/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण सिंह में आयोजित गुरु पर्व समारोह में की सहभागिता lucknow
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण सिंह में आयोजित गुरु पर्व समारोह में की सहभागिता

*गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु नानक देव जी के प्रति व्यक्त की श्रद्धा, देवीपाटन मण्डल के समस्त जनपदवासियों को दी गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं*

*गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, प्रेम, सेवा, समानता एवं सामाजिक सद्भाव का देती हैं संदेश*

गोण्डा। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल ने तहसील सदर, गोण्डा स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण सिंह में आयोजित गुरु पर्व समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया तथा अरदास में सहभागिता की। मण्डलायुक्त ने देवीपाटन मण्डल के गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती सहित समस्त जनपदवासियों को गुरु नानक जयंती एवं गुरु पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मण्डलायुक्त ने गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन एवं उनकी महान शिक्षाओं का स्मरण करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा, सेवा, समानता, सत्य एवं सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं समाज को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने तथा सभी के प्रति सम्मान एवं सद्भाव का भाव रखने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' आज भी प्रासंगिक है। यह संदेश हमें ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी एवं परिश्रम से जीवनयापन करने तथा अपनी कमाई एवं संसाधनों को जरूरतमंदों के साथ साझा करने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं एकता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश मानवता, सदाचार, सेवा एवं परोपकार है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता, आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को भी सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का स्मरण किया।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर*


*अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यों की हुई समीक्षा बैठक*


*निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा करने के दिए निर्देश*


*गोण्डा 24 नवम्बर,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा पुनरीक्षण कार्य से जुड़े जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली का शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से अर्हता रखने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में शत-प्रतिशत पंजीकृत कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, जो अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप क्षेत्रवार कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा पात्र व्यक्तियों तक पहुंच बनाकर उनका पंजीकरण कराने के लिए प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अर्ह व्यक्ति निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इस कार्य में सभी अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं नियमित संवाद बनाए रखना भी आवश्यक है।

उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा स्वयं अपने स्तर से प्रतिदिन करें। साथ ही सुपरवाइजरों को भी निर्देशित किया कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करें और प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन संबंधी एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें सभी संबंधित अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।

बैठक में पुनरीक्षण कार्यों को अभियान के रूप में संचालित करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतलाल पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद रजी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल समेत तीन दोषियों को तीन-तीन साल की सजा

लखनऊ। लखनऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को 28 साल पुराने मामले में पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल समेत तीन दोषियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

यह पूरी घटना साल 28 साल पहले 12 अगस्त 1998 की है। आरोप है कि हजरतगंज स्थित व्यापार कर भवन में अधिकारियों से मारपीट, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और एक सरकारी वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था। तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर एमएम कटियार की तहरीर पर हजरतगंज थाने में पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल के अलावा हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया।

28 वर्ष तक चली लंबी न्यायिक प्रक्रिया और विवेचना के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कई गवाहों के बयान दर्ज कराए और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने मामले की सुनवाई के बाद इसी नवंबर माह की तारीख में फैसला सुरक्षित रखते हुए हुए अगली तारीख 24 नवंबर को तय की थीं।

न्यायालय ने मंगलवार को गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपितों को दोषी करार देते हुए तीन—तीन साल की सजा सुनाई जाती है। इसके अलावा 36—36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, इस मामले के दो अन्य आरोपित मोती चंद्र अग्रवाल और श्रीनिवास अग्रवाल की मौत हो चुकी थी, जबकि राजेंद्र अग्रवाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
थाना को0नगर पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के मामले में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस मु0अ0सं0 1073/2026 धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त संजय गौतम पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम इमरती विशेन,थाना कोतवाली नगर,जनपद गोण्डा को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।


*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 23.011.2026 को वादी सत्यनरायन पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम आबिद अली पुरवा, मौजा फिरोजपुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री का विवाह दिनांक 03.04.2026 को संजय गौतम पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम इमरती विशेन, थाना कोतवाली नगर के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति संजय गौतम, सास, ससुर एवं देवर शनि व ऋषि द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोने की जंजीर की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 21.11.2026 को वादी को सूचना मिली कि उनकी पुत्री की ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 24.11.2026 को थाना को0नगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर दहेज हत्याभियुक्त संजय गौतम पुत्र अमरनाथ को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया ।
गंगा में डूबे चार लोग, किशोरी बची, महिला समेत तीन लापता

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान बिजनौर के नांगल में हादसा, पुलिस और गोताखोरों की टीमें गंगा में चला रहीं तलाश अभियान



लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंचे चार लोग गहरे पानी में डूबने लगे। एक किशोरी को बचा लिया गया जबकि एक महिला और दो बच्चे अभी भी लापता है। उनकी तलाश के लिए पुलिस और गोताखारों की टीमें लगी हुई है।

यह हादसा नांगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे का है। आसपास मौजूद लोगों ने 14 वर्षीय किशोरी दिव्यांगी को सकुशल बचा लिया, जबकि 22 वर्षीय महिला गुड़िया और दो किशोर सूरज उर्फ छोटू (16) हर्ष सैनी (16) लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। तीनों लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि नजीबाबाद के रामपुरा से एक ही परिवार के करीब 8 से 10 लोग गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के चार सदस्य गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने दिव्यांगी को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन गुड़िया, सूरज और हर्ष का कोई पता नहीं चल सका। गुड़िया (22) अरविंद की पत्नी हैं, जाे नजीबाबाद के रामपुर का रहने वाला है। सूरज उर्फ छोटू (16), राजकुमार और हर्ष सैनी (16) प्रमोद सैनी का बेटा हैं। दिव्यांगी संजीव सैनी की बेटी है।

एसपी सिटी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। तीनों लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 50 वाहनों का चालान


*संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों में मचा हड़कंप*


*ओवरलोडिंग पर भी हुई कार्रवाई, 2 पिकअप सहित 6 वाहन किए गए सीज*


*गोण्डा 24 नवम्बर,2026*।
जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन आर०सी० भारतीय के नेतृत्व में पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में ओवरस्पीडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस (नो डीएल), बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (नो एचएसआरपी), गलत पार्किंग, बिना हेलमेट तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कुल 50 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे वाहनों के विरुद्ध सीज 9चल रहे 2 ओवरलोड पिकअप वाहनों को सीज किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर 3 ऑटो तथा 1 ई-रिक्शा को भी सीज किया गया। इस प्रकार संयुक्त टीम द्वारा कुल 6 वाहनों को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक प्रपत्र अपने पास रखें, वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। साथ ही वाहन को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें और ओवरलोडिंग एवं खतरनाक ड्राइविंग से बचें।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करने से न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरे राहगीरों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है। परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का बलरामपुर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत,चारों विधानसभा क्षेत्रों में की संगठनात्मक बैठकें।
कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर संगठन की नियमित बैठकों और प्रवास पर दिया जोर,जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान।

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय हरीश द्विवेदी जी के जनपद बलरामपुर में प्रथम आगमन पर बलरामपुर बॉर्डर स्थित पावन बिजलीपुर मंदिर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जनपद आगमन के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी जी ने उतरौला,गैसड़ी,तुलसीपुर एवं बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें कीं। इन बैठकों में पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,मंडल अध्यक्षों,बूथ अध्यक्षों तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों,कार्यप्रणाली और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना।

इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा जी ने भी अलग-अलग बैठकों में सहभागिता की। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी एवं प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने,पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निरंतर क्षेत्रीय प्रवास करने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय,संवाद और निरंतर सक्रियता से सुनिश्चित होती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क के माध्यम से योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। बैठकों में कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।

इन बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही पुराने एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं के अनुभवों,सुझावों और स्थानीय परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम,विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,विधायक राम प्रताप वर्मा,शैलेश कुमार सिंह शैलू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह मोनू,शिव प्रसाद यादव,डॉ.अजय सिंह पिंकू,बिन्दु विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैस सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता,मंडल अध्यक्षगण,बूथ अध्यक्षगण,नगर अध्यक्ष,सभासदगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का बलरामपुर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत,चारों विधानसभा क्षेत्रों में की संगठनात्मक बैठकें।
कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर संगठन की नियमित बैठकों और प्रवास पर दिया जोर,जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान।

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय हरीश द्विवेदी जी के जनपद बलरामपुर में प्रथम आगमन पर बलरामपुर बॉर्डर स्थित पावन बिजलीपुर मंदिर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जनपद आगमन के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी जी ने उतरौला,गैसड़ी,तुलसीपुर एवं बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें कीं। इन बैठकों में पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,मंडल अध्यक्षों,बूथ अध्यक्षों तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों,कार्यप्रणाली और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना।

इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा जी ने भी अलग-अलग बैठकों में सहभागिता की। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी एवं प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने,पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निरंतर क्षेत्रीय प्रवास करने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय,संवाद और निरंतर सक्रियता से सुनिश्चित होती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क के माध्यम से योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। बैठकों में कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।

इन बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही पुराने एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं के अनुभवों,सुझावों और स्थानीय परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम,विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,विधायक राम प्रताप वर्मा,शैलेश कुमार सिंह शैलू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह मोनू,शिव प्रसाद यादव,डॉ.अजय सिंह पिंकू,बिन्दु विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैस सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता,मंडल अध्यक्षगण,बूथ अध्यक्षगण,नगर अध्यक्ष,सभासदगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीणों को विशेष छूट देने वाली आयुष मेडिकल एजेंसी की सर्वत्र सराहना
जौनपुर। जनपद के राजाबाजार में बाईपास रोड (प्राथमिक विद्यालय के बगल) पर आयुष मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ हुआ है ।प्रो. आयुष पांडेय द्वारा संचालित इस प्रतिष्ठान पर अब क्षेत्रवासियों को अंग्रेजी, आयुर्वेदिक एवं पशुओं से संबंधित दवाएं सब एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
दुकान की खासियत यह है कि यहां सभी प्रकार की दवाओं की खरीद पर 15 से 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। मेडिकल एजेंसी पर दवाओं की थोक एवं फुटकर बिक्री की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आम ग्राहकों के साथ-साथ थोक में दवाएं खरीदने वालों को भी लाभ मिलेगा।
यहां अंग्रेजी चिकित्सा पद्धति की दवाओं के साथ आयुर्वेदिक औषधियां तथा पशुओं के उपचार में उपयोग होने वाली दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे दवा उपलब्धता की व्यवस्था का भी उल्लेख किया गया है, ताकि जरूरत के समय लोगों को दवाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
इस शुभारंभ के अवसर पर समाजसेवी अविनाश दिनेश पांडेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं समाजसेवी प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रो. आयुष पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता और क्षेत्रवासियों को बेहतर दवा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना की। आयुष मेडिकल एजेंसी के शुरू होने से राजाबाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अंग्रेजी, आयुर्वेदिक और पशुओं की दवाएं उचित छूट के साथ एक ही छत के नीचे मिलने की सुविधा उपलब्ध होगी।
लखीमपुर में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार की मौत; छह घायल
खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास देर रात हुआ भीषण हादसा, बीमार पिता को लखनऊ से दवा दिलाकर लौट रहा था बेटा; टक्कर के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार ओमनी कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम कटहा निवासी पप्पू (30) अपने बीमार पिता जगन्नाथ (60) को दवा दिलाने के लिए लखनऊ गए थे। सोमवार रात वह पिता और अन्य लोगों के साथ ओमनी कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार में कुल 10 लोग सवार थे। रास्ते में खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, मौके पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव में जुट गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पिता-पुत्र समेत इन चार लोगों की गई जान

पुलिस और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. पप्पू (30 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ, निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन।
2. जगन्नाथ (60 वर्ष) निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन।
3. अजय पुत्र गोविंद, निवासी ग्राम अदलाबाद, थाना निघासन।
4. बहादुर पुत्र गोबरे, निवासी ग्राम बिछिली, थाना पढ़ुआ।
हादसे में पिता जगन्नाथ और उनके बेटे पप्पू की एक साथ मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस पिता को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, उनके साथ लौटते समय बेटे की भी जान चली गई।

छह घायलों को लखनऊ किया गया रेफर

दुर्घटना में घायल छह लोगों की पहचान भी सामने आई है। इनमें प्रयांश पुत्र प्यारेलाल कश्यप, निवासी ग्राम उचवा थाना पढ़ुआ; नवल किशोर पुत्र राममनोहर, निवासी ग्राम नैनापुर थाना पढ़ुआ; राजकिशोर पुत्र डालचंद्र चौहान, निवासी ग्राम अदलाबाद थाना निघासन; सनोज पुत्र रामचंद्र गौतम, निवासी ग्राम तिवारी थाना पढ़ुआ; अतुल कुमार पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम खिंचींपुरवा थाना शारदानगर और कमलेश पुत्र भजन लाल कश्यप, निवासी निघासन शामिल हैं।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ भेजा गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

ट्रक कब्जे में, फरार चालक की तलाश में पुलिस

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मेहवागंज चौकी प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता फरार ट्रक चालक को पकड़ना और दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच करना है।