स्काउट गाइड रैली के समापन पर मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन
फर्रुखाबाद।
जिला स्तरीय स्काउट-गाइड रैली के फाइनल एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक कपिल कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए टेंटों का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, कौशल और रचनात्मकता की सराहना की।
रैली के दौरान प्रभात फेरी, व्यायाम, ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, बिना बर्तन भोजन, गेट एवं टावर निर्माण, प्रदर्शनी, हस्तनिर्मित क्राफ्ट तथा बीएसजी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने कौशल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में नीता लीडर ट्रेनर, प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा तथा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त जय प्रकाश दक्ष उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य हरिप्रकाश मिश्र, रामदास, रामलखन पाल और राजेंद्र सिंह कुशवाहा सहित जिला कोषाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम संयोजक दीपिका राजपूत, जिला मुख्य आयुक्त दिनेश कुमार वर्मा, जिला सचिव महेश चंद्र वर्मा, सह-संयोजक एवं प्रधानाचार्य इंदू मिश्रा तथा विनीत चौहान ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन एवं निरीक्षण किया।
निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने विभिन्न टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें निर्धारित मानकों के आधार पर ग्रेडिंग प्रदान की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को ग्रेड ए, सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को ग्रेड बी तथा अन्य विद्यालयों को ग्रेड सी प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें ग्रेडिंग प्रदान की।
स्काउट विंग में ग्रेड ए प्राप्त करने वाले विद्यालयों में बाबा रामदीन चोखे लाल क्रिश्चियन कॉलेज सी पी विद्या निकेतन भारतीय पाठशाला विद्यालय,महाराणा प्रताप स्वतंत्र दल सहित कुल पाँच विद्यालय शामिल रहे। ग्रेड बी में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के आर रस्तोगी इण्टर स्वामी रामानन्द बालक इंटर कॉलेज सहित तीन विद्यालय तथा ग्रेड सी में महावीर इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय रा ई कॉलेज रोशनाबाद,मोहन लाल शुक्ला विद्यालय शामिल रहे।
गाइड विंग में ग्रेड ए में एन.ए.के.पी. इंटर कॉलेज मदन मोहन कनौडिया पी एम श्री जीजीआई सी सहित तीन विद्यालय, ग्रेड बी में सिटी गर्ल्स स्वामी रामानन्द महावीर इण्टर कॉलेज तीन विद्यालय तथा ग्रेड सी में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय रा ई कालेज रोशनाबाद सहित विद्यालयों को स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में नीता लीडर ट्रेनर, प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त जय प्रकाश दक्ष तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य हरिप्रकाश मिश्र, रामदास, रामलखन पाल, राजेंद्र सिंह कुशवाहा एवं जिला कोषाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे।सभी विजताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
Nov 05 2026, 19:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.2k