/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz 3 नवम्बर को लखनऊ में पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक lucknow
3 नवम्बर को लखनऊ में पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक


बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आगामी 3 नवम्बर को लखनऊ में 'लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ' पद यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी राज किशोर मौर्या ने सम्बोधित किया। जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान कहा कि विपक्षी दलों द्वारा देश में अराजकता का जो वातावरण बनाया गया और संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की गई उससे आम जनमानस में काफी आक्रोश है इस अराजकता और भीड़ तंत्र के विरुद्ध एक विशाल पद यात्रा का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है जहां अवध क्षेत्र के लोग इकट्ठा होंगे और एक विशाल पदयात्रा का आयोजन होगा । जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए 3 नवम्बर को लखनऊ चलने का आवाहन किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, वरूण सिंह, आद्या सिंह, शिव प्रसाद यादव, संजय शुक्ला, जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, महेंद्र पांडे, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, दुष्यंत चौधरी, अरविंद तिवारी, ललिता तिवारी, मीडिया प्रभारी डी पी सिंह 'बैस', राम कृपाल शुक्ला, संदीप उपाध्याय, कृष्ण गोपाल गुप्ता, साधना पांडे, अक्षय शुक्ला, प्रेम वर्मा, अंशुमाली, नंदिनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे
भदोही में दो दिन मौसम का खतरा! 28-29 अक्टूबर को तेज हवाओं, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। 28 और 29 अक्टूबर को भदोही सहित कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश ने किसानों से अपील की है कि तैयार फसलों की जल्द कटाई कर लें और कटी फसलों व अनाज को सुरक्षित, ढके हुए स्थानों पर रखें। खेतों में भराई और पलेवा का कार्य तथा सब्जियों की बुवाई 29 अक्टूबर तक स्थगित रखें। बारिश से खेतों में पानी भरने पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करें।

वज्रपात की आशंका को देखते हुए पशुओं को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न बांधें। किसानों से अपील है कि मौसम चेतावनी को गंभीरता से लें और फसलों, अनाज तथा पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डीएम, सीडीओ तथा  सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ने 205 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद*

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 205 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न*

*गोण्डा 27 अक्टूबर, 2026*।
मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 241 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 205 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें 188 जोडें का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ है तथा 17 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, माननीय सांसद गोंडा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि यूपी सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडेय, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वंदना पांडेय संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधि ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 64000/- प्रति जोडे के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।
बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

*सुरक्षा उपायों को अपनाने की जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील, सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें*


*अर्नब चक्रवाती तूफान का 29 और 30 अक्टूबर को जिले में रहेगा प्रभाव, आंधी-तूफान एवं बारिश का अलर्ट*

*गोण्डा 27 अक्टूबर,2026।*
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के क्रम में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के जनपद में संभावित प्रभाव को लेकर जनहानि एवं संपत्ति की क्षति से बचाव के लिए आमजन से सावधानियां बरतने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अर्नब चक्रवात के कारण 29 व 30 अक्टूबर को जिले में मौसम खराब रहेगा तथा तूफानी हवाओं के साथ बारिष की प्रबल संभावना है। ऐसी स्थिति में जनसामान्य अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। कच्चे एवं जर्जर भव…
[4:53 pm, 27/10/2026] +91 94154 15779: *मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न*

*औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन एवं उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण की हुई समीक्षा*

*गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश*

गोण्डा, 27 अक्टूबर 2026। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप मण्डल में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा उद्यमियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज महाराजा सुहेलदेव सभागार, गोण्डा में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में देवीपाटन मण्डल के जनपद गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती में औद्योगिक विकास से संबंधित विषयों, उद्यमियों की समस्याओं तथा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों के संचालन, विस्तार एवं स्थापना से जुड़ी समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करें तथा जिन प्रकरणों में विभिन्न विभागों के समन्वय की आवश्यकता है, उनका आपसी तालमेल से समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यमियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में औद्योगिक विकास से जुड़े लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई की प्रगति पर ध्यान देने पर जोर दिया गया। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के सुचारु संचालन तथा उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। औद्योगिक विकास से संबंधित मामलों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए समयबद्ध निर्णय लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में उद्योगों एवं उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। औद्योगिक इकाइयों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है। ऐसे में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वे उद्यमियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।

मण्डलायुक्त ने गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपदों में औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों पर नियमित निगरानी रखें। उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका नियमानुसार समाधान कराया जाए। जिन प्रकरणों में उच्च स्तर पर निर्णय अथवा अन्य विभागों की सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें समुचित समन्वय के साथ संबंधित स्तर पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

बैठक का उद्देश्य मण्डल में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना, उद्यमियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा औद्योगिक विकास से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए औद्योगिक विकास से जुड़े प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में जनपद गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
गोण्डा। दिनांक 26.10.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा जबरन कमरे में ले जाकर दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही—*
दिनांक 27.10.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा रात्रिगश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजकुमार भोदूपुरवा धर्मकांटा से आगे करनैलगंज मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मऊ: कम्पोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर में ई-वेस्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ
मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ।  जनपद मऊ के कम्पोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर में मंगलवार को ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) प्रबंधन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभावों और उसके सुरक्षित निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की प्रेरणा तथा खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के कुशल निर्देशन में किया गया।

इसका शुभारंभ जनपद मऊ के राज्य संदर्भ समूह के सदस्य संजय कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को ई-वेस्ट के संबंध में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी देकर
थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
गोण्डा। दिनांक 26.10.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा जबरन कमरे में ले जाकर दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही—*
दिनांक 27.10.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा रात्रिगश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजकुमार भोदूपुरवा धर्मकांटा से आगे करनैलगंज मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
*कार्यक्रम में डीएम, सीडीओ तथा सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ने 205 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 205 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

गोण्डा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 241 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 205 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें 188 जोडें का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ है तथा 17 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, माननीय सांसद गोंडा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि यूपी सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडेय, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वंदना पांडेय संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 65000/- प्रति जोडे के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।
मऊ सुभासपा का 24वां स्थापना दिवस समारोह मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में
मऊ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का 24वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष पांडेय ने केक काटकर स्थापना दिवस की शुरुआत की।

यह आयोजन सह प्रभारी सुनील कुमार के सौजन्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सनोज राजभर सहित सुभासपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
गाजियाबाद में आयोजित तीन दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्ज़ापुर का रहा शानदार प्रदर्शन, 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल, 1 ब्रॉन्ज मेडल
मीरजापुर। यूपी के गाजियाबाद में आयोजित
तीन दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है।
पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल, 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है।
जिला पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव एवं कोच कमलापति त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के एच.एल.एम कॉलेज में आयोजित की गई थी। जिसमें मिर्जापुर की टीम ने उनके एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल के कुशल निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। साथ ही जूनियर महिला टीम चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाया है।
मंगलवार को सभी खिलाड़ियों के मिर्जापुर आगमन पर एल.आर. फिटनेस सेंटर फतहां  पर खिलाड़ियों को फूल माला के साथ मिठाई खिलाकर सचिव कमलापति त्रिपाठी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
47 केजी भार वर्ग सब जूनियर में ज्योति यादव ने 60 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल के साथ ही रिकॉर्ड  तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित किया। इसी भार वर्ग जूनियर में आकांक्षा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि 52 केजी सब जूनियर में किरण विश्वकर्मा ने गोल्ड मेडल और वंदना गौतम ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 52 केजी भारवर्ग जूनियर में वंदना यादव ने 52. 5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वही 63 केजी भार वर्ग सीनियर मे ज्योति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 केजी भार उठाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। जूनियर मे रोशनी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। 84 केजी भारवर्ग जूनियर मे अंजनी चौहान ने 65 केजी भार उठाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।
पुरुष वर्ग में 66 केजी सब जूनियर में पवन निषाद और सीनियर में अरुण कुमार कुशवाहा ने भी सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला। वहीं 74 केजी जूनियर में पृथ्वी यादव ने 147.5 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल के साथ ही स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब भी अपने नाम किया। इसी भार वर्ग इक्विप्ड में दीनबंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 177.5 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इन सभी खिलाड़ियों के अतिरिक्त अदनान खान, भाई लाल, अंकित सोनकर, विनीत यादव, पुष्कर बिंद भी मेडल के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन मेडल लेने में असमर्थ रहे। जिनका हौसला अफजाई करते हुए कोच कमलापति त्रिपाठी ने आगे की तैयारी पर जोर देते हुए उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि खेल में निराशा का भाव नहीं होना चाहिए बल्कि इससे सबक लेते आगे की तैयारी करते हुए मजबूत लक्ष्य बनाना चाहिए ताकि आगे सफलता राह चूमें।
इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पावर लिफ्टिंग संघ की संरक्षिका श्रीमती रत्नावली सिंह, संघ के उपाध्यक्ष ब्रह्मांड राज, नितेश सिंह, प्रिंस जायसवाल, रोहित जायसवाल, विवेक कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी धर्मवीर सिंह, संतोष यादव, सुरेश यादव आदि लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।