/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1705416222766666.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1705416222766666.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1705416222766666.png StreetBuzz s:amit
देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने वृक्षारोपण, डायलिसिस मरीज को सहयोग एवं Doctor's. & CA सम्मान  के साथ नए सत्र का जोरदार आगाज किया गया l
देवघर: 1 जुलाई 2026 इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने सत्र 2026–27 का शुभारंभ समाजसेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से विभिन्न सेवा परियोजनाओं के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई, जो St.Mary's School में की गयी. जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। क्लब की सदस्यों ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्लब ने सदर अस्पताल, देवघर में एक डायलिसिस मरीज को गोद लेकर उसके उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने की पहल की। यह सेवा कार्य जरूरतमंद मरीजों के प्रति क्लब की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है। इस अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10  चिकित्सकों (Doctors) का सम्मान किया गया। साथ ही, अपने पेशे में उत्कृष्ट योगदान एवं ईमानदारी के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (Chartered Accountants) को भी सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य सेवा, मित्रता एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए सत्र में क्लब की पूरी टीम समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करेगी। कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही  जिसमें।  Sushma Rani, Chandra Prabha, Arpana Sinha Archana Sinha ,Kanchan Murti ,Namita Bhagat ,Rashmi Ranjan jha , Archana Bhagat,Anita Gupta ,Gyani Mishra, Nisha Jaiswal,Savitri Gupta की उपस्थिति रही  सभी ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जारीकर्ता:सुषमा रानी  संपादक  (2026–27)
अब एक ही शिवसेना बची...’, अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा तंज

#amitshahtakesjibeonuddhavthackeray

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवसेना के दो गुटों में चल रही कलह के बीच तीखा तंज कसा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही उद्धव खेमे पर तंज कसा और कहा कि अब एक ही शिवसेना है, कोई गुट नहीं बचा है। शनिवार को उन्होंने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला।

अब केवल एक ही 'शिवसेना'-अमित शाह

अमित शाह ने वहां महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर परिसर में विकास कार्यों की शुरुआत की। इसी दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'पहले एकनाथ शिंदे के नाम के आगे 'शिंदे गुट' लगाना पड़ता था, लेकिन अब केवल एक ही 'शिवसेना' रह गई है, अब कोई अन्य गुट बाकी नहीं रहा है।' अमित शाह ने एकनाथ शिंदे का परिचय देते हुए यह टिप्पणी की। जब शाह ने यह कहा तो मंच पर एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। 

12 सालों के दौरान भारत ने तरक्की की-अमित शाह

अमित शाह ने कोल्हापुर में कहा कि कहा कि इतिहास इस बात को याद रखेगा कि मोदी के नेतृत्व में 12 सालों के दौरान भारत ने तरक्की की, विकास किया और अपनी संस्कृति को संजोकर रखा। उन्होंने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि हमारे लिए पश्चिम बंगाल को बहुत मुश्किल लक्ष्य बताय जा रहा था लेकिन अंतिम चुनाव में वहां भी बीजेपी की सरकार बनी है। 

शिंदे की शिवसेना और उद्धव गुट के बीच कलह

बता दें कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव गुट के बीच फिर से कलह मची हुई है। उद्धव सेना के 6 सांसदों के बारे में चर्चा है कि वे किसी भी दिन एकनाथ शिदे गुट का दामन थाम सकते हैं। इन सभी को संभालने के लिए दिल्ली में उद्धव सेना की एक मीटिंग भी हुई थी, लेकिन ये लोग नहीं पहुंचे थे। ऐसे में साफ है कि सभी 6 सांसद बागी होने को तैयार हैं। इस बीच शुक्रवार को दोनों गुटों ने शिवसेना की स्थापना के 60 सालों पर अलग-अलग आयोजन किए। कुछ जगहों पर तनाव की स्थिति भी दोनों गुटों के बीच देखी गई।

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश और कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए भानु प्रताप सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार गांव का निवासी था। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और हत्या, डकैती, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग सहित विभिन्न गंभीर अपराधों के 40 से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ गोरखपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज थे।

सूत्रों के मुताबिक, भानु प्रताप सिंह पर अलग-अलग जनपदों की पुलिस द्वारा कुल 1 लाख 65 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसमें एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये और 15 हजार रुपये के इनाम शामिल थे। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और अदालत में भी लगातार गैरहाजिर रहता था।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज एसटीएफ को सूचना मिली थी कि भानु प्रताप सिंह अयोध्या क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जे.पी. राय के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने महाराजगंज थाना क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख भानु प्रताप सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी गोली चलाई, जिसमें उसके सीने में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद देर रात करीब 12 बजे के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था को भी एहतियातन बढ़ा दिया गया।

दर्शन नगर चौकी प्रभारी बृजभूषण ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अवस्था में भानु प्रताप सिंह को मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) Amitabh Yash ने बताया कि भानु प्रताप सिंह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के 40 से अधिक मामलों में वांछित था। प्रयागराज एसटीएफ यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हुआ था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूर्वांचल क्षेत्र में भानु प्रताप सिंह की पहचान एक खतरनाक सुपारी किलर के रूप में थी। पुलिस को कई चर्चित आपराधिक मामलों में उसकी तलाश थी। उसके मारे जाने को प्रदेश पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बड़ी सफलता माना जा रहा है।