मोटे अनाज की करें खेती, होगा फायदा: नित्यामनंद राय
हाजीपुर
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में थे। कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में पीएम किसान सम्मान नीधि सम्मान योजना के 19वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि देश और जिले के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की अहम पहल है। केवल एक आर्थिक सहायता कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरक किसानों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर जिले के दो लाख किसानों को सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर कार्यक्रम में किसानों से प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज की खेती की सलाह दी गई
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि देश और जिले के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की अहम पहल है। केवल एक आर्थिक सहायता कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरक किसानों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज उत्पानद पर जोर देने की अपील की। साथ ही प्राकृतिक खेती के उत्पाद की मार्केटिंग कराने का सुझाव दिया। साथ ही ड्रोन से छिड़काव की सलाह दी।
प्राकृृृतिक खेत के लिए सरकार किसानों की हर संभव मदद करेगी
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक व मोटे अनाज की खेती और मार्केटिंग के लिए सरकार किसानों को हर संभव मदद करेगी। इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल छह हजार रुपये की वित्तीय सहायत किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। यह पहल छोटे और सीमांत किसानों की स्थिति को सशक्त बनाने, उनकी खेती की लागत को कम करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने उद्देश्य से शुरू की गई है। हमारे किसान देश की रीढ़ हैं। उनकी कड़ी मेहनत से ही हमारा अन्न भंडार भरा रहता है। जिससे हम सबका पेट भरता है, लेकिन कई बार किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना है। ऐसे समय में सरकार की यह पहल उन्हें संबल देने का कार्य कर रही है। अब तक किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। लाभान्वित किसानों की यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
रजिस्टर्ड हर किसान के खाते में 38 हजार
यह सम्मान राशि किसान को सीधे खाते में जा रहा है, जो किसान को आर्थिक मजबूती प्रदान करती है। करोड़ों किसान के खाते में आज सीधा सम्मान योजना की राशि मिलेगी। अब तक रजिस्टर्ड हर किसान के खाते में 38 हजार रुपए जा चुका है। उन्होंने कहा हम खुद किसान है। हम अपने खेत के उपजाए अनाज को खाते हैं। सिर्फ गर्म मशाला को छोड़ कर शेष अनाज उपाजते हैं। उन्होंने कहा कि यह पीएम सम्मान योजना न दान है न सहयोग है यह तो किसान के लिये सम्मान है। सम्मान समारोह में हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, लालगंज के विधायक संजय सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान संजीव कुमार के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और पदाधिकारी मौजूद थे।
9 किसानों को किया गया सम्मानित
इस मौके पर प्रगतिशील किसानों और प्राकृतिक उत्पाद की खेती करने वाले कुल 509 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर कसे सम्मानित किया गया। इनमें कई किसानों ने अपने स्थानीय प्राकृतिक उत्पाद का प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाया था।
Feb 25 2025, 20:03