/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz महमूदपुर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजी श्रीकृष्ण जन्म की कथा, भक्तिमय हुआ माहौल* sultanpur
महमूदपुर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजी श्रीकृष्ण जन्म की कथा, भक्तिमय हुआ माहौल*
सुल्तानपुर,धनपतगंज विकासखंड के महमूदपुर ग्राम सभा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन कथा सुनाई गई। परम पूज्य विष्णुदेव मिश्रा जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भक्तिभाव से भावविभोर हो उठे। इस दौरान कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।कथावाचक विष्णुदेव मिश्रा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भी अधर्म का नाश करने, धर्म की रक्षा करने और मानव समाज को सत्य, प्रेम, करुणा एवं सदाचार का मार्ग दिखाने के लिए हुआ था।कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ ही अच्छे कर्म करने और ईश्वर के प्रति श्रद्धा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ कथा स्थल श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भजन-कीर्तन ने धार्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। भजन गायक रविदीप कुलाल ने भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। भजनों के माध्यम से भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण का भाव देखने को मिला। कथा और भजन-कीर्तन के संगम से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना रहा।श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है। इसके माध्यम से भगवान की लीलाओं, आदर्शों और उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। कथा श्रवण से मनुष्य को जीवन में प्रेम, सद्भाव, नैतिकता और धार्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।महमूदपुर ग्राम सभा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं। इस आयोजन में यजमान उदय पाल सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती ऊषा सिंह हैं। उनके सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से महमूदपुर क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित हो रहा है।
माॅ भगवती के भक्तगणों की सेवा पुनीत कार्य के साथ ही स्वयं के कल्याण का प्रशस्त मार्ग भी है:प्राचार्य*
प्रताप सेवा समिति के द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर का प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन,मेलार्थियों की सेवा का दिलाया संकल्प।

सुल्तानपुर, ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव के अवसर पर प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था प्रताप सेवा समिति के द्वारा प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर के माध्यम से मेंले में आने वाले भक्तगणों की सेवा के लिए संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण महत्वपूर्ण भूमिका में रहकर माॅ दुर्गा के विसर्जन तक डाकखाना चौराहा स्थित चिकित्सा शिविर में आने वाले भक्तगणों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते है। रविवार को स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार के द्वारा चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए कहाकि माॅ भगवती के भक्तगणों की सेवा अपने आप में पुनीत कार्य के साथ-साथ स्वयं के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करता है,प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार ने प्रताप सेवा समिति के द्वारा चिकित्सा शिविर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहाकि समिति के द्वारा ऐसे आयोजनों में योगदान सराहनीय है,स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार ने समित के पदाधिकारी व सदस्यगणों से अपील करते हुए कहाकि आइए हम सब संकल्प लें की समाजिक कार्यों में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का काम करेंगे।समित के सचिव विजय विद्रोही ने प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, दोषमुक्त होते ही कांग्रेसियों ने मनाया जश्न*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर,गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सोमवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। फैसले से पहले राहुल गांधी के सुल्तानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। कहीं गुलाब के फूल भेंट किए गए तो कहीं फूलों की वर्षा और माल्यार्पण कर मोहब्बत का पैगाम दिया गया। पूरे रास्ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया। इस दौरान ‘सत्यमेव जयते’, ‘न्याय होगा’ और ‘सत्य की जीत होगी’ जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत की व्यापक तैयारियां की थीं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सुल्तानपुर में प्रवेश करते ही कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत शुरू कर दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कूरेभार, धनपतगंज और जयसिंहपुर के कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे से उतरने के स्थान पर स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओपी सिंह, वरिष्ठ नेता लाल पदमाकर सिंह, ओपी चौधरी, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, निकलेश सरोज,ओमप्रकाश दुबे, कमलनयन वर्मा, फिरोज खान, अनवर अंसारी,धर्मराज मिश्र, सुरेंद्र शुक्ल, हर्ष नारायण शुक्ल, बाबा गोरखनाथ, प्रदीप सिंह, नफीस पठान, राघव मोची, अमिर पठान सहित सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे। इसके बाद टाटियानगर बाईपास पर कादीपुर, अखंडनगर, करौंदीकला, मोतिगरपुर और दोस्तपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया यहां पर पूर्व मंत्री डॉक्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी विजयपाल जफर अहमद अंजनी पांडे सर्वेंद्र सिंह विनोद पांडे रामशरण गौतम नंदलाल गौतम राहुल मिश्रा आशुतोष मिश्रा सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे। टेढ़ुई तिराहे पर पीपी कमैचा, लंभुआ और भदैया के कांग्रेसजनों ने स्वागत किया यहां पर सलाउद्दीन हाशमी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह वरिष्ठ नेता प्रबल सिंह सियाराम तिवारी चंद्रभान सिंह प्रमोद पांडे जनेश्वर उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। गोलाघाट स्थित आस्था हॉस्पिटल के सामने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर जफर खान मानस तिवारी संतोष मिश्रा विवेक सिंह युवराज यादव बाबुल खान सहित लोग मौजूद रहे। शहर में प्रवेश करते ही गोलाघाट दीवानी मोड़ पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र,सुरेश चंद्र मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी अतिउल्लाह अंसारी इमरान मा इमरान खान इरफान हाजी सहित सैकड़ो कांग्रेसियों ने स्वागत किया यहां पर बल्दीराय, कुड़वार और दुबेपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। इसके बाद दीवानी न्यायालय के गेट पर शहर कांग्रेस कमेटी और शहरी क्षेत्र के नेताओं ने स्वागत किया। जगह-जगह उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे मार्ग पर राजनीतिक माहौल गर्माया रहा कोड परसों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद अनवर कमल खान बृजेश पांडे रवि शुक्ला वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी आदि लोगों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार स्वागत किया। कोर्ट परिसर पहुंचते ही गूंजे समर्थन में नारे। स्वागत कार्यक्रमों के बाद राहुल गांधी का काफिला दीवानी न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट परिसर पहुंचा। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उनका हौसला बढ़ाया। अदालत में फैसले को लेकर समर्थकों में उत्सुकता बनी रही। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और पूर्व राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह, डॉ उमाशंकर पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आठ साल पुराने मामले में मिली राहत। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी की ओर से तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी। गत 13 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई थी। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने लिखित बहस में तर्क दिया था कि बयान सद्भावना में दिया गया था और किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं था। उन्होंने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने समेत अन्य दलीलें भी रखीं। वहीं, परिवादी पक्ष ने बयान दिए जाने की बात को आधार बनाकर राहुल गांधी को दोषी ठहराने की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। फैसले के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न। अदालत से दोषमुक्त होने की खबर सामने आते ही राहुल गांधी के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दीवानी परिसर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़कर खुशी जताई। समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
*सुल्तानपुर: 8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, कोर्ट ने विजय मिश्रा को नहीं माना पीड़ित पक्ष*
सुल्तानपुर, सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 8 साल से चल रहे मानहानि के मुकदमे में MP-MLA कोर्ट सुल्तानपुर ने आज उन्हें दोषमुक्त कर दिया है। परिवादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने तीन बिंदुओं पर फैसला दिया है। कोर्ट ने उनके द्वारा दाखिल CD को साबित माना और राहुल गांधी का बयान भी साबित माना, लेकिन दूसरे बिंदु पर विजय मिश्रा को grieved person (व्यथित पक्ष) नहीं माना और तीसरे बिंदु पर कहा कि दिया गया बयान मानहानि की श्रेणी में नहीं आता। इसी आधार पर राहुल गांधी को बरी किया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि अभी फैसले की कॉपी नहीं मिली है, कॉपी मिलने के बाद विधिक परीक्षण कर जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील दायर की जाएगी। वहीं विजय मिश्रा ने कहा कि वे न्यायालय का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसले की सत्य प्रति मिलने के बाद विधिक राय लेकर आगे अपील करेंगे। गौरतलब है कि यह मामला मई 2018 में बेंगलुरु में कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा था, जिस पर विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को परिवाद दायर किया था।
*सुल्तानपुर: 8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, कोर्ट ने विजय मिश्रा को नहीं माना पीड़ित पक्ष*
सुल्तानपुर, सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 8 साल से चल रहे मानहानि के मुकदमे में MP-MLA कोर्ट सुल्तानपुर ने आज उन्हें दोषमुक्त कर दिया है। परिवादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने तीन बिंदुओं पर फैसला दिया है। कोर्ट ने उनके द्वारा दाखिल CD को साबित माना और राहुल गांधी का बयान भी साबित माना, लेकिन दूसरे बिंदु पर विजय मिश्रा को grieved person (व्यथित पक्ष) नहीं माना और तीसरे बिंदु पर कहा कि दिया गया बयान मानहानि की श्रेणी में नहीं आता। इसी आधार पर राहुल गांधी को बरी किया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि अभी फैसले की कॉपी नहीं मिली है, कॉपी मिलने के बाद विधिक परीक्षण कर जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील दायर की जाएगी। वहीं विजय मिश्रा ने कहा कि वे न्यायालय का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसले की सत्य प्रति मिलने के बाद विधिक राय लेकर आगे अपील करेंगे। गौरतलब है कि यह मामला मई 2018 में बेंगलुरु में कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा था, जिस पर विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को परिवाद दायर किया था।
*मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा को लेअधिकारियोने कंट्रोलरूम व सीताकुंड घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण व सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक,पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा डीएम,एसपी के साथ शाहगंज चौकी स्थित कंट्रोल रूम एवं सीताकुंड घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

फ्लैग मार्च कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश,संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी एवं ड्रोन से रखी जा रही निगरानी।*

सुलतानपुर,जनपद में मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन श्री प्रवीण कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन बर्मा द्वारा जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ शाहगंज चौकी स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ शाहगंज चौकी से पंजाबी कॉलोनी तक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने,कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात सीताकुंड घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, यातायात,भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। अपर पुलिस महानिदेशक निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, साथ ही, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ सफाई, भीड़ प्रबंधन बेरिकेटिंग आदि का प्रबंध सही से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
*नए वोटर जोड़ने के लिए लगा विशेष कैंप, Form 6, 7, 8 भरे जा रहे है*
सुल्तानपुर,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए वोटरों को जोड़ने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज सुल्तानपुर में जिला प्रशासन द्वारा विशेष कैंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को स्पेशल कैंप लगा था और 24 अक्टूबर को फिर से नया कैंप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जाकर नए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिनका नाम गलत है या पते में गड़बड़ी है उनके लिए Form-8 भरकर संशोधन किया जा रहा है। जो नए मतदाता हैं उनके लिए Form-6 भरा जा रहा है, साथ ही मृतक या डबल नाम वाले वोटरों को हटाने के लिए Form-7 भरकर कार्रवाई की जा रही है। नए वोटर जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाया गया है,फॉर्म 6,7,8 भरे जा रहे। साथ ही मृतक या डबल नाम वाले वोटरों को हटाने के लिए Form-7 भरकर कार्रवाई की जा रही है।
सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया*
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर के नेतृत्व में सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में अध्यक्ष और महामंत्री के देखरेख में अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर करने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया और प्रदेश सरकार से मांग किया गया कि सुरक्षा विधेयक को शीघ्र विधानसभा व विधानपरिषद में प्रस्तुत कर चर्चा कराकर पारित कराया जाए और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में प्रभावी कानूनी संरक्षण आवश्यक है। यह मांग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा,और बहुत जल्द ही जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक शांतिपूर्ण अधिवक्ताओं की यात्रा निकाला जायेगा उन्होंने अधिवक्ताओं से इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न, 84.17 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग*
सुल्तानपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। सुलतानपुर,गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद सुलतानपुर में मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर सहित क्षेत्र पंचायत कार्यालय कूरेभार, जयसिंहपुर, कादीपुर एवं लम्भुआ स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनपद में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 11 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 2679 मतदाता पंजीकृत थे। मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिनके द्वारा सभी मतदान केंद्रों की निगरानी करते हुए प्रत्येक घंटे मतदान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही थी। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान प्रारम्भ हुआ तथा मतदान के दौरान किसी भी मतदान स्थल से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जबकि क्षेत्र पंचायत कार्यालय कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखण्डनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लम्भुआ, बल्दीराय एवं प्रतापपुर कमैचा में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के शिक्षक मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मतदान समाप्ति के पश्चात जनपद सुलतानपुर में कुल 84.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2679 पंजीकृत मतदाताओं में से 2255 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुल्तानपुर में MLC मतदान शांतिपूर्ण जारी, DM ने किया मतदान स्थलों का निरीक्षण*
सुल्तानपुर,जनपद में आज एमएलसी (शिक्षक / स्नातक) निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शहर के GIC स्थित मतदान स्थल संख्या 123-124 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पूरे जिले में कुल 11 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जो पांचों तहसीलों में स्थित हैं। सबसे ज्यादा 4 मतदान स्थल कादीपुर तहसील में हैं। जिले में कुल 2679 मतदाता हैं। मतदान के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां कल ही समय से पहुंच गई थीं और सुबह मतदान समय से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि अभी तक कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। कंट्रोल रूम से सभी मतदान स्थलों की हर घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मतदान स्थल 124 पर 18 प्रतिशत और 123 पर 26 प्रतिशत मतदान हो चुका था। प्रशासन सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।