केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पूजा समितियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
तुलसीपुर, बलरामपुर। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में श्री संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर, हनुमानगढ़ चौराहा पर सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अंतर्गत आने वाले सभी माँ दुर्गा पूजा पंडालों की समितियों कलमकार बन्धुओ के साथ यूट्यूबर क्रिएटर्स को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सभी पूजा समितियों ने अनुशासन, समर्पण एवं आपसी सहयोग के साथ अपने-अपने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके लिए सभी समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष सामने आई व्यवस्था कमियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही आगामी वर्षों में बेहतर समन्वय, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं आवश्यक तैयारियों के माध्यम से दुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक व्यवस्थित एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मिथिलेश गिरी, इष्ट देव, प्रदीप कुमार गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमर सिंह गोलू,संतोष कुमार, गिरीश गुप्ता, दीपू अग्रहरि, अनूप कौशल, अंकुर कसौधन,रजत सोनी,पंकज कनोडिया, शुभम पांडे, अनु कश्यप, निशांत मणि र्त्रिपाठी, बंटी सोनी,अंकित,शुभम पांडेय,अखिलेश सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में समिति ने सभी पूजा समितियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k