/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz परीक्षा केंद्राें की संख्या घटी इस साल बनेंगे 81 सेंटर lucknow
परीक्षा केंद्राें की संख्या घटी इस साल बनेंगे 81 सेंटर

*कल तक ली जाएंगी आपत्तियां,छह तक निस्तारण*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। इस साल कालीन नगरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा 81 केंद्रों पर होने की संभावनाएं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2027 की परीक्षा के लिए जिले में 81 केंद्रों का ऐलान किया। इसे लेकर आपत्तियां 28 अक्तूबर तक आनलाइन ली जाएंगी, जिनका निस्तारण छह नवंबर को किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि करीब 25 दिनों पहले सभी विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई थी। जिसके बाद सोमवार शाम को अनंतिम सूची परिषद ने जारी कर दिया है। इस साल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसे लेकर 28 अक्तूबर तक आपत्ति ली जाएगी, उसके बाद छह नवंबर तक उसका निस्तारण कर दिया जाएगा। जिसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उसके बाद परिषद अंतिम सूची जारी करेगा। आपत्ति निस्तारण के बाद विद्यार्थियों की सुविधा के हिसाब से केंद्रो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बताया कि 2025 में परीक्षा केंद्रों की संख्या 94 थी। अनंतिम सूची को लेकर प्रधानाचार्यों को 28 अक्तूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

बता दें कि जिले में तीन राजकीय इंटर कालेजों, 38 राजकीय हाई स्कूल और 25 वित्तपोषित समेत 196 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की तिथि तय कर दी है। पांच फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। जिले में 196 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कॉलेजों ने केंद्र बनने में दिलचस्पी दिखाते हुए आवेदन किया था। जिसके बाद जिला केंद्र निर्धारण समिति ने विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट परिषद को भेज दिया था।
प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति :  योगी
-प्रदेशवासियों को 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की नई पहचान भी बताई।

नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित "टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026" में सहभागिता करूंगा।

2017 से पहले अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य था अंधकारमय

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा थी, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।

वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पूजा समितियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

तुलसीपुर, बलरामपुर। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में श्री संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर, हनुमानगढ़ चौराहा पर सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अंतर्गत आने वाले सभी माँ दुर्गा पूजा पंडालों की समितियों कलमकार बन्धुओ के साथ यूट्यूबर क्रिएटर्स को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सभी पूजा समितियों ने अनुशासन, समर्पण एवं आपसी सहयोग के साथ अपने-अपने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके लिए सभी समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष सामने आई व्यवस्था कमियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही आगामी वर्षों में बेहतर समन्वय, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं आवश्यक तैयारियों के माध्यम से दुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक व्यवस्थित एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मिथिलेश गिरी, इष्ट देव, प्रदीप कुमार गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमर सिंह गोलू,संतोष कुमार, गिरीश गुप्ता, दीपू अग्रहरि, अनूप कौशल, अंकुर कसौधन,रजत सोनी,पंकज कनोडिया, शुभम पांडे, अनु कश्यप, निशांत मणि र्त्रिपाठी, बंटी सोनी,अंकित,शुभम पांडेय,अखिलेश सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में समिति ने सभी पूजा समितियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अविरल सेवा संस्थान द्वारा भव्य कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह
लखनऊ । साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था अविरल सेवा संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में भव्य कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 25 अक्टूबर 2026 को अविरल संस्थान कार्यालय, लखनऊ में किया गया।जिसकी अध्यक्षता लखनऊ नगर के प्रख्यात साहित्यिक विभूति डॉ राम बहादुर मिश्र ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन',अति विशिष्ट अतिथि महेंद्र भीष्म एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे।समारोह का श्रेष्ठ संचालन संस्थान के उपाध्यक्ष हरिमोहन बाजपेयी ‘माधव’  एवं महासचिव चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’ ने किया। उपस्थित अतिथियों का स्नेहिल स्वागत संस्थान की अध्यक्ष डॉ शोभा दीक्षित 'भावना' ने अपने हृदयग्राही वक्तव्य से किया।समारोह का प्रारम्भ कवयित्री प्रतिभा गुप्ता की शानदार वाणी वन्दना से हुआ।समारोह में साहित्यिक उपलब्धियों हेतु‌ भावना मौर्य,सुश्री प्रतिभा गुप्ता को ' अविरल - काव्य गंगा ' एवं डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर प्रयागराज  को ' अविरल - काव्य गौरव ' द्वारा सम्मानित किया गया।समारोह में डॉ राम बहादुर मिश्रा,सर्वेश अस्थाना 'स्माइल मैन,महेंद्र भीष्म,विनय शर्मा दीप,डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर , सुश्री प्रतिभा गुप्ता,डॉ हिमांशु सक्सेना,अरविंद रस्तोगी,डॉ शोभा दीक्षित 'भावना', हरी मोहन बाजपेई 'माधव', चन्द्र देव दीक्षित 'चन्द्र'‌,डॉ सुरभि सिंह, डॉ तारिका सिंह,पीयूष त्रिपाठी पत्रकार, रामराज भारती,विनय शर्मा दीप,सुश्री प्रतिभा गुप्ता, डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर,अमित श्रीवास्तव, विजय तन्हा,सुश्री गीता पांडेय अपराजिता, प्रवीण पांडेय,के आर स्नेही जौनपुर,सच्चिदानंद तिवारी शलभ,राकेश कुमार गुप्ता,डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव प्रेम, धीरेंद्र सिंह जौनपुर, अंगद कुमार राही जौनपुर, डॉ सुधा मिश्रा,सुरेश चंद्र गुप्त 'श्याम' आदि स्वनामधन्य कवि -कवयित्रियों द्वारा अपने मनमोहक काव्य पाठ से कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी।अंत में डॉ राम बहादुर मिश्र शंशृ वो वंदन करके अध्यक्षीय उद्बोधन से , काव्य गोष्ठी एक सशक्त, ज्ञानवर्धक साहित्यिक कार्यशाला में परिवर्तित हो गई।सभी की स्नेहिल उपस्थिति और आशीर्वाद पाकर संस्थान धन्य हो गया।अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष हरिमोहन बाजपेई 'माधव' ने सबका आभार व्यक्त किया।
यूपी : विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना शुरू, भाजपा-सपा के बीच सियासी मुकाबले पर नजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सात जिलों में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में वोटों की गिनती कराई जा रही है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मुकाबले पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन नतीजों को दोनों दलों के राजनीतिक प्रभाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। प्रदेश के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाताओं के लिए मतदान कराया गया था। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में हो रही है। मतगणना के दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों को मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने और प्रशिक्षित कार्मिकों की व्यवस्था करने को कहा गया है। विधान परिषद के इन चुनावों में एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत आनुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था होने के कारण मतगणना में अधिक समय लग सकता है।

लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह के बीच मुकाबला है। यह सीट दोनों दलों के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांति सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। कांति सिंह के पति डॉ. एसपी सिंह इस सीट से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के बीच मुकाबला है। संजयन त्रिपाठी भाजपा से जुड़े रहे हैं और बाद में सपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, मेरठ में भाजपा के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र भाटी के बीच मुकाबले पर नजर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस सीट का अपना राजनीतिक महत्व है।

लखनऊ में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर सात और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हॉल नंबर आठ में हो रही है। वाराणसी में स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के हॉल नंबर एक और दो में क्रमशः स्नातक एवं शिक्षक सीटों की मतगणना की जा रही है। आगरा में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड स्थित हॉल नंबर एक और दो में मतगणना हो रही है। मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम के गांधी हॉल भवन में स्नातक सीट के लिए हॉल-बी और शिक्षक सीट के लिए हॉल-ए निर्धारित किया गया है।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना झांसी स्थित बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल के हॉल नंबर एक में, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर एक और दो में कराई जा रही है।
जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में वोभाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के छठवें दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु जी महाराज ने अयोध्याकांड, श्रीराम वनगमन, केवट संवाद और उर्मिला के त्याग सहित कई प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के वनगमन और केवट संवाद के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने निषाद समाज के लालजी निषाद का मंच पर सम्मानित किया। आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि थोड़ा सा सत्संग मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाता है, जबकि एक क्षण का कुसंग जीवन को नरक की ओर ले जा सकता है। सत्संग मनुष्य को अच्छे मार्ग पर ले जाता है, वहीं कुसंग उसे पतन की ओर धकेलता है। उन्होंने मंथरा और कैकेयी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मंथरा पर कुसंग का प्रभाव था। उसने कैकेयी की बुद्धि को प्रभावित कर उनके मन में कौशल्या के प्रति संदेह पैदा किया। मंथरा ने कैकेयी से कहा कि भरत ननिहाल गए हैं और उनके साथ षड्यंत्र किया जा रहा है, जबकि भरत ही अयोध्या पर राज करेंगे। महाराज ने कहा कि कुसंग के प्रभाव में आकर व्यक्ति सही और गलत के बीच अंतर करना भूल जाता है।
वनगमन के प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि पत्नी की परीक्षा विपत्ति में, सोने की परीक्षा अग्नि में और रणधीर की परीक्षा रणभूमि में होती है। जो पत्नी अपने पति को पतन से बचाकर सही मार्ग पर चलने में सहयोग करे, वही सच्ची अर्धांगिनी है। उन्होंने उर्मिला के त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 14 वर्षों तक श्रृंगार नहीं किया, जबकि लक्ष्मण ने भगवान श्रीराम और माता सीता की सेवा के लिए 14 वर्षों तक निद्रा का त्याग किया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।
महाराज ने बताया कि पिता दशरथ की आज्ञा का पालन करने के लिए जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या से वन के लिए निकले तो पूरी अयोध्या उनके पीछे चल पड़ी। अयोध्यावासियों के साथ भगवान श्रीराम तमसा नदी के किनारे पहुंचे। रात में जब सभी लोग सो गए तो भगवान श्रीराम वहां से आगे निकल गए, ताकि अयोध्यावासी उनके वियोग में और अधिक व्याकुल न हों। इसके बाद वे गंगा नदी के तट पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात निषादराज से हुई। जब माता सीता ने उतराई के रूप में केवट को अपनी अंगूठी देनी चाही तो उसने उसे लेने से इनकार कर दिया। केवट ने कहा कि प्रभु, मैंने आपको नदी पार उतारा है, आप मुझे भवसागर से पार उतार दीजिए। केवट की इस निश्छल भक्ति और समर्पण का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा के दौरान आचार्य शांतनु जी महाराज ने मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भव्य श्रीरामकथा का आयोजन कर पूरे जनपद को राममय कर दिया है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में श्रीराम के आदर्शों, त्याग, सेवा और समर्पण के प्रसंगों का श्रवण किया। इस अवसर पर महाराज अधिकारी, श्री राम वल्लभा कुंज एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धार्मिक समिति के सदस्य, अयोध्या पूज्य राज कुमार दास महाराज, श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के परम पूज्य महंत आलोक दास, चित्रकूट धाम के परम पूज्य महंत अरुण दास, नानक शाही उदासीन संगत, डालीगंज, लखनऊ के परम पूज्य महंत वीरेंद्र मुनि, कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, सैयदराजा, चंदौली के विधायक सुशील सिंह, उत्तर भारतीय सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’, वानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मछलीशहर की अध्यक्ष अनुपमा राय, डॉ. शुभा सिंह, पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, सुभासपा नेता जेपी सिंह, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’ और पूर्व सभासद मिंटू पाठक समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती : मुख्यमंत्री याेगी
-बिठूर में वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, कानपुर को दी 411 करोड़ से अधिक की 48 परियोजनाओं की सौगात-जो दंगाइयों के यार हों, जिनके लिए परिवार ही प्रदेश हो गया था, वे विकास क्या कराएंगे? : मुख्यमंत्री-सपा और कांग्रेस ने प्रदेश में जो तांडव किया, आज फिर ये लोग उधर ही ले जाना चाहते हैं : मुख्यमंत्री

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर में 411 करोड़ से अधिक की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर करारा तंज कसते हुए कहा कि विरासत में एक बार गद्दी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिलती।

काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपको एक बार सत्ता विरासत में मिल गई थी, पर काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। आपके कारनामों को देखकर प्रदेश की जनता आपको विदा कर चुकी है। दोबारा सपना देखना बंद करिए और याद रखिए कि विरासत में एक बार गद्दी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिलती। बुद्धि के लिए प्रयास करना पड़ता है, जमीन पर उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आपकी हरकतों को देखकर मैं कह सकता हूं कि गद्दी तो आप एक बार भले ही पा गए, लेकिन अब गद्दी भी मिलने वाली नहीं है, और बुद्धि तो पहले से ही नदारद थी।

सपा को गंदगी में रहने की आदत, अंधेरे में डालते हैं डकैती

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम परंपरा और विरासत का सम्मान करने वाले लोग हैं। राम के अयोध्या आगमन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों तक अयोध्या में केवल टूटा-फूटा सड़क मार्ग था, बिजली गायब थी और गंदगी रहती थी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार हैं, गंदगी में रहने की आदत, गंदे कार्यों को करने की आदत, अंधेरे में डकैती डालने की जो आदत थी, वही उन्होंने अयोध्या में भी किया।

कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया

राम का संबंध जोड़ने का श्रेय वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के जरिये प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए उन्होंने कहा कि जो राम विरोधी हैं, वे कैसे स्वीकार कर सकते हैं इस बात को, इसलिए अनर्गल प्रलाप करते हैं। कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है। नए-नए षड्यंत्रों को जन्म देती है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करती है।

आज जो कार्य हो रहे हैं, यही है रामराज्य

मुख्यमंत्री ने रामचरितमानस की पंक्ति "नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना, नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना" का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जो कार्य हो रहे हैं, यही रामराज्य है। उन्होंने कहा कि ये पंक्तियां डबल इंजन सरकार के कार्यों को सामने रखती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास भी कराया, विरासत का सम्मान भी किया और गरीबों के कल्याण की योजनाएं भी दीं। प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना में 65 लाख गरीबों को आवास, 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा, उज्ज्वला योजना में 02 करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर, दीपावली पर हर आयुष्मान और उज्ज्वला लाभार्थी को एक-एक मुफ्त सिलेंडर मिला। 67 लाख छात्रों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 05 लाख से अधिक बेटियों की शादी, प्रत्येक पर 01 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।

बिठूर-बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लिए इन परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 159 करोड़ से अधिक की लागत से मंधना-गंगा बैराज-शुक्लागंज-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-173) के 16 किलोमीटर लंबे हिस्से का दो लेन से चार लेन में चौड़ीकरण, 26 करोड़ की लागत से डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के कानपुर नोड में आंतरिक सड़क, तालाब, बाउंड्री वॉल और एसटीपी निर्माण सहित अन्य कार्य तथा 15 करोड़ की लागत से लखनऊ-मोहान-बांगरमऊ-नानामऊ-बिल्हौर-बेला-इटावा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-40) के 5.52 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

बिठूर-बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लिए इन परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री द्वारा 48 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से विकासखंड चौबेपुर के ग्राम बनी और विकासखंड बिधनू के ग्राम खेरसा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण, इकत्तीस करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से बॉटनिकल गार्डन के विकास तथा 19 करोड़ से अधिक की लागत से न्यू कानपुर सिटी योजना में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

मंच पर इन्हें मिला प्रमाण पत्र

मंच पर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना जीरो पावर्टी के तहत रीना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना दैवीय आपदा के तहत सौरभ यादव, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत आशुतोष पांडेय, लखपति दीदी सीमा एवं रुखसार बानो, स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत प्रियांशु, आयुष्मान भारत योजना के तहत सुषमा कुशवाहा तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत डॉ. दीप्ति तिवारी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सफाईकर्मी राजपाल वाल्मीकि एवं शिवम वाल्मीकि को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय टेक्नो फेस्टिवल 2026 में खगोलविद अमर पाल सिंह को मिला नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड


गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित छठवें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल में मिली बड़ी उपलब्धि, खगोल विज्ञान के क्षेत्र में प्रयासों के लिए किया गया सम्मानित

गोरखपुर। खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों और वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहे खगोलविद अमर पाल सिंह को गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित छठवें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में उन्हें खगोल विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे सार्थक प्रयासों को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ खगोल विज्ञान एवं विज्ञान संचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाली है।

इस आयोजन के माध्यम से खगोलविद अमर पाल सिंह को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार संबंधी क्षमताओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला। खगोल विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों और आमजन में रुचि विकसित करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मिला यह सम्मान विज्ञान के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को रेखांकित करता है।

छठवें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल का आयोजन रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन, एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल काउंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स साइंटिस्ट एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रचनात्मकता और नवाचार से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना तथा वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा।
यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड मिलने पर खगोलविद अमर पाल सिंह ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि न होकर बल्कि यह उन सभी लोगों की भी उपलब्धि है जो विज्ञान में विश्वास रखते हैं और समाज में अपने अपने हिस्सों के प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूपेण सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं।
अमर पाल सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर विज्ञान एवं खगोल विज्ञान जगत से जुड़े लोगों ने दी बधाई

खगोलविद अमर पाल सिंह को इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. चंद्रमौली जोशी(चेयरमैन, ए० आई०आर०एम०सी),डॉ. जे.जे.रावल(प्रसिद्ध खगोलविज्ञानी),अनिल यादव (पूर्व निदेशक एवं डायरेक्टर, वि० प्रौ०परिषद,वि० प्रौ० विभाग, यू०पी०),महादेव पांडेय (वै० अधि०),सुरेश चंद्र शर्मा (वै० अधि०),सुमित श्रीवास्तव ( वै० अधि०), डॉ. दिलीप भट्ट,(इसरो ),डॉ. ए.सी. माथुर(इसरो) डॉ. आलोक माथुर(इसरो), डॉ. एस.पी. व्यास(इसरो) इंजी.जयंत पी.जोशी(इसरो), प्रो. हरिओम वत्स(इसरो),प्रो.चंद्रमौली सोलंकी, प्रो. मुकेश कुमार, चित्रा सिंह,परिधि व्यास, सुशी सक्सेना,कावेरी यादव,अज़हर यूसुफ,अजय एस ० टी ० अली,,बृजेश यादव,(आई०आई०एस०सी०), इंजीनियर वी.एन. राव रेड्डी, डॉ. राजेश ठाकुर, प्रो. आर.आर. एलांगेवन(इसरो) डॉ. अमित(डी० आर० डी० ओ०),डॉ. चक्रपाणी पटनायक,अरविंद सिंह पटेल, डॉ.राहुल व्यास,इरितिका यूसुफ,हरिशंकर,देवेंद्र कुमार, राम कृपाल,अशोक मिश्रा,मुस्तन शेरूल्लाह, अमरेश कुमार,श्रुति और चोब सिंह(सीनियर रिसर्चर)सहित अनेकों लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सम्मान खगोल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने और समाज में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि से विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को प्रेरित करने वाले प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
हम कोई साधु-संत नहीं, हमें गद्दी नहीं कुर्सी चाहिए : अखिलेश यादव

- भाजपा छोड़कर पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और आईएएस राम बहादुर पासी समेत चार बड़े चेहरे सपा में हुए शामिल

- सपा अध्यक्ष बाेले - पूरब से पश्चिम तक के लोग आ रहे पीडीए के साथ, चुनाव में होगी सपा की जीत



लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'हम कोई साधु-संत नहीं है। हमें गद्दी नहीं, कुर्सी चाहिए।' सपा अध्यक्ष ने यह बात मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ द्वारा 'अखिलेश अब यूपी की गद्दी पर नहीं बैठ पाएंगे' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कही।

अखिलेश यादव साेमवार काे राजधानी लखनऊ के प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पत्रकाराें काे संबाेधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आज बड़ी ज्वॉइनिंग हुई है। पार्टी में आने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर चार बड़े चेहरों शामिल हुए हैं। इनमें बदायूं दातागंज से भाजपा के दो बार के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, बिसौली से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, चंद्र कुमार मिश्र और पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी अब हमारे साथ आ गए हैं। इनके आने से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार और बढ़ गया है। उन्होंने पार्टी के पीडीए परिवार का हिस्सा बनने के लिए सभी को बधाई दी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरब से पश्चिम तक के लोग सपा में आ रहे। इस तरह से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार लगातार बढ़ रहा है। आने वाले चुनाव में समाजवादियों के परिवार की जीत बड़ी होगी। उन्हाेंने पार्टी में शामिल नये कहा कि चुनाव अब करीब आ गया है, बहुत समय नहीं बचा है। आज के साथियों की ज्वाइनिंग से पूरब भी हिल गया और पश्चिम भी हिल गया है।

सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर एक फिर से सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में हेरा फेरी, धांधली, मतदाता के साथ खिलवाड़, अभी भी नहीं रुक रहा। मतदाता सूची में 'सुनीता पत्नी राजेश' नाम की प्रदेश के कई जिलों में 2000 से अधिक एंट्री मिली हैं। विपक्षी दलों की एकजुट आवाज़ के बाद ही चुनाव आयोग को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ी है। इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी बनती है कि कोई वोट डबल, ट्रिपल न बने।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानी का चुनाव इन्होंने इसलिए नहीं होने दिया क्योंकि एक एक वोटर को प्रधान पहचानता है। ये मुख्य चुनाव में जो धांधली करना चाहते हैं और उसकी तैयारी बड़े पैमाने पर है, हमारी मांग है कि वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए। अखिलेश यही नहीं रूके और आगे कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम ये जो वोट फिक्सिंग चल रही है, खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये सरकार सवाल से डरती है। जो सरकार सवाल से डरती है वो हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करती है।



सपा अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लखनऊ में मर्डर और गोरखपुर जेल में संदिग्ध मौतें सरकार की नाकामी दर्शाती हैं। विवादित होर्डिंग्स पर उन्होंने पूछा कि इन्हें कौन लगवा रहा है और इसके पीछे पैसा किसका लगा है? इस मौके पर 05 गरीब महिलाओं को नए घरों की चाभी सौंपी गई। अखिलेश यादव ने गरीबों के लिए 05 लाख रुपये में मकान बनवा कर देने वाले मंतोष यादव को सम्मानित किया। प्रदेश में सपा की सरकार आने पर भविष्य में गरीबों को सुविधा देने का काम करेंगे, गरीबों को घर देने का काम करेंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि समाजवादी सरकार में आने वाले समय में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर अवकाश होगा और जयंती का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर मनाने का काम भी होगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
आम आदमी पार्टी ने मनाया वाल्मीकि जी की जयंती, उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
गोंडा। महान ऋषि, आदिकवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके जीवन, विचारों और आदर्शों को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह , महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू देवी जायसवाल, गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू वाल्मीकि, जिला महासचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, जिला सचिव पुष्पा शर्मा, मीना देवी, अविनाश वाल्मीकि, सत्यम वाल्मीकि, अभिषेक कुमार वाल्मीकि, सुधीर वाल्मीकि, डॉ. यतेंद्र कुमार, राजवेंद्र जी, सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा  कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति, साहित्य और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं। उन्हें संस्कृत साहित्य का आदिकवि माना जाता है और उनके द्वारा रचित वाल्मीकि रामायण भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर है। उनकी रचना में मर्यादा, सत्य, कर्तव्य, त्याग, करुणा और न्याय जैसे जीवन-मूल्यों का गहन संदेश मिलता है।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि मनुष्य के व्यक्तित्व का मूल्यांकन उसके अतीत से नहीं, बल्कि उसके ज्ञान, विचारों, कर्मों और जीवन में किए गए सकारात्मक परिवर्तन से किया जाना चाहिए। उनका जीवन आत्मपरिवर्तन, साधना, ज्ञान और समाज को दिशा देने की प्रेरणा देता है।
अज्जू पंडित ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य केवल उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण में उतारना है। हमें ऐसा समाज बनाना है, जिसमें किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, वर्ग या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव न हो; प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मिले, प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिले और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी न्याय एवं समान अवसर प्राप्त हों। यही महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, समान अवसर, सामाजिक न्याय और जनसेवा के मूल्यों को लेकर कार्य करने में विश्वास रखती है। महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श हमें समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों के सम्मान तथा अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन ज्ञान, तपस्या, साधना और आत्मपरिवर्तन का अनुपम उदाहरण है। उनकी रचना रामायण ने पीढ़ियों को नैतिकता, पारिवारिक दायित्व, मर्यादा और आदर्श जीवन की प्रेरणा दी हैउन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम महापुरुषों और महान ऋषियों के आदर्शों को केवल विशेष अवसरों पर याद न करें, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी सत्य, ईमानदारी, सद्भाव और मानवता का पालन करें। समाज में शिक्षा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।
सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का व्यक्तित्व और कृतित्व संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती हमें यह संदेश देती है कि ज्ञान, साधना और अच्छे कर्मों से व्यक्ति समाज को नई दिशा दे सकता है।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के नाम और विचारों से जुड़ा यह पावन अवसर हमें सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिले और किसी के साथ भेदभाव न हो।पार्टी की जिला सचिव पुष्पा शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी प्राचीन काल में थीं। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि ज्ञान, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा और महिलाओं के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिलाओं को समान सम्मान और सभी नागरिकों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक संवेदनशील, समतामूलक और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।आम आदमी पार्टी की ओर से यह संदेश दिया गया कि महापुरुषों की जयंती तभी सार्थक होती है, जब उनके विचार समाज के व्यवहार और कार्यों में दिखाई दें। महर्षि वाल्मीकि जी की साहित्यिक विरासत और मानवीय मूल्यों से प्रेरणा लेकर एक शिक्षित, समतामूलक, न्यायपूर्ण और भेदभावमुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर कटरा बाजार विधानसभा की मीना बहन, चांदनी कुमारी, जिला कार्यालय प्रभारी यतेन्द्र कुमार, जिला महासचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सत्यम बाल्मीकी, अभिषेक कुमार बाल्मीकी, सुधीर बाल्मीकी, मंजू देवी जायसवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आदि कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।