/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz सुल्तानपुर ,सरस्वती विद्या मंदिर पत्रकार वार्ता/क्षेत्रीय विज्ञान गणित मेला 2026* sultanpur
सुल्तानपुर ,सरस्वती विद्या मंदिर पत्रकार वार्ता/क्षेत्रीय विज्ञान गणित मेला 2026*
आज सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ने मंच से बोलते हुए कहा -  पत्रकार बंधुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती 1952 से काम कर रही है और जब 1952 में पहला शिशु मंदिर गोरखपुर में प्रारंभ हुआ तो उसका उद्देश्य था कि जो युवा पीढ़ी है वो संस्कार युक्त होनी चाहिए। संस्कार माने भारतीय संस्कृति के संस्कार। वही उन्होंने कहा कि दूसरा उद्देश्य था कि हमारे विद्यालय से पढ़ के निकलने वाले भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास हो - शारीरिक,प्राणिक,मानसिक,बौद्धिक विकास। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। मुख्य वक्ता: श्रीमान हेम जी - क्षेत्र संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र पत्रकार वार्ता के बाद मंच से पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विद्यालयों के आचार्य और प्रबंध समिति के लोग मौजूद रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं जल संसाधन, नहरों की सिल्ट सफाई एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में सिंचाई एवं जल संसाधन, नहरों की सिल्ट सफाई एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नहरों की सिल्ट सफाई, सिंचाई बन्धु तथा निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि नहरों की सिल्ट सफाई एवं स्क्रैपिंग के कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नहरों की सिल्ट सफाई एवं स्क्रैपिंग का कार्य नवम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में प्रारम्भ कर ’15 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य’ निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों की समयबद्धता एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विषयों तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त जनपद में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में राजकीय नलकूपों के जीर्णाेद्धार की परियोजना, राजकीय नलकूपों की वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित परियोजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों, अब तक प्राप्त प्रगति तथा अवशेष कार्यों के संबंध में विभागीय विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखते हुए निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण कराने पर जोर दिया। बैठक में विभागीय कार्ययोजना के अनुसार नहरों की सिल्ट सफाई, सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा संचालित परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियन्ता एवं संबंधित विभागीय अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
के.आर. इंटरनेशनल स्कूल में अन्नपूर्णालय कैंटीन का उद्घाटन, समाजसेवियों एवं संस्थाओं को किया गया सम्मानित*
सुल्तानपुर,मोतिगरपुर क्षेत्र के ढेमा स्थित के.आर. इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्मित कैंटीन ‘अन्नपूर्णालय’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतिगरपुर के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के योगदान की सराहना की गई। विद्यालय के प्रबंधक के.आर. राय ने बताया कि अन्नपूर्णालय की स्थापना विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के साथ उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वस्थ खानपान भी आवश्यक है। अन्नपूर्णालय के शुभारंभ से विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में बेहतर भोजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में डॉ ऋषभदेव शुक्ला, कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’, आशु कवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’, सुशील कुमार साहिदुंदु, आद्या सिंह, प्रदीप, सूरज शर्मा, देवेंद्र वर्मा, राज कूपर, संतोष सिंह, गप्पू सिंह, प्रधानाचार्य निरुपमा श्रीवास्तव, शिव कुमार तिवारी, डॉ. अमित मिश्र, राज कुमार मिश्र एवं प्रांजल मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सम्मानित समाजसेवियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने जीता पदक*

खिलाड़ियों में जुनून हो तो उम्र माने नहीं रखती।
उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में दिनांक 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजन संपन्न हुआ जिसमें एथलेटिक्स के पूर्व खिलाड़ी राकेश कुमार ने 40 वर्ष की आयु वर्ग में लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीते। वहीं शरद पाठक 40 वर्ष की आयु वर्ग में 10000 मीटर की दौड़ में का कांस्य पदक जीतकर जनपद को गौरवान्वित करने का कार्य किया है उनके इस दौड़ की उपलब्धि के लिए जनपद के कुश्ती एसोसिएशन के सचिव सत्यवीर यादव, ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आर बी पांडे, राजेश वर्मा ,महेश कुमार,कबड्डी संघ से राम अवतार, वर्मा, आशुतोष यादव, आदि लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी
सुल्तानपुर जनपद के शंकरगढ़ में खुले मंच से बोले पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह उत्तर प्रदेश में जो अपराध करेगा वह सीधा जेल जाएगा*
उत्तर प्रदेश में जो अपराध करेगा वह सीधा जेल जाएगा यह कहना है सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का दरअसल विनोद सिंह आज राजनैतिक एवं सामाजिक बिंदुओं पर संवाद गोष्ठी के जरिए धनपतगंज क्षेत्र के शंकरगंज बाजार में लोगों से रूबरू हुए थे। इस दौरान गोष्ठी में उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया और क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्य गिनवाए। उन्होंने कहा सुल्तानपुर विधानसभा में जिस जिस इलाके में उन्होंने जो जो विकास कार्य करवाए हैं वे स्वयं जनता के बीच पहुंच उन्हें बता रहे हैं। धनपतगंज की बात की जाए तो बल्दीराय तहसील से जुड़े 57 राजस्व गांव जो इस क्षेत्र के लिए नासूर बन चुके थे, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बदौलत उसे पुनः सदर तहसील में जुड़वाने का कार्य किया गया। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि दशकों से जिस कटका मायंग रोड जिसपर केवल गढ्ढे ही गढ्ढे थे, आज उसपर गाड़ियां आराम से फर्राटा भर रही हैं, ये इसलिए हुआ क्योंकि आप सब ने मौका दिया। वहीं विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि धनपतगंज ब्लॉक ऐसा ब्लाक था जहां 64 साल तक कभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मीटिंग तक नहीं हुई, आज प्रतिवर्ष वहां तीन चार करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी क्षेत्र में तमाम विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बाइट विनोद सिंह सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री इसके पहले मंच से उन्होंने क्षेत्र में जल्द ही होने वाले तमाम विकास कार्य गिनवाए। वहीं सपा पर आरोप लगाते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा 10 साल तक यहां समाजवादी पार्टी से अनूप संडा विधायक थे, धनपतगंज क्षेत्र में उनके द्वारा करवाया गया कोई एक कार्य उनका गिनवा सकता है। उससे पहले लोग इस सड़क पर धान की खेती करते थे।कटका मायंग रोड 40 करोड़ से बनी है ये मामूली अचीवमेंट नहीं है। वहीं बल्दीराय तहसील से 57 गांव सदर तहसील में लाने की बात होती थी तो लोग संकट में आ जाते थे। मैने प्रस्ताव भेजा तो लोग हंस रहे थे, लेकिन फिर भी मैं लगा रहा,उसी का परिणाम है कि आज कितनी बड़ी सुविधा इन 57 गांव के लोगों को मिली है।

उन्होंने साफ कहा कि इस क्षेत्र के लिए पूर्व विधायकों में से किसी ने भी कोई एक कार्य किया हो। उन्होंने इलाके का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा।
सुल्तानपुर में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी 3 नवंबर को, प्रेरणा सभागार में होगा आयोजन*
सुल्तानपुर,कार्यालय उप कृषि निदेशक सुल्तानपुर द्वारा जारी पत्रांक 1397 / मैकेनाइजेशन / इन-सीटू / ई-लॉटरी / समिति / 2026-27 दिनांक 02-11-2026 के अनुसार कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ई-लॉटरी का आयोजन किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासनादेश के क्रम में गठित समिति के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत अवशेष कृषि यंत्रों की बुकिंग दिनांक 07.10.2026 से 27.10.2026 तक विभागीय पोर्टल पर की गई थी। इन यंत्रों की होगी ई-लॉटरी:

आलू बोने की मशीन लक्ष्य-1 बुकिंग-3, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस लक्ष्य-1 बुकिंग-11, पावर चैफ कटर लक्ष्य-4 बुकिंग-17, रोटावेटर लक्ष्य-1 बुकिंग-7, पावर टिलर लक्ष्य-1 बुकिंग-5, किसान ड्रोन लक्ष्य-1 बुकिंग-2 एवं हैप्पी सीडर/स्मार्ट सीडर लक्ष्य-1 बुकिंग-5, रीपर कम बाइंडर लक्ष्य-1 बुकिंग-2। संयुक्त कृषि निदेशक अभियंत्रण, कृषि भवन लखनऊ के पत्रांक 1465 / ई-लॉटरी दिनांक 28.10.2026 के क्रम में उक्त यंत्रों की ई-लॉटरी *दिनांक 03.11.2026 को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार प्रेरणा सभागार, विकास भवन सुल्तानपुर में प्रातः 11:00 बजे* सम्पन्न कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों व सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों को निर्धारित स्थल पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सुल्तानपुर गृहजनपद में नर्सिंग होम का उद्घाटन करने पहुंचे आप सांजद संजय सिंह का बयान*
सुल्तानपुर,अमित शाह के बयान की पंजाब यूपी उत्तराखंड में कर रहे जीत का दावा पर बोले संजय सिंह। उनके डॉ और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है, जिस पंजाब में जीत का वे दावा कर रहे वहां बीजेपी की केवल एक सीट है। अगर उन्होंने ज्ञानेश कुमार से कोई सेटिंग कर रखी है तो मैं कुछ नहीं कह सकता। उनकी जमीन पर कोई हैसियत नहीं है। पंजाब में नगर पालिका के चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था। पंजाब में दाल गलना नहीं है, यूपी में लोग इनसे ऊब चुके हैं। रोजगार मांगने, फसल का दाम मांगने, व्यापारी, नौजवान निकलकर आए तो लाठी मिलती है, पेपर लीक पर पेपर लीक, हर तरीके से लोग परेशान हैं। स्कूल अस्पताल बताने की जरूरत नहीं, 27 हजार स्कूल यूपी में बंद हो चुके हैं। 27 हजार मधुशालाएं खुल गई है। पाठशाला बंद हो रही है, मधुशाला खुल रही है। अमित शाह के अंगद के पांव की बात पर बोले संजय सिंह अंगद अपना पांव लंका में जमाये थे, रावण की लंका में पैर जमाए थे, ये लंका नहीं यूपी है, अमित शाह को ये समझना चाहिए कि ये उत्तर प्रदेश है। अगर उनको ज्यादा अंगद का पाँव जमाने का शौक है तो श्रीलंका चले जाएं। वहीं अपना पैर जमाए। टाटा पर हो रहे विवाद पर बोले संजय सिंह। गुंडागर्दी से अलग अलग संस्थानों, व्यापारिक घरानों को लूटने और कब्जा करने की होड़ अदानी और मोदी के द्वारा मची हुई है। ये जेपी , वेदांता, जीवीके, अंबुजा सीमेंट के मामले में हमने देखा, हर जगह वो गुंडागर्दी, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके मोदी के सहारे अलग अलग कंपनियों पर कब्जा कर रहे हैं। अब टाटा पर उनकी निगाह है, सहारा पर कब्जा किया है। अमेरिका, इंग्लैंड और जापान ने अपने नागरिकों से राशन, पानी सुरक्षित रखने की बात पर संजय सिंह ने कहा कि एक वैश्विक तानाशाह है जिसका नाम है ट्रंप और वो पूरी दुनिया पर अस्त व्यस्त करके रखना चाहता है, इसी के कारण आप देखिए उसने ईरान के ऊपर हमला किया, वहां के सबसे बड़े नेता खामनेई और उनके परिवार की मौत हुई, तो मुझे लगता है कि अब दुनिया को तय करना है कि उसका साथ दें या उसके खिलाफ हों , ईरान तो अकेले लड़ रहा है, कुछ देश पीछे से साथ दे रहे हैं। ईरान ने हिमनद दिखाई और अमेरिका और इजराइल की हैसियत दुनिया को पता चल गई। ईडी द्वारा आजम की तुरंत गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने कहा कि ये घोर अन्याय है, ये तानाशाही की पराकाष्ठा है। एक व्यक्ति को लंबी जद्दोजहद के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलती है, और जमानत मिलते ही तुरंत ईडी द्वारा गिरफ्तार कर किया जाता है, मोदी तो ईडी को अपने कब्जे में रखते हैं, कई गिरफ्तारियां करवा चुके, तमाम नेताओं को जेल भिजवा चुके हैं वो, मोदी जी से पूछता हूं कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ईडी को कुछ गाइड लाइन का पालन करना चाहिए, लेकिन आजम खान के मामले में तानाशाही की गई, आप पूरी दुनिया और देश को ये संदेश देना चाहते हो कि हम गुंडागर्दी और तानाशाही का शासन चलाएंगे। बिना तथ्य और प्रमाण के मुझे भी गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उनके आका ने कहा था। ..................................
भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती आज दिया बड़ा ब्यान*
सुल्तानपुर,भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती आज सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्राविधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण बाट माप मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचते ही कुर्मी विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं आशीष पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद मंत्री आशीष पटेल मीडिया से रूबरू हुए और अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं जब आशीष पटेल से पूछा गया कि सरदार पटेल किस तरह का भारत चाहते थे के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ऐसे व्यक्तित्व के मालिक थे जो सबके लिए देश बनाना चाहते थे, कड़क प्रशासक थे जिन्होंने सारी रियासतों को एक किया। सरदार बड़े नेता हुए हैं, लेकिन नोएडा से लेकर कुशीनगर तक सरदार पटेल के नाम पर कोई संस्थान का नाम नहीं रखा गया।मुझे अवसर मिला और मैने बस्ती के इंजीनियरिंग का नाम उनके नाम पर रखा। दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन की रैली में आम आदमी पार्टी द्वारा शामिल न होने पर आशीष पटेल ने कहा कि लोकतंत्र है, जिसे शामिल होना है या नहीं होना है ये उनकी इच्छाशक्ति है। लेकिन इतना जरूर है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए यूपी ने बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। ये लोग जो भाव दिखा रहे हैं उनका भाव धरती पर आ जाएगा। दिव्या मित्तल द्वारा मिर्जापुर में चुनावी तैयारी करने के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि लोकतंत्र है , लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, मेरी ओर से उन्हें हृदय से शुभकामनाएं, जिस क्षेत्र में बढ़ रही हैं उसमें और आगे बढ़े। अखिलेश यादव द्वारा पीडीए के सबसे ज्यादा समर्थन करने के सवाल पर....... आशीष पटेल ने कहा कि असली पीडीए एनडीए में है, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के नाती जयंत सब एनडीए के साथ हैं तो आप स्वयं अंदाजा लगाईए कि पीडीए किधर है। हमारी पार्टी टिकट के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए लड़ाई लड़ती है। हमे जीतने वाला गठबंधन चाहिए नंबर ऑफ सीट्स की लड़ाई नहीं लड़ते। एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है और अखिलेश के नेतृत्व में जो यूपीए का गठबंधन है वो चारों खाने चित्त हो जाएगा। यूसीसी लागू किए जाने की बात होने के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करती है और हमारा बीजेपी से गठबंधन है, लेकिन कुछ मुद्दों पर हमारी पार्टी का संवैधानिक है उसमें हमारी पार्टी है,उसमें हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता रखती है, इसमें मेरा कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है, किसी भी प्रकार की धार्मिक चीजों पर हमारी पार्टी न राजनीति करती है और न टिप्पड़ी करती है।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का दौरा आज, तिकोनिया पार्क में सरदार पटेल जयंती समारोह में होंगे शामिल*
सुल्तानपुर:प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का आगमन आज।

लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।

सुबह : समय :11:30 बजे नगर के तिकोनिया पार्क में होगा आयोजन।
*जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक, कृषक अपनी फसल व जोत के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं उर्वरक-जिलाधिकारी।*
ओवर रेटिंग और टैगिंग करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही।

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में सहकारी समितियों पर हड़ताल के दृष्टिगत यह स्थिति पाई गयी है कि जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध होने के बावजूद कतिपय समाचार पत्रों के माध्यम से नकारात्मक समाचार प्रसारित हो रहे हैं। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि इस समय जिले में पर्याप्त मात्रा में फॉस्फेटिक उर्वरक जैसे- डीएपी, एनपीके, सुपर फास्फेट, निजी एवं सहकारी बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध है, जहाँ से किसान भाई अपनी रबी फसलों जैसे- चना, मटर, मसूर, सरसों, गेहँू आदि की बुवाई हेतु अपना आधार कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री देकर रकबे के अनुसार निर्धारित मूल्यों पर क्रय कर सकते हैं। इस वर्ष अभी तक 25075 कृषकों द्वारा 2546 मैट्रिक टन डीएपी क्रय की गयी है। इसी प्रकार एनपीके 1688 मैट्रिक टन तथा यूरिया 45638 मैट्रिक टन वितरित की गयी है, जो कि गत वर्ष के सापेक्ष लगभग समान है। जिले में फास्फेटिक खाद जैसे डीएपी, सिंगल सुपर फास्फेट व एनपीके तथा यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के कारण कृषकों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराये जाने हेतु पीसीएफ के बफर गोदाम में उपलब्ध डीएपी, एनपीके उर्वरकों को जिले के 48 इफको/कृभको अधिकृत बिक्री केन्द्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए 320 मैट्रिक टन इफको डीएपी, 185 मैट्रिक टन कृभको डीएपी, 191 मैट्रिक टन इफको एनपीके उर्वरकों का आवंटन करते हुए प्रेषण कराया जा रहा है, ताकि किसान भाई समय से फसलों की बुवाई कर सकें। उक्त के अलावा जिले के निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर भी 2792 मैट्रिक टन डीएपी, 5245 मैट्रिक टन एनपीके, 6514 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट बिक्री हेतु उपलब्ध है, जहां से किसान भाई निर्धारित मूल्यों पर क्रय कर फसलों की बुवाई कर सकते हैं। सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उर्वरकों के वितरण की कड़ी निगरानी करते रहें। मुख्य सब्सिडीयुक्त उर्वरकों यथा यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि के साथ कृषकों को अन्य उत्पाद जैसे जिंक, सल्फर एवं कैल्शियम आदि को क्रय करने हेतु कोई उर्वरक विक्रेता बाध्य करता है अथवा किसी अन्य उत्पाद को क्रय करने हेतु जबरन दबाव बनाता है, तो सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
समस्त उर्वरक विक्रेता कृषकों को पी०ओ०एस० मशीन से उनकी जोत बही अथवा फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध करायें। कीमत से अधिक बिक्री करने वाले विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर उसके विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी विक्रेता अपना स्टाक/वितरण रजिस्टर, रेट बोर्ड तथा स्टाक बोर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखें, तथा कृषकों को कैश मेमो अनिवार्य रुप से उपलब्ध करायें। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को समितियों के हड़ताली सचिवों के विरूद्ध निलंबन, विभागीय एवं कठोर विधिक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।