/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुप्रिया राय lucknow
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुप्रिया राय
जौनपुर। कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और उनमें मूल्य संवर्धन किसानों की आर्थिक उन्नति के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे सकता है। भारत फल और सब्जियों के उत्पादन में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। ऐसे में आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि उपज को प्रसंस्कृत कर वैश्विक बाजार तक पहुंचाना समय की मांग है। यह बातें रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन स्थित फूड प्रोसेसिंग यूनिट आयुकृति ऑर्गेनिक की प्रबंध निदेशक सुप्रिया राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक बाजार में रसायन रहित और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है। किसानों की उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और लोगों तक पौष्टिक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देना जरूरी है।
आयुकृति ऑर्गेनिक में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले नव उद्यमियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक स्वाति शर्मा ने डिहाइड्रेशन तकनीक की उपयोगिता और संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजार में डिहाइड्रेटेड खाद्य सामग्रियों की मांग लगातार बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने और उनकी उपलब्धता लंबे समय तक बनाए रखने में यह तकनीक महत्वपूर्ण है। डिहाइड्रेशन की विभिन्न विधियों में इलेक्ट्रिक हीट आधारित ड्रायर एक उपयोगी तकनीक है। उन्होंने कहा कि किसानों से उपज खरीदने से लेकर अंतिम उत्पाद तैयार करने तक गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन किया जाए तो निर्यात बाजार में भी बेहतर मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्लांट के मैनेजर ऑपरेशंस अतुल प्रकाश जायसवाल ने सभी आगंतुकों को फैक्ट्री का भ्रमण कराया। उन्होंने आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली, प्रसंस्करण की प्रक्रिया और उत्पादन की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।
बताया गया कि आयुकृति ऑर्गेनिक पूर्वांचल का एकमात्र वाणिज्यिक डिहाइड्रेशन प्लांट है। यहां फल, सब्जियों और विभिन्न प्रकार की पत्तियों को आधुनिक तकनीक से सुखाकर पाउडर के रूप में संरक्षित किया जाता है।
प्रबंध निदेशक सुप्रिया राय ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आम लोगों तक पौष्टिक खाद्य उत्पाद पहुंचाना है। खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्थानीय कृषि उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ रोजगार और उद्यमिता की नई संभावनाएं भी विकसित की जा सकती हैं।
दीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात
-राम की पैड़ी से कनक भवन तक एंबुलेंस, हर प्रमुख स्थल पर मिलेगी आपात चिकित्सा सहायता

-12 निजी अस्पतालों में पांच-पांच बेड आरक्षित, जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था

-स्वास्थ्य विभाग का मेला कंट्रोल रूम सक्रिय, आपात स्थिति में 8881004894 पर करें संपर्क

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में दीपोत्सव 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की गई है। दीपोत्सव के दौरान लाखों लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख आयोजन स्थलों पर एंबुलेंस तैनात करने के साथ मोबाइल चिकित्सा टीमों और अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की है। आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए मेला कंट्रोल रूम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस, 12 स्थानों पर तैनाती

दीपोत्सव के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इनमें लक्ष्मण किला, भजन संध्या स्थल, चौधरी चरण सिंह घाट, नागेश्वरनाथ, वीणा चौराहा (लतामंगेशकर चौक), कारसेवकपुरम, हनुमानगढ़ी, हनुमानगुफा, साकेत पेट्रोल पंप, श्रीराम जन्मभूमि (परिकोटा), कनक भवन मंदिर परिसर और कंट्रोल रूम शामिल हैं। इन स्थलों पर तैनात एंबुलेंस के माध्यम से श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता और अस्पताल पहुंचाने की सुविधा मिलेगी।

12 निजी अस्पतालों में पांच-पांच बेड आरक्षित

आपात स्थिति में सरकारी चिकित्सा केंद्रों के साथ निजी अस्पतालों में भी उपचार उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार अयोध्या के 12 निजी चिकित्सालयों में पांच-पांच बेड आरक्षित रखे जाएंगे। इनमें अग्रिम हॉस्पिटल, हर्षण हृदय संस्थान, झुनझुनवाला हॉस्पिटल, देवा मेमोरियल मेडिकल सर्जिकल मैटरनिटी नर्सिंग होम, निर्मला हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, दिव्य हॉस्पिटल, सोना हॉस्पिटल, जगत हॉस्पिटल, मेडिसिटी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिरंजीव हॉस्पिटल, गोमती हॉस्पिटल तथा संजाफी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर शामिल हैं। इन अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और मरीजों को तत्काल उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।

राम की पैड़ी पर मोबाइल टीमें, निर्धारित समय में मिलेगी सहायता

मेला क्षेत्र में मोबाइल चिकित्सा टीमों की तैनाती भी की गई है। राम की पैड़ी सहित प्रमुख आयोजन स्थलों पर मोबाइल टीमों के जरिए श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इन टीमों के लिए निर्धारित समयानुसार ड्यूटी व्यवस्था बनाई गई है, जिससे दिन और रात के विभिन्न समय में चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहे। मोबाइल टीमों के साथ चिकित्सा कर्मियों की तैनाती और समन्वय के जरिए मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर आगे के उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी रहेगी।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

दीपोत्सव के दौरान किसी श्रद्धालु या पर्यटक को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर मेला स्वास्थ्य कंट्रोल रूम के नंबर 8881004894 पर संपर्क किया जा सकता है। मेला अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. राममणि शुक्ला के मोबाइल नंबर 9451085935 पर भी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और चिकित्सा कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दीपोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस, मोबाइल चिकित्सा टीमों और अस्पतालों में आरक्षित बेड के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में निर्धारित चिकित्सा केंद्रों और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए।
शिक्षक भर्ती मामला : अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन

- 66 दिनों से धरना जारी, वार्ता नहीं होने पर जताई नाराजगी, पुलिस पर बर्बरता का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में कथित तौर पर आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। पिछले 66 दिनों से धरना दे रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री से मुलाकात और वार्ता की मांग की। हालांकि, काफी देर इंतजार के बाद भी वार्ता न होने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई।

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण का समुचित लाभ नहीं दिया गया। इस संबंध में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से परिणाम संशोधित कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की संस्तुतियां की जा चुकी हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने कहा कि पूर्व में मंत्री आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री और कैबिनेट स्तर पर वार्ता कर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। महिला मोर्चा प्रमुख रंजना जायसवाल ने कहा कि महिला अभ्यर्थी परिवार छोड़कर 66 दिनों से धरने और भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को हटाकर बसों से ईको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों ने पुलिस पर घसीटने और मारपीट करने का आरोप लगाया। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे दीपक पटेल की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभ्यर्थियों ने कहा कि आरक्षण विसंगति दूर कर पात्र अभ्यर्थियों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में विनोद प्रजापति, अजीत लोधी, नसीम, सच्चिदानंद, राम प्रवेश, कुसुम, सुमन, इकबाल, चंद्र प्रकाश पटेल, प्रतिमा कुशवाहा और इशिता पाल समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।
डी मोनफोर अकादमी में अंतर-सदनीय अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

छह चरणों में विद्यार्थियों ने परखी अंग्रेजी व्याकरण की समझ, ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता

रामराज (मेरठ)। डी मोनफोर अकादमी में विद्यार्थियों के अंग्रेजी व्याकरण संबंधी ज्ञान को बढ़ावा देने और उनकी भाषाई दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से अंतर-सदनीय अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में छह रोचक चरण रखे गए। इनमें अंग्रेजी व्याकरण के विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञान क्षमता, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और त्वरित उत्तर देने की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह दिखाई दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता का विकास करती हैं।

निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए व्याकरण का ज्ञान बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय के निदेशक डॉ. केके शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना भी है।

उप प्रधानाचार्या श्रीमती रितु चिकारा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी
लखनऊ, वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में दीपावली पर्व के दौरान बम विस्फोट की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से बुधवार शाम वाराणसी नगर निगम के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया। इसमें दीपावली के अवसर पर काशी में विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ कमिश्नरेट पुलिस भी सतर्क हो गई है। अधिकारियों के निर्देश पर शहर के संवेदनशील और प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), केंद्रीय विद्यालय, नगर निगम मुख्यालय और प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, नगर निगम मुख्यालय को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सिगरा पुलिस ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों को और अधिक सतर्क कर दिया गया है। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही लगातार गश्त की जा रही है। वहीं, साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, प्रमुख घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग की जा रही है। नगर निगम मुख्यालय और मेयर कार्यालय समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दफ्तरों में एंटी-सबोटेज टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। शैक्षणिक संस्थानों को भी एहतियात के तौर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

धनतेरस पर्व पर अन्नपूर्र्णा मठ मंदिर में आधी रात के बाद उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस अफसर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अन्नपूर्णा मंदिर में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मंहत शंकरपुरी से मिलकर मंदिर प्रबंधन के सुरक्षा प्रबंध की जानकारी ली और इसके बाद मातहत अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि खालिस्तान नेशनल आर्मी के ईमेल में 8 नवंबर दीपावली के दिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल हिंदू स्कूल, नगर निगम कार्यालय और प्रमुख मंदिरों को धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है।
साहित्य युवाओं को दिशा देता है और मानवीय मूल्यों का संवाहक है – प्रो. निशा सिंह
राणा प्रताप पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में ‘साहित्य और युवा : बदलते मूल्य एवं विचार’ विषय पर कक्षा सेमिनार का आयोजन


सुलतानपुर। राणा प्रताप पीजी कॉलेज, सुलतानपुर के अंग्रेजी विभाग में ‘साहित्य और युवा : बदलते मूल्य एवं विचार’ विषय पर कक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय की उपप्राचार्य एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. निशा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य समाज में परीक्षित होता है और समाज की वास्तविक परिस्थितियों, विचारों तथा मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है। साहित्य युवाओं को दिशा दिखाने के साथ उनके विचारों को परिष्कृत करता है तथा जीवन की चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि तनाव मुक्ति, वैचारिक परिपक्वता और मानवीय संवेदनाओं के विकास का सशक्त साधन है।
प्रो. निशा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और आधुनिकता के नाम पर युवाओं के समक्ष अनेक ऐसी प्रवृत्तियां प्रस्तुत की जा रही हैं, जो उनके मानसिक तनाव को बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को भी प्रभावित कर रही हैं। आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कभी-कभी असम्मानजनक भाषा और नकारात्मक विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह विचार करना आवश्यक है कि युवा पीढ़ी में इस प्रकार की प्रवृत्तियां क्यों विकसित हो रही हैं। हमारा साहित्य हमें ऐसा आचरण नहीं सिखाता। वेद, पुराण, रामचरितमानस तथा भारतीय प्राचीन साहित्य में सदैव मर्यादा, सदाचार, करुणा, सम्मान और लोककल्याण का संदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता का अर्थ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से विमुख होना नहीं, बल्कि परंपरा के श्रेष्ठ मूल्यों को आत्मसात करते हुए विवेकपूर्ण ढंग से आगे बढ़ना है। आज युवाओं को ऐसे साहित्य की आवश्यकता है, जो उन्हें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करे और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराए। भारतीय साहित्य के साथ-साथ विश्व साहित्य के महान साहित्यकारों ने भी सदैव मानवता, नैतिकता और सामाजिक चेतना को अपनी रचनाओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। शेक्सपियर, जॉन मिल्टन और पी.बी. शेली जैसे साहित्यकारों की रचनाएं आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं। साहित्य का मूल उद्देश्य समाज और राष्ट्र को सही दिशा देकर मानवता का कल्याण करना है।
कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनादि मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। साहित्य के अध्ययन से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, संवेदनशीलता, तार्किक क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे साहित्य को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाएं। सेमिनार में विद्यार्थियों ने भी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आकृति सिंह ने साहित्य को जीवन मूल्यों का आधार बताया, जबकि शशि प्रभा ने कहा कि साहित्य युवाओं को सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता प्रदान करता है। अंजलि तिवारी ने साहित्य को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताया। सोमांशी शुक्ला ने कहा कि साहित्य युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करता है। सूर्यांश ने साहित्य को व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन बताया। संध्या मौर्य ने कहा कि साहित्य युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। आदर्श विश्वास ने साहित्य को समाज की वास्तविकताओं का प्रतिबिंब बताया। आर्या मिश्रा ने कहा कि साहित्य के माध्यम से युवाओं में मानवीय संवेदनाओं का विकास होता है। रीतू शुक्ला ने साहित्य को नैतिक मूल्यों का संवाहक बताया, जबकि गौरव गौड़ ने कहा कि साहित्य युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक करता है। संध्या यादव ने साहित्य को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला माध्यम बताया। जैनब फातिमा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है। आज के डिजिटल युग में साहित्य का अध्ययन युवाओं को विवेकपूर्ण सोच, संवेदनशीलता और आत्मचिंतन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि साहित्य के माध्यम से युवा अपनी पहचान को समझते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा जैनब फातिमा ने किया। इस अवसर पर बी ए अंग्रेजी  प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में धारूपुर जूनियर विद्यालय का दबदबा, व्यक्तिगत और सामूहिक स्पर्धाओं में झटके पांच स्वर्ण पदक
व्यक्तिगत चैंपियन बालिका वर्ग में रागिनी और बालक वर्ग में कुड़वार प्रथम के नीतेश बने विजेता, विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख ने मेडल देकर किया सम्मानित।

सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में धारूपुर जूनियर विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक और सामूहिक खेल में एक स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा।

व्यक्तिगत चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में जूनियर विद्यालय धारूपुर की रागिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम के नीतेश व्यक्तिगत चैंपियन बने।

जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम की टीम विजेता तथा बबुरी की टीम उपविजेता रही।

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम के नीतेश ने प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय भण्डरा के पीयूष ने द्वितीय तथा कम्पोजिट विद्यालय रवनियां पूरब के वीरेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार की काजल प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय रवनियां पश्चिम की अंकिता द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवांतीर की शांति तृतीय स्थान पर रहीं।

खो-खो बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल धारूपुर की टीम विजेता तथा जूनियर हाईस्कूल धरावां की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। धारूपुर जूनियर विद्यालय के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय की टीम अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी।
सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर की रिया सिंह बनीं जेबिलिन थ्रो की नेशनल चैंपियन

*प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह और प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में दरिया पुर तिराहे पर हुआ भव्य स्वागत।*
गाजियाबाद में आयोजित विद्या भारती की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर की कक्षा द्वादश की छात्रा बहन रिया सिंह ने भाला फेंक प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए अपने सभी प्रतिद्वंदियों को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं बाल वर्ग में इसी विद्यालय की बहन साक्षी सिंह एथलेटिक्स की100×4 रिले वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक विजेता। बनीं। बहन रिया सिंह और साक्षी सिंह की इस उपलब्धि पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचंद जी,सह संगठन मंत्री डॉ राममनोहर, काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, क्षेत्रीय खेल-कूद संयोजक  जगदीश कुमार सिंह,काशी प्रांत के संयोजक अजीत सिंह, बाल कल्याण समिति सुलतानपुर के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह सहित बाल कल्याण समिति , एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, और आचार्य बन्धु/भगिनी ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
चैम्पियन शिप जीतकर गृह जनपद में पहुंचने पर प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह,प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, शारीरिक विभाग प्रमुख विवेकानन्द यादव,शुभम सिंह, रागिनी मिश्रा, संतोष तिवारी, ज्योति उपाध्याय द्वारा घोष यंत्रों के वादन के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बहन रिया सिंह लंभुआ के शिवपुर गांव निवासी श्रीमती रीना सिंह एवं श्री राकेश सिंह की पुत्री हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, आनंद वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(सुलतानपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं साक्षरता दिवस के अवसर पर पयागीपुर स्थित आनंद वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा परिवार और समाज के निर्माण में समर्पित किया है, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी वरिष्ठ नागरिक को अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद और असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर सर्वेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मूल पहचान है। जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां संस्कार, अनुभव और आशीर्वाद की पूंजी हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रत्येक बुजुर्ग को अपनत्व, सम्मान और स्नेह देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके जीवन में सम्मान और खुशियां लाने के लिए भी समाज को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में आनंद वृद्धाश्रम के मैनेजर श्रवण भी मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण और उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को यह भरोसा दिलाना था कि वे समाज पर बोझ नहीं, बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव उनके साथ खड़ा है।
भाजपा की पदयात्रा में तिरंगा थामे आगे बढ़े मुख्यमंत्री योगी, बोले- कांग्रेस -सपा देश के विकास में राेड़े अटका रहें, अराजकता बढ़ा रहें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार काे गाजियाबाद में भाजपा द्वारा आयाेजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री याेगी मंच पर पहुंचे और कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उनका भाषण शुरु हाेते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कृष्ण और महादेव के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री याेगी ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। इस बीच योगी ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की एक ऐसे स्कूली छात्र है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार नए बहाने बनाता है। कभी सिलेबस न जानने का, कभी कॉपी बदले जाने का, तो कभी पेन की स्याही खत्म होने का। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक अराजकता से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

इस दौरान क्षेत्रीय विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री याेगी ने गाजियाबाद में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण की घोषणा की और क्षेत्र के चौमुखी विकास का संकल्प दोहराया। उन्हाेंने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। कांग्रेस ने मंदिर निर्माण की राह में रोड़े अटकाये थे। फिर भी आज अयोध्या में त्रेतायुग का रामयुग आ गया है। उन्होंने दावा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके कार्यकाल में 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन के खिलाफ दूधेश्वर नाथ की जमीन पर इकट्ठा हए है। कांग्रेस स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र पर सवाल उठा रही है। भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस का काम हो गया है। ये वही कांग्रेस है जिसने 1975 में आपातकाल लागू किया। ऐसे लोगों का लोकतंत्र की बात करना हास्यास्पद लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मौके मिला तो कॉमनवेल्थ, कोल, समेत लाखों करोड के घोटाले और सुरक्षा को सेंध लगाने के बाद जनता में विश्वास खो दिया। मोदी सरकार में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले आतंकवाद नक्सलवाद, भ्रष्टारचार था। अब इससे मूक्त है। भारत आज टॉप 4 अर्थव्यवस्था में है। कांग्रेस और उनके सहयोगी आज सिर्फ बैरियर बनना चाहते हैं और सुरक्षा को सेंध लगने के बाद जनता में विश्वास खो दिया। मोदी सरकार में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले आतंकवाद नक्सलवाद, भ्रष्टाचार था। अब इससे मुक्त है। भारत आज टॉप- 4 अर्थव्यवस्था में है। कांग्रेस और उनके सहयोगी आज सिर्फ बैरियर बनना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के दिल्ली में प्रदर्शन के पीछे कारण क्या है। एक ही कारण है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने पहचान बनार्ड है, विरासत और विकास की यात्रा को शानदार तरीके से आगे बढाने का काम किया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सिर्फ कटघरे में खडा करके रुकावट बनना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज की स्थिति ये हो गई है कि वह बार-बार फेल हो जाता है। जब रिजल्ट का पूछा तो बोलते है मैंने तो लिखा था लेकिन मास्टर जी ने कॉपी बदल दी। फिर दोबारा रिजल्ट आने पर कहा कि इस बार पेपर में प्रश्न सेलेबस के बाहर के थे। तीसरी बार पूछने पर कहा कि मैं जब पेपर लिखने बैठा तो पेन की स्याही समाप्त हो गई। चौथी बार भी पास नहीं होता है। इस बार कहते हैं कि सामने वाला तेजी से लिख रहा था। जिससे ध्यान भटक गया। ऐसी स्थिति कांग्रेस की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कहा के राम लला 500 वर्ष तक गुलामी या तंबू में रहने को मजबूर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा राम भक्तों से लड़ते थे, जबकि आज अयोध्या में त्रेता युग का स्मरण होता है। योगी ने दलितों के लिए लाखों प्रधानमंत्री आवास बनने और गाजियाबाद में पूर्वांचल व उत्तराखंड भवन के निर्माण का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि पहले सडकों पर गढ्ढे थे, लेकिन अब एक्सप्रेसवे की श्रृंखला है और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों को सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक सहायता और तकनीक से जोडा गया है। गाजियाबाद में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा हो रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी मंच पर पहुचे और कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मंच पर मुख्यमंत्री योगी के भाषण शूरू होते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कष्ण और महादेव के जयकारे लगाए।

डसके पहले गाजियाबाद सांसद, यपी कैबिनेट मंत्री सनील शर्मा और विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी ने मंच से अपनी बात कही। मंच से संबोधन के बाद मृख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भव्य पदयात्रा पहुंची।