लोक संगीत और नृत्य की छटा बिखरी, देर रात तक झूमे लोग
महोत्सव में झारखंड, ओडिशा के प्रसिद्ध लोक नृत्य छउ, पाइका का प्रदर्शन किया
![]()
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होली गीत ने भी लोगों को खूब झुमाया
महनार महोत्सव
महनार महोत्सब के प्रथम दिन देर रात तक लोक संगीत एव लोक नृत्य की छटा बिखरी। महोत्सव के मंच पर झारखंड, उड़ीसा के प्रसिद्ध लोक नृत्य छठ एवं पाइका लोक नृत्य प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रसिद्ध लोग गायक प्रिया मल्लिक एवं भवानी पांडे के लोक गीतों पर लोग रात में झूमते नाचते रहे। महनार महोत्सव के मंच पर प्रभात कुमार महतो के टीम की ओर से छऊ एवं पाइका लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। महिसासुर वध को छऊ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। साथ ही वीरों की गाथा बताती पाइका नृत्य प्रस्तुत किया गया। इन कार्यक्रमों के प्रदर्शन ने सबका खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर महनार एसडीओ नीरज कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार, एमओ महनार पुष्पक कुमार, महनार की सीओ पूजा कुमारी, बीईओ अहिल्या कुमारी, शिक्षक श्याम कुमारआदि थे।
महनार महोत्सव के प्रथम दिन देर शाम लोक गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो में लोग झूमकर नाचे। होली गीत ने भी लोगों को खूब झुमाया। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पटना के ए ग्रेड श्रेणी के लोक गायक शैलेन्द्र सिंह राकेश ने करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया
प्रसिद्ध लोक गायिका प्रिया मल्लिक ने आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया.... जगदम्बा घर में दिवरा बार अइले हो... जैसे मैथली गीत के साथ अंगुली में डसले पिया नगनिया हो ननदो पिया के बुला रंग बरसे भीगे चुनर बाली होली खेले रघुवीरा अवध में.. जैसे होली गीतों पर खूब झुमाया।
साथ ही अपनी प्रसिद्ध गीत लगाएब चार ठंडा गाकर भी खूब मनोरंजन किया। लोक गायक भवानी पांडेय ने ऐसे लहरा के तूरु बरु आ गई धड़कने चेतहासा धड़कने लगी... पनिया लाले लाल ये गौरा हमरो के चाही होली गीत.... मेरे दिन को तू जीं से जुदा करदे... ओ लाल मेरी गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के बाद प्रभात कुमार महतो, प्रिया मल्लिक एवं भवानी पांडेय को स्मृति चिन्ह एवं अंग वख देकर अनुमण्डल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।
छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके जैसे गीतों के साथ गोरिया करके सिंगार, अंगना में पिसेली चटनियां जैसे होली गीतों से भी खूब मनोरंजन किया। इनके साथ लोक गायक जगरनाथ सिंह ने भी कोरस किया। इनके साथ तबला पर विश्वनाथ मिश्री, नाल पर सुनील चैम्पियन, बैंजो पर अशोक कुमार आदि ने संगत किया। कार्यक्रम के बाद शैलेन्द्र सिंह राकेश को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर अनुमण्डल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। महनार महोत्सव के दूसरे दिन अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सरकारी एवं निजी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गीत, नृत्य नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम राय के संचालन में आयोजित स्कूली बच्चों कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा दिखाने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल की भूमिका में अवर निबन्धक महनार अजय कुमार, बीईओ अहिल्या कुमारी एवं सीओ पूजा कुमारी थी।
Mar 10 2025, 20:12