स्वास्तिक रामलीला समिति के मंचन के साथ रावण दहन और विशाल मेले का आयोजन
जौनपुर। जौनपुर के मुरादगंज तिराहे पर स्वास्तिक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के साथ सोमवार को रावण दहन एवं विशाल मेले का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया और विजयादशमी के पर्व की खुशियां साझा कीं।स्वास्तिक रामलीला समिति की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। समिति की ओर से प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रामलीला मंचन और मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की लीलाओं के मंचन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रामलीला और मेले का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है। आयोजन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अश्वनी सिंह (बब्लू), डायरेक्टर रविप्रकाश सिंह (मुन्नू मैनेजर), उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वंशराज प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह चौहान, महामंत्री मलखान सिंह चौहान, मंत्री अजय सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, अनुपम चौहान, सोनू सिंह चौहान, गौतम सिंह, दीपक सिंह चौहान, परविन्द सिंह चौहान, रणजीत सिंह, डॉ. अनंत सिंह चौहान सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k