विवाह से नाखुश युवक ने चौथे ही दिन जहर खाकर की आमहत्या
शादी से नाखुश एक युवक ने विवाह के चौथे ही दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक सारण जिले के मांझी थाना के महमूदपुर मठिया गांव का मूल निवासी अशोक भारती का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार भारती था। मृतक रवि कुमार भारती की शादी सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में तय हुई थी। 20 फरवरी को लड़की पक्ष की ओर से तिलक चढ़ाया गया था। तिलक चढ़ाने के बाद लड़के ने अपने परिवार को बताया कि लड़की पसंद नहीं है।
पंचायत के दबाव में आकर लड़के ने शादी के लिए हामी भर दी
यह बात सुनकर लड़के का पूरा परिवार परेशानी में आ गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आगे अब क्या होगा। इसी बीच लड़के के पिता अशोक भारती ने दबी जुबान से लड़की के पिता को फोनकर सारी बात बताई। लड़की के पिता बिना समय गंवाए जिस थाने में लड़के के घर पड़ता है। वहां संपर्क किया और सारी बातों को बताया। मांझी थाने के थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना मोहम्मदपुर मठिया गांव के मुखिया को दी। गांव के मुखिया लड़के के पिता एवं रवि को लेकर मांझी थाने में पहुंचे। मांझी थाने पर एक छोटी सी पंचायत हुई। पंचायत के दबाव में आकर रविकुमार भारती ने शादी करने को लेकर राजी हो गया। इसके बाद रवि कुमार की शादी 24 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के साथ बड़े धूमधाम से हुई।
शादी के बाद युवक बैंक के काम से हाजीपुर स्थित नए मकान के लिए निकला था
27 फरवरी को रवि ने अपने माता-पिता को बताया कि बैंक का केवाईसी कराना है। जिसे लेकर हाजीपुर स्थित बलवा कुंवारी घर जाना होगा। यह बात कहकर रवि अपने जन्मभूमि मोहम्मदपुर मठिया गांव से हाजीपुर स्थित नए मकान पर जाने के लिए शुक्रवार को निकला। रवि के पिता अशोक भारती को आशंका थी कि रवि अपने घर से अशांत होकर निकला है। अशोक भारती को रहा नहीं गया। शुक्रवार की शाम अशोक ने अपने, पुत्र रवि को फोन लगाया, लेकिन रवि का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर अशोक भारती ने बिना समय गंवाए अपने पैतृक घर महमूदपुर, मठिया गांव से हाजीपुर स्थित बलवा कुंवारी नए घर के लिए निकले। अशोक जब हाजीपुर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला अंदर से बंद है। मोबाइल फोन बंद और घर में अंदर से ताला देख और भी अशोक भारती घबरा गए।
वहां युवक का मोबाइल स्विच होने से उसके पिता घबरा गए और सारी बातें थानाध्यक्ष रविकांत पाठक को बताई
लड़के के पिता ने यह सारी बातें सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक को बताई। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने देखा कि लड़का मृत पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है। आशंका जताई जा रहा है कि लड़के ने अपनी शादी से नाखुश होने के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की होगी। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर बलवा कुवांरी पहुंची तो युवक रवि भारती अपने घर में मृत अवस्था में पाए गये। शव का सदर अस्पताल में पोस्टमाटम करवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
![]()
Mar 02 2025, 13:31