुमोद यादव, बबन प्रसाद सिंह एवं परवेज आलम और नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की गुप्ता)
Mar 21 2025, 19:59