गंगा स्नान और प्रारंभिक परीक्षा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन
![]()
फर्रुखाबाद। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा एंव पूर्णिमा स्नान को दृष्टिगत रख कर यातायात को सुगम एवं सुचारू रखने के लिए रूट का डार्यवजन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिवरामऊ की तरफ डायवर्जन किया जाये।
उन्होंने बताया कि छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को छिवरामऊ जनपद कन्नौज से बेबर जनपद मैनपुरी की तरफ डायवर्जन किया जाये।
उन्होंने बताया कि बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेबर जनपद मैनपुरी में ही रोका जाए।
उन्होंने बताया कि जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों बिराहिमपुर अलीगंज वार्डर जनपद एटा पर रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद शाहजहापुर बरेली से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हल्लापुर जनपद शाहजंहापुर मे एवं जरियनपुर चौराहे से ढ़ाई घाट
उन्होंने बताया कि शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजंहापूर पर रोका जाये।
उन्होंने बताया कि जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर,लोडर आदि कों रूपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोकने के निर्देश दिए।


- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ पहुंची, गृह विधानसभा रामपुर खास में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञानफोर्ड इन्नोवेटिव स्कूल याकूतगंज में प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें बच्चों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त अभियान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।बच्चों ने प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार की। जिससे न सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल का उपयोग किया गया बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के कार्यक्रमों को भी डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया। विद्यालय के प्रबंधक विमल राठौर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। यदि प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग करना भी है तो उसका पुनः प्रयोग करना सीखे। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की थीम स्वच्छता में सहभाग एवं स्वच्छ भारत विकसित भारत है जिसका उद्देश्य है कि हम स्वच्छता को अपने एवं देश को विकास की ओर लेकर जाएं।जब हमारा आसपास का वातावरण स्वच्छ होता है तो हमें एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण,गंगा संरक्षण,प्लास्टिक मुक्त अभियान,जल संरक्षण,वन्य जीव संरक्षण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। दक्षिणा सिंह को बेस्ट मॉडल अवार्ड प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में युवाओं से वृक्षारोपण भी कराया गया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गंगा योद्धा सुमित कुमार,विकास, घनश्याम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। बक्शा विकास खंड के सुजियामऊ गांव में 26 अक्टूबर को विशाल भंडारा कार्यक्रम श्रीमद् भागवत कथा उपरांत गया जी का भात का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन दोपहर दो बजे महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बक्शा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर होगा।कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता सी.पी. भट्ट उर्फ ढेला ढकेलू और बिरहा सम्राट चंद्र किशोर पाण्डेय भी शिरकत करेंगे। उनके आगमन की सूचना से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। विशाल भंडारे के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों, समाज के लोगों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सभी लोगों को सादर आमंत्रित करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रत्नाकर चौबे जिलाध्यक्ष, अजय त्रिपाठी, अवध नारायण तिवारी, संजीव पाठक, रविंद्र मिश्रा, माताफेर मिश्र, अरविंद मिश्र सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
प्रदेश में 25 व 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को होने वाली परीक्षा में करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
Oct 25 2026, 10:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1