यूपी में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच खींचतान शुरू, अखिलेश ने इस सीटों पर तारे उम्मीदवार
#spcongressseatsharingupelection2027
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच खींचतान शुरू हो गई है। यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बीच चल रही बैठकों के दौर के बीच सपा ने 5 सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया है। जिसके बाद से कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।
![]()
बातचीत के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। दोनों दलों के बीच 24 नवंबर को दूसरे दौर की चर्चा भी हुई। माना जा रहा था कि बातचीत आगे बढ़ेगी और सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी, लेकिन इसी बीच अखिलेश यादव ने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सबको चौंका दिया है। इसके बाद गठबंधन की राजनीति में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
सपा ने इन पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने 24 नवंबर को पांच विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार और बुंदेलखंड की एक सीट शामिल है. पार्टी ने बेहट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया है। इन पांच नामों में चार मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया गया है। जबकि ललितपुर से ज्योति लोधी को मौका दिया गया है।
सांसद इमरान मसूद ने उठाए सवाल
सूची में शामिल पांचों नामों से ज्यादा चर्चा सहारनपुर की दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर हो रही है। समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यहां जो कुछ भी हो रहा है, उससे लगता है कि इस मामले में गंभीरता की कमी है। गंभीरता की कमी इसलिए है क्योंकि एक तरफ तो आप (समाजवादी पार्टी) बातचीत कर रहे हैं, और दूसरी तरफ आप घोषणाएं कर रहे हैं। इसलिए, अब हम अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए, क्या हमें बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं, क्योंकि इस स्थिति में क्या करना है, इसका फैसला पार्टी ही लेगी। जब आपने मेरे खिलाफ यह घोषणा कर दी है, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप मुझसे लड़ना चाहते हैं, कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं, या फिर भाजपा से? यह तो तय होना चाहिए न कि आप भाजपा से लड़ना चाहते हैं या हमसे? ऐसे में, मैं इस पर और क्या कह सकता हूं?"
सीट बंटवारें पर सहमति बनाना होगा चुनौतीपूर्ण
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई बैठक में कांग्रेस ने 120 विधानसभा सीटों की सूची सपा को सौंपी है, जिन पर वह चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की सूची में रायबरेली और अमेठी की कई विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जहां फिलहाल समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने सहारनपुर की दो सीटों पर भी दावा किया है, जबकि सपा ने वहां अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।




11 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k