सांस्कृतिक रूप से .समृद्ध है महनार की भूमि
महनार
राज्य के कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से महनार महोत्सव-2025 का भव्य शुभारम्भ शनिवार को हुआ। महनार महोत्सव महनार नगर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महनार बालक के खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा हैं।
महनार महोत्सव-2025 का जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक बीना सिंह, जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह, उपेन्द्र कुमार राय, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानन्द सिंह, नगर परिषद महनार के सभापति रमेश कुमार राय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महनार महोत्सव का शुभारंभ किया।
महनार महोत्सव अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व कराता हैं
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं बीना सिंह ने गुब्बारा उड़ाकर प्रेम व शांति का संदेश दिया। महनार महोत्सव हम सभी को अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करना सीखाता है। राज्य बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना सभी को दिया। राज्य की महिलाओं को समृद्ध करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महनार में विकास कार्यों को पूरा करने, महनार का विकास करने के कार्यों को पूरा करते रहेंगे।
पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने महनार महात्सव के बजट का 50 लाख करने की मांग की
पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना था। ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके। इसके कारण महनार महोत्सव शुरू हुआ। उन्होंने स्थापना से लेकर आज तक महोत्सव का बजट नहीं बढ़ाने पर नाराजगी जताया। शिवचन्द्र राम ने महोत्सव के बजट को 50 लाख रुपये करने की मांग किया। जातपात की बेड़ियों को तोड़ने की अपील करते हुए कहा कि विकास के लिए सब मिलकर आगे आयें। उन्होंने महोत्सव के मंच पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, उधमियों आदि को सम्मानित करने की मांग किया।
सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी
जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह ने महनार हाजीपुर मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुये सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी प्रकट किया। उन्होंने महनार में शिवरात्रि जुलूस पर पुलिस लाठीचार्ज के घटना की निंदा करते हुई जिम्मेवार के विरुद्ध कार्रवाई की बात उठाया। जिला पार्षद उपेन्द्र कुमार राय ने महनार को अनुमण्डल बनाने में स्व मुंशीलाल राय की भूमिका को याद किया। नप सभपति रमेश राय ने महोत्सव की अवधि एवं राशि बढ़ाने की मांग की।
Mar 09 2025, 22:30