बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
*सुरक्षा उपायों को अपनाने की जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील, सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें*
*अर्नब चक्रवाती तूफान का 29 और 30 अक्टूबर को जिले में रहेगा प्रभाव, आंधी-तूफान एवं बारिश का अलर्ट*
*गोण्डा 27 अक्टूबर,2026।*
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के क्रम में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के जनपद में संभावित प्रभाव को लेकर जनहानि एवं संपत्ति की क्षति से बचाव के लिए आमजन से सावधानियां बरतने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अर्नब चक्रवात के कारण 29 व 30 अक्टूबर को जिले में मौसम खराब रहेगा तथा तूफानी हवाओं के साथ बारिष की प्रबल संभावना है। ऐसी स्थिति में जनसामान्य अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। कच्चे एवं जर्जर भव…
[4:53 pm, 27/10/2026] +91 94154 15779: *मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न*
*औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन एवं उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण की हुई समीक्षा*
*गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश*
गोण्डा, 27 अक्टूबर 2026। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप मण्डल में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा उद्यमियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज महाराजा सुहेलदेव सभागार, गोण्डा में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में देवीपाटन मण्डल के जनपद गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती में औद्योगिक विकास से संबंधित विषयों, उद्यमियों की समस्याओं तथा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों के संचालन, विस्तार एवं स्थापना से जुड़ी समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करें तथा जिन प्रकरणों में विभिन्न विभागों के समन्वय की आवश्यकता है, उनका आपसी तालमेल से समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यमियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो।
बैठक में औद्योगिक विकास से जुड़े लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई की प्रगति पर ध्यान देने पर जोर दिया गया। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के सुचारु संचालन तथा उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। औद्योगिक विकास से संबंधित मामलों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए समयबद्ध निर्णय लिए जाएं।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में उद्योगों एवं उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। औद्योगिक इकाइयों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है। ऐसे में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वे उद्यमियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।
मण्डलायुक्त ने गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपदों में औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों पर नियमित निगरानी रखें। उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका नियमानुसार समाधान कराया जाए। जिन प्रकरणों में उच्च स्तर पर निर्णय अथवा अन्य विभागों की सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें समुचित समन्वय के साथ संबंधित स्तर पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
बैठक का उद्देश्य मण्डल में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना, उद्यमियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा औद्योगिक विकास से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए औद्योगिक विकास से जुड़े प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में जनपद गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1