/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz गोण्डा पुलिस द्वारा चलाये गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत 27 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तारः lucknow
गोण्डा पुलिस द्वारा चलाये गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत 27 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तारः

गोण्डा।  जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 27 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है-*
थाना को0 नगर पुलिस ने 04, थाना को0 देहात पुलिस ने 05, थाना इटियाथोक पुलिस ने 01, थाना खरगूपुर पुलिस ने 01, थाना धानेपुर पुलिस ने 03, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना नवाबगंज पुलिस ने 02, थाना वजीरगंज पुलिस ने 02, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 01, थाना कटराबाजार पुलिस ने 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
स्वास्तिक रामलीला समिति के मंचन के साथ रावण दहन और विशाल मेले का आयोजन
जौनपुर। जौनपुर के मुरादगंज तिराहे पर स्वास्तिक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के साथ सोमवार को रावण दहन एवं विशाल मेले का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया और विजयादशमी के पर्व की खुशियां साझा कीं।स्वास्तिक रामलीला समिति की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। समिति की ओर से प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रामलीला मंचन और मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की लीलाओं के मंचन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रामलीला और मेले का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है। आयोजन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अश्वनी सिंह (बब्लू), डायरेक्टर रविप्रकाश सिंह (मुन्नू मैनेजर), उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वंशराज प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह चौहान, महामंत्री मलखान सिंह चौहान, मंत्री अजय सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, अनुपम चौहान, सोनू सिंह चौहान, गौतम सिंह, दीपक सिंह चौहान, परविन्द सिंह चौहान, रणजीत सिंह, डॉ. अनंत सिंह चौहान सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार खड़ी करने के विवाद में तीन की हत्या
लखनऊ के सआदतगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्र और भाई की मौत; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी है। मरने वालों में पिता—पुत्र और भाई शामिल है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे थाना सआदतगंज क्षेत्रांतर्गत ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में बरगद के पेड़ के पास खाली पड़ी जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें विपक्षी ऋषभ शुक्ला ने दूसरे पक्ष के लोगों ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गोली लगने से शिवाजी तिवारी (65) और उनके भाई शिवेंद्र तिवारी (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी के सिर में और शंभू के सीने में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुयश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। हत्या आरोपित ऋषभ शुक्ला हिरासत में ले लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं 04 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि शिवाजी तिवारी घर के बाहर बने बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनवाना चाहते हैं, लेकिन ऋषभ का परिवार इसका विरोध कर रहा है। आज कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हो गई है। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार से पता चला है कि सुयश की अगले महीने शादी होने वाली थी। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
Sambhal सुन्नी बिलाल मस्जिद  मुंबई में शरीयत की सुरक्षा और समान नागरिक संहिता के विरोध में अहम बैठक
“समान नागरिक संहिता का लागू होना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के खिलाफ है। मौलाना सैयद मोइन मियां
“इस कानून के लागू होने से देश के नागरिकों की धार्मिक आज़ादी प्रभावित होगी।” — हाजी मोहम्मद सईद नूरी
(स्टाफ रिपोर्टर)
मुंबई के डोंगरी, दो टंकी स्थित सुन्नी मस्जिद बिलाल में इस्लामी शरीयत की सुरक्षा और समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता और *सरपरस्ती पीर-ए-तरीकत, क़ाइद-ए-अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा मौलाना हाजी शाह सैयद मोइनुद्दीन अशरफ अशरफी जिलानी* ने की। वहीं, रज़ा एकेडमी के संस्थापक *हाजी मोहम्मद सईद नूरी* ने बैठक का नेतृत्व किया।
इस बैठक में उलमा-ए-किराम, बुद्धिजीवियों, सामाजिक और मिल्ली संगठनों से जुड़े लोगों तथा अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इसके संभावित नकारात्मक प्रभावों पर विचार किया गया।
धार्मिक आज़ादी और संविधान पर चर्चा
हज़रत मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ अशरफी जिलानी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां अलग-अलग धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग रहते हैं। यहां हर नागरिक को अपने धर्म पर चलने, धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने और संविधान के दायरे में अपने धार्मिक अधिकारों की रक्षा करने का हक प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए निकाह, तलाक, विरासत और दूसरे पारिवारिक मामलों में इस्लामी शरीयत की बहुत अहमियत है। इसलिए समान नागरिक संहिता से जुड़े किसी भी कानून पर विचार करते समय धार्मिक आज़ादी और संवैधानिक अधिकारों का ध्यान रखना जरूरी है।
शरीयत में दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सईद नूरी
रज़ा एकेडमी के संस्थापक हाजी मोहम्मद सईद नूरी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह कानून सभी नागरिकों के लिए समान है, तो आदिवासी समुदायों को इससे अलग क्यों रखा गया है? उन्होंने कहा कि मुसलमानों की धार्मिक मान्यताओं और शरीयत से जुड़े मामलों का सम्मान किया जाना चाहिए।
मौलाना फैजान अशरफ हामिदी ने कहा कि मुसलमान अपनी शरीयत के मामलों में किसी भी तरह का दखल स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने समान नागरिक संहिता का विरोध करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सभी उलमा को मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए।
जागरूकता और कानूनी जानकारी पर जोर
बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि समान नागरिक संहिता से जुड़े किसी भी कानून या नीति पर विचार करते समय भारतीय संविधान, धार्मिक आज़ादी, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और विभिन्न धर्मों के पारिवारिक कानूनों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस बात पर भी जोर दिया गया कि इस विषय में सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए और आम जनता को इसके कानूनी तथा संवैधानिक पहलुओं से परिचित कराया जाए। धार्मिक मामलों में उलमा और मुफ्तियान-ए-किराम से मार्गदर्शन लेने की जरूरत भी बताई गई।
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर भावनाओं में बहने के बजाय ज्ञान, समझदारी, दलील और शांतिपूर्ण संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखनी चाहिए। साथ ही देश में आपसी भाईचारे, एकता, सम्मान और राष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहना चाहिए।
उलमा और जिम्मेदार लोगों से आगे आने की अपील
बैठक के अंत में इस बात पर सहमति बनी कि इस्लामी शरीयत की सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संगठित रूप से काम किया जाएगा। इसके लिए उलमा, बुद्धिजीवियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की गई।
इन प्रमुख लोगों ने की शिरकत
इस बैठक में विशेष रूप से *मौलाना ज़फरुद्दीन रिज़वी, मौलाना फैज़ान अशरफ हामिदी (संभल),मौलाना अब्बास रिजवी,मुफ्ती अब्दुल माजिद रिज़वी, मौलाना आस मोहम्मद बरकाती, मुफ्ती जुबैर मिस्बाही, मौलाना अरबाज़ रज़ा, मौलाना शम्सुल हुदा रिज़वी, मौलाना इनामुल हक बरकाती, कारी मुश्ताक तेगी, कारी गुलज़ार, हाफिज़ ज़ियाउल हक सहित अन्य उलमा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: अंतरराज्यीय खरवार गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार 65 लाख रूपये के चोरी के आभूषण बरामद, जाने कैसे देते हैं वारदात को अंज़ाम


मिर्ज़ापुर। मिर्ज़ापुर पुलिस ने सड़क और रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द डेरा डालकर रहने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग का खुलासा करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 65 लाख रूपये के चोरी के आभूषण (सफेद व पीली धातु) बरामद किया गया है। मिर्ज़ापुर पुलिस को यह सफलता थाना कोतवाली कटरा तथा एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मिली है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए जानकारी दी कि पूर्व में जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई चोरी की घटनाओं को पुलिस टीम गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की दिशा में लगा हुईं थी।
पूर्व में लालगंज बेलन बरौधा, आमघाट, रेलवे स्टेशन के समीप हुई चोरी की घटनाएं चुनौती पूर्ण रहीं। पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान कुछ लोग फरार हुए थे जिनकी पहचान और धर-पकड़ के लिए टीम लगी हुई थीं तो पता चला कि सभी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक कोतवाली कटरा क्षेत्र में रोडवेज के समीप रेलवे कालोनी के पीछे से सर्राफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरी हुई थी, इस मामले में 23 अगस्त को दुकानदार रोहित कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय श्रीप्रकाश विश्वकर्मा निवासी चिनियहवा इनारा डकीनगंज द्वारा अज्ञात के विरूद्ध दुकान में रात के समय आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण व चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा को निर्देश दिये गये थे।

*इनकी हुई है गिरफ्तारी*

25 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक, इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 8 लोगों क्रमशः
गौतम खरवार 40 वर्ष पुत्र टेंगारी खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार, प्रेम मांझी 30 वर्ष
पुत्र जुगुल मांझी निवासी विन्ध्येवश्वरी धाम अपावनपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार, प्रेम खरवार 20 वर्ष पुत्र शिवबचन खरवार निवासी सिरकी चक थाना सन्देश जनपद भोजपुर बिहार, राजकुमार खरवार 32 वर्ष पुत्र मंटू खरवार निवासी बराही विदेशी गोला थाना अकोढ़ी कोला जिला रोहतास बिहार, चैम्पियन कुमार 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र खरवार निवासी मनीनगर थाना डिहरी अनसोल जिला रोहतास बिहार, बीरेन्द्र कुमार 30 वर्ष पुत्र संजय खरवार निवासी बराड़ी विदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास (बिहार), विकास कुमार 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कैलाश खरवार निवासी कन्डाडीह टोला थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास (बिहार), आनन्द कुमार खरवार 25 वर्ष पुत्र मन्टू खरवार निवासी बराढ़ी थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। जिनके क़ब्ज़े से चोरी की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रूपये का आभूषण (सफेद व पीली धातू) व चोरी में प्रयोग उपकरण (पेचकस, प्लास, रम्भा, हथौड़ा व छेनी) बरामद किया गया है। सभी के विरूद्ध थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

*संगठित गिरोह, यूपी का पूर्वांचल बना था ठिकाना*

गिरफ्तार चोरों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज आदि के रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों के आस-पास डेरा लगाकर रूकते है तथा उस क्षेत्र में शहद अथवा खिलौना बेचने के नाम पर दिन में रेकी करके घरो एवं सर्राफा की दुकानों को टारगेट करते हैं, फिर रात के अंधेरे में घरों व दुकानों में चोरी से घुस कर गहने, आभूषण, कीमती सामान व नगदी आदि की चोरी करते है। चोरी किये गहनों, आभूषणों को बेचकर प्राप्त धन को आपस में बांट लेते है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि यह लोग रेलवे स्टेशन के आस-पास खानाबदोश की तिरपाल, मच्छरदानी लगाकर रहते हैं। हाथों पर टैटू बने हुए थे, चोरी की बढती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पता लगाया गया तो इनका एक गैंग था।
कद-काठी, इत्यादि के जरिए पहचान की गई तो यह प्रकाश में आएं हैं।

*हाईकोर्ट के जज के घर हुईं चोरी के बाद गैंग चढ़ा हत्थे*

जिगना थाना क्षेत्र के रहने वाले एक जज के घर पिछले दिनों हुईं चोरी की घटना के खुलासे के बाद सुराग लगना शुरू हुआ था। पुलिस टीम बराबर इनपर नज़र रखते हुए सुराग तलाश रहीं थी जैसे ही चोर पकड़े गए तो खुद-ब-खुद चोरी का खुलासा होता गया है, जिसे जानकर पुलिस टीम भी हैरत में पड़ गई। पुलिस टीम के मुताबिक पकड़े गए चोरों के खिलाफ कटरा कोतवाली, मड़िहान, लालगंज, राजगढ़, जिगना तथा संतनगर थाना क्षेत्रों में की मामले दर्ज हैं।
शक्ति स्मारक संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न,नौ ब्लॉकों की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को बताया शिक्षा का महत्व।

बलरामपुर। शक्ति स्मारक संस्थान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के नौ ब्लॉकों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय कुश्ती संघ के संरक्षक एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा को जीवन में सफलता,आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम,अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस आयोजन से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,विधायक पल्टूराम,विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,प्रिन्स वर्मा,अंजली मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह,भाजपा जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,डीपी सिंह बैस,श्याम मनोहर तिवारी,हरिवंश सिंह,संजय शुक्ल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने,लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।
जनगणना-2027: जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

*प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूरी गंभीरता एवं गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के दिए निर्देश*


रिपोर्टर- नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने सेंट थॉमस स्कूल, ज्ञानपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, अन्य प्रशिक्षण केंद्रों पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शुभांगी शुक्ला तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री विजय नारायण सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

*सेंट थॉमस स्कूल, ज्ञानपुर में जिलाधिकारी ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने सेंट थॉमस स्कूल, ज्ञानपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके अंतर्गत प्राप्त आंकड़ों का उपयोग विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण तथा जनकल्याणकारी नीतियों के निर्धारण में किया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 250 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना संबंधी सभी प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों को पूरी गंभीरता और गहनता से समझने के निर्देश दिए। इस केंद्र पर 10 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बिंदु को ध्यानपूर्वक समझना आवश्यक है, ताकि वास्तविक जनसंख्या गणना के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करे तथा गणना के दौरान आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनाए रखे।

*जयराजी देवी पब्लिक स्कूल, जंगीगंज में मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ*

चार्ज क्षेत्र ज्ञानपुर के जयराजी देवी पब्लिक स्कूल, जंगीगंज में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री बाल गोविंद शुक्ला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस केंद्र पर लगभग 250 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्य 10 फील्ड ट्रेनरों द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने पर जोर दिया।

*एम.ए. समद इंटर कॉलेज, भदोही में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने किया शुभारंभ*

चार्ज क्षेत्र भदोही के एम.ए. समद इंटर कॉलेज, भदोही में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शुभांगी शुक्ला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस केंद्र पर लगभग 500 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 20 फील्ड ट्रेनर लगाए गए हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य की बारीकियों को भली-भांति समझने तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*केशव प्रसाद राल्ही महाविद्यालय, नरथुआ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने किया शुभारंभ*

चार्ज क्षेत्र औराई के केशव प्रसाद राल्ही महाविद्यालय, नरथुआ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री विजय नारायण सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण केंद्र पर लगभग 500 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां 20 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझें तथा प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान अवश्य कराएं, जिससे वास्तविक गणना के समय निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किया जा सके।

*प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं सुव्यवस्थित संचालन पर विशेष जोर*

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान करने तथा उन्हें जनगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 के अंतर्गत जनसंख्या गणना को शुद्ध, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें जनगणना कार्य के सुचारु निष्पादन के लिए आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। सभी प्रशिक्षणार्थी पूरी गंभीरता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि जनगणना कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि वे जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक निर्धारित अवधि में ऑनलाइन स्व-गणना कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य से जुड़ें और जनगणना को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। सही गणना, सशक्त समाज, समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी निभाएं।
महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक : सुशील त्रिपाठी*

*भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती*

सुलतानपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान सभी ने उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुशील त्रिपाठी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और मानवता का संदेश देती है।उनके आदर्श समाज में समरसता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, अखिलेश जायसवाल,आशीष सिंह रानू, आलोक आर्य,रामेंद्र प्रताप सिंह,अरुण जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव,दिनेश चौरसिया, काली सहाय पाठक, राहुल भान मिश्रा, अतुल सिंह,संजय उपाध्याय, अनुज प्रताप सिंह, सौरभ पांडे, मंजू तिवारी और रेनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल ने ग़ाज़ावली स्थित मंदिर में पहुँचकर महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, विचारों एवं शिक्षाओं को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं हम सभी को सदैव सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।
रंजीत सैनी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

तुलसीपुर, बलरामपुर। ग्राम सेखुइनिया कला निवासी रंजीत सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी तुलसीपुर के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से थाना कोतवाली तुलसीपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर की भूमिका की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि रंजीत सैनी को थाने पर बुलाए जाने से लेकर उनकी तबीयत बिगड़ने, अस्पताल में उपचार, घर भेजे जाने तथा दोबारा अस्पताल ले जाते समय हुई मृत्यु तक के संपूर्ण घटनाक्रम की गहनता से जांच कराई जाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत सैनी को ट्रक का पहिया खोलने के आरोप में थाना कोतवाली तुलसीपुर बुलाया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया। इस दौरान प्रसारित एक वीडियो में वह दर्द से कराहते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते दिखाई देते हैं। आरोप है कि अस्पताल से घर भेजे जाने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उनकी मृत्यु हो गई।

इस गंभीर प्रकरण में ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पुलिस की कार्रवाई, अस्पताल में उपलब्ध कराए गए उपचार, चिकित्सकीय अभिलेखों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रसारित वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जांच में शामिल करते हुए मृत्यु की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि दो पुलिसकर्मियों के निलंबन की जानकारी सामने आई है, लेकिन मामले की संपूर्ण सच्चाई सामने लाने और जवाबदेही तय करने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है। जांच इस प्रकार कराई जाए कि किसी भी विभाग के प्रभाव से मुक्त होकर तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जा सके।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गईं—

1. रंजीत सैनी को थाने पर बुलाए जाने के आधार एवं अपनाई गई कानूनी प्रक्रिया की जांच कराई जाए।
2. थाने में उनकी तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियों की गहन पड़ताल हो।
3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिए गए उपचार एवं उन्हें घर भेजने के निर्णय की समीक्षा की जाए।
4. वीडियो, चिकित्सकीय अभिलेखों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों सहित सभी साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच हो।
5. जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
6. निर्धारित समयसीमा में जांच पूरी कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति की मृत्यु का नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा, मानवाधिकारों और पुलिस तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति जनविश्वास से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच होना आवश्यक है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, कर्तव्यहीनता या अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए शासन से पुरजोर मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाएं तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि, महामंत्री रूप चंद्र, युवा अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी जय सिंह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, ओम प्रकाश, राम दयाल सोनी एवं उदय अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।