/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz लखीमपुर में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार की मौत; छह घायल lucknow
लखीमपुर में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार की मौत; छह घायल
खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास देर रात हुआ भीषण हादसा, बीमार पिता को लखनऊ से दवा दिलाकर लौट रहा था बेटा; टक्कर के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार ओमनी कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम कटहा निवासी पप्पू (30) अपने बीमार पिता जगन्नाथ (60) को दवा दिलाने के लिए लखनऊ गए थे। सोमवार रात वह पिता और अन्य लोगों के साथ ओमनी कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार में कुल 10 लोग सवार थे। रास्ते में खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, मौके पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव में जुट गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पिता-पुत्र समेत इन चार लोगों की गई जान

पुलिस और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. पप्पू (30 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ, निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन।
2. जगन्नाथ (60 वर्ष) निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन।
3. अजय पुत्र गोविंद, निवासी ग्राम अदलाबाद, थाना निघासन।
4. बहादुर पुत्र गोबरे, निवासी ग्राम बिछिली, थाना पढ़ुआ।
हादसे में पिता जगन्नाथ और उनके बेटे पप्पू की एक साथ मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस पिता को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, उनके साथ लौटते समय बेटे की भी जान चली गई।

छह घायलों को लखनऊ किया गया रेफर

दुर्घटना में घायल छह लोगों की पहचान भी सामने आई है। इनमें प्रयांश पुत्र प्यारेलाल कश्यप, निवासी ग्राम उचवा थाना पढ़ुआ; नवल किशोर पुत्र राममनोहर, निवासी ग्राम नैनापुर थाना पढ़ुआ; राजकिशोर पुत्र डालचंद्र चौहान, निवासी ग्राम अदलाबाद थाना निघासन; सनोज पुत्र रामचंद्र गौतम, निवासी ग्राम तिवारी थाना पढ़ुआ; अतुल कुमार पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम खिंचींपुरवा थाना शारदानगर और कमलेश पुत्र भजन लाल कश्यप, निवासी निघासन शामिल हैं।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ भेजा गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

ट्रक कब्जे में, फरार चालक की तलाश में पुलिस

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मेहवागंज चौकी प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता फरार ट्रक चालक को पकड़ना और दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच करना है।
उत्तर प्रदेश: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, चार स्कूली छात्रों की मौत
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 बच्चे घायल हो गए। यह हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, आगरा से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस कौशांबी गई थी। मंगलवार को सभी बच्चे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हादसे के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कौशाम्बी से लगभग 50 छात्रों और स्टाफ को लेकर आ रही एक स्कूल बस मथुरा से लौट रही थी। सुबह करीब 5:45 बजे, आगरा से लखनऊ की तरफ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 209वें किलोमीटर के पास एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। तिरवा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिरवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल की बस एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है। इस घटना के दौरान सुरक्षित रहे बच्चों और स्कूल स्टाफ को दूसरे वाहन की व्यवस्था करके घर भेजा जा रहा है।एक घायल छात्र ने बताया कि कन्नौज के इलाके में छात्रों को बाथरूम कराने के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी। बस में करीब 50 बच्चे थे।
शिक्षा के क्षेत्र में श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान का सराहनीय कार्य : चित्रसेन सिंह

सुल्तानपुर । सभी बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, समान अवसर और बेहतर संसाधन पहुँचाकर श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान,कलान शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष तथा मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति चित्रसेन सिंह ने संस्थान के प्रबंधक भोलानाथ सिंह से की गई मुलाकात के दौरान उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भोलानाथ सिंह शिक्षण महर्षि हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से यह विशाल संस्थान खड़ा किया। यह शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सतत तपस्या का परिचायक है। इस अवसर पर जगत नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।
5 मार्च, 2005 को जब इस संस्थान की नींव डाली गई, तो किसी को भी सपने में उम्मीद नहीं थी कि कुछ ही वर्षों में यह संस्थान इतना विशाल स्वरूप प्राप्त कर लेंगा।आज इस संस्थान में विभिन्न संकाय के हजारों विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । शिक्षण संस्थान केअंतर्गत श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, पार्वती महिला महाविद्यालय, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, शिवव्रत इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। शिक्षण संस्थान के संचालन में भोलानाथ सिंह के सुपुत्र डॉ. वेद प्रकाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर रहे हैं।
ओवरब्रिज से नीचे गिरी तेज रफ्तार बोलेरो,चार युवकों की मौत

रामपुर। मुरादाबाद से सीतापुर अपने घर लौट रहे चार दोस्तों की सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।थाना शहजादनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।एक साथ चार दोस्तों की मौत की खबर से कोहराम मच गया।

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ओवरब्रिज से नीचे गिर गई,जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।मुरादाबाद से सीतापुर जा रही बोलेरो दुर्गनगला के पास अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी।बोलेरो में चार लोग सवार थे।तीन की मौके पर मौत हो गई,जबकि एक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।सूचना पर शहजादनगर थाना पुलिस पहुंच गई।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी की।उन्होंने बताया कि गाड़ी यूपी 34 नंबर की थी।गाड़ी नंबर से मालिक की जानकारी कर उनसे मोबाइल पर संपर्क किया गया।गाड़ी मालिक मन्नू पुत्र राजू पोरवाल हैं,जो सीतापुर के कस्बा व थाना बिसवां के रहने वाले हैं।उनके अनुसार गाड़ी उनका भाई सुनील पोरवाल लेकर किसी काम से मुरादाबाद गया था।उसके साथ बिसवां के ही अभिषेक,निलेश और रामजीवन यादव भी थे।

हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात में हुआ।गाड़ी 30 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए।उसमें बैठे चारों लोग खेत में दूर-दूर जा गिरे।काफी देर तक बोलेरो के इंजन से धुआं निकलता रहा।उसमें आग लगने की आशंका के चलते पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया।फायर ब्रिगेड ने इंजन पर पानी डालकर उसे ठंडा किया।पुलिस ने दूर-दूर पड़े चारों लोगों को देखा तो वे बेसुध थे।इनमें सुनील,अभिषेक और निलेश की सांसें थम चुकी थीं।रामजीवन यादव की सांसें चल रही थी।पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया,लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने गाड़ी नंबर से पता और गाड़ी मालिक के मोबाइल की जानकारी कर उन्हें हादसे की सूचना दी,लेकिन चारों की मौत के बारे में नहीं बताया।पुलिस ने सिर्फ एक्सीडेंट होने का बताते हुए स्वजन को रामपुर आने को कहा।शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि सुनील के भाई मन्नू के नाम गाड़ी थी।उनको फोन करके हादसे के बारे में बताया गया है।स्वजन वहां से रवाना हो गए हैं।
पुलिस झंडा दिवस पर यूपी पुलिस की उपलब्धियों का बखान, डीजीपी बोले- तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंग
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीजीपी राजीव कृष्णा ने लगाया पुलिस झंडा स्टीकर, ऑपरेशन कन्विक्शन से 1.64 लाख से अधिक अभियुक्तों को सजा, सड़क हादसों में मौतें 10 प्रतिशत घटीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को अपना 75वां पुलिस झंडा दिवस गौरव और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस झंडा स्टीकर लगाकर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न भेंट किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में समारोह आयोजित किया गया, जहां पुलिस ध्वज को ससम्मान ध्वज स्तंभ के निकट लाया गया। डीजीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध्वज को सलामी दी। पुलिस बैंड ने 'सारे जहां से अच्छा' की धुन बजाकर समारोह को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि 23 नवंबर 1952 का दिन उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है। इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस और समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस कलर यानी पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था। लाल और नीले रंग का पुलिस ध्वज शक्ति, निष्ठा, अनुशासन, त्याग और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। यह प्रत्येक पुलिसकर्मी को हर परिस्थिति में अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश के करीब 25 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास का आधार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वर्ष 2017 से अब तक दो लाख 26 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है। इससे पुलिस बल को नई ऊर्जा, क्षमता और मजबूती मिली है।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जघन्य अपराधों, माफियाओं, साइबर अपराधों और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन कन्विक्शन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2023 से 18 नवंबर 2026 तक कुल 1,64,917 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है। उन्होंने इसे प्रभावी विवेचना, अभियोजन विभाग के साथ बेहतर समन्वय और न्यायालयों में मजबूत पैरवी का परिणाम बताया।

यक्ष ऐप से आधुनिक हो रही पुलिसिंग

पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए डीजीपी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बिग डेटा आधारित यक्ष ऐप अपराध नियंत्रण तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से पुलिसकर्मियों को तकनीक आधारित सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अपराधों की रोकथाम और पुलिस कार्रवाई को बेहतर बनाया जा सके।

महिला सुरक्षा के लिए हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र

महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में डीजीपी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत वर्ष 2025 में प्रदेश के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिला पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने से लेकर विधिक सहायता, काउंसलिंग, संरक्षण और पुनर्वास तक समन्वित सहयोग दिया जा रहा है। इन केंद्रों को अधिक संवेदनशील, मजबूत और पीड़ितों के अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रत्येक थाने में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की उपलब्धता और जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के साथ आम नागरिकों को जागरूक करना भी जरूरी है।

यातायात जाम में 64 प्रतिशत की कमी

यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए डीजीपी ने बताया कि आरटीसी योजना के तहत यूपी गति प्लेटफॉर्म पर गूगल के वास्तविक समय के यातायात आंकड़ों के माध्यम से प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव और जाम की निगरानी की जा रही है।

इसके परिणामस्वरूप मार्च 2026 में प्लेटफॉर्म पर दर्ज 16,723 जाम वाले स्थानों की संख्या अक्टूबर 2026 में घटकर 6,080 रह गई। इस तरह करीब 64 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक्ट योजना प्रदेश, जनपद, थाना, महत्वपूर्ण मार्गों और दुर्घटना संभावित स्थानों तक लागू की जा रही है। नियमित समीक्षा और निगरानी के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में अक्टूबर तक सड़क दुर्घटनाओं में नौ प्रतिशत और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत की कमी आई है। इन प्रयासों से एक हजार से अधिक लोगों की जान बचाने में सफलता मिली है।

कठोरता के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी

डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि पुलिस की वर्दी अपराधियों के मन में कानून का भय और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने वाली होनी चाहिए। इसके लिए पुलिसकर्मियों में कठोरता के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है। तकनीक पुलिस का सामर्थ्य है, जबकि नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता उसका संस्कार है। प्रत्येक पुलिस कार्रवाई में कानून की मर्यादा, मानवीय गरिमा और न्याय की भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों के परिवारों के योगदान की भी सराहना की। कहा कि पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों के निर्वहन में उनके परिवारों का त्याग, धैर्य और सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का संकल्प दोहराया। साथ ही सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सेवाओं और योगदान के प्रति आभार जताया।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में शामिल करने का संकल्प

अपने संबोधन के अंत में डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उत्तर प्रदेश पुलिस को देश ही नहीं, बल्कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने अनुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को पुलिस कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने तथा आम नागरिकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में पुलिस महानिदेशक ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवार के सदस्यों को 75वें पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज से जुड़ा गौरव और सम्मान प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा, समर्पण और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
नवागत बीईओ का महिला शिक्षक संघ ने किया स्वागत
मीरजापुर। नारायनपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी शिवशंकरी धाम पर सोमवार को नवागत बीइओ चंद्रशेखर आजाद से महिला शिक्षक संघ नारायनपुर ने  शिष्टाचार भेंट मुलाकात करते हुए उन्हें बुके तथा पौधा देके स्वागत किया गया। इस दौरान महिला शिक्षक संघ को हर संभव सहयोग प्रदान करने के प्रति आश्वस्त करते हुए नवागत बीईओ ने निष्ठापूर्वक कार्य संपादन की बात कही। इस मौके पर कनक प्रभा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मंजरी सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिप्रा सिंह ब्लॉक मंत्री, लिलियन ब्लॉक महामंत्री, ब्लॉक कोषाध्यक्ष चंद्रा बहन, अर्चना सिंह सहित शिक्षिका कंचन विश्वकर्मा, सोनी, साधना, संगीता, अनुराधा, सीमा रानी भारती, प्रज्ञा, उपमा, माधुरी आदि लोग उपस्थित रहीं।
विवाहिता ने पति सहित पांच ससुरालियों पर लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गढ़ी खुर्द निवासी विवाहिता ने पाली क़स्बा निवासी पति और उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
      पीड़िता रश्मी पुत्री रंजीत के अनुसार उसका विवाह 4 दिसंबर 24 को पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम निवासी अनूप पुत्र नारेन्द्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज़ से हुआ था।जिसमे उसके पिता ने हैसियत से ज्यादा दान दहेज़ दिया था। लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज़ में दो लाख रूपए नगद और बुलेट मोटर साईकिल की मांग को लेकर उसके पति,ससुर,सास रजनी, देवर अनिल व संतोष ने उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।3 मई 26 को विपक्षी ने परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर मारपीट कर उसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया तब से वह पिता के घर रह रही है। विपक्षी बिना अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी किये वापस आने पर उसे जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैँ।
      प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मेड़ के विवाद में मारपीट कर घायल करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगिया में मेड़ जोत लेने के विवाद में एक दलित परिवार को मारपीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
     पीड़ित मुन्ने लाल पुत्र डोरी लाल के अनुसार उसका और विपक्षी का खेत पड़ोस में ही है। 12 नवम्बर को विपक्षी उसके खेत की मेड़ तोड़कर जुताई करवा रहे थे। उसने अपने पुत्र सरोज कुमार के साथ विपक्षी को मना किया विपक्षी महाराज यादव पुत्र भयंन्नू यादव ने अपने भाई अतर यादव,महिपाल पुत्र झम्मन उसके पुत्र धर्मेन्द्र व ओमेन्द्र निवासी हुसेना पुर दीवानी के साथ मिलकर जातिसूचक गाली गलौज करते हुए उसे व पुत्र को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर उसकी पत्नी पुष्पा, पुत्र मनोज पुत्री रौशनी बचाने आये तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। विपक्षी ओमेन्द्र ने उसकी पुत्री पर कुल्हाड़ी से वार कर जान से मार डालने की धमकी दी।
    थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है।पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवादित भूमि पर निर्माण के विरोध पर महिला को मारपीट कर घायल किया
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अख्तयारपुर में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर जाँच शुरू की है।
    पीड़िता तारा राजपूत पत्नी प्रेम बाबू के अनुसार उसके चाचा लालाराम की भूमि पड़ी है जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय हरदोई में विचाराधीन है।22 नवम्बर को विपक्षी राम दयाल पुत्र लल्लू अपने पुत्र नीरज भाई राम प्रकाश भतीजे राजकुमार के साथ मिलकर उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे थे उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो और फावडे से काफ़ी मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी।
       प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवादित भूमि पर निर्माण के विरोध पर महिला को मारपीट कर घायल किया

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अख्तयारपुर में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर जाँच शुरू की है।
    पीड़िता तारा राजपूत पत्नी प्रेम बाबू के अनुसार उसके चाचा लालाराम की भूमि पड़ी है जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय हरदोई में विचाराधीन है।22 नवम्बर को विपक्षी राम दयाल पुत्र लल्लू अपने पुत्र नीरज भाई राम प्रकाश भतीजे राजकुमार के साथ मिलकर उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे थे उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो और फावडे से काफ़ी मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी।
       प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।