/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, आनंद वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित lucknow
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, आनंद वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(सुलतानपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं साक्षरता दिवस के अवसर पर पयागीपुर स्थित आनंद वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा परिवार और समाज के निर्माण में समर्पित किया है, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी वरिष्ठ नागरिक को अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद और असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर सर्वेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मूल पहचान है। जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां संस्कार, अनुभव और आशीर्वाद की पूंजी हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रत्येक बुजुर्ग को अपनत्व, सम्मान और स्नेह देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके जीवन में सम्मान और खुशियां लाने के लिए भी समाज को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में आनंद वृद्धाश्रम के मैनेजर श्रवण भी मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण और उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को यह भरोसा दिलाना था कि वे समाज पर बोझ नहीं, बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव उनके साथ खड़ा है।
भाजपा की पदयात्रा में तिरंगा थामे आगे बढ़े मुख्यमंत्री योगी, बोले- कांग्रेस -सपा देश के विकास में राेड़े अटका रहें, अराजकता बढ़ा रहें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार काे गाजियाबाद में भाजपा द्वारा आयाेजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री याेगी मंच पर पहुंचे और कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उनका भाषण शुरु हाेते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कृष्ण और महादेव के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री याेगी ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। इस बीच योगी ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की एक ऐसे स्कूली छात्र है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार नए बहाने बनाता है। कभी सिलेबस न जानने का, कभी कॉपी बदले जाने का, तो कभी पेन की स्याही खत्म होने का। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक अराजकता से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

इस दौरान क्षेत्रीय विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री याेगी ने गाजियाबाद में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण की घोषणा की और क्षेत्र के चौमुखी विकास का संकल्प दोहराया। उन्हाेंने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। कांग्रेस ने मंदिर निर्माण की राह में रोड़े अटकाये थे। फिर भी आज अयोध्या में त्रेतायुग का रामयुग आ गया है। उन्होंने दावा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके कार्यकाल में 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन के खिलाफ दूधेश्वर नाथ की जमीन पर इकट्ठा हए है। कांग्रेस स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र पर सवाल उठा रही है। भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस का काम हो गया है। ये वही कांग्रेस है जिसने 1975 में आपातकाल लागू किया। ऐसे लोगों का लोकतंत्र की बात करना हास्यास्पद लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मौके मिला तो कॉमनवेल्थ, कोल, समेत लाखों करोड के घोटाले और सुरक्षा को सेंध लगाने के बाद जनता में विश्वास खो दिया। मोदी सरकार में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले आतंकवाद नक्सलवाद, भ्रष्टारचार था। अब इससे मूक्त है। भारत आज टॉप 4 अर्थव्यवस्था में है। कांग्रेस और उनके सहयोगी आज सिर्फ बैरियर बनना चाहते हैं और सुरक्षा को सेंध लगने के बाद जनता में विश्वास खो दिया। मोदी सरकार में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले आतंकवाद नक्सलवाद, भ्रष्टाचार था। अब इससे मुक्त है। भारत आज टॉप- 4 अर्थव्यवस्था में है। कांग्रेस और उनके सहयोगी आज सिर्फ बैरियर बनना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के दिल्ली में प्रदर्शन के पीछे कारण क्या है। एक ही कारण है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने पहचान बनार्ड है, विरासत और विकास की यात्रा को शानदार तरीके से आगे बढाने का काम किया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सिर्फ कटघरे में खडा करके रुकावट बनना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज की स्थिति ये हो गई है कि वह बार-बार फेल हो जाता है। जब रिजल्ट का पूछा तो बोलते है मैंने तो लिखा था लेकिन मास्टर जी ने कॉपी बदल दी। फिर दोबारा रिजल्ट आने पर कहा कि इस बार पेपर में प्रश्न सेलेबस के बाहर के थे। तीसरी बार पूछने पर कहा कि मैं जब पेपर लिखने बैठा तो पेन की स्याही समाप्त हो गई। चौथी बार भी पास नहीं होता है। इस बार कहते हैं कि सामने वाला तेजी से लिख रहा था। जिससे ध्यान भटक गया। ऐसी स्थिति कांग्रेस की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कहा के राम लला 500 वर्ष तक गुलामी या तंबू में रहने को मजबूर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा राम भक्तों से लड़ते थे, जबकि आज अयोध्या में त्रेता युग का स्मरण होता है। योगी ने दलितों के लिए लाखों प्रधानमंत्री आवास बनने और गाजियाबाद में पूर्वांचल व उत्तराखंड भवन के निर्माण का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि पहले सडकों पर गढ्ढे थे, लेकिन अब एक्सप्रेसवे की श्रृंखला है और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों को सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक सहायता और तकनीक से जोडा गया है। गाजियाबाद में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा हो रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी मंच पर पहुचे और कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मंच पर मुख्यमंत्री योगी के भाषण शूरू होते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कष्ण और महादेव के जयकारे लगाए।

डसके पहले गाजियाबाद सांसद, यपी कैबिनेट मंत्री सनील शर्मा और विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी ने मंच से अपनी बात कही। मंच से संबोधन के बाद मृख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भव्य पदयात्रा पहुंची।
औराई में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 427 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

*25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिया प्रतिभाग, लगभग 950 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण; विधायक दीनानाथ भास्कर ने फीता काटकर किया शुभारंभ एवं 15 अभ्यर्थियों को प्रदान किए ऑफर लेटर*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। प्रदेश सरकार की युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता के क्रम में आज दिनांक 05 नवम्बर, 2026 को श्री काशी राज इंटर कॉलेज, जीटी रोड, विधानसभा क्षेत्र औराई में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग 950 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 427 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ औराई विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दीनानाथ भास्कर  द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक जी द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 15 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान कर उन्हें आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन दिया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री दीनानाथ भास्कर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए रोजगार मेलों का आयोजन एक सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं और प्रतिष्ठित कंपनियों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने कौशल एवं प्रतिभा का बेहतर उपयोग करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने, विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं को समझने तथा अपने करियर को नई दिशा देने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता से कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कुल 427 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया जाना जनपद के युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी श्री अजीत कुमार ने रोजगार मेले के आयोजन के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों को स्थानीय युवाओं से जोड़कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री काशी राज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री नीतम कुशवाहा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवायोजन कार्यालय से लायक हुसैन,  लव कुमार मिश्र,  अनिल कुमार एवं वीरेन्द्र कुमार तथा कौशल विकास मिशन से एमआईएस शैलेन्द्र कुमार,  रजनीश सिंह, योगेन्द्र कुमार एवं  प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवायोजन विभाग, कौशल विकास मिशन तथा श्री काशी राज इंटर कॉलेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रोजगार मेले के माध्यम से 427 युवाओं को ऑफर लेटर प्राप्त होना जनपद में रोजगार सृजन एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 243/2026 धारा 137(2), 61(2), 64(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शहीद उर्फ मुबारक पुत्र जोखू उर्फ अहमद अली निवासी ग्राम चपरतल्ला, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा को छजवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
ग्राम छजवा,निवासिनी वादिनी  द्वारा थाना मोतीगंज पर लिखित तहरीर दी गई  कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री करीब एक सप्ताह पूर्व घर से सामान लेने गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर जानकारी हुई कि ग्राम चपरतल्ला निवासी शहीद उर्फ मुबारक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना मोतीगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मीरजापुर के जंगल में तेंदुए ने पशुपालक पर किया हमला, 10 मिनट तक जूझता रहा पशुपालक महिला वाचर की बहादुरी से बची जान

मीरजापुर। यूपी के मिर्ज़ापुर जिला अन्तर्गत
ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के गंगहर जंगल में गुरुवार दोपहर एक पशुपालक पर तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। करीब दस मिनट तक पशुपालक तेंदुए से जूझता रहा। मौके पर मौजूद महिला वन वाचर की हिम्मत से उसकी जान बच सकी। बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के सझिया बस्ती निवासी केवला शंकर उर्फ लड़ाका कोल दोपहर में भैंस चराने गए थे। भैंसों को चराने के बाद वे सुखनई नदी में पानी पिलाने ले गए। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया।
पशुपालक की चीख-पुकार सुनकर बगल के प्लांटेशन में ड्यूटी पर तैनात महिला वाचर श्याम देई हाथ में लाठी लेकर शोर मचाते हुए दौड़ी। महिला वाचर के हल्ला-गुल्ला करने पर तेंदुआ पशुपालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद पास में बकरी चरा रहे सियाराम पाल और ग्रामीणों की मदद से घायल को चारपाई पर लिटाकर घर पहुंचाया गया।हमले में पशुपालक के जांघ, पेट, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।सूचना पर ग्राम प्रशासक पति पुंडरीक सिंह मोनू ने मौके पर पहुंचकर निजी साधन से घायल को पीएचसी हलिया भिजवाया। जहां चिकित्सक रीना सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर एसआई गुलाब सोनकर, वन दारोगा अखिलेश्वर दुबे, कुमार कार्तिकेय, वनकर्मी रामसजीवन वर्मा ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। वन दारोगा कुमार कार्तिकेय ने बताया कि मौके पर मिले पदचिह्न तेंदुआ का ही हैं। इस दौरान ग्रामीण वनपाल सिंह, लवकुश सिंह, बब्बू पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भाकियू ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चलाया जन जागरण अभियान

संभल ,भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा गुरुवार को ग्राम - बहाउद्दीनपुर में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता सेवक सैनी एवं संचालन चौ. ऋषिपाल सिंह ने किया !
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनका समाधान कराना है। संगठन केवल किसान हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता है। गांवों में बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आवास योजना में किसी भी पात्र व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। आवास योजना की पात्रता सूची निष्पक्ष तरीके से तैयार की जाए तथा किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई न हो। जिन गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, उन्हें योजना से जोड़ा जाए। साथ ही पात्रता एवं अपात्रता की जांच पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को उनका अधिकार मिल सके। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और खेती लाभकारी बन सके! बैठक में संगठन को गांव स्तर पर मजबूत बनाने, नई कार्यकारिणियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक किसानों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। संगठन विस्तार करते वीरेन्द्र सिंह प्रधान को जिला सचिव, आनन्दपाल सिंह को तहसील महामंत्री, राजकिरन सिंह को ब्लॉक सचिव, गजेन्द्र सिंह को ग्राम महासचिव, मुकेश कुमार को ग्राम प्रभारी, अनुज कुमार को ग्राम सचिव, रेखा रानी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया!
मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, सतीश कुमार तहसील उपाध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता रिंकू सिंह, अरुण कुमार, राजकिरन, मुकेश कुमार, गजेन्द्र सिंह, लटूर सिंह एवं महिला मोर्चा से जिला सचिव नन्हिया देवी, जिला प्रभारी मुनेश देवी, ब्लॉक सचिव निशा देवी, ममता देवी, सुमन देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*


गोण्डा। वादी राजकुमार वर्मा उर्फ सोनू पुत्र चंद्रभान वर्मा निवासी ग्राम पिपरा-भिटौरा अंधरीजोत, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज पर तहरीर दी गई कि दिनांक 08.10.2026 को पारिवारिक विवाद के दौरान उनकी भाभी द्वारा अपने मायके फोन करने पर उनके मायके पक्ष के लोग अपने अन्य साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों से वादी के घर पहुंचे तथा एक राय होकर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से वादी एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वादी सहित उनके परिवार के चार लोगों को चोटें आईं। उक्त तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज पर मु0अ0सं0 222/2026 पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाहीः-*
आज दिनांक 05.11.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित नामजद अभियुक्त राजेन्द्र वर्मा को मुखबिर खास की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दीपावली  स्नेह  मिलन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अनूठी पहल, संगठन
40 मंडल अध्यक्षों को मिष्ठान्न, खादी के वस्त्र और  निर्मित उत्पादों का दिया उपहार

Sb न्यूज़
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं जिला उपाध्यक्ष  प्रीतेश दीक्षित द्वारा संगठन के सभी 40 मंडल अध्यक्षों को खादी के वस्त्र मिष्ठान भेंट कर दीपावली धनतेरस एवं भैयादूज की शुभकामनाएं दी गईं।
जिलाध्यक्ष की यह पहल केवल पर्व की शुभकामनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान, आत्मीयता और उनके साथ पारिवारिक जुड़ाव की भावना को प्रदर्शित करती है। साथ ही खादी के वस्त्रों और हरदोई में निर्मित उत्पादों को उपहार के रूप में चुनकर उन्होंने स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी सार्थक संदेश दिया है। जिलाध्यक्ष ने दीपावली के  शुभ अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षो को अंतर्मन से बधाई देते हुए उज्जवल राजनैतिक भविष्य की कामना की!
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल विशेष महत्व रखती है। खादी को अपनाने और अपने जनपद में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने का यह प्रयास स्थानीय उद्यमियों, व्यापारियों और उत्पादकों के उत्साहवर्धन का भी माध्यम है।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की यह अभिनव पहल बताती है कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनकी चिंता और उनके साथ आत्मीय संबंधों को महत्व देना ही एक मजबूत संगठन की पहचान है।
दीपावली के अवसर पर की गई यह पहल संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ता सम्मान, स्वदेशी गौरव और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन का एक सराहनीय उदाहरण है।इस अवसर पर जिलामहामंत्री सतेंद्र राजपूत  उपाध्यक्ष अजय शुक्ला जिलामंत्री निर्देश राजपूत सत्यम शुक्ला जिलामीडिया प्रभारी भाजपा अतुल सिंह चाऊपुर मौजूद रहे
*केरल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता हुई: काशी नरेश विश्वविद्यालय में 29 छात्रों ने लिया हिस्सा, रितिमा मौर्य प्रथम रहीं*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय, संत रविदास नगर भदोही में केरल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें 29 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय केरल की सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत था।

बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रितिमा मौर्य ने पहला स्थान हासिल किया। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा खुशबू दूसरे और बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।

डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय, डॉ. शिखा मेहता और डॉ. श्रुतिका शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक और प्रतियोगिता के नियमों के निर्देशक डॉ. रजनीश द्विवेदी थे।

विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. बालकेश्वर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी थे। इस मौके पर डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. राहुल भारती और विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: किसानों नौजवानों और दलितों के सम्मान की रक्षा करेगा जन हित संकल्प पार्टी : डॉ आर एस पटेल

*जन संकल्प पार्टी  के तत्वावधान में जन चेतना आरक्षण बचाओ रैली आयोजित

सोनभद्र/मीरजापुर।
जब तक इस देश के किसानों नौजवानों और पिछड़े दलितों के हक सम्मान नहीं मिल जाते और इस देश से वोट चोरी का मामला खत्म नहीं हो जाता तथा आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक जन संकल्प पार्टी संघर्ष करती रहेगी उक्त बातें घोरावल विधानसभा के इमलीपुर में एक इंटर कॉलेज के मैदान में जन चेतना आरक्षण बचाओ रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहा उन्होंने कहा कि जब से इस देश में और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है तब से इस देश प्रदेश में महिला अपराध बढ़ गया है और पिछड़ों तथा दलित का आरक्षण छीन कर मुख्यमंत्री अपने लोगों को नौकरी दे रहे हैं साथ ही देश में वोट को चोरी करके सरकार बनाई जा रही है जिसे जनहित संकल्प पार्टी पूरा नहीं होने देगी।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इस देश में महंगाई चरम सीमा पर है किसान मजदूर नौजवान परेशान हैं सरकारी जमीनों को कौड़ी के भाव में निजी कंपनियों को दिया जा रहा है और जब किसान नौजवान अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं तो उन्हें लाठियां से पीटा जा रहा है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिर्जापुर सोनभद्र को पर्यटन के क्षेत्र में विकास करके नैनीताल, अल्मोड़ा यहां बनाया जा सकता है और युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है, पर योगी मोदी की सरकार ऐसा ना करके हक मांगने वालों को पीट रही है।
अपने पार्टी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी प्रदेश के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का विकल्प बन चुकी है और उसके सभी प्रत्याशी तय हो चुके हैं उन्होंने कहा कि पार्टी दूसरी पार्टियों से गठबंधन के लिए अपने विकल्प को खुला रखी है यदि कोई समान विचारधारा वाली पार्टी उसके साथ तालमेल करेगी तो उसे पर विचार किया जाएगा।
आगे बोलते हो उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार ने महंगाई को कम करने और एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था प्रतिवर्ष लेकिन इस सरकार ने महंगाई को काम किया और ना तो युवाओं को रोजगार दिया ऐसे में सरकार को हटाना जरूरी हो गया है इसलिए जनसंकल्प पार्टी युवाओं नौजवानों किसने और बेरोजगारों के साथ दलितों के उत्थान और अधिकार के लिए बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के साथ सरदार पटेल के विचारों के साथ आगे बढ़ेगी और इस प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर डॉ रमेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मिर्जापुर, फतेहपुर, वाराणसी, कौशांबी, गोंडा इत्यादि जिलों से हजारों कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।
*डॉ अरविंद पटेल को घोरावल  से प्रत्याशी घोषित किया गया*
जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने भीड़ मैं उत्साह भरते हुए कहा कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए हमने यहां के प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ अरविंद पटेल को लगाया है जो समस्याओं को हल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।यही आप लोगों के आगामी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी होंगे आप लोग अपनी समस्याओं को हल करने के लिए इन्हें अपना नेता बनाएं।