/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार lucknow
थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
गोण्डा। दिनांक 26.10.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा जबरन कमरे में ले जाकर दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही—*
दिनांक 27.10.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा रात्रिगश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजकुमार भोदूपुरवा धर्मकांटा से आगे करनैलगंज मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
*कार्यक्रम में डीएम, सीडीओ तथा सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ने 205 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 205 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

गोण्डा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 241 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 205 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें 188 जोडें का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ है तथा 17 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, माननीय सांसद गोंडा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि यूपी सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडेय, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वंदना पांडेय संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 65000/- प्रति जोडे के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।
मऊ सुभासपा का 24वां स्थापना दिवस समारोह मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में
मऊ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का 24वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष पांडेय ने केक काटकर स्थापना दिवस की शुरुआत की।

यह आयोजन सह प्रभारी सुनील कुमार के सौजन्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सनोज राजभर सहित सुभासपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
गाजियाबाद में आयोजित तीन दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्ज़ापुर का रहा शानदार प्रदर्शन, 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल, 1 ब्रॉन्ज मेडल
मीरजापुर। यूपी के गाजियाबाद में आयोजित
तीन दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है।
पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल, 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है।
जिला पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव एवं कोच कमलापति त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के एच.एल.एम कॉलेज में आयोजित की गई थी। जिसमें मिर्जापुर की टीम ने उनके एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल के कुशल निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। साथ ही जूनियर महिला टीम चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाया है।
मंगलवार को सभी खिलाड़ियों के मिर्जापुर आगमन पर एल.आर. फिटनेस सेंटर फतहां  पर खिलाड़ियों को फूल माला के साथ मिठाई खिलाकर सचिव कमलापति त्रिपाठी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
47 केजी भार वर्ग सब जूनियर में ज्योति यादव ने 60 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल के साथ ही रिकॉर्ड  तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित किया। इसी भार वर्ग जूनियर में आकांक्षा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि 52 केजी सब जूनियर में किरण विश्वकर्मा ने गोल्ड मेडल और वंदना गौतम ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 52 केजी भारवर्ग जूनियर में वंदना यादव ने 52. 5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वही 63 केजी भार वर्ग सीनियर मे ज्योति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 केजी भार उठाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। जूनियर मे रोशनी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। 84 केजी भारवर्ग जूनियर मे अंजनी चौहान ने 65 केजी भार उठाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।
पुरुष वर्ग में 66 केजी सब जूनियर में पवन निषाद और सीनियर में अरुण कुमार कुशवाहा ने भी सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला। वहीं 74 केजी जूनियर में पृथ्वी यादव ने 147.5 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल के साथ ही स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब भी अपने नाम किया। इसी भार वर्ग इक्विप्ड में दीनबंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 177.5 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इन सभी खिलाड़ियों के अतिरिक्त अदनान खान, भाई लाल, अंकित सोनकर, विनीत यादव, पुष्कर बिंद भी मेडल के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन मेडल लेने में असमर्थ रहे। जिनका हौसला अफजाई करते हुए कोच कमलापति त्रिपाठी ने आगे की तैयारी पर जोर देते हुए उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि खेल में निराशा का भाव नहीं होना चाहिए बल्कि इससे सबक लेते आगे की तैयारी करते हुए मजबूत लक्ष्य बनाना चाहिए ताकि आगे सफलता राह चूमें।
इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पावर लिफ्टिंग संघ की संरक्षिका श्रीमती रत्नावली सिंह, संघ के उपाध्यक्ष ब्रह्मांड राज, नितेश सिंह, प्रिंस जायसवाल, रोहित जायसवाल, विवेक कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी धर्मवीर सिंह, संतोष यादव, सुरेश यादव आदि लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उप्र कैबिनेट : प्रदेश के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता कर निर्णयों के बारे में जानकारी दी।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सैनिक स्कूल के मैनपुरी के सम्बंध में निःशुल्क जमीन दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मैनपुरी में सैनिक स्कूल 22 जुलाई 2019 से संचालित है। कुल क्षेत्रफल 9.524 हेक्टेयर भूमि विद्यालय को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया क प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय/वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है। शिक्षकों के बाद अब शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु कैशलेस सुविधा को स्वीकृति दी गयी है। इस योजना से कुल 48 हजार 62 कर्मचारियों को लाभ होगा। इसमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 23 हजार 979 कर्मचारी, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के 22 हजार 541, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में 26, अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत महाविद्यालयों में 110, समग्र शिक्षा माध्यमिक अंतर्गत जनपदों में कुल कर्मचारियों की संख्या 1406 है। इसके लिए सरकार द्वारा बीमा क़िस्त दी जाएगी। इस योजना पर सरकार का कुल व्यय 14 करोड़ 41 लाख 86 हजार रुपये आएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल एवं वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कार्मिकों, समग्र शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कार्मिकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किये जाने के संबंध में आए प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के क्लास-1 एवं 2 श्रेणी के अधिकारी गण हेतु देवघाट झलवा, प्रयागराज में टाइप-3 (533 ) एवं टाइप-4 (312) श्रेणी के कुल 845 आवासों के निर्माण कार्य हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त किये जाने के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस योजना पर कुल प्रस्तावित लागत 543 करोड़, 40 लाख 75 हजार रुपये है।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि राज्य पशुधन मिशन (एस.एल.एम) के सम्बंध में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है। इसका प्रमुख उद्देश्य रोजगार सृजन, उद्यमिता विकास,पितृ पशु उत्पादकता में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा किसान को उन्नत नस्ल की दो गाय देने का प्रावधान किया गया है।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली 2026 के सम्बंध में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है। इस फैसले के तहत अब इंजन से चलने वाली बड़ी जहाज़ों (यांत्रिक) व गैर यांत्रिक(छोटी नाव) दोनों का रजिस्ट्रेशन होगा। गैर यांत्रिक नावों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। नाविक व यात्रियों का बीमा किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना


फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार के निर्देश पर एक नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा जनपद न्यायालय के मुख्य द्वार से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर आमजन को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करेगा तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करेगा।

इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। शिविर में पात्र लाभार्थिों को विभिन्न प्रकार की पैशन योजनाओं, आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं, आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं तथा अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही निःशुल्क बिधिक सहायता एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर श्री अभिनितम उपाध्याय, अपर जिला जज प्रथम; संजय कुमार, अपर जिला जज षठम/नोडल अधिकारी, प्रीतिमाला चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM); सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर मध्यस्थ जवाहर सिंह गंगवार, अताउलह‌क, जेल विजिटर, राम सिंह मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित मिला तिशिफ सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 19 गिरफ्तार

मऊ। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ थाना दक्षिणटोला पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना दक्षिणटोला पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को पकड़ा।

सभी आरोपियों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
मऊ ब्रेकिंग न्यूज़ | सड़क पर सरिया लदी पिकअप बनी हादसे का खतरा
मऊ जनपद में सरिया लदी पिकअप का खतरनाक परिवहन लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।

पिकअप वाहन पर लंबी-लंबी सरिया इस तरह लदी दिखाई दे रही है कि सड़क पर चलते दूसरे वाहनों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

ऐसे वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने, पलटने या किसी दूसरे वाहन से टकराने की स्थिति में सरिया बड़ा हादसा कर सकती है। समय रहते यदि जिम्मेदार विभाग ने इस तरह के परिवहन पर ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

प्रशासन और यातायात पुलिस को ऐसे वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए तथा खुले तौर पर खतरनाक तरीके से सरिया ढोने पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए।
परीक्षा केंद्राें की संख्या घटी इस साल बनेंगे 81 सेंटर

*कल तक ली जाएंगी आपत्तियां,छह तक निस्तारण*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। इस साल कालीन नगरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा 81 केंद्रों पर होने की संभावनाएं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2027 की परीक्षा के लिए जिले में 81 केंद्रों का ऐलान किया। इसे लेकर आपत्तियां 28 अक्तूबर तक आनलाइन ली जाएंगी, जिनका निस्तारण छह नवंबर को किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि करीब 25 दिनों पहले सभी विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई थी। जिसके बाद सोमवार शाम को अनंतिम सूची परिषद ने जारी कर दिया है। इस साल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसे लेकर 28 अक्तूबर तक आपत्ति ली जाएगी, उसके बाद छह नवंबर तक उसका निस्तारण कर दिया जाएगा। जिसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उसके बाद परिषद अंतिम सूची जारी करेगा। आपत्ति निस्तारण के बाद विद्यार्थियों की सुविधा के हिसाब से केंद्रो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बताया कि 2025 में परीक्षा केंद्रों की संख्या 94 थी। अनंतिम सूची को लेकर प्रधानाचार्यों को 28 अक्तूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

बता दें कि जिले में तीन राजकीय इंटर कालेजों, 38 राजकीय हाई स्कूल और 25 वित्तपोषित समेत 196 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की तिथि तय कर दी है। पांच फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। जिले में 196 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कॉलेजों ने केंद्र बनने में दिलचस्पी दिखाते हुए आवेदन किया था। जिसके बाद जिला केंद्र निर्धारण समिति ने विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट परिषद को भेज दिया था।
प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति :  योगी
-प्रदेशवासियों को 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की नई पहचान भी बताई।

नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित "टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026" में सहभागिता करूंगा।

2017 से पहले अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य था अंधकारमय

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा थी, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।

वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।