/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी, पीएम मोदी ने 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान India
बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी, पीएम मोदी ने 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

#indianepaldevelopmentassistanceagreements

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा उनके पूरे देश के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लिए बड़ी मदद का एलान किया है। भारत नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा। यह राशि बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास पर खर्च होगी। बालेन शाह ने आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात की। जिसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

भारत ने 24 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की

पीएम मोदी ने सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत किया। पद संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा है। दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने संयुक्त बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आज, नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन पैकेज की घोषणा करते हैं।

भारत-नेपाल संबंध पर क्या बोल पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे पीपल टू पीपल टाइज के धागों से बुने हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं। भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है। हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी। हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी।

नेपाल और भारत के संबंध हिमालय की तरह-बालेन शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भी भारत के साथ रिश्तों को अटूट और बेहद खास बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध हिमालय की तरह अडिग और समुद्र की तरह विशाल हैं। उन्होंने मुश्किल वक्त और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भारत की ओर से मिलने वाली मदद के लिए भारत सरकार और यहां के लोगों का आभार भी जताया।

नेपाल-भारत सहयोग के लिए सहमति बनी

नेपाली पीएम बालेंद्र शाह ने आगे कहा कि हमने अपने सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने और आधुनिक बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बातचीत की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को लेकर ठोस और दूरदर्शी चर्चा की है। प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ नेपाल-भारत सहयोग के लिए सहमति बनी है।

भारत-नेपाल के बीच 8 बड़े समझौते

भारतीय प्रधानमंत्री और नेपाली प्रधानमंत्री की बातचीत के बीच दोनों देशों के बीच 8 बड़े समझौते हुएः-

1.भारत के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी और नेपाल पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग का समझौता।

2.भारत के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और नेपाल के नेशनल पुलिस अकादमी (एनपीए) के बीच समझौता।

3.भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस और नेपाल के प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज के बीच नेपाल के सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम पर समझौता।

4.भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में सहयोग का समझौता।

5.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय के बीच दक्षिण एशिया उपग्रह के उपयोग के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) नेटवर्क स्थापित करने का समझौता।

6.भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच टिकाऊ शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग का समझौता।

7.भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेपाल के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग का समझौता।

8.भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच पशुधन और मत्स्य विकास के क्षेत्र में सहयोग का समझौता।

पीएम मोदी की बात पर शशि थरूर ने जताई सहमती, बोले-कंपनियों ने अपना वादा पूरा नहीं किया

#shashitharoorpraisespmnarendra_modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के कार्यक्रम में भारतीय उद्योग जगत को लेकर नाराजगी जाहिर की। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान दो टूक पूछा कि कॉरपोरेट टैक्स में ऐतिहासिक कटौती और अन्य नीतिगत सुधारों के बाद क्या कंपनियों ने रोजगार बढ़ाने और कर्मचारियों की आय में सुधार के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं? कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया है। बता दें कि शशि थरूर पहले भी कई अवसरों और मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं।

थरूर बोले-कंपनियों ने अपना वादा पूरा नहीं किया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह एक सच्चाई है। हो सकता है कि कॉरपोरेट जगत के पास इसके बचाव में अपनी कोई दलील हो, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं, प्रधानमंत्री का तर्क यह है कि सरकार ने टैक्स इसलिए कम किए थे ताकि कंपनियां ज्यादा निवेश करें, ज्यादा नौकरियां पैदा करें और वेतन बढ़ाएं, लेकिन कंपनियों ने अपना वादा पूरा नहीं किया।

आईआईटी से पढ़े युवाओं को भी प्लेसमेंट नहीं मिल रहा-थरूर

शशि थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री की चिंता वास्तविक है। देश में रोजगार की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत है कि नौकरियां मिलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि पहली बार आईआईटी से पढ़े युवाओं को भी प्लेसमेंट नहीं मिल पाने जैसी स्थिति सामने आ रही है। पहले इस तरह की स्थिति सुनने को नहीं मिलती थी। इससे पता चलता है कि खासकर कॉलेज से पढ़कर निकलने वाले युवाओं के लिए रोजगार का माहौल काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

सरकार की नीतियों पर भी उठाए सवाल

थरूर ने इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। शशि थरूर ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री कंपनियों पर सवाल उठा रहे हैं और कंपनियां इसके लिए सरकारी नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, तो यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, उनका मानना है कि सरकार भी कई मोर्चों पर बेहतर काम कर सकती है। थरूर ने कहा कि सरकार को नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाने की जरूरत है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के दावे को खारिज किया

कांग्रेस सांसद ने देश में कारोबार करना आसान होने (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) के दावे को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा, 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' (व्यापार करने में आसानी) असल में कहीं नहीं दिखती। और मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि जिन भी व्यापारियों से मैं बात करता हूं, उनके अनुसार भ्रष्टाचार पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। और सच कहूं तो, प्रधानमंत्री ने एक बार बहुत मशहूर बात कही थी, 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा।' अब हमें समझ आया कि उनका मतलब शायद सिर्फ 'बीफ' (गोमांस) से था।'

ऑपरेशन सिंदूर’ में चीन ने दिया था पाक का साथ, भारत की तरक्की नहीं हो रही बर्दाश्त, अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा

#chinapakistanoperationsindoorlacmilitarypresence

चीन भारत की बढ़ती आर्थिक और सैन्य शक्ति को अपने लिए चुनौती मानता है। यही वजह है कि वह भारत की तरक्की को रोकने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है। अमेरिकी कांग्रेस के एक आयोग ने अपनी सालाना रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत के उदय को रोकने के लिए चीन पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। रिपोर्ट 18 नवंबर को जारी की गई है।

भारत को रोकने के लिए चीन बना रहा दबाव

अमेरिकी आयोग ने देश की संसद को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें कहा गया है कि भारत के विकास को रोकने के लिए चीन विवादित सीमा पर सैन्य दबाव बना रहा है, पाकिस्तान का साथ दे रहा है और औद्योगिक सामानों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा रहा है। अमेरिकी आयोग ने सिफारिश की है कि अमेरिका भारत के साथ खुफिया जानकारी शेयर करे, समुद्री जानकारी दे, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सहयोग को और गहरा करे।

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में को चीनी मदद

रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य मदद दी थी। चीन खुद संघर्ष में शामिल नहीं हुआ, लेकिन उसने पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ाने में मदद की। आयोग ने मई 2026 में चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी पर दिखाए गए एक इंटरव्यू का भी जिक्र किया है। इसमें चीन की विमान बनाने वाली कंपनी AVIC के इंजीनियर झांग हेंग ने बताया था कि संघर्ष के दौरान चीनी विशेषज्ञ पाकिस्तान में मौजूद थे। वे वहां तकनीकी मदद दे रहे थे। रिपोर्ट में भारतीय सैन्य अधिकारियों के उन आरोपों का भी जिक्र है, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान को चीन से सैटेलाइट तस्वीरें या खुफिया जानकारी मिली हो सकती है।

भारत पर चीन के आर्थिक प्रभाव का भी जिक्र

रिपोर्ट में भारत पर चीन के आर्थिक प्रभाव का भी जिक्र किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत चीन के ऊपर भारी मशीनरी, औद्योगिक तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर निर्भर हो चुका है जो एक बड़ी कमजोरी है। इसके अलावा चीन ने भारत को हेवी ड्रिलिंग मशीनों की आपूर्ति पर जो रोक लगाई है उसकी भी चर्चा की गई है। चीन ने बैटरी की तकनीक और दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति जो सीमित कर दी है उसकी भी चर्चा इस रिपोर्ट में की गई है। चीन भारत की कंपनियों को जरूरी सामान और तकनीक मिलने में भी रुकावट डाल रहा है।

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से पूछे चार सवाल, प्रधानमंत्री मोदी को फिर 'कंप्रोमाइज्ड पीएम' कहने पर पलटवार

#rijijuhitsbackatrahulscompromisedpmremarkposesfour_questions

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'कंप्रोमाइज्ड पीएम' वाली टिप्पणी को लेकर जमकर निशाना साधा है। रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवालों के माध्यम से हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस से चार सवाल पूछते हुए कहा कि पार्टी को 1962 के युद्ध में मिली हार के लिए माफी मांगनी चाहिए।

रिजिजू के राहुल गांधी से चार सवाल

किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस से चार सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने लिखा, कांग्रेस को चार सवालों के जवाब देने चाहिए।

• 1962 में मेरे गांव पर चीन ने कब्जा कर लिया था। क्या कांग्रेस 1962 में मिली अपमानजनक हार के लिए माफी मांगेगी?

• कांग्रेस ने भारत को गरीब देश बनाए रखा, ऐसा क्यों?

• भारत को सपेरों का देश क्यों कहा जाता था?

• भारत की अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए इसे 'हिंदू ग्रोथ रेट' क्यों कहा गया?"

राहुल गांधी की टिप्पणी पर रिजिजू का पलटवार

रिजिजू की यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा 19 नवंबर को चीन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक को लेकर मोदी पर कटाक्ष किए जाने के बाद आई है। राहुल गांधी ने तीनों नेताओं की बैठक की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा था, “अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते। समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।”

कभी भारतीय अर्थव्यवस्था को कहा था डेड इकोनॉमी, अब ट्रंप ने जमकर की तारीफ

#donaldtrumppraisesindiaeconomygdpgrowth_rate

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले साल जुलाई में भारतीय इकोनॉमी को ‘डेड इकोनॉमी’ बताया था। लेकिन, अब अमेरिकी राष्‍ट्रपति के सुर बदल गए हैं। अब वे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की तारीफ कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ करते हुए अपने ही देश के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर निशाना साधा है।

ट्रंप ने फेडरल रिजर्व पर साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर सवाल उठाते हुए भारत की अर्थव्यवस्था का उदाहरण दिया है। ट्रंप ने भारत की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कम ब्याज दरों के बावजूद मजबूत आर्थिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत में कम ब्याज दरों के साथ लगभग 7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर्ज की जा रही है, जबकि अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें आर्थिक क्षमता को सीमित कर रही हैं।

फेडरल रिजर्व को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका में ब्याज दरें कम हों तो आर्थिक विकास दर 15 से 20 फीसदी तक पहुंच सकती है। उन्होंने फेडरल रिजर्व को 'बहुत ही राजनीतिक' बताते हुए आरोप लगाया कि मजबूत आर्थिक आंकड़े आने के बाद भी ब्याज दरें बढ़ाई जा रही हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

फेडरल रिजर्व पर अमेरिका की आर्थिक क्षमता कम करने का आरोप

ट्रंप ने आरोप लगाया कि जब भी अमेरिका अच्छे आर्थिक आंकड़े पेश करता है, फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देता है। उनके मुताबिक, ऐसा करने के बजाय केंद्रीय बैंक को ब्याज दरें कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब देश की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही हो तो ब्याज दरें घटाई जानी चाहिए, क्योंकि इससे देश की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर होती है। उन्होंने पूर्व फेडरल रिजर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छे आर्थिक आंकड़ों के दौर में ब्याज दरें घटाई जानी चाहिए, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को और गति मिलती है।

भारत आ रहे नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह, क्या सुलझेंगे कालापानी-लिपुलेख विवाद

#nepalprimeministerbalendrashahtovisit_india

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। मार्च 2026 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

22 नवंबर को भारत आ रहे बालेन शाह

बालेन शाह 22 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करने और कई मुद्दों पर चर्चा करने की योजना है। इस बैठक के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री भारत से बड़ी आर्थिक मदद की मांग भी करेंगे। इनमें भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद पुनर्वास कार्यों के लिए मदद भी शामिल होगी। इसके अलावा दोनों देश आपसी व्यापार को बढ़ाने, सैन्य सहयोग को मजबूत करने और लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर भी बात करेंगे।

शाह का दिल्ली दौरा बेहद संवेदनशील

नेपाल की राजनीति और भारत-नेपाल संबंधों के लिए बालेन शाह का दिल्ली दौरा बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री बालेन शाह के सामने चुनौती है कि वो लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा का मुद्दा भारत के सामने उठाए या नहीं। विपक्ष का कहना है कि बालेन शाह जिन्होंने काठमांडू का मेयर रहते 'ग्रेटर नेपाल' का मैप तक लगा दिया था वो प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने ही वादों से पलट गये हैं। प्रधानमंत्री बालेन शाह पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने लिपुलेख जैसे विवादित मुद्दों पर पलटी मार दी है। वो भारत के सामने सीमा विवाद नहीं उठाएंगे।

नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद

बता दें कि नेपाल और भारत के बीच लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी क्षेत्रों को लेकर लंबे समय से सीमा विवाद है। भारत का लगातार यह रुख रहा है कि ये क्षेत्र उत्तराखंड का हिस्सा हैं। भारत और नेपाल लगभग 1,800–1,850 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसका अधिकांश हिस्सा स्पष्ट है, लेकिन कालापानी, लिपुलेख, लिम्पियाधुरा (लगभग 370–372 वर्ग किमी) और सुस्ता क्षेत्रों को लेकर सीमा विवाद है। भारत के अनुसार लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी उत्तराखंड का हिस्सा हैं और 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से यहां भारतीय सुरक्षा बल तैनात हैं।

क्या है लिपुलेख और लिम्पियाधुरा का मामला

साल 2020 में भारत ने अपना नया राजनीतिक नक़्शा जारी किया था.इस नक़्शे में लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को अपना हिस्सा दिखाया गया था। भारत का दावा है कि ये इलाके उसके हैं। नेपाल ने इस पर तीखी आपत्ति जताई और कहा कि भारत अपना नक्शा बदले क्योंकि कालापानी उसका इलाक़ा है। नेपाल का दावा है कि ये सभी हिस्से उसके हैं। इसके पाँच महीने बाद, मई 2020 में लिपुलेख को लेकर दोनों देशों के बीच फिर तनाव बढ़ गया। भारत की ओर से नक़्शे के जारी करने के पांच महीने बाद नेपाल ने भी अपना नया राजनीतिक नक़्शा जारी किया।18 जून 2020 को नेपाल ने संविधान में संशोधन कर देश के राजनीतिक नक्शे को अपडेट किया। संशोधन के बाद नेपाल के मानचित्र में रणनीतिक रूप से तीन अहम क्षेत्र- लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा दिखाए गए थे। इस नक़्शे में लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल की सीमा का हिस्सा दिखाया गया था। भारत ने इसे एकतरफा कदम बताया। नेपाल की कैबिनेट ने ये भी कहा था कि महाकाली (शारदा) नदी का स्रोत दरअसल लिम्पियाधुरा ही है जो फ़िलहाल भारत के उत्तराखंड का हिस्सा है। नेपाल की कैबिनेट का ये बयान भारत की ओर से लिपुलेख इलाक़े में उसके एक बॉर्डर रोड के उद्घाटन के बाद आया था। लिपुलेख से होकर ही तिब्बत चीन के मानसरोवर जाने का रास्ता है। इस सड़क के बनाए जाने के बाद नेपाल ने कड़े शब्दों में भारत के कदम का विरोध किया था। नेपाल सरकार का कहना है कि भारत ने उसके लिपुलेख इलाके में 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया है। लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी पर नेपाल के दावे को भारत ख़ारिज करता रहा है। भारत हमेशा कहता आया है कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा उसके क्षेत्र में आते हैं। नेपाल में ये एक बेहद संवदेनशील मुद्दा है। साल 2020 में इसी मुद्दे पर नेपाल में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। लिपुलेख नेपाल के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह भारत, नेपाल और चीन की सीमा से जुड़ा है। भारत इस इलाके को उत्तराखंड का हिस्सा मानता है, जबकि नेपाल इसे अपना इलाका बताता है।

कांग्रेस होती तो इस टेबल पर होते भारत के पीएम', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग को बैठक पर राहुल गांधी का बड़ा दावा

#rahulgandhitookdigmodigovttrilateralmeetingtrumpjinpingand_putin

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक के बाद बड़ा दावा किया है। राहुल गांदी ने ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग की बैठक की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते।

राहुल गांधी का तंज

चीन के शेन्जेन में तीनों नेताओं की मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर तंज कसा। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने दावा किया, "अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। एक समझौता किया हुआ कमजोर प्रधानमंत्री कभी भी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।"

भाजपा ने किया पलटवार

राहुल गांधी की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि देश को कांग्रेस से विदेश नीति पर किसी तरह के उपदेश की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर आज कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत ब्रिक्स की सदस्यता खो सकता था और वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़ जाता। भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट चीन को सौंप दी थी। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध और शर्म अल शेख में पाकिस्तान को लेकर हुई चर्चा का भी जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए उस पर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।

भारत पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद, सिंधु जल संधि पर दी थी 'हाथ काटने' की धमकी

#pakistanministerdrmusadikmalikarrivedinnewdelhi

सिंधु जल संधि पर भारत को धमकाने वाले पाकिस्तानी मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक दिल्ली दौरे पर हैं। भारतके साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बावजूद पाकिस्तान के मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली में होने वाले एससीओ समिट में शामिल होंगे। पाकिस्तान ने उन्हें 20 नवंबर से नई दिल्ली में होने वाले एससीओ समिट यानी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ‘सभ्यता और सांस्कृतिक संवाद’ में अपना प्रतिनिधि बनाया है।

20 से 22 नवंबर तक एससीओ संवाद

अपनी भारत यात्रा के दौरान मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच के विभिन्न विषयगत सत्रों में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मलिक इस मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और सभ्यताओं के बीच संवाद के महत्व के साथ-साथ कूटनीति के इस क्षेत्र में पाकिस्तान की भूमिका पर अपना पक्ष रखेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री का संबोधन एससीओ में पाकिस्तान की रचनात्मक भूमिका और देश की विविध सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित करेगा। बयान में कहा गया, 'इस मंच में पाकिस्तान की भागीदारी एक सक्रिय सदस्य देश के रूप में संवाद, सहयोग और समझ को बढ़ावा देने में उसके योगदान को दर्शाती है। यह शंघाई भावना के अनुरूप है।'

2023 में बिलावल भुट्टो के दौरे के बाद पहला पहली यात्रा

मई 2023 में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के गोवा दौरे के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई संघीय मंत्री भारत आया है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पहलगाम आतंकी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव बना हुआ है। मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री का पहला दौरा है।

भारत को दी थी धमकी

डॉ. मुसादिक मसूद मलिक पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं, जो भारत के खिलाफ जहरीली बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहे हैं। बीते साल जून में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को हाथ काटने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, "हम ऐलान कर चुके हैं कि जो भी हमारे पानी पर हाथ डालेगा, हम वो हाथ ही काट देंगे।" उनकी यह धमकी सिंधु जल संधि पर भारत के रोक लगाने के जवाब में थी।

अकवान का लैंडफॉल शुरू, उड़ीसा से लेकर आंध्र तक अलर्ट

#cycloneakvanlandfallwindspeed_alert

बंगाल की खाड़ी में तबाही का खतरा बनकर आगे बढ़ रहे चक्रवाती तूफान अकवान का लैंडफॉल शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान अकवान के गोपालपुर के पास टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले 3 घंटे तक जारी रह सकती है। इसके चलते ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश शुरू हो रही है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक तूफान के तट पार करने की प्रक्रिया अगले तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना है। इससे पहले अकवान की ताकत में कमी आई थी और यह गंभीर चक्रवाती तूफान से चक्रवाती तूफान में बदल गया था। हालांकि इसकी तीव्रता कम होने के बावजूद ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में खतरा बना हुआ है।

तीन लाख लोगों लोगों को किया गया शिफ्ट

चक्रवात अकवन की लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पुरी समुद्र तट पर तूफानी हलचल और तेज हवाओं का असर भी दिखने लगा है। ओडिशा के तटीय इलाकों में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए हैं। ओडिशा में करीब तीन लाख लोगों लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इनके लिए 2,523 राहत शिविर बनाए गए हैं और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।

विशाखापत्तनम तट पर चल रही तेज हवाएं

चक्रवाती तूफान 'अकवन' के प्रभाव के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरों के साथ अशांत स्थिति बनी हुई है। हालांकि, विशाखापत्तनम पर चक्रवात का सीधा खतरा टल गया है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज के कारण आज उत्तरी आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में भी चक्रवाती तूफान अकवान का असर

चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल गया है। कोलकाता समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि यह तूफान आज ओडिशा तट से टकरा सकता है। दूसरी ओर, दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन तटीय इलाकों में भारी से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, आसमान में घने बादल छाए हैं और नदियों व समुद्र का जलस्तर बढ़ने से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, वहीं बक्खाली और गंगासागर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों को समुद्र में नहाने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।

47 ट्रेनें रद्द और 28 के समय में बदलाव

ओडिशा में चक्रवात 'अकवन' के मद्देनजर एहतियात के तौर पर 47 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 28 ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है। आपातकालीन बचाव और राहत कार्यों के लिए भारतीय तटरक्षक बल और रेल समन्वय सेल सक्रिय रखे गए हैं, जबकि निर्बाध संचार व्यवस्था के लिए 17 सैटेलाइट फोन, सेल्स ऑन व्हील्स और दूरसंचार बैकअप की व्यवस्था भी की गई है।

3 महाशक्तियों की महामंथन, ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग ने की ऐतिहासिक बैठक

#trumpputinxijinpingshenzhen_summit

चीन का शेनझेंग शहर इस वक्त दुनिया की डिप्लोमेसी का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आज चीन के शेन्जेन शहर में त्रिपक्षीय बैठक हुई है। दुनिया के तीन शक्तिशाली शासकों के बीच इस तरह की ये पहली बैठक है। दरअसल, चीन के शेन्जेन में एपेक शिखर सम्मेलन चल रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी पहली त्रिपक्षीय बैठक की।

ट्रंप- दुनिया की जिम्मेदारी अमेरिका, रूस और चीन पर

त्रिपक्षीय बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया की जिम्मेदारी अमेरिका, रूस और चीन पर है और यह बैठक ऐतिहासिक है। ट्रंप ने कहा, पहले के नेता अक्सर उन देशों से बात करने से बचते थे जिनसे उनके मतभेद होते थे, लेकिन वे इसके उलट सोचते हैं और इस पर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि तीनों नेता मिलकर एक अलग रास्ता चुन रहे हैं, जहां यह ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन कई अहम मुद्दों पर नए अवसर और नजरिये तलाशने का मौका देता है, जिन्हें कमरे में मौजूद हर कोई जानता है, और उम्मीद है कि दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के रूप में वे सभी के लिए एक कहीं बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

ट्रंप बोले- इतिहास रच रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि इस यात्रा से अमेरिका, रूस और चीन के नेताओं के बीच पहली बार त्रिपक्षीय बैठक का अवसर मिला है और आज वे वास्तव में इतिहास रच रहे हैं। उनके अनुसार, तीनों देशों के बीच चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है और काफी विषयों पर बातचीत हो भी चुकी है, क्योंकि दुनिया के तीन सबसे बड़े देशों के राष्ट्रपतियों के रूप में उन पर केवल अपने लोगों ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रह को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर खुला, सम्मानजनक और सार्थक संवाद बनाए रखने की विशेष जिम्मेदारी है।

दुनिया में परमाणु प्रसार को रोकने के लिए तीनों देशों का सहयोग बेहद जरूरी-ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, रूस और चीन धरती पर परमाणु हथियारों की संख्या कम करने और उनके इस्तेमाल के खतरे को घटाने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक विशेष स्थिति में हैं। ट्रंप ने स्वीकार किया कि अपने देशों में हथियारों की कटौती की संभावना तलाशना बेहद कठिन काम है, क्योंकि एक बार किसी देश के पास हजारों परमाणु हथियार आ जाएं तो उन्हें छोड़ना किसी भी नेता के लिए आसान नहीं होता, खासकर तब जब अन्य देशों के पास भी कम संख्या में ही सही, लेकिन परमाणु हथियार मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के अन्य देशों में परमाणु प्रसार के खतरे को रोकने के लिए तीनों देशों का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है, जैसा कि ईरान के मामले में किया जा रहा है, और अमेरिका ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

शीत युद्ध की मानसिकता छोड़ देनी चाहिए- शी जिनपिंग

वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस, अमेरिका और चीन के बीच बेहतर सहयोग की अपील की है। उन्होंने तीनों देशों से आपसी संबंध मजबूत करने को कहा। जिनपिंग ने कहा कि तीनों देशों को एक-दूसरे का साझेदार और दोस्त बनना चाहिए। बड़े देशों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्हें शांति से साथ रहना चाहिए। शी जिनपिंग ने कहा, तीनों देश मिलकर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था को स्थिर रखने के लिए बेहतर तालमेल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों देशों को उच्च स्तर पर नियमित बातचीत जारी रखनी चाहिए। साथ ही, संकट के समय आपस में बातचीत करने के लिए एक व्यवस्था बनानी चाहिए।