डाला छठ पर सीताकुण्ड घाट की सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम
![]()
सुल्तानपुर, दशहरा दुर्गापूजा एवं दीपावली का त्योहार सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त आगामी डाला छठ पर्व दिनंाक 15 एवं 16 नवम्बर, 2026 को सकुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सीताकुण्ड घाट पर नगर पालिका परिषद द्वारा तैयारी प्रारम्भ कर दी गयी है, जिसका निरीक्षण पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों व स्वर्णकार समाज के सम्भ्रान्त जनों के साथ आज दिनांक 11 नवम्बर किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने गोमती नदी घाट पर आवश्यक तैयारियों को चुस्त दुरूस्त करने हेतु दिशा-निर्देश देते हुए आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत घाट पर आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग, घाट पर स्थित गड्ढों की पटाई व बालू से भरी बोरियों द्वारा समतलीकरण, महिलाओं के स्नान के लिए वैकल्पिक सीढ़ी/रैम्प की व्यवस्था के साथ ही वस्त्र बदलने हेतु समुचित व्यवस्था, सीताकुण्ड घाट नदी तट व पहुंच मार्ग पर समुचित जनरेटर युक्त अबाध प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल ट्वायलेट की व्यवस्था एवं सम्पूर्ण घाट स्थल की वृहद् स्तर पर साफ-सफाई, फागिंग आदि समय से पूर्ण करते हुए श्रद्धालुओं हेतु समुचित पेयजल व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस पर्व पर स्वर्णकार समाज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद स्वरूप भण्डारों का आयोजन किया जाता है, नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी डाला छठ पर्व के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, संरक्षक भरत जी सोनी, मुन्ना सोनी, विनोद सोनी व पालिका के प्रभारी सफाई लि0 प्रशान्त रावत, मार्ग प्रकाश प्रभारी अजय कुमार तिवारी, सफाई विभाग के दीपक कुमार रावत, साहिल सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()
![]()
![]()










मुरादाबाद। एमपीएस क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद में अभ्यास कर रही मेरठ निवासी क्रिकेटर पलक सिंह का उत्तर प्रदेश अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। पलक सिंह का यह चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। पलक ने अपनी लेग ब्रेक गेंदबाजी से चयन कर्ताओं को प्रभावित करने में सफल रहीं।
जौनपुर। मानवता की सेवा (निशुल्क और बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना) ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म और सबसे सच्ची ईश्वर की पूजा है। इसी भावना और सोच के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही संस्था केडीआर फाउंडेशन ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों जरूरतमंद परिवारों को मिठाई बांटकर दीपावली मनाई। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कठार गांव निवासी विनोद आर सिंह ने इस संस्था का गठन किया है । संस्था के माध्यम से प्रतिवर्ष केडीआर हाउस में सैकड़ो लोगों का नेत्र परीक्षण किया जाता है। जिन लोगों को ऑपरेशन की जरूरत होती है, उनका ऑपरेशन भी कराया जाता है। कठार गांव के केडीआर हाउस के अलावा बदलापुर बाजार के आसपास स्थित अनेक गांवों में जरूरतमंद लोगों को मिठाई का वितरण किया गया। यह सराहनीय कार्य मुख्य कार्यकर्ता अमरधारी सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।भानु प्रताप सिंह, त्रिभुवन नाथ सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह, सौरभ सिंह,तुषार सिंह , सुयोग सिंह , आयुष सिंह , रुद्र प्रताप सिंह , अमन यादव , सुंदरम जायसवाल , छोटू गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने इस नेक काम में अपना हाथ बंटाया।
Nov 11 2026, 16:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k