नवागत बीईओ का महिला शिक्षक संघ ने किया स्वागत
मीरजापुर। नारायनपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी शिवशंकरी धाम पर सोमवार को नवागत बीइओ चंद्रशेखर आजाद से महिला शिक्षक संघ नारायनपुर ने शिष्टाचार भेंट मुलाकात करते हुए उन्हें बुके तथा पौधा देके स्वागत किया गया। इस दौरान महिला शिक्षक संघ को हर संभव सहयोग प्रदान करने के प्रति आश्वस्त करते हुए नवागत बीईओ ने निष्ठापूर्वक कार्य संपादन की बात कही। इस मौके पर कनक प्रभा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मंजरी सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिप्रा सिंह ब्लॉक मंत्री, लिलियन ब्लॉक महामंत्री, ब्लॉक कोषाध्यक्ष चंद्रा बहन, अर्चना सिंह सहित शिक्षिका कंचन विश्वकर्मा, सोनी, साधना, संगीता, अनुराधा, सीमा रानी भारती, प्रज्ञा, उपमा, माधुरी आदि लोग उपस्थित रहीं।
Nov 23 2026, 19:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k