कोयला मंत्रालय का स्टार रेटिंग समारोह: SECL की 3 भूमिगत खदानों समेत छत्तीसगढ़ की 5 खदानें सम्मानित
रायपुर- भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा आज रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन के आधार पर कोयला एवं लिग्नाइट खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की कुल 50 पांच सितारा खदानों को सम्मानित किया गया। इनमें 15 भूमिगत (अंडरग्राउंड) तथा 35 ओपनकास्ट खदानें शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से सुरक्षित, कुशल, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल खनन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली खदानों के योगदान को मान्यता दी गई।
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार वितरण के पश्चात अपने संबोधन में उन्होंने कोयला क्षेत्र में उत्कृष्टता, सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिम्मेदार एवं सतत खनन पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय के अपर सचिव सानोज कुमार झा, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम, कोयला नियंत्रक संगठन (CCO), नई दिल्ली के कोयला नियंत्रक सतीश कुमार सहित कोयला मंत्रालय एवं विभिन्न कोयला कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में देश की विभिन्न कोयला कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
छत्तीसगढ़ के लिए भी यह समारोह विशेष उपलब्धि का अवसर रहा। पांच सितारा रेटिंग प्राप्त खदानों की सूची में दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की तीन भूमिगत खदानें—बंगवार अंडरग्राउंड माइन, खैराहा UG माइन और बहेराबांध UG माइन—शामिल हैं। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की गेरे पेलमा सेक्टर-III कोल माइन तथा पारसा केंटे कोलियरीज लिमिटेड की पारसा ईस्ट एंड कांटा बासन ओपनकास्ट कोल माइन को भी पांच सितारा रेटिंग प्राप्त हुई है।
कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग नीति के अंतर्गत कोयला एवं लिग्नाइट खदानों के प्रदर्शन का विभिन्न निर्धारित मानकों पर व्यापक मूल्यांकन किया जाता है। इनमें परिचालन दक्षता, उत्पादन एवं उत्पादकता, तकनीकी नवाचार, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन, सतत विकास तथा स्थानीय समुदायों के कल्याण से जुड़े पहलू शामिल हैं। मूल्यांकन एवं सत्यापन की प्रक्रिया कोयला नियंत्रक संगठन द्वारा नियुक्त समीक्षकों के माध्यम से की जाती है।
स्टार रेटिंग प्रणाली का उद्देश्य खदानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना तथा उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को व्यापक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल देश के कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रदर्शन आधारित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं सतत खनन को प्रोत्साहित करती है।
कोयला मंत्रालय की यह पहल देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास में कोयला क्षेत्र के योगदान को मजबूत करने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

रायपुर- भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा आज रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन के आधार पर कोयला एवं लिग्नाइट खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की कुल 50 पांच सितारा खदानों को सम्मानित किया गया। इनमें 15 भूमिगत (अंडरग्राउंड) तथा 35 ओपनकास्ट खदानें शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से सुरक्षित, कुशल, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल खनन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली खदानों के योगदान को मान्यता दी गई।

रायपुर- सी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायपुर में बी.एससी. नर्सिंग के विद्यार्थियों से प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने इस मामले को गंभीरता से उठाया है। विद्यार्थियों से प्राप्त शिकायत के आधार पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने पहले शुक्रवार को स्वयं कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात की थी और कॉलेज प्रबंधन को इस प्रकार की अतिरिक्त वसूली बंद करने की चेतावनी दी थी। वहीं आज उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति से मुलाकात कर पूरे मामले की लिखित शिकायत की और तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की।
रायपुर- छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोरियाकला में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर विद्यार्थियों से कथित रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। छात्रों की इस समस्या को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की टीम ने कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन से मुलाकात की और तत्काल अतिरिक्त वसूली बंद करने की मांग की।


रायपुर- सकारात्मक पत्रकारिता और समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित हो रहे दैनिक दबंग स्वर का छठवां स्थापना दिवस 25 अक्टूबर को रायपुर के वृन्दावन सभागृह में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वक्ता मंच द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर की 100 विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर- मसीही समाज को संवैधानिक अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को रायपुर में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जागरण जनसेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे सेंट पॉल्स कैथेड्रल, रायपुर में होगा।
रायपुर- स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) से संबद्ध, ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘डिमांड डे’ मनाया। पत्रकारों ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपति के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन का पाठ किया गया। बाद में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचा और राज्यपाल रमेन डेका को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
अंबिकापुर- अम्बिकापुर-बनारस रोड को जोड़ने वाली डिगमा रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। जर्जर सड़क के चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर बीते दिनों स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद गड्ढों को पाटने का काम किया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क पर गड्ढे फिर नजर आने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
खराब सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ अन्य राहगीरों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खास बात यह है कि डिगमा रोड श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए प्रमुख पहुंच मार्ग है। ऐसे में विद्यार्थियों और कॉलेज आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है।

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव और क्रीड़ाधिकारी तिलकराज टोप्पो ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों के बीच बॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इ
स अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर, कम्प्युटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अम्बिकापुर- सावन की हरियाली में विद्यार्थियों के हाथों में हिना की खुशबू इतराई तो छात्र-छात्राओं ने राखी बना कर भाई-बहन के प्यार का इजहार किया। यह दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मेहंदी सजाओ तथा राखी बनाओ प्रतियोगिता के दौरान का था.

क्रिएटिव क्लब के तत्वावधान में सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्राओं ने मेहंदी के कोन से बारीक कलाकृति हाथों पर उभार कर जीवन का रंग दिखाये। जीवन के विभिन्न अवसरों पर आने वाले पल हाथों पर इबारतें करते नजर आये।
क्रिएटिव क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय ने प्रतियोगिता के निर्णायकों में श्री साई शिरडी शिक्षण समिति की ओर से अलका इंगोले, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव, डॉ. अलका पांडेय, विनीता प्रजापति रहीं।
Nov 12 2026, 19:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1