/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz जौनपुर में श्रीराम कथा  का पांचवा दिन, राम वनवास का वर्णन सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु lucknow
जौनपुर में श्रीराम कथा  का पांचवा दिन, राम वनवास का वर्णन सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के पांचवें दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु जी महाराज ने अयोध्या कांड, सीता स्वयंवर, भगवान परशुराम-लक्ष्मण संवाद, माता सीता की विदाई और भगवान श्रीराम के वनवास समेत कई प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, माता-पिता के प्रति सम्मान, पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता और बहू को बेटी के समान मानने का संदेश दिया। माता सीता की विदाई और राजा दशरथ के दुख का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। शांतनु महाराज ने श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह के बारे में कहा कि वह एक ऐसे इंसान हैं जो किसी भी कार्य को बड़े ही मनोयोग से करते हैं इसका अंदाजा श्रीराम कथा में व्यवस्थाओं से लगाया जा सकता है। आचार्य शांतनु जी महाराज ने सीता स्वयंवर के बाद भगवान परशुराम के आगमन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम की नजर जब दो खंडों में टूटे भगवान शिव के धनुष पर पड़ी तो उनका क्रोध बढ़ गया। इसी दौरान लक्ष्मण जी के साथ उनका तीखा संवाद हुआ। भगवान परशुराम के क्रोध को शांत करने के लिए भगवान श्रीराम ने विनम्रता का परिचय देते हुए कहा कि धनुष तोड़ने वाला कोई सेवक ही रहा होगा। महाराज ने इस प्रसंग के माध्यम से बताया कि भगवान श्रीराम का स्वभाव करुणा, विनम्रता और मर्यादा से परिपूर्ण था। उनका व्यवहार हर परिस्थिति में लोगों को संयम और सद्भाव की सीख देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र और उनकी भक्ति निराली है। गोवंश की रक्षा सहित धर्म और मर्यादा की स्थापना के लिए भगवान का अवतार हुआ। श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
महाराज ने सीता स्वयंवर के बाद जनकपुर में विवाहोत्सव और बारात के एक महीने तक ठहरने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि राजा जनक ने महाराज दशरथ और पूरी बारात का विशेष आतिथ्य-सत्कार किया। इसके बाद जब माता सीता की विदाई का समय आया तो राजा जनक भावुक हो उठे। अपनी पुत्री को विदा करते समय उनके आंसू छलक पड़े। माता सीता भी पिता जनक से लिपटकर रोने लगीं। पिता-पुत्री के इस भावपूर्ण दृश्य ने पूरे जनकपुर को भावविभोर कर दिया। आचार्य शांतनु जी महाराज ने बताया कि विदाई के समय राजा जनक ने महाराज दशरथ से अपनी पुत्री का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जानकी को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होना चाहिए। विदाई के समय राजा जनक ने जब महाराज दशरथ के सामने सिर झुकाया तो दशरथ जी ने उन्हें सम्मान देते हुए कहा कि आप बड़े हैं, क्योंकि दाता बड़ा होता है। आपने मुझे अपनी बेटी सौंपी है। महाराज ने इस प्रसंग के माध्यम से पिता और बेटी के रिश्ते की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि संसार में पिता-पुत्री का रिश्ता अत्यंत पवित्र होता है। पिता अपनी बेटी के जीवन में सुरक्षा, विश्वास और आत्मसम्मान का आधार होता है। बेटी के मायके से जुड़े रिश्तों में पिता का स्थान विशेष होता है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को बेटी के सम्मान और उसके भावनात्मक जुड़ाव को समझना चाहिए।
आचार्य शांतनु जी महाराज ने बताया कि जब बारात अयोध्या पहुंची तो माता कौशल्या ने बहू जानकी का स्वागत किया। इस दौरान तीनों माताओं ने अपने-अपने भाव के अनुसार माता सीता को उपहार दिए। माता कौशल्या ने भगवान श्रीराम को ही अपना उपहार बताया। माता कैकेयी ने कनक भवन देने की बात कही, जबकि माता सुमित्रा ने कहा कि उनका पुत्र लक्ष्मण आज से सीता की सेवा में रहेगा और माता सीता ही उसकी मां के समान होंगी। इस प्रसंग के जरिए महाराज ने परिवार में आपसी प्रेम, त्याग और समर्पण की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवार व्यवस्था की मजबूती आपसी सम्मान और रिश्तों की मर्यादा में निहित है। जिस घर में बहू को बेटी का सम्मान मिलता है, वहां प्रेम और सद्भाव का वातावरण बना रहता है। उन्होंने कहा कि राजा दशरथ ने अपनी बहुओं को बेटी के समान स्नेह और सम्मान दिया। समाज के लोगों को भी उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। जिस दिन बहू अपने ससुर को पिता और सास को मां के समान समझने लगेगी तथा ससुराल के लोग भी उसे बेटी की तरह अपनाएंगे, उस दिन परिवारों की अनेक समस्याओं का समाधान अपने आप होने लगेगा।
कथा के दौरान आचार्य शांतनु जी महाराज ने गुरु विश्वामित्र की विदाई का प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब गुरु विश्वामित्र के जाने का समय आया तो राजा दशरथ भावुक हो गए। उन्होंने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके परिवार पर बहुत बड़ा उपकार किया है। गुरु विश्वामित्र की विदाई के समय राजा दशरथ का भावुक होना गुरु-शिष्य और श्रद्धा के रिश्ते की गहराई को दर्शाता है। महाराज ने कहा कि जीवन में कभी खुशियों का माहौल रहता है तो कभी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिनसे पूरा परिवार दुख में डूब जाता है। इसलिए सुख के समय विनम्रता और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना चाहिए। जीवन की अनिश्चितता को समझते हुए मनुष्य को अपने कर्तव्यों और मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। अयोध्या कांड के सबसे मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य शांतनु जी महाराज ने बताया कि एक ओर अयोध्या में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर माता कैकेयी कोपभवन में बैठी थीं। जब राजा दशरथ को इसकी जानकारी मिली तो वह व्याकुल होकर उनके पास पहुंचे और उनसे नाराजगी का कारण पूछा। माता कैकेयी ने राजा दशरथ को उनके द्वारा दिए गए दो वरदानों की याद दिलाई। राजा दशरथ ने प्रसन्नता के साथ उनसे वरदान मांगने को कहा। लेकिन जब कैकेयी ने अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी और भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा तो राजा दशरथ के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस अयोध्या में राज्याभिषेक की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां अचानक शोक छा गया। महाराज ने बताया कि यह प्रसंग राजा दशरथ के लिए असहनीय था। एक ओर उन्हें अपने वचन का पालन करना था, तो दूसरी ओर पुत्र श्रीराम से बिछड़ने का दुख सहना था। भगवान श्रीराम ने पिता के वचन और परिवार की मर्यादा की रक्षा के लिए वनवास स्वीकार किया। यह प्रसंग त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा पालन का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को अपने कर्तव्यों, वचनों और संस्कारों से पीछे नहीं हटना चाहिए। परिवार में प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बना रहे तो कठिन से कठिन समय का सामना किया जा सकता है। श्रीरामकथा में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र सिंह गुड्डू, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, चेयरमैन मनोरमा मौर्या, राम सूरत मौर्या, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह, अमित सिंह, सुमित सिंह, महंत तपसी धाम जय बक्श दास महाराज, जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के राकेश उपाध्याय, सेवा भारती के प्रांत प्रमुख एवं संत अतुलानंद कॉन्वेंट के निदेशक राहुल सिंह, पुरेव के रिंकू महाराज, रजनीकांत मिश्र अमरावती ग्रुप, राजन सिंह, पंकज, महेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह मुन्ना, विनोद मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह गुड्डू, शैलेन्द्र सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, दयाल सिंह, मनोज मिश्रा, कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मीनाक्षी सिंह, राजेश सिंह, अमरेश सिंह, आदित्य सिंह, मनोज सिंह, डॉ. अरुण मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अजय दुबे और डॉ. सुधीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बुद्ध पूर्णिमा पर संकिसा में निकाली गई धम्म यात्रा, बुद्ध स्तूप पर हुआ पूजन


फर्रुखाबाद।  बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को संकिसा में सुबह 7 बजे बड़ी धूमधाम से धम्म यात्रा निकाली गई। सैकड़ो की संख्या में भिक्षुओं ने स्तूप पर बौद्ध परंपरा से पूजन किया। महोत्सव के सह संयोजक आयोजक एवं भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. धम्मपाल महाथैर ने झांकी में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। बुद्ध महोत्सव के आयोजन के कर्मवीर शाक्य ने फीता काटकर एवं पंचशील ध्वज लहराकर भगवान बुद्ध की झांकी सहित धम्म यात्रा को बुद्ध स्तूप के लिए रवाना किया। डॉक्टर धम्मपाल महाथैरो एवं भिक्षु चेतसिक बोध के नेतृत्व में दर्जनों भिक्षु एवं बुद्ध अनुयाई यात्रा में रवाना हुए।
यात्रा के दौरान भिक्षुगण धम्मम शरणम् गच्छामि, संघम शरणम् गच्छामि, संघम शरणम् का उच्चारण करते रहे जबकि अनुयायी पंचशील ध्वज लहराते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा भगवान बुद्ध का नाम रहेगा, बौद्ध धर्म की क्या पहचान मानव मानव एक समान आदि के जोरदारी से नारे लगाते रहे। स्तूप पहुंचने पर भिक्षुओं एवं अनुयायियों ने तीन बार बुद्ध स्तूप की परिक्रमा की। बाद में सभी ने स्तूप के किनारे मोमबत्ती व अगरबत्ती जलायी, डा. धम्मपाल महाथैरो ने विधि विधान से परित्राण पाठ कर पूजन कराया। संकिसा भिक्षु एसोसिएशन के अध्यक्ष भिक्षु डॉ धम्मपाल महाथैरों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों की जानकारी देते हुए यात्रा को आगे बढ़ाये जाने का आवाहन किया।
इस दौरान कार्यक्रम में कुशीनगर के पूर्व मंत्री  नव रत्न महाथैरो, भिक्षु आलोक थैरो, भिक्षु चेतसिक बोधी, भंते नागसेन, डॉ नवल शाक्य, रघुवीर शाक्य नागेंद्र शाक्य, अवनीश शाक्य, प्रधान लौहरे शाक्य, प्रधान अनंगपाल सिंह कुशवाहा, डा0 देवेश शाक्य, सुधीर शाक्य एडवोकेट, संतोष बौद्ध, प्रधान पवन शाक्य, कमल सिंह उर्फ ठाकुर, कुलदीप कठेरिया आदि हजारों लोग शामिल रहे। भीड के कारण स्तूप परिसर में लगी बेरीकेटिंग टूट गई, बौद्ध अनुयायियों को स्तूप की परिक्रमा कराने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परिक्रमा के लिए अनुयायियों को रोक-रोक कर आगे बढ़ने दिया गया। धम्म यात्रा के दौरान संकिसा तिराहे से स्तूप तक सड़क पर काफी भीड़ देखी गई। इस बार बौद्ध अनुयाई की अधिक भीड़ रही
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया, वह युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करके ही समाज में समरसता, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया जा सकता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल भारतीय संस्कृति ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। क्रौंच पक्षी के वध से उपजी करुणा महर्षि वाल्मीकि के मुख से प्रथम श्लोक के रूप में प्रकट हुई, जिसने रामायण की रचना का मार्ग प्रशस्त किया। भगवान श्रीराम के चरित्र को जीवंत करते हुए उन्होंने ऐसे आदर्श समाज की कल्पना प्रस्तुत की, जिसमें प्रेम, न्याय, समरसता और बंधुत्व सर्वोपरि हों।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने निषादराज गुह को अपना घनिष्ठ मित्र बनाया। वाल्मीकि रामायण में इस प्रसंग का उल्लेख है। यह प्रसंग बताता है कि सामाजिक पहचान से ऊपर उठकर आत्मीयता, सम्मान और समानता की भावना ही समाज को जोड़ती है। रामराज्य की परिकल्पना भी प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। महर्षि वाल्मीकि के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनसे जुड़े पावन स्थलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। चित्रकूट स्थित उनके साधना स्थल के विकास की पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है, ताकि श्रद्धालु और युवा पीढ़ी उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इसी प्रकार, बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पर्यटन विकास और संरक्षण के लिए भी विभिन्न कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को महर्षि वाल्मीकि का नाम दिया जाना उनकी विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान प्रदान करता है। प्रदेश में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना भी उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। सरकार वंचित और पिछड़े वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलेंगे। इसी भावना के अनुरूप सरकार ने सफाईकर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। वनटांगिया समाज के गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने के साथ ही मुसहर, कोल, थारू और घुमंतू समुदायों तक आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही वंचित समाज के पात्र परिवारों को भूमिधरी अधिकार प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन का आधार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें और किसी भी प्रकार के भेदभाव को स्वीकार न करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जब मन से ऊंच-नीच की दीवार टूटेगी, तभी समरस समाज का सपना साकार होगा।
बूथ संख्या 131 पर सुनी गई ‘मन की बात’,राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का लिया संकल्प।
                      
                                            
बलरामपुर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के अंतर्गत आज बूथ संख्या 131 स्थित आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शधीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में कार्यक्रम का श्रवण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन को सुना।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने तथा सामाजिक चेतना को जागृत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री जी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराने के साथ ही राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,संजय शुक्ला,संजय शर्मा,झूमा सिंह,सुशील साहू ‘बंटी’,आनंद किशोर,शक्तिकेंद्र संयोजक विजय साहू,बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार,प्रेम मोदनवाल,डॉ.विमल त्रिपाठी,अजीत ओझा,गौरव मिश्रा,अंशुमाली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगी आदित्यनाथ
—मुख्यमंत्री ने 'एक्स' के जरिये प्रदेशवासियों से साझा किए मनोभाव

लखनऊ /वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है। देश आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं।

नीति निर्माण के केंद्र में आम जनता

मुख्यमंत्री याेगी ने रविवार काे अपने अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा कि 'नए भारत' में नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है। आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जनाकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है।

देश को अलगाववाद में झोंकने का षड्यंत्र

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, तब भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। वे राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।

विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ बढ़ रहा भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विकास की अविराम गति ही हमारा संकल्प

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार का संकल्प भी बताया, कहा कि हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा। वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने रव‍िवार को अपने सोशल मीड‍िया हैंडल पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के बारे में पोस्‍ट क‍िया। ल‍िखा क‍ि इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।
कड़ी सुरक्षा के बीच पेट की प्रथम पाली की परीक्षा शुरू, 13 परीक्षा केंद्र पर 5664 परीक्षार्थी होंगे शामिल


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र व अन्य चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल की तनाती रही जिले के 13 परीक्षा केंद्र पर आज प्रथम पाली में 5664 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। जबकि वहीं दूसरी पाली में भी 5664 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से पूर्व विधिवत चेकिंग किया गया बाय मेट्रिक के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था पेट की परीक्षा जिले में दो फलियां में संपन्न होना है प्रथम पाली 10 से 12 एवं द्वितीय पाली तीन से पांच बजे तक संपन्न होगी प्रथम पाली के लिए अभ्यर्थियों का चेकिंग करके परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया है परीक्षा को नकल विहीन संपन्न करने के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र में जाने के लिए सुबह 8:00 बजे से परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि 9:30 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा इसके पूर्व ही परीक्षार्थियों को एंट्री लेना होगा
गंगा स्नान और प्रारंभिक परीक्षा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

फर्रुखाबाद। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा एंव पूर्णिमा स्नान को दृष्टिगत रख कर यातायात को सुगम एवं सुचारू रखने के लिए रूट का डार्यवजन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिवरामऊ की तरफ डायवर्जन किया जाये।

उन्होंने बताया कि छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को छिवरामऊ जनपद कन्नौज से बेबर जनपद मैनपुरी की तरफ डायवर्जन किया जाये।

उन्होंने बताया कि बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेबर जनपद मैनपुरी में ही रोका जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों बिराहिमपुर अलीगंज वार्डर जनपद एटा पर रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जनपद शाहजहापुर बरेली से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हल्लापुर जनपद शाहजंहापुर मे एवं जरियनपुर चौराहे से ढ़ाई घाट

उन्होंने बताया कि शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजंहापूर पर रोका जाये।

उन्होंने बताया कि जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर,लोडर आदि कों रूपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोकने के निर्देश दिए।
देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच कहा है कि संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जन-आकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है।

साथ ही, उन्होंने लिखा, "आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण तक, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सीएम योगी ने कहा, "हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा।
भदोही पुलिस ने अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर को पकड़ा:उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर यूपी के जिलों में खपाता था*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने शनिवार को एक गैंगस्टर आरोपी मो0 खालिक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर गोपीगंज थाना पुलिस ने की। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था।

मो0 खालिक एक अंतरप्रांतीय नशीला पदार्थ तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पहले गोपीगंज थाने में उसके और उसके साथियों के खिलाफ भारी मात्रा में अवैध गांजा तस्करी का एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह गिरोह उड़ीसा से कैंटर के जरिए भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचता था। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और अवैध कमाई पर रोक लगाने के लिए उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी मो0 खालिक (करीब 36 वर्ष) बरेली के मथुरापुर, थाना सीवी गंज का रहने वाला है। उसे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल गजराज की टीम ने पकड़ा।
1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का किया जाएगा सम्भाजन:जिलाधिकारी

*जीर्ण-शीर्ण एवं ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को अन्य उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने के निर्देश*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन, मतदाताओं के समायोजन तथा जीर्ण-शीर्ण एवं ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। ऐसे मतदेय स्थल, जहां वर्तमान में 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, वहां अतिरिक्त मतदाताओं का उसी मतदान केंद्र के अन्य उपयुक्त मतदेय स्थलों में नियमानुसार समायोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं को सुगम एवं सुविधाजनक मतदान व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जो मतदेय स्थल जीर्ण-शीर्ण, ध्वस्त अथवा वर्तमान में उपयोग के योग्य नहीं हैं, उनका नियमानुसार परीक्षण कराते हुए उन्हें निकटवर्ती उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदाताओं के समायोजन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को मतदान के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं के समायोजन एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रस्तावित कार्यवाही के उपरांत जनपद में वर्तमान 1404 मतदेय स्थलों के स्थान पर 1379 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में प्रस्तावित सम्भाजन एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई, जिस पर उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित की जाएगी। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव एवं आपत्तियों को नियमानुसार संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्र ‘पप्पू’, आशुतोष पाण्डेय, जज लाल राम, राम प्रसाद यादव, जय प्रकाश चौधरी, अरदास श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।