/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz बूथ संख्या 131 पर सुनी गई ‘मन की बात’,राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का लिया संकल्प। lucknow
बूथ संख्या 131 पर सुनी गई ‘मन की बात’,राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का लिया संकल्प।
                      
                                            
बलरामपुर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के अंतर्गत आज बूथ संख्या 131 स्थित आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शधीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में कार्यक्रम का श्रवण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन को सुना।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने तथा सामाजिक चेतना को जागृत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री जी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराने के साथ ही राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,संजय शुक्ला,संजय शर्मा,झूमा सिंह,सुशील साहू ‘बंटी’,आनंद किशोर,शक्तिकेंद्र संयोजक विजय साहू,बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार,प्रेम मोदनवाल,डॉ.विमल त्रिपाठी,अजीत ओझा,गौरव मिश्रा,अंशुमाली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगी आदित्यनाथ
—मुख्यमंत्री ने 'एक्स' के जरिये प्रदेशवासियों से साझा किए मनोभाव

लखनऊ /वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है। देश आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं।

नीति निर्माण के केंद्र में आम जनता

मुख्यमंत्री याेगी ने रविवार काे अपने अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा कि 'नए भारत' में नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है। आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जनाकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है।

देश को अलगाववाद में झोंकने का षड्यंत्र

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, तब भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। वे राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।

विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ बढ़ रहा भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विकास की अविराम गति ही हमारा संकल्प

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार का संकल्प भी बताया, कहा कि हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा। वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने रव‍िवार को अपने सोशल मीड‍िया हैंडल पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के बारे में पोस्‍ट क‍िया। ल‍िखा क‍ि इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।
कड़ी सुरक्षा के बीच पेट की प्रथम पाली की परीक्षा शुरू, 13 परीक्षा केंद्र पर 5664 परीक्षार्थी होंगे शामिल


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र व अन्य चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल की तनाती रही जिले के 13 परीक्षा केंद्र पर आज प्रथम पाली में 5664 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। जबकि वहीं दूसरी पाली में भी 5664 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से पूर्व विधिवत चेकिंग किया गया बाय मेट्रिक के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था पेट की परीक्षा जिले में दो फलियां में संपन्न होना है प्रथम पाली 10 से 12 एवं द्वितीय पाली तीन से पांच बजे तक संपन्न होगी प्रथम पाली के लिए अभ्यर्थियों का चेकिंग करके परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया है परीक्षा को नकल विहीन संपन्न करने के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र में जाने के लिए सुबह 8:00 बजे से परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि 9:30 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा इसके पूर्व ही परीक्षार्थियों को एंट्री लेना होगा
गंगा स्नान और प्रारंभिक परीक्षा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

फर्रुखाबाद। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा एंव पूर्णिमा स्नान को दृष्टिगत रख कर यातायात को सुगम एवं सुचारू रखने के लिए रूट का डार्यवजन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिवरामऊ की तरफ डायवर्जन किया जाये।

उन्होंने बताया कि छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को छिवरामऊ जनपद कन्नौज से बेबर जनपद मैनपुरी की तरफ डायवर्जन किया जाये।

उन्होंने बताया कि बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेबर जनपद मैनपुरी में ही रोका जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों बिराहिमपुर अलीगंज वार्डर जनपद एटा पर रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जनपद शाहजहापुर बरेली से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हल्लापुर जनपद शाहजंहापुर मे एवं जरियनपुर चौराहे से ढ़ाई घाट

उन्होंने बताया कि शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजंहापूर पर रोका जाये।

उन्होंने बताया कि जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर,लोडर आदि कों रूपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोकने के निर्देश दिए।
देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच कहा है कि संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जन-आकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है।

साथ ही, उन्होंने लिखा, "आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण तक, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सीएम योगी ने कहा, "हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा।
भदोही पुलिस ने अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर को पकड़ा:उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर यूपी के जिलों में खपाता था*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने शनिवार को एक गैंगस्टर आरोपी मो0 खालिक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर गोपीगंज थाना पुलिस ने की। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था।

मो0 खालिक एक अंतरप्रांतीय नशीला पदार्थ तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पहले गोपीगंज थाने में उसके और उसके साथियों के खिलाफ भारी मात्रा में अवैध गांजा तस्करी का एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह गिरोह उड़ीसा से कैंटर के जरिए भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचता था। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और अवैध कमाई पर रोक लगाने के लिए उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी मो0 खालिक (करीब 36 वर्ष) बरेली के मथुरापुर, थाना सीवी गंज का रहने वाला है। उसे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल गजराज की टीम ने पकड़ा।
1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का किया जाएगा सम्भाजन:जिलाधिकारी

*जीर्ण-शीर्ण एवं ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को अन्य उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने के निर्देश*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन, मतदाताओं के समायोजन तथा जीर्ण-शीर्ण एवं ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। ऐसे मतदेय स्थल, जहां वर्तमान में 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, वहां अतिरिक्त मतदाताओं का उसी मतदान केंद्र के अन्य उपयुक्त मतदेय स्थलों में नियमानुसार समायोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं को सुगम एवं सुविधाजनक मतदान व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जो मतदेय स्थल जीर्ण-शीर्ण, ध्वस्त अथवा वर्तमान में उपयोग के योग्य नहीं हैं, उनका नियमानुसार परीक्षण कराते हुए उन्हें निकटवर्ती उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदाताओं के समायोजन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को मतदान के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं के समायोजन एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रस्तावित कार्यवाही के उपरांत जनपद में वर्तमान 1404 मतदेय स्थलों के स्थान पर 1379 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में प्रस्तावित सम्भाजन एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई, जिस पर उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित की जाएगी। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव एवं आपत्तियों को नियमानुसार संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्र ‘पप्पू’, आशुतोष पाण्डेय, जज लाल राम, राम प्रसाद यादव, जय प्रकाश चौधरी, अरदास श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर इंडिया गठबंधन लड़ेगा चुनाव: आराधना मिश्रा
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ पहुंची, गृह विधानसभा रामपुर खास में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने पिता राज्यसभा सांसद उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी के साथ शनिवार को पहली बार अपने गृह जिले प्रतापगढ़ पहुंची। उनके अपनी विधानसभा सीट रामपुरखास पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रतापगढ़ आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी उत्साह रहा। आराधना मिश्रा 'मोना' राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के साथ रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर स्थित अगई मोड़ पहुँचीं, जहाँ बॉर्डर से लेकर लालगंज तक उनके स्वागत के लिए कई जगह तोरण द्वार और बैनर लगाए गए । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जगह -जगह स्वागत किया गया।

इसी दाैरान लालगंज चौक पर आयोजित

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है । गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार लड़ायेगा । पार्टी काेई भी हाे लेकिन उम्मीदवार गठबंधन का होगा। उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में झूठे वादों से लोग नाराज हैं । अब भारतीय जनता पार्टी से सारा हिसाब किताब जनता चुनाव में करेगी।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने आगे कहा कि मैं और मेरे पिता रामपुर खास के लिए सदैव सरकार से लड़तेे झगड़ते रहे हैं और विकास की योजनाओं को रामपुर खास की धरती पर क्रियान्वित किया करते रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष लाेकसभा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका भली प्रकार निर्वहन करने का प्रयास करूंगी।


प्रदेश में 350 से अधिक विधानसभा सीट जीतेगा इंडिया जगठबंधन: प्रमोद तिवारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन 350 से अधिक विधानसभा सीट जीतने जा रहा है । राहुल गांधी आज पूरे देश में जन-जन के नेता हैं । जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई है। मोना को प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिली है । इस समय चीनी, डीजल, पेट्रोल, गैस सभी के दाम बढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लोग बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं । भाजपा वाेट चाेरी कर रही है, लेकिन इस बार वोट चोरी जनता नहीं करने देगी और विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज नौजवान जब सड़क पर अपना अधिकार मांग रहे हैं , ताे भारतीय जनता पार्टी सरकार लाठियां बरसा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 43 सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार जीते थे और सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं । इस चुनाव में यह साफ हो गया था कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में परिवर्तन हो जाएगा जो साफ दिख रहा है। जननसभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन किया।
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग ना करें
फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञानफोर्ड इन्नोवेटिव स्कूल याकूतगंज  में प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें बच्चों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त अभियान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।बच्चों ने प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार की। जिससे न सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल का उपयोग किया गया बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के कार्यक्रमों को भी डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया। विद्यालय के प्रबंधक विमल राठौर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। यदि प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग करना भी है तो उसका पुनः प्रयोग करना सीखे। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि  स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की थीम स्वच्छता में सहभाग एवं स्वच्छ भारत विकसित भारत है जिसका उद्देश्य है कि हम स्वच्छता को अपने एवं देश को विकास की ओर लेकर जाएं।जब हमारा आसपास का वातावरण स्वच्छ होता है तो हमें एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण,गंगा संरक्षण,प्लास्टिक मुक्त अभियान,जल संरक्षण,वन्य जीव संरक्षण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। दक्षिणा सिंह को बेस्ट मॉडल अवार्ड प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में युवाओं से वृक्षारोपण भी कराया गया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गंगा योद्धा सुमित कुमार,विकास, घनश्याम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश ने मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

*01 नवंबर को कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी में आयोजित होगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 01 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी, जनपद भदोही में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना तथा उन्हें विधिक रूप से सशक्त बनाना है।

उक्त शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द ने जनपद न्यायालय परिसर, ज्ञानपुर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जनपद के अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक शिविर की जानकारी पहुँचाना तथा उन्हें शिविर में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक करना है।

इस अवसर पर डॉ. अमित वर्मा, अपर जिला जज प्रथम; श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, मेगा शिविर; आनन्द मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट; श्रीमती हरकिरन कौर, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा न्यायालय के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।