दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित
मातृशक्ति को भेंट की साड़ी
मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका कर्मियों के योगदान को बताया विकास की मजबूत आधारशिला।
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने दीपावली एवं अन्य पावन पर्वों के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका परिवार के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने माननीय सभासदगण की उपस्थिति में नगर पालिका के समस्त सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों,विशेष रूप से सफाई व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था एवं जलापूर्ति से जुड़े कार्मिकों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की बधाई दी। वहीं नगर पालिका परिवार की मातृशक्ति को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के समर्पण,परिश्रम एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए आगामी धनतेरस,नरक चतुर्दशी,दीपावली,गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान नगर के भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों,सेक्टर संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को भी मिष्ठान एवं उपहार भेंटकर पर्व की खुशियां साझा की गईं। साथ ही माननीय सभासदगण को भी मिष्ठान एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया और सभी के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. धीरू ने कहा कि नगर की स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर परिश्रम,कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर का विकास किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं,बल्कि पूरे नगर पालिका परिवार के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपसी प्रेम,भाईचारे,सहयोग एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने से पारिवारिक एवं सामाजिक एकता और मजबूत होती है।
कार्यक्रम में माननीय सभासदगण,नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने समस्त नगरवासियों को दीपावली सहित सभी आगामी पर्वों की हार्दिक बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की।![]()



मातृशक्ति को भेंट की साड़ी

सिफारिश और रिश्वत के बिना हुआ चयन, नवचयनित उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को बताया पारदर्शी और तेज
-योगी सरकार ने आपदा राहत के मानकों में किया बड़ा बदलाव, फसलों के नुकसान पर 30 फीसदी तक बढ़ा मुआवजा-राहत शिविरों में 30 दिन तक भोजन, कपड़े और अस्थायी आवास की मिलेगी सुविधा, विशेष परिस्थितियों में 60 दिन तक बढ़ाई जा सकेगी अवधि
फर्रुखाबाद। 11 से 16 नवंबर तक हैदराबाद तेलंगाना राज्य में आने वाले चक्रवात-तूफान के कारण प्रतियोगिता को स्थगित करना एoएफoआईo का एकदम सही निर्णय है । सचिव योगेश शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारा पहला दायित्व है,ऐसी स्थिति मे फर्रुखाबाद एसोसिएशन द्वारा आयोजित किट बितरण कार्यक्रम जो 10 नवंबर 2026 को होने जा रहा स्थगित कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि जा रहा है afi से नवीन सूचना आने पर एसोसिएशन द्वारा किट बितरण कार्यक्रम किया जायेगा ।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k