/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना lucknow
जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना


फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार के निर्देश पर एक नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा जनपद न्यायालय के मुख्य द्वार से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर आमजन को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करेगा तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करेगा।

इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। शिविर में पात्र लाभार्थिों को विभिन्न प्रकार की पैशन योजनाओं, आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं, आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं तथा अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही निःशुल्क बिधिक सहायता एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर श्री अभिनितम उपाध्याय, अपर जिला जज प्रथम; संजय कुमार, अपर जिला जज षठम/नोडल अधिकारी, प्रीतिमाला चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM); सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर मध्यस्थ जवाहर सिंह गंगवार, अताउलह‌क, जेल विजिटर, राम सिंह मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित मिला तिशिफ सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 19 गिरफ्तार

मऊ। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ थाना दक्षिणटोला पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना दक्षिणटोला पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को पकड़ा।

सभी आरोपियों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
मऊ ब्रेकिंग न्यूज़ | सड़क पर सरिया लदी पिकअप बनी हादसे का खतरा
मऊ जनपद में सरिया लदी पिकअप का खतरनाक परिवहन लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।

पिकअप वाहन पर लंबी-लंबी सरिया इस तरह लदी दिखाई दे रही है कि सड़क पर चलते दूसरे वाहनों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

ऐसे वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने, पलटने या किसी दूसरे वाहन से टकराने की स्थिति में सरिया बड़ा हादसा कर सकती है। समय रहते यदि जिम्मेदार विभाग ने इस तरह के परिवहन पर ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

प्रशासन और यातायात पुलिस को ऐसे वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए तथा खुले तौर पर खतरनाक तरीके से सरिया ढोने पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए।
परीक्षा केंद्राें की संख्या घटी इस साल बनेंगे 81 सेंटर

*कल तक ली जाएंगी आपत्तियां,छह तक निस्तारण*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। इस साल कालीन नगरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा 81 केंद्रों पर होने की संभावनाएं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2027 की परीक्षा के लिए जिले में 81 केंद्रों का ऐलान किया। इसे लेकर आपत्तियां 28 अक्तूबर तक आनलाइन ली जाएंगी, जिनका निस्तारण छह नवंबर को किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि करीब 25 दिनों पहले सभी विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई थी। जिसके बाद सोमवार शाम को अनंतिम सूची परिषद ने जारी कर दिया है। इस साल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसे लेकर 28 अक्तूबर तक आपत्ति ली जाएगी, उसके बाद छह नवंबर तक उसका निस्तारण कर दिया जाएगा। जिसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उसके बाद परिषद अंतिम सूची जारी करेगा। आपत्ति निस्तारण के बाद विद्यार्थियों की सुविधा के हिसाब से केंद्रो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बताया कि 2025 में परीक्षा केंद्रों की संख्या 94 थी। अनंतिम सूची को लेकर प्रधानाचार्यों को 28 अक्तूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

बता दें कि जिले में तीन राजकीय इंटर कालेजों, 38 राजकीय हाई स्कूल और 25 वित्तपोषित समेत 196 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की तिथि तय कर दी है। पांच फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। जिले में 196 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कॉलेजों ने केंद्र बनने में दिलचस्पी दिखाते हुए आवेदन किया था। जिसके बाद जिला केंद्र निर्धारण समिति ने विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट परिषद को भेज दिया था।
प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति :  योगी
-प्रदेशवासियों को 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की नई पहचान भी बताई।

नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित "टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026" में सहभागिता करूंगा।

2017 से पहले अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य था अंधकारमय

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा थी, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।

वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पूजा समितियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

तुलसीपुर, बलरामपुर। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में श्री संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर, हनुमानगढ़ चौराहा पर सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अंतर्गत आने वाले सभी माँ दुर्गा पूजा पंडालों की समितियों कलमकार बन्धुओ के साथ यूट्यूबर क्रिएटर्स को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सभी पूजा समितियों ने अनुशासन, समर्पण एवं आपसी सहयोग के साथ अपने-अपने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके लिए सभी समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष सामने आई व्यवस्था कमियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही आगामी वर्षों में बेहतर समन्वय, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं आवश्यक तैयारियों के माध्यम से दुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक व्यवस्थित एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मिथिलेश गिरी, इष्ट देव, प्रदीप कुमार गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमर सिंह गोलू,संतोष कुमार, गिरीश गुप्ता, दीपू अग्रहरि, अनूप कौशल, अंकुर कसौधन,रजत सोनी,पंकज कनोडिया, शुभम पांडे, अनु कश्यप, निशांत मणि र्त्रिपाठी, बंटी सोनी,अंकित,शुभम पांडेय,अखिलेश सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में समिति ने सभी पूजा समितियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अविरल सेवा संस्थान द्वारा भव्य कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह
लखनऊ । साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था अविरल सेवा संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में भव्य कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 25 अक्टूबर 2026 को अविरल संस्थान कार्यालय, लखनऊ में किया गया।जिसकी अध्यक्षता लखनऊ नगर के प्रख्यात साहित्यिक विभूति डॉ राम बहादुर मिश्र ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन',अति विशिष्ट अतिथि महेंद्र भीष्म एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे।समारोह का श्रेष्ठ संचालन संस्थान के उपाध्यक्ष हरिमोहन बाजपेयी ‘माधव’  एवं महासचिव चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’ ने किया। उपस्थित अतिथियों का स्नेहिल स्वागत संस्थान की अध्यक्ष डॉ शोभा दीक्षित 'भावना' ने अपने हृदयग्राही वक्तव्य से किया।समारोह का प्रारम्भ कवयित्री प्रतिभा गुप्ता की शानदार वाणी वन्दना से हुआ।समारोह में साहित्यिक उपलब्धियों हेतु‌ भावना मौर्य,सुश्री प्रतिभा गुप्ता को ' अविरल - काव्य गंगा ' एवं डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर प्रयागराज  को ' अविरल - काव्य गौरव ' द्वारा सम्मानित किया गया।समारोह में डॉ राम बहादुर मिश्रा,सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन,महेंद्र भीष्म,विनय शर्मा दीप,डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर , सुश्री प्रतिभा गुप्ता,डॉ हिमांशु सक्सेना,अरविंद रस्तोगी,डॉ शोभा दीक्षित 'भावना', हरी मोहन बाजपेई 'माधव', चन्द्र देव दीक्षित 'चन्द्र'‌,डॉ सुरभि सिंह, डॉ तारिका सिंह,पीयूष त्रिपाठी पत्रकार, रामराज भारती,विनय शर्मा दीप,सुश्री प्रतिभा गुप्ता, डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर,अमित श्रीवास्तव, विजय तन्हा,सुश्री गीता पांडेय अपराजिता, प्रवीण पांडेय,के आर स्नेही जौनपुर,सच्चिदानंद तिवारी शलभ,राकेश कुमार गुप्ता,डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव प्रेम, धीरेंद्र सिंह जौनपुर, अंगद कुमार राही जौनपुर, डॉ सुधा मिश्रा,सुरेश चंद्र गुप्त 'श्याम' आदि स्वनामधन्य कवि -कवयित्रियों द्वारा अपने मनमोहक काव्य पाठ से कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी।अंत में डॉ राम बहादुर मिश्र शंशृ वो वंदन करके अध्यक्षीय उद्बोधन से , काव्य गोष्ठी एक सशक्त, ज्ञानवर्धक साहित्यिक कार्यशाला में परिवर्तित हो गई।सभी की स्नेहिल उपस्थिति और आशीर्वाद पाकर संस्थान धन्य हो गया।अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष हरिमोहन बाजपेई 'माधव' ने सबका आभार व्यक्त किया।
यूपी : विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना शुरू, भाजपा-सपा के बीच सियासी मुकाबले पर नजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सात जिलों में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में वोटों की गिनती कराई जा रही है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मुकाबले पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन नतीजों को दोनों दलों के राजनीतिक प्रभाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। प्रदेश के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाताओं के लिए मतदान कराया गया था। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में हो रही है। मतगणना के दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों को मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने और प्रशिक्षित कार्मिकों की व्यवस्था करने को कहा गया है। विधान परिषद के इन चुनावों में एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत आनुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था होने के कारण मतगणना में अधिक समय लग सकता है।

लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह के बीच मुकाबला है। यह सीट दोनों दलों के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांति सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। कांति सिंह के पति डॉ. एसपी सिंह इस सीट से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के बीच मुकाबला है। संजयन त्रिपाठी भाजपा से जुड़े रहे हैं और बाद में सपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, मेरठ में भाजपा के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र भाटी के बीच मुकाबले पर नजर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस सीट का अपना राजनीतिक महत्व है।

लखनऊ में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर सात और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हॉल नंबर आठ में हो रही है। वाराणसी में स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के हॉल नंबर एक और दो में क्रमशः स्नातक एवं शिक्षक सीटों की मतगणना की जा रही है। आगरा में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड स्थित हॉल नंबर एक और दो में मतगणना हो रही है। मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम के गांधी हॉल भवन में स्नातक सीट के लिए हॉल-बी और शिक्षक सीट के लिए हॉल-ए निर्धारित किया गया है।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना झांसी स्थित बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल के हॉल नंबर एक में, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर एक और दो में कराई जा रही है।
जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में वोभाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के छठवें दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु जी महाराज ने अयोध्याकांड, श्रीराम वनगमन, केवट संवाद और उर्मिला के त्याग सहित कई प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के वनगमन और केवट संवाद के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने निषाद समाज के लालजी निषाद का मंच पर सम्मानित किया। आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि थोड़ा सा सत्संग मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाता है, जबकि एक क्षण का कुसंग जीवन को नरक की ओर ले जा सकता है। सत्संग मनुष्य को अच्छे मार्ग पर ले जाता है, वहीं कुसंग उसे पतन की ओर धकेलता है। उन्होंने मंथरा और कैकेयी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मंथरा पर कुसंग का प्रभाव था। उसने कैकेयी की बुद्धि को प्रभावित कर उनके मन में कौशल्या के प्रति संदेह पैदा किया। मंथरा ने कैकेयी से कहा कि भरत ननिहाल गए हैं और उनके साथ षड्यंत्र किया जा रहा है, जबकि भरत ही अयोध्या पर राज करेंगे। महाराज ने कहा कि कुसंग के प्रभाव में आकर व्यक्ति सही और गलत के बीच अंतर करना भूल जाता है।
वनगमन के प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि पत्नी की परीक्षा विपत्ति में, सोने की परीक्षा अग्नि में और रणधीर की परीक्षा रणभूमि में होती है। जो पत्नी अपने पति को पतन से बचाकर सही मार्ग पर चलने में सहयोग करे, वही सच्ची अर्धांगिनी है। उन्होंने उर्मिला के त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 14 वर्षों तक श्रृंगार नहीं किया, जबकि लक्ष्मण ने भगवान श्रीराम और माता सीता की सेवा के लिए 14 वर्षों तक निद्रा का त्याग किया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।
महाराज ने बताया कि पिता दशरथ की आज्ञा का पालन करने के लिए जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या से वन के लिए निकले तो पूरी अयोध्या उनके पीछे चल पड़ी। अयोध्यावासियों के साथ भगवान श्रीराम तमसा नदी के किनारे पहुंचे। रात में जब सभी लोग सो गए तो भगवान श्रीराम वहां से आगे निकल गए, ताकि अयोध्यावासी उनके वियोग में और अधिक व्याकुल न हों। इसके बाद वे गंगा नदी के तट पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात निषादराज से हुई। जब माता सीता ने उतराई के रूप में केवट को अपनी अंगूठी देनी चाही तो उसने उसे लेने से इनकार कर दिया। केवट ने कहा कि प्रभु, मैंने आपको नदी पार उतारा है, आप मुझे भवसागर से पार उतार दीजिए। केवट की इस निश्छल भक्ति और समर्पण का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा के दौरान आचार्य शांतनु जी महाराज ने मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भव्य श्रीरामकथा का आयोजन कर पूरे जनपद को राममय कर दिया है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में श्रीराम के आदर्शों, त्याग, सेवा और समर्पण के प्रसंगों का श्रवण किया। इस अवसर पर महाराज अधिकारी, श्री राम वल्लभा कुंज एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धार्मिक समिति के सदस्य, अयोध्या पूज्य राज कुमार दास महाराज, श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के परम पूज्य महंत आलोक दास, चित्रकूट धाम के परम पूज्य महंत अरुण दास, नानक शाही उदासीन संगत, डालीगंज, लखनऊ के परम पूज्य महंत वीरेंद्र मुनि, कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, सैयदराजा, चंदौली के विधायक सुशील सिंह, उत्तर भारतीय सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’, वानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मछलीशहर की अध्यक्ष अनुपमा राय, डॉ. शुभा सिंह, पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, सुभासपा नेता जेपी सिंह, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’ और पूर्व सभासद मिंटू पाठक समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती : मुख्यमंत्री याेगी
-बिठूर में वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, कानपुर को दी 411 करोड़ से अधिक की 48 परियोजनाओं की सौगात-जो दंगाइयों के यार हों, जिनके लिए परिवार ही प्रदेश हो गया था, वे विकास क्या कराएंगे? : मुख्यमंत्री-सपा और कांग्रेस ने प्रदेश में जो तांडव किया, आज फिर ये लोग उधर ही ले जाना चाहते हैं : मुख्यमंत्री

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर में 411 करोड़ से अधिक की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर करारा तंज कसते हुए कहा कि विरासत में एक बार गद्दी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिलती।

काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपको एक बार सत्ता विरासत में मिल गई थी, पर काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। आपके कारनामों को देखकर प्रदेश की जनता आपको विदा कर चुकी है। दोबारा सपना देखना बंद करिए और याद रखिए कि विरासत में एक बार गद्दी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिलती। बुद्धि के लिए प्रयास करना पड़ता है, जमीन पर उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आपकी हरकतों को देखकर मैं कह सकता हूं कि गद्दी तो आप एक बार भले ही पा गए, लेकिन अब गद्दी भी मिलने वाली नहीं है, और बुद्धि तो पहले से ही नदारद थी।

सपा को गंदगी में रहने की आदत, अंधेरे में डालते हैं डकैती

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम परंपरा और विरासत का सम्मान करने वाले लोग हैं। राम के अयोध्या आगमन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों तक अयोध्या में केवल टूटा-फूटा सड़क मार्ग था, बिजली गायब थी और गंदगी रहती थी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार हैं, गंदगी में रहने की आदत, गंदे कार्यों को करने की आदत, अंधेरे में डकैती डालने की जो आदत थी, वही उन्होंने अयोध्या में भी किया।

कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया

राम का संबंध जोड़ने का श्रेय वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के जरिये प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए उन्होंने कहा कि जो राम विरोधी हैं, वे कैसे स्वीकार कर सकते हैं इस बात को, इसलिए अनर्गल प्रलाप करते हैं। कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है। नए-नए षड्यंत्रों को जन्म देती है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करती है।

आज जो कार्य हो रहे हैं, यही है रामराज्य

मुख्यमंत्री ने रामचरितमानस की पंक्ति "नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना, नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना" का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जो कार्य हो रहे हैं, यही रामराज्य है। उन्होंने कहा कि ये पंक्तियां डबल इंजन सरकार के कार्यों को सामने रखती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास भी कराया, विरासत का सम्मान भी किया और गरीबों के कल्याण की योजनाएं भी दीं। प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना में 65 लाख गरीबों को आवास, 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा, उज्ज्वला योजना में 02 करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर, दीपावली पर हर आयुष्मान और उज्ज्वला लाभार्थी को एक-एक मुफ्त सिलेंडर मिला। 67 लाख छात्रों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 05 लाख से अधिक बेटियों की शादी, प्रत्येक पर 01 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।

बिठूर-बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लिए इन परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 159 करोड़ से अधिक की लागत से मंधना-गंगा बैराज-शुक्लागंज-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-173) के 16 किलोमीटर लंबे हिस्से का दो लेन से चार लेन में चौड़ीकरण, 26 करोड़ की लागत से डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के कानपुर नोड में आंतरिक सड़क, तालाब, बाउंड्री वॉल और एसटीपी निर्माण सहित अन्य कार्य तथा 15 करोड़ की लागत से लखनऊ-मोहान-बांगरमऊ-नानामऊ-बिल्हौर-बेला-इटावा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-40) के 5.52 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

बिठूर-बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लिए इन परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री द्वारा 48 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से विकासखंड चौबेपुर के ग्राम बनी और विकासखंड बिधनू के ग्राम खेरसा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण, इकत्तीस करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से बॉटनिकल गार्डन के विकास तथा 19 करोड़ से अधिक की लागत से न्यू कानपुर सिटी योजना में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

मंच पर इन्हें मिला प्रमाण पत्र

मंच पर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना जीरो पावर्टी के तहत रीना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना दैवीय आपदा के तहत सौरभ यादव, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत आशुतोष पांडेय, लखपति दीदी सीमा एवं रुखसार बानो, स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत प्रियांशु, आयुष्मान भारत योजना के तहत सुषमा कुशवाहा तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत डॉ. दीप्ति तिवारी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सफाईकर्मी राजपाल वाल्मीकि एवं शिवम वाल्मीकि को भी मंच पर सम्मानित किया गया।