/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz किसानों का खर्च और कर्ज बढ़ रहा है, जबकि आमदनी घट रही : राकेश टिकैत lucknow
किसानों का खर्च और कर्ज बढ़ रहा है, जबकि आमदनी घट रही : राकेश टिकैत

-मुंडेरा मंडी में किसान महापंचायत, भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा और धान की एमएसपी पर खरीद समेत 12 मांगें उठाईं

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोट चोरी करती है, किसानों का धान खरीदने में गड़बड़ी होती है और पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। टिकैत ने भूमि अधिग्रहण, फसलों के उचित मूल्य, किसानों की बढ़ती लागत और घटती आमदनी समेत कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जनता चाहेगी तो सरकार बदल जाएगी।

महापंचायत में शामिल होने के लिए राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। महिला ग्राम इंटर कॉलेज के पास से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसानों के बीच से होते हुए वह मंच तक पहुंचे। इस दौरान किसानों ने ‘जय जवान, जय किसान’ और राकेश टिकैत के समर्थन में नारे लगाए। मंच पर पहुंचने पर स्थानीय किसान नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें भगवान की मूर्ति और तस्वीरें भेंट की गईं। महापंचायत में बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल हुईं।

भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने की मांग

राकेश टिकैत ने कहा कि देश में भूमि अधिग्रहण एक बड़ा मुद्दा है। फैक्ट्रियां बन रही हैं और राजमार्गों का निर्माण हो रहा है, लेकिन किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला स्तर पर पंचायत कर रही है। चुनाव से छह महीने पहले होने वाली राजनीतिक बयानबाजी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातों पर जनता को सोच-समझकर भरोसा करना चाहिए।

किसानों की आमदनी घटने पर जताई चिंता

टिकैत ने कहा कि किसानों का खर्च और कर्ज बढ़ रहा है, जबकि आमदनी घट रही है। उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। असदुद्दीन ओवैसी को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बयानबाजी से भाजपा को राजनीतिक लाभ मिलता है। टिकैत ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने की जरूरत है।

12 मांगों को लेकर महापंचायत

महापंचायत में किसानों ने विंध्य एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और एयरोसिटी परियोजनाओं में उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश कार्यालय पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी, जल सत्याग्रह आंदोलन की 20 मांगों का निस्तारण और किसानों पर दर्ज 12 मुकदमों की वापसी की मांग भी की गई।

किसानों ने प्रयागराज और कौशांबी में धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने, प्राकृतिक आपदा और तूफान से नष्ट फसलों का मुआवजा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग रखी। इसके अलावा सरकारी समितियों पर खाद और गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता, नहरों की सफाई, टेल तक पानी पहुंचाने और खराब सरकारी नलकूपों की मरम्मत का मुद्दा उठाया गया।

किसानों ने किसान सम्मान निधि की लंबित समस्याओं का समाधान, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, खेतों के चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने और छुट्टा पशुओं की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की। महापंचायत में शामिल किसानों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 86वें बौद्ध महोत्सव संकिसा (बौद्ध मेला) में किया प्रतिभाग

बाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर की परिक्रमा*

फर्रुखाबाद ।
आज बाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के धम्मालोको बौद्ध विहार प्रांगण में आयोजित *86वें बौद्ध महोत्सव संकिसा (बौद्ध मेला) में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, बौद्ध मताधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य महानुभावों द्वारा संकिसा स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत सभी ने स्तूप के चारों ओर परिक्रमा कर श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान बौद्ध परंपराओं एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुरूप कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संकिसा जनपद का एक महत्वपूर्ण एवं प्राचीन बौद्ध तीर्थस्थल है, जिसका बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए विशेष धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। यहां आयोजित होने वाला बौद्ध महोत्सव देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों की आस्था से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। बौद्ध मेला धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत तथा आध्यात्मिक चेतना को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य,विधायक कायमगंज डॉ० सुरभि, जिला पंचायत की प्रशासक मोनिका यादव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। बौद्ध मताधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
11पीएम श्री स्कूलों में बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं*

*पैड समेत साबुन और तौलिया कराया जाएगा उपलब्ध*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। पीएम श्री स्कूलों में किशोरियों को माहवारी में होने वाली परेशानियों से राहत देने और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिए जिले के 11 पीएमश्री विद्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। यहां मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) के तहत पैड बैंक बनाए जाएंगे। इसके साथ ही छात्राओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साबुन, तौलिया और शौचालयों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 11 विद्यालयों को पीएम श्री में चयन किया गया है। जिसमें तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अब पीएम श्री विद्यालयों में पैड बैंक स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता संबंधी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है। कई बार स्कूल में माहवारी शुरू होने पर छात्राओं को सैनिटरी पैड और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है। स्कूलों में पैड बैंक की व्यवस्था होने से छात्राओं को जरूरत के समय पैड उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं, साबुन और तौलिया जैसी सुविधाएं मिलने से स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही ढक्कन बंद वाले डस्टबिन भी रखे जाएंगे ताकि छात्राएं बिना झिझक के उसका प्रयोग कर सकें। विद्यालयों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से किशोरियों को माहवारी के दौरान होने वाली असुविधा कम करने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जिले के 11 पीएमश्री विद्यालयों में तैयारी की जा रही है।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपदभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुए धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
फर्रुखाबाद।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज जनपदभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वाल्मीकि  मंदिरों में विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जनपद के फतेहगढ़ ग्वालटोली में स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री  ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समानता, न्याय और ज्ञान के संदेश से समाज को दिशा दी। आज भी उनके विचार सामाजिक समरसता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। मंत्री ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भावना और प्रेरणा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों व सामाजिक संस्थाओं, सूचना विभाग से प्रेषित नुक्कड़ नाटकों की टोलियां  ने भी भक्ति गीत, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी डॉ एम0 मकबूल सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे
राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों की टक्कर की जांच के लिए एसआईटी गठित
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई थीं काफिले की गाड़ियां

आईजी किरण एस की अगुवाई में तीन सदस्यीय दल करेगा हादसे और सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जाने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों के टकराने की घटना की जांच के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर गठित यह दल दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में संभावित चूक की विस्तृत जांच करेगा।

राहुल गांधी सोमवार को सड़क मार्ग से सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश में एसआईटी की अध्यक्षता लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस करेंगे। दल में सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात के पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को सदस्य बनाया गया है। एसआईटी दुर्घटना के वास्तविक कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल करेगी। इसके साथ ही राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा, एस्कॉर्ट और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था का परीक्षण भी किया जाएगा। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि घटना के पीछे कोई लापरवाही या सुरक्षा संबंधी चूक तो नहीं रही।

पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी को घटना के सभी पहलुओं की समग्र जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव देने को भी कहा गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और व्यवस्थागत कमियों का आकलन किया जाएगा।
गोंडा में 27 और 28 अक्टूबर को करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन

*मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अंकिता राज विद्यार्थियों को देंगी करियर चयन, परीक्षा में सफलता और तनाव प्रबंधन के टिप्स*

*गोण्डा, 26 अक्टूबर 2026* -  सेवायोजन विभाग के रोजगार मिशन के अंतर्गत गोण्डा में विद्यार्थियों एवं युवाओं के मार्गदर्शन के लिए दो दिवसीय करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में लखनऊ की प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, करियर कोच, मनोवैज्ञानिक सलाहकार एवं लेखिका डॉ. अंकिता राज विद्यार्थियों को सही करियर का चयन करने, परीक्षा में सफलता प्राप्त करने, व्यक्तित्व विकास तथा तनाव प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगी।

27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल पंत नगर, गोण्डा में तथा 28 अक्टूबर  को सुबह 11 बजे श्री लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोण्डा में करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी गोण्डा प्रिया गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन द्वारा इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही करियर चुनने में सहायता प्रदान करना तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को करियर चयन के विभिन्न विकल्पों, परीक्षा की बेहतर तैयारी, सफलता के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व विकास और मानसिक तनाव को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सेवायोजन विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों एवं युवाओं को करियर संबंधी उचित दिशा प्राप्त करने तथा अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना  पारिवारिक कलह से विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर स्थित कोडरा मोहल्ले में सोमवार सुबह पारिवारिक कलह से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शोभा (26) पत्नी अवनीश की शादी नवंबर 2024 में हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था।

इसके बाद शोभा ने घर का दरवाजा बंद कर पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना परिजनों ने विवाहिता के मायके हलधरपुर, मऊ में दी। इसके बाद उसके पिता हरिनारायण समेत अन्य मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। करीब दोपहर दो बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि विवाहिता के पिता हरिनारायण की ओर से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा चोरी की तीन घटनाओं का अनावरण
एक अभियुक्त गिरफ्तार एवं एक विधि का उल्लंघन करने वाला किशोर पुलिस संरक्षण में, चोरी के आभूषण, नकदी, देशी शराब व घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद-

घटना का संक्षिप्त विवरण—
गोण्डा। दिनांक 12/13.10.2026 की रात्रि में कहोबा-डुमरियाडीह रोड के किनारे स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की घटना तथा दिनांक 22/23.10.2026 की रात्रि में ग्राम कुंदुरखी स्थित देशी शराब की दुकान एवं दो घरों में चोरी की घटनाएं घटित हुई थीं। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना मोतीगंज पर क्रमशः मु0अ0सं0 224/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस, मु0अ0सं0 239/2026 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 240/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

कार्यवाही— थाना मोतीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटनाओं में संलिप्त व्यक्ति मोटरसाइकिल से कुन्दरुखी की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैनवापुर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में गैंग का सरगना आशीष कुमार मिश्रा पुत्र भानु प्रताप मिश्रा व उसका बालअपचारी साथी शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 02 जोड़ी बिछिया, देशी शराब के 23 टेट्रा पैक तथा ₹30,600/- नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त होने वाले आला नकब के रूप में 01 अदद सब्बल एवं 01 अदद पेचकस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पूछताछ का विवरण—
पूछताछ के दौरान अभियुक्त आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि उसने अपने साथियों अभिषेक तिवारी एवं कल्लू सोनकर तथा विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर के साथ मिलकर दिनांक 12/13.10.2026 की रात्रि में कहोबा-डुमरियाडीह रोड स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर बीयर, अंग्रेजी शराब एवं काउंटर में रखे रुपये चोरी किए थे। इसके अतिरिक्त दिनांक 22/23.10.2026 की रात्रि में ग्राम कुन्दरुखी में श्रवण कुमार मौर्य एवं राम केतार के घरों तथा देशी शराब की दुकान में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त रुपये आपस में बांट लिए थे।
गोण्डा पुलिस द्वारा चलाये गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत 27 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तारः

गोण्डा।  जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 27 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है-*
थाना को0 नगर पुलिस ने 04, थाना को0 देहात पुलिस ने 05, थाना इटियाथोक पुलिस ने 01, थाना खरगूपुर पुलिस ने 01, थाना धानेपुर पुलिस ने 03, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना नवाबगंज पुलिस ने 02, थाना वजीरगंज पुलिस ने 02, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 01, थाना कटराबाजार पुलिस ने 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
स्वास्तिक रामलीला समिति के मंचन के साथ रावण दहन और विशाल मेले का आयोजन
जौनपुर। जौनपुर के मुरादगंज तिराहे पर स्वास्तिक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के साथ सोमवार को रावण दहन एवं विशाल मेले का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया और विजयादशमी के पर्व की खुशियां साझा कीं।स्वास्तिक रामलीला समिति की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। समिति की ओर से प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रामलीला मंचन और मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की लीलाओं के मंचन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रामलीला और मेले का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है। आयोजन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अश्वनी सिंह (बब्लू), डायरेक्टर रविप्रकाश सिंह (मुन्नू मैनेजर), उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वंशराज प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह चौहान, महामंत्री मलखान सिंह चौहान, मंत्री अजय सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, अनुपम चौहान, सोनू सिंह चौहान, गौतम सिंह, दीपक सिंह चौहान, परविन्द सिंह चौहान, रणजीत सिंह, डॉ. अनंत सिंह चौहान सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।