अविरल सेवा संस्थान द्वारा भव्य कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह
लखनऊ । साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था अविरल सेवा संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में भव्य कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 25 अक्टूबर 2026 को अविरल संस्थान कार्यालय, लखनऊ में किया गया।जिसकी अध्यक्षता लखनऊ नगर के प्रख्यात साहित्यिक विभूति डॉ राम बहादुर मिश्र ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन',अति विशिष्ट अतिथि महेंद्र भीष्म एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे।समारोह का श्रेष्ठ संचालन संस्थान के उपाध्यक्ष हरिमोहन बाजपेयी ‘माधव’ एवं महासचिव चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’ ने किया। उपस्थित अतिथियों का स्नेहिल स्वागत संस्थान की अध्यक्ष डॉ शोभा दीक्षित 'भावना' ने अपने हृदयग्राही वक्तव्य से किया।समारोह का प्रारम्भ कवयित्री प्रतिभा गुप्ता की शानदार वाणी वन्दना से हुआ।समारोह में साहित्यिक उपलब्धियों हेतु भावना मौर्य,सुश्री प्रतिभा गुप्ता को ' अविरल - काव्य गंगा ' एवं डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर प्रयागराज को ' अविरल - काव्य गौरव ' द्वारा सम्मानित किया गया।समारोह में डॉ राम बहादुर मिश्रा,सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन,महेंद्र भीष्म,विनय शर्मा दीप,डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर , सुश्री प्रतिभा गुप्ता,डॉ हिमांशु सक्सेना,अरविंद रस्तोगी,डॉ शोभा दीक्षित 'भावना', हरी मोहन बाजपेई 'माधव', चन्द्र देव दीक्षित 'चन्द्र',डॉ सुरभि सिंह, डॉ तारिका सिंह,पीयूष त्रिपाठी पत्रकार, रामराज भारती,विनय शर्मा दीप,सुश्री प्रतिभा गुप्ता, डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर,अमित श्रीवास्तव, विजय तन्हा,सुश्री गीता पांडेय अपराजिता, प्रवीण पांडेय,के आर स्नेही जौनपुर,सच्चिदानंद तिवारी शलभ,राकेश कुमार गुप्ता,डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव प्रेम, धीरेंद्र सिंह जौनपुर, अंगद कुमार राही जौनपुर, डॉ सुधा मिश्रा,सुरेश चंद्र गुप्त 'श्याम' आदि स्वनामधन्य कवि -कवयित्रियों द्वारा अपने मनमोहक काव्य पाठ से कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी।अंत में डॉ राम बहादुर मिश्र शंशृ वो वंदन करके अध्यक्षीय उद्बोधन से , काव्य गोष्ठी एक सशक्त, ज्ञानवर्धक साहित्यिक कार्यशाला में परिवर्तित हो गई।सभी की स्नेहिल उपस्थिति और आशीर्वाद पाकर संस्थान धन्य हो गया।अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष हरिमोहन बाजपेई 'माधव' ने सबका आभार व्यक्त किया।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.0k