यूपी में त्योहारों की सुरक्षा में तैनात होगी पीएसी की 34 कंपनी
लखनऊ और वाराणसी को दो-दो कंपनी, अयोध्या और चित्रकूट में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
लखनऊ। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पर्व को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पीएसी की 34 कंपनी और एक प्लाटून विभिन्न जिलों को आवंटित की गई है। यह बल प्रदेश के 45 कमिश्नरेट, जिलों और जीआरपी थानों में तैनात किया जाएगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी अधिकारियों को आवंटित बल का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
पीएसी को प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा नियमित पैदल गश्त भी कराई जाएगी। पुलिस अधिकारियों को स्थानीय अभिसूचना तंत्र सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी करने को कहा गया है।आवंटन के तहत लखनऊ और वाराणसी को दो-दो कंपनी पीएसी दी गई हैं। कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़ और गोरखपुर को एक-एक कंपनी दी गई है। अलीगढ़ और अयोध्या को दो-दो कंपनी आवंटित की गई हैं।
आगरा, सहारनपुर, मथुरा और मीरजापुर को भी पीएसी बल उपलब्ध कराया गया है। मऊ को एक कंपनी और दो प्लाटून दिए गए हैं। अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के लिए सात अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 27 निरीक्षक, 70 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक और 325 पुरुष व महिला मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी, आरएएफ, एटीएस, एनएसजी और एसडीआरएफ की टीमें भी सुरक्षा में लगाई जाएंगी। वहीं, चित्रकूट में दीपावली अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी आवंटित की गई हैं।
इसके साथ दो पुलिस उपाधीक्षक, चार यातायात उपनिरीक्षक, 40 यातायात पुलिसकर्मी, एक बम निरोधक दस्ता, दो एंटी सबोटाज जांच टीमें और एसडीआरएफ की एक टीम भी तैनात रहेगी। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही न हो। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त कराई जाए, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।



लखनऊ और वाराणसी को दो-दो कंपनी, अयोध्या और चित्रकूट में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

सुलतानपुर - जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन का मामला सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
जौनपुर । करणी सेना डब्ल्यू.एस. (एकीकृत राजपूत संगठन) की ओर से संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती को लेकर रणविजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा 19 जून 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
पुलिस महानिदेशक बिनोद कुमार सिंह ने मुख्यालय की तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, हर आपातकालीन कॉल पर त्वरित सहायता देने पर जोर
फर्रुखाबाद।
स्काउट विंग में ग्रेड ए प्राप्त करने वाले विद्यालयों में बाबा रामदीन चोखे लाल क्रिश्चियन कॉलेज सी पी विद्या निकेतन भारतीय पाठशाला विद्यालय,महाराणा प्रताप स्वतंत्र दल सहित कुल पाँच विद्यालय शामिल रहे। ग्रेड बी में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के आर रस्तोगी इण्टर स्वामी रामानन्द बालक इंटर कॉलेज सहित तीन विद्यालय तथा ग्रेड सी में महावीर इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय रा ई कॉलेज रोशनाबाद,मोहन लाल शुक्ला विद्यालय शामिल रहे।
गोंडा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार था जबकि उप विषय के रूप में R5, E4,वर्षा जल संरक्षण, खाद्य कृषि और स्वास्थ्य के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली के अनुप्रयोग कार्यक्रम की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह, वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष रेखा शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अमिता पांडे ने सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सर्वप्रथम जिला शैक्षिक समन्वयक डॉक्टर दिलीप शुक्ला के द्वारा प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण की भूमिका व प्रस्तुतीकरण के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया जनपद गोंडा के विभिन्न विद्यालय से निर्णायक मंडल बिंदेश्वरी सरोज,विपिन कांत माथुर,प्रदीप सिंह, अंकित मिश्रा, सुनीता गौतम, नीतू सिंह, भारती भौमिक डीएन पांडे ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,दिलीप शुक्ला अभय सिंह विनीता कुशवाहा विवेक पांडे द्वारा सर्वश्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों का प्रस्तुतीकरण के आधार पर चयन किया गया माही कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर बिसेन,मॉडर्न कंपोजिट स्कूल रेरुवा की साक्षी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चरेरा के सुमित,पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलीप पुरवा के तन्वी सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय पथवलिया की अंशु, सुवंश मेलेनियम पब्लिक स्कूल की ऋचा शुक्ला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभिनव मिश्रा तथा फातिमा स्कूल गोंडा की तानिया मिश्रा का चयन किया गया सभी विजेता प्रतिभागियों व प्रतिभा करने वाले को जिला विद्यालय निरीक्षक रामचंद्र जी द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा बयान यह था कि जो बाबा के जमाने में अपराध करेगा उसकी जगह जेल है। मैंने कभी भी गुरुओं के चरणों में हस्तक्षेप नहीं किया। मैंने यही सलाह दी कि दोनों पक्ष बैठ जाएं, बातचीत करें, संवाद से समाधान हो जाएगा।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2