/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित   lucknow
दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित  
                                                           मातृशक्ति को भेंट की साड़ी
मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका कर्मियों के योगदान को बताया विकास की मजबूत आधारशिला।              
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने दीपावली एवं अन्य पावन पर्वों के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका परिवार के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने माननीय सभासदगण की उपस्थिति में नगर पालिका के समस्त सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों,विशेष रूप से सफाई व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था एवं जलापूर्ति से जुड़े कार्मिकों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की बधाई दी। वहीं नगर पालिका परिवार की मातृशक्ति को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के समर्पण,परिश्रम एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए आगामी धनतेरस,नरक चतुर्दशी,दीपावली,गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान नगर के भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों,सेक्टर संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को भी मिष्ठान एवं उपहार भेंटकर पर्व की खुशियां साझा की गईं। साथ ही माननीय सभासदगण को भी मिष्ठान एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया और सभी के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. धीरू ने कहा कि नगर की स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर परिश्रम,कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर का विकास किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं,बल्कि पूरे नगर पालिका परिवार के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपसी प्रेम,भाईचारे,सहयोग एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने से पारिवारिक एवं सामाजिक एकता और मजबूत होती है।
कार्यक्रम में माननीय सभासदगण,नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने समस्त नगरवासियों को दीपावली सहित सभी आगामी पर्वों की हार्दिक बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की।
भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, पुलिस करेगी सुरक्षा: तरुण गाबा

दीपावली पर लखनऊ के बाजारों से लेकर मॉल और सार्वजनिक स्थलों तक कड़ा पहरा

सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी महिला-पुरुष पुलिस टीमें

लखनऊ। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के संबंध में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा, यातायात, और शांति व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। लखनऊ के पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने लाेगाें से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व पर धनतेरस व दीपावली के अवसर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक विस्तृत और चाक-चौबंद सुरक्षा योजना तैयार की है। कमिश्नरेट के सभी जोन, सर्किलों और थानों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

दीपवाली पर्व पर विभिन्न स्थानों पर मेले, लक्ष्मी जी व काली जी की प्रतिमाओं की स्थापना का आयोजन किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत भी सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। इसके अलावा प्रमुख बाजार एवं व्यावसायिक केंद्र हज़रतगंज, अमीनाबाद, चौक, भूतनाथ, गोमती नगर ,निशातगंज, इंदिरानगर, आशियाना और आलमबाग जैसे अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भारी पुलिस बल और पिकेट्स तैनात किए गए हैं। मनचलों और जेबकतरों पर नकेल कसने के लिए सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों (एंटी-रोमियो स्क्वॉड और पिंक मोबाइल टीमों) की ड्यूटियां लगाई गई हैं। संवेदनशील चौराहों, मॉल, और बाजारों में सीसीटीवी कैमरों, वीडियो सर्विलांस व ड्रोन के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, मॉल और प्रमुख बाजारों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड द्वारा नियमित रूप से एंटी-सबोटेज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा भी त्योहार के दृष्टिगत मुख्य बाजारों में भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकतानुसार हल्के वाहनों के लिए भी स्थानीय स्तर पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि वे अपने वाहन केवल चिन्हित और अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पटाखा विक्रय के लिए निर्धारित एवं अनुमोदित स्थलों पर ही सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पटाखों की खुदरा बिक्री की जाएगी। अवैध या बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मानने की अपील करते हुए लखनऊ पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा भ्रामक संदेश को साझा करने से बचें।
4543 युवाओं को मिली खाकी वर्दी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
सिफारिश और रिश्वत के बिना हुआ चयन, नवचयनित उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को बताया पारदर्शी और तेज


-सिफारिश और रिश्वत के बिना मिली नौकरी, नवचयनित उपनिरीक्षकों ने बताई भर्ती प्रक्रिया की खूबियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस बल को शुक्रवार को 4543 नए उपनिरीक्षक मिल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान चयनित युवाओं ने एक स्वर में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज बताया। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के लिए निर्धारित शुल्क के अलावा किसी को एक भी रुपया नहीं देना पड़ा।

सात साल की मेहनत लाई रंग, प्रशांत कुमार बने उपनिरीक्षक

बदायूं निवासी प्रशांत कुमार का चयन उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि वह पिछले सात वर्षों से तैयारी कर रहे थे। इस बार उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पहले की भर्तियों में धांधली की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन 2017 के बाद ऐसी अनियमितताओं पर पूरी तरह लगाम लगी है। इसी पद पर चयनित सुमित शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 से तैयारी कर रहे थे। पूरी भर्ती प्रक्रिया तेजी से और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ड्यूटी के दौरान किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

धनतेरस पर नियुक्ति पत्र मिलना महालक्ष्मी के आशीर्वाद जैसा : शिवी शर्मा

शिवी शर्मा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का अनुभव बेहद अच्छा रहा। पिछले एक साल से तैयारी कर रही थीं और अब सफलता मिली है। दीपावली से पहले नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए महालक्ष्मी के आशीर्वाद जैसा है। धनतेरस के दिन उनके ऊपर खुशियों की वर्षा हुई है। उन्होंने कहा कि जब भर्ती में कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी तो नौकरी में भी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करेंगे। गरीबों की हरसंभव मदद करना हमारी प्राथमिकता है।

सेना से रिटायर उदयवीर सिंह बने उपनिरीक्षक

बरेली निवासी उदयवीर सिंह कठेरिया सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका चयन भी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के कारण ही उन्हें नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही हैं और युवाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मुजफ्फरनगर निवासी अंशु चौधरी ने कहा कि महज एक साल के भीतर पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न होना बड़ी बात है। पहले ऐसा कम ही देखने को मिलता था।

बचपन का पुलिस में सेवा का सपना हुआ पूरा- राजा बाबू

अंशु चौधरी ने निष्पक्ष भर्ती के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली सीख को पूरी तरह आत्मसात कर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, बरेली निवासी राजा बाबू ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए ही शुल्क देना पड़ा, इसके अलावा किसी भी स्तर पर एक रुपया खर्च नहीं करना पड़ा। बचपन से पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना था, जो आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को न्याय मिले।
योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद
-योगी सरकार ने आपदा राहत के मानकों में किया बड़ा बदलाव, फसलों के नुकसान पर 30 फीसदी तक बढ़ा मुआवजा-राहत शिविरों में 30 दिन तक भोजन, कपड़े और अस्थायी आवास की मिलेगी सुविधा, विशेष परिस्थितियों में 60 दिन तक बढ़ाई जा सकेगी अवधि

लखनऊ। योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मानकों में बदलाव करते हुए मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की है। अब प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपये के स्थान पर आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही फसल नुकसान, पशुधन की क्षति और मकान के नुकसान पर मिलने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। नए मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक प्रभावी रहेंगे। योगी सरकार का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक संबल देने के साथ उनकी आजीविका को दोबारा पटरी पर लाना है।

मृतकों के परिजनों को दोगुनी सहायता, पशुधन पर भी बढ़ा मुआवजा

राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि को दोगुना कर दिया गया है। पहले चार लाख रुपये की सहायता दी जाती थी। उसे बढ़ाकर अब आठ लाख रुपये कर दिया गया है। इसी तरह प्राकृतिक आपदा में गाय, भैंस, घोड़े या ऊंट जैसे बड़े पशुओं की मृत्यु होने पर मिलने वाली सहायता राशि 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। बकरी, भेड़ और सूअर जैसे छोटे पशुओं के लिए यह राशि चार हजार से बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, मुर्गीपालकों को भी राहत देते हुए प्रति मुर्गी सहायता राशि 100 से बढ़ाकर 130 रुपये कर दी गई है। भार ढोने वाले पशुओं की क्षति पर सहायता राशि 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार 400 रुपये की गई है।

फसल नुकसान पर 30 फीसदी तक बढ़ा मुआवजा

योगी सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई के लिए भी सहायता राशि बढ़ाई है। अब सिंचित क्षेत्र में फसल नुकसान पर मिलने वाली सहायता 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 22 हजार रुपये कर दी गई है। इसी तरह वर्षा आधारित क्षेत्रों में फसल नुकसान की सहायता राशि आठ हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। बागवानी और कृषि वानिकी से जुड़ी फसलों के नुकसान पर मिलने वाली सहायता राशि 22 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की गई है। रेशम उत्पादन से जुड़ी फसलों के लिए सहायता छह हजार से बढ़ाकर सात हजार 800 रुपये प्रति हेक्टेयर और गन्ने की फसल के लिए सात हजार 500 से बढ़ाकर नौ हजार 800 रुपये प्रति हेक्टेयर की गई है। इसके अलावा कृषि भूमि के कटान और भूस्खलन जैसी आपदाओं से होने वाले नुकसान पर भी सहायता राशि के मानकों में बढ़ोतरी की गई है।

10 लाख से अधिक किसानों को मिली राहत

राहत आयुक्त ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि एक अप्रैल से चार नवंबर-26 तक प्रदेश के 10 लाख दो हजार 684 किसानों की करीब 52 लाख 14 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को राहत देने के लिए निर्धारित मानकों के तहत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं आपदा प्रभावित किसानों को समयबद्ध तरीके से मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिये सभी जिलाधिकारियों को एक अप्रैल से चार नवंबर तक हुए नुकसान का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं में मकानों और सार्वजनिक संस्थानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी नए मानक तय किए गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए अब 1.85 लाख रुपये और पहाड़ी क्षेत्रों में 2.06 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में पक्के मकान के आंशिक नुकसान पर 93 हजार रुपये और पहाड़ी क्षेत्रों में 1.03 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों के लिए 15 लाख 50 हजार रुपये की सहायता निर्धारित की गई है। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों, छात्रावासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के नुकसान की भरपाई के लिए 26 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के पुनर्निर्माण के लिए भी अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं।

राहत शिविरों में 30 दिन तक भोजन और आवास की सुविधा

आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने राहत शिविरों में मिलने वाली सुविधाओं के मानक भी तय किए हैं। सामान्य परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को 30 दिनों तक भोजन, कपड़े, अस्थायी आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए सहायता दी जा सकेगी। विशेष परिस्थितियों में यह अवधि 60 दिन या आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जा सकती है। पेयजल की आपात व्यवस्था के लिए सामान्य स्थिति में 30 दिन और सूखे की स्थिति में 90 दिनों तक सहायता का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग, विस्फोट या दुर्घटना से होने वाले नुकसान को इस सहायता के दायरे से बाहर रखा गया है। योगी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों और किसानों तक सहायता पहुंचाने में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। व्यक्तिगत लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि अनिवार्य रूप से सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों की सूची और पात्रता का आधार सार्वजनिक करने की व्यवस्था की गई है, ताकि सहायता वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक प्रभावितों को इसका लाभ मिल सके।
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के आदर्श प्रारूप का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद।आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ के आदर्श प्रारूप ( मॉडल यूनाइटेड नेशंस) के अन्तर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अमेरिका, जापान , चीन,  रूस, ईरान, लेबनान, तुर्की,  भारत और स्वीटजरलैंड सहित 16 देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए ' मध्य पूर्व में तनाव कम करने, क्षेत्रीय संघर्षों के समाधान और स्थायी शान्ति के लिए कूटनीतिक सम्वाद व अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग ' पर अपने-अपने देशों पक्ष रखते हुए प्रभावी बहस और कूटनीतिक कौशल का परिचय दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन सिखलाई रेजीमेंट सेण्टर के कमाण्डेण्ट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन रहे। यह प्रतियोगिता सदनश: सम्पन्न हुई ‌। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पटेल सदन और द्वितीय स्थान अशोका सदन को दिया गया। सर्व श्रेष्ठ प्रतिनिधि के रूप में कक्षा 9 ब की मेधा मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ रिसर्चर के रूप में कक्षा 11 अ की त्रिशा को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में वैश्विक समझ, कूटनीति, भाषण कला और विश्लेषणात्मक क्षमता कला विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उच्च स्तरीय शोध और आत्मविश्वास की भूरि - भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मेजर राकेश राघव, उप प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी सहित कई विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
बस चालकों को दी गई शराब पीकर बस न चलाने की नसीहत

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डा, फर्रुखाबाद पर यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत रोडवेज बस चालकों एवं यात्रियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित वाहन संचालन एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।
चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की गई। साथ ही यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात नियमों के पालन एवं सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे आकर्षक रंग, प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन  

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। क्षेत्र के सिगाड़ी स्थित सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को धनतेरस एवं दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे फूलों, अबीर, गुलाल और विभिन्न रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली की मनमोहक कलाकृतियों से विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों में सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं की कलाकारी और मेहनत ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह युवराज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक पंकज सिंह युवराज ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
साथ ही उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मऊ पांच कुंतल रंगों से उकेरी भारत की तस्वीर, रंगोली में दिखी 28 राज्यों की संस्कृति

किताबों से हटकर बच्चों ने रंगों के जरिए जानी भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत, 289 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। दीपावली के अवसर पर तहसील क्षेत्र के मकरी गांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में अनूठी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता के जरिए भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। बच्चों ने रंगों से भारत का विशाल नक्शा तैयार कर उसमें देश के 28 राज्यों की संस्कृति, भाषा, रहन-सहन, खानपान और प्रमुख विशेषताओं को उकेरा।

प्रतियोगिता में कक्षा एक से नौ और कक्षा 11 तक के लगभग 289 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस विशाल रंगोली को तैयार करने में करीब पांच कुंतल विभिन्न रंगों का इस्तेमाल किया गया। बच्चों ने अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक पहचान को इतनी खूबसूरती से दर्शाया कि पूरा नक्शा भारत की अनेकता में एकता का संदेश देता नजर आया।           

विद्यालय के प्रबंधक संजय पाठक एवं प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को देश की संस्कृति, कला और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

साथ ही उनमें व्यावहारिक ज्ञान, सामूहिक सहभागिता और रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सावित्री सिंह, अनुपम, विवेक, तृषा, प्रिय, शिखा, नीलम, आकाश, अर्पित, सृष्टि और अंकित सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

वहीं छात्र-छात्राओं में काषिका, गीतांजलि, वीरभद्र, अंशिका और खुशबू सहित अन्य बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय का यह आयोजन दीपावली के उत्सव को खास बनाने के साथ ही नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
चक्रवात तूफान के कारण प्रतियोगिता स्थगित, किट का वितरण नहीं हुआ
फर्रुखाबाद। 11 से 16 नवंबर तक हैदराबाद तेलंगाना राज्य में आने वाले चक्रवात-तूफान के कारण प्रतियोगिता को स्थगित करना एoएफoआईo का एकदम सही निर्णय है । सचिव योगेश शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारा पहला दायित्व है,ऐसी स्थिति मे फर्रुखाबाद एसोसिएशन द्वारा आयोजित किट बितरण कार्यक्रम जो  10 नवंबर 2026 को होने जा रहा स्थगित कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि जा रहा है afi से नवीन सूचना आने पर एसोसिएशन द्वारा किट बितरण कार्यक्रम किया जायेगा ।
युवती के बुलाने पर घर से निकला युवक, सुबह नहर किनारे मिला शव


शरीर पर मिले चोटों के निशान, पास में खड़ी मिली मोटरसाइकिल; परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में युवती के बुलाने पर घर से निकले युवक का शव शुक्रवार को नहर की पटरी पर पड़ा मिला है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी मोटरसाइकिल भी घटनास्थल पर खड़ी मिली। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी।

पूरन खेड़ा मजरे बहादुर नगर गांव निवासी हरिश्चंद्र का बेटा बृजेश कुमार (25) गुरुवार की रात घर से निकला था। शुक्रवार सुबह बछरावां क्षेत्र के नया पुरवा गांव के पास नहर की पटरी पर उसके शव को ग्रामीणों ने देखा। शव के पास ही बृजेश की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, बृजेश की शादी बछरांवा के सेहंगों में सलोनी से तय हुई थी, लेकिन बाद में सहमति नहीं बन सकी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच अनबन चल रही थी, जबकि बृजेश और सलोनी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती रहती थी। परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात सलोनी ने बृजेश को अपने घर बुलाया था। उसके बुलाने पर ही वह घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह नहर की पटरी पर बृजेश का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

बछरांवा के थाना प्रभारी श्यामलाल पाल के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।