/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz गंगा स्नान और प्रारंभिक परीक्षा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन lucknow
गंगा स्नान और प्रारंभिक परीक्षा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

फर्रुखाबाद। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा एंव पूर्णिमा स्नान को दृष्टिगत रख कर यातायात को सुगम एवं सुचारू रखने के लिए रूट का डार्यवजन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिवरामऊ की तरफ डायवर्जन किया जाये।

उन्होंने बताया कि छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को छिवरामऊ जनपद कन्नौज से बेबर जनपद मैनपुरी की तरफ डायवर्जन किया जाये।

उन्होंने बताया कि बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेबर जनपद मैनपुरी में ही रोका जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों बिराहिमपुर अलीगंज वार्डर जनपद एटा पर रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जनपद शाहजहापुर बरेली से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हल्लापुर जनपद शाहजंहापुर मे एवं जरियनपुर चौराहे से ढ़ाई घाट

उन्होंने बताया कि शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजंहापूर पर रोका जाये।

उन्होंने बताया कि जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर,लोडर आदि कों रूपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोकने के निर्देश दिए।
देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच कहा है कि संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जन-आकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है।

साथ ही, उन्होंने लिखा, "आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण तक, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सीएम योगी ने कहा, "हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा।
भदोही पुलिस ने अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर को पकड़ा:उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर यूपी के जिलों में खपाता था*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने शनिवार को एक गैंगस्टर आरोपी मो0 खालिक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर गोपीगंज थाना पुलिस ने की। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था।

मो0 खालिक एक अंतरप्रांतीय नशीला पदार्थ तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पहले गोपीगंज थाने में उसके और उसके साथियों के खिलाफ भारी मात्रा में अवैध गांजा तस्करी का एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह गिरोह उड़ीसा से कैंटर के जरिए भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचता था। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और अवैध कमाई पर रोक लगाने के लिए उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी मो0 खालिक (करीब 36 वर्ष) बरेली के मथुरापुर, थाना सीवी गंज का रहने वाला है। उसे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल गजराज की टीम ने पकड़ा।
1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का किया जाएगा सम्भाजन:जिलाधिकारी

*जीर्ण-शीर्ण एवं ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को अन्य उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने के निर्देश*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन, मतदाताओं के समायोजन तथा जीर्ण-शीर्ण एवं ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। ऐसे मतदेय स्थल, जहां वर्तमान में 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, वहां अतिरिक्त मतदाताओं का उसी मतदान केंद्र के अन्य उपयुक्त मतदेय स्थलों में नियमानुसार समायोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं को सुगम एवं सुविधाजनक मतदान व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जो मतदेय स्थल जीर्ण-शीर्ण, ध्वस्त अथवा वर्तमान में उपयोग के योग्य नहीं हैं, उनका नियमानुसार परीक्षण कराते हुए उन्हें निकटवर्ती उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदाताओं के समायोजन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को मतदान के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं के समायोजन एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रस्तावित कार्यवाही के उपरांत जनपद में वर्तमान 1404 मतदेय स्थलों के स्थान पर 1379 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में प्रस्तावित सम्भाजन एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई, जिस पर उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित की जाएगी। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव एवं आपत्तियों को नियमानुसार संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्र ‘पप्पू’, आशुतोष पाण्डेय, जज लाल राम, राम प्रसाद यादव, जय प्रकाश चौधरी, अरदास श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर इंडिया गठबंधन लड़ेगा चुनाव: आराधना मिश्रा
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ पहुंची, गृह विधानसभा रामपुर खास में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने पिता राज्यसभा सांसद उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी के साथ शनिवार को पहली बार अपने गृह जिले प्रतापगढ़ पहुंची। उनके अपनी विधानसभा सीट रामपुरखास पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रतापगढ़ आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी उत्साह रहा। आराधना मिश्रा 'मोना' राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के साथ रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर स्थित अगई मोड़ पहुँचीं, जहाँ बॉर्डर से लेकर लालगंज तक उनके स्वागत के लिए कई जगह तोरण द्वार और बैनर लगाए गए । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जगह -जगह स्वागत किया गया।

इसी दाैरान लालगंज चौक पर आयोजित

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है । गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार लड़ायेगा । पार्टी काेई भी हाे लेकिन उम्मीदवार गठबंधन का होगा। उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में झूठे वादों से लोग नाराज हैं । अब भारतीय जनता पार्टी से सारा हिसाब किताब जनता चुनाव में करेगी।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने आगे कहा कि मैं और मेरे पिता रामपुर खास के लिए सदैव सरकार से लड़तेे झगड़ते रहे हैं और विकास की योजनाओं को रामपुर खास की धरती पर क्रियान्वित किया करते रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष लाेकसभा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका भली प्रकार निर्वहन करने का प्रयास करूंगी।


प्रदेश में 350 से अधिक विधानसभा सीट जीतेगा इंडिया जगठबंधन: प्रमोद तिवारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन 350 से अधिक विधानसभा सीट जीतने जा रहा है । राहुल गांधी आज पूरे देश में जन-जन के नेता हैं । जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई है। मोना को प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिली है । इस समय चीनी, डीजल, पेट्रोल, गैस सभी के दाम बढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लोग बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं । भाजपा वाेट चाेरी कर रही है, लेकिन इस बार वोट चोरी जनता नहीं करने देगी और विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज नौजवान जब सड़क पर अपना अधिकार मांग रहे हैं , ताे भारतीय जनता पार्टी सरकार लाठियां बरसा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 43 सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार जीते थे और सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं । इस चुनाव में यह साफ हो गया था कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में परिवर्तन हो जाएगा जो साफ दिख रहा है। जननसभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन किया।
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग ना करें
फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञानफोर्ड इन्नोवेटिव स्कूल याकूतगंज  में प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें बच्चों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त अभियान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।बच्चों ने प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार की। जिससे न सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल का उपयोग किया गया बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के कार्यक्रमों को भी डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया। विद्यालय के प्रबंधक विमल राठौर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। यदि प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग करना भी है तो उसका पुनः प्रयोग करना सीखे। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि  स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की थीम स्वच्छता में सहभाग एवं स्वच्छ भारत विकसित भारत है जिसका उद्देश्य है कि हम स्वच्छता को अपने एवं देश को विकास की ओर लेकर जाएं।जब हमारा आसपास का वातावरण स्वच्छ होता है तो हमें एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण,गंगा संरक्षण,प्लास्टिक मुक्त अभियान,जल संरक्षण,वन्य जीव संरक्षण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। दक्षिणा सिंह को बेस्ट मॉडल अवार्ड प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में युवाओं से वृक्षारोपण भी कराया गया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गंगा योद्धा सुमित कुमार,विकास, घनश्याम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश ने मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

*01 नवंबर को कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी में आयोजित होगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 01 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी, जनपद भदोही में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना तथा उन्हें विधिक रूप से सशक्त बनाना है।

उक्त शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द ने जनपद न्यायालय परिसर, ज्ञानपुर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जनपद के अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक शिविर की जानकारी पहुँचाना तथा उन्हें शिविर में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक करना है।

इस अवसर पर डॉ. अमित वर्मा, अपर जिला जज प्रथम; श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, मेगा शिविर; आनन्द मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट; श्रीमती हरकिरन कौर, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा न्यायालय के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सुजियामऊ के विशाल भंडारा में शामिल होंगे राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
जौनपुर। बक्शा विकास खंड के सुजियामऊ गांव में 26 अक्टूबर को विशाल भंडारा कार्यक्रम श्रीमद् भागवत कथा उपरांत गया जी का भात का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन दोपहर दो बजे महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बक्शा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर होगा।कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता सी.पी. भट्ट उर्फ ढेला ढकेलू और बिरहा सम्राट चंद्र किशोर पाण्डेय भी शिरकत करेंगे। उनके आगमन की सूचना से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। विशाल भंडारे के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों, समाज के लोगों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सभी लोगों को सादर आमंत्रित करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रत्नाकर चौबे जिलाध्यक्ष, अजय त्रिपाठी, अवध नारायण तिवारी, संजीव पाठक, रविंद्र मिश्रा, माताफेर मिश्र, अरविंद मिश्र सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
योगी सरकार ने PET-2026 के लिए ने कसी कमर, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
प्रदेश में 25 व 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को होने वाली परीक्षा में करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और परिवहन सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 में शामिल होने वाले करीब 37 लाख अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया है। साथ ही, दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन और ठहरने की समुचित व्यवस्था करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न होने पाए। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करें। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पहले से सर्वे कराया जाए और संभावित जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर यातायात संचालन की प्रभावी योजना तैयार की जाए।

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती के साथ अभ्यर्थियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया है।

बसों और रेलवे के साथ समन्वय पर जोर

परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के मद्देनजर परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर पर्याप्त बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से रेलवे के साथ भी संपर्क बनाए रखने और अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है। परीक्षा के दिनों में बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर संभावित भीड़ को देखते हुए भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है।

बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने दूसरे जनपदों से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में सम्मानजनक ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को अभ्यर्थियों की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थाएं करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

तीन तिथियों में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPPET-2026) का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा में करीब 37 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भागीदारी को देखते हुए प्रदेशभर में सुरक्षा, यातायात, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए अहम चुनौती होगी। सरकार का जोर परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने पर है।
दीपावली के दृष्टिगत आतिशबाजी की दुकानों एवं क्लस्टरों में अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
*स्थायी एवं अस्थायी आतिशबाजी के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं तथा निर्माताओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश*

फर्रुखाबाद ।  दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रखकर जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जनपद में स्थायी एवं अस्थायी रूप से आतिशबाजी के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं तथा आतिशबाजी निर्माताओं के साथ अग्निशमन सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा एवं आतिशबाजी दुकानों के क्लस्टर निर्धारण संबंधी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आतिशबाजी की दुकानों के संचालन, लाइसेंस की शर्तों, अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दीपावली के दौरान आतिशबाजी की बिक्री एवं भंडारण के लिए विस्फोटक नियमावली, 2008 तथा समय-समय पर जारी संशोधित प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी न की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

*आतिशबाजी दुकानों के क्लस्टर निर्धारण में अग्निशमन संसाधनों को दें प्राथमिकता*


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के क्लस्टर का निर्धारण केवल उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के आधार पर किया जाए। प्रत्येक क्लस्टर में अधिकतम 50 दुकानों की सीमा का पालन करते हुए प्रत्येक क्लस्टर के लिए कम से कम दो फायर टेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जनपद में उपलब्ध एवं क्रियाशील फायर टेंडरों की वास्तविक संख्या का आकलन करते हुए ही दुकानों एवं क्लस्टरों की अधिकतम संख्या निर्धारित की जाए।

उन्होंने कहा कि क्लस्टरों का निर्धारण करते समय भीड़भाड़ वाले स्थानों, आबादी, गलियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, रेलवे लाइनों, हाईटेंशन विद्युत लाइनों, बाजारों तथा फैक्ट्रियों आदि से निर्धारित सुरक्षित दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। पूर्व वर्षों की व्यवस्था के आधार पर बिना आवश्यक संसाधनों का आकलन किए दुकानों की अनुमति न दी जाए। यदि उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों की तुलना में दुकानों की संख्या अधिक हो, तो आवश्यकतानुसार दुकानों एवं क्लस्टरों की संख्या सीमित की जाए।

*विद्युत सुरक्षा मानकों का अनिवार्य अनुपालन*

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आतिशबाजी की दुकानों एवं शेड में खुले तारों, लटकते अथवा असुरक्षित विद्युत तारों तथा अन्य जोखिम पूर्ण विद्युत व्यवस्थाओं का प्रयोग न होने दिया जाए। दुकानों में उचित विद्युत वायरिंग, सुरक्षित स्विच एवं आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रहें। प्रत्येक दुकान एवं क्लस्टर में विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि अस्थायी दुकानों के निर्माण के बाद क्लस्टर को संचालित करने से पूर्व विद्युत सुरक्षा विभाग के सक्षम अधिकारियों से निरीक्षण कराकर विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त किया जाए। बिना आवश्यक प्रमाणपत्र एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों की पूर्ति के विद्युत संयोजन चालू न किया जाए। दुकानों में किसी भी प्रकार की ऐसी व्यवस्था न हो, जिससे शॉर्ट सर्किट अथवा आग लगने की आशंका उत्पन्न हो।

*दुकानों के निर्माण एवं संचालन में बरतें विशेष सावधानी*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आतिशबाजी की दुकानें केवल निर्धारित एवं अनुमोदित स्थल पर ही स्थापित की जाएं। दुकानों के निर्माण में ज्वलनशील सामग्री का प्रयोग न किया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित निर्माण कराया जाए। दुकानों के बीच आवश्यक दूरी रखी जाए और सामने-सामने दुकानें स्थापित न की जाएं। प्रत्येक क्लस्टर का निर्धारित लेआउट तैयार कर उसी के अनुरूप दुकानों का आवंटन एवं संचालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि दुकानों के सामने किसी प्रकार का अस्थायी शेड अथवा प्लेटफॉर्म बनाकर आवागमन बाधित न किया जाए। दुकान के अंदर आतिशबाजी अथवा ग्राहकों की अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया जाए तथा दुकान में खुली आतिशबाजी प्रदर्शित करने से बचा जाए।

*अग्निशमन उपकरण एवं आपातकालीन व्यवस्था रखें तैयार*

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक आतिशबाजी विक्रय स्थल पर पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र, रेत एवं पानी से भरी बाल्टियां तथा अन्य आवश्यक अग्निशमन संसाधन उपलब्ध रखे जाएं। संबंधित विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि आतिशबाजी दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण न किया जाए तथा आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। सभी दुकानदार आपातकालीन निकास एवं आवागमन के मार्ग खुले रखें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर अग्निशमन वाहन एवं राहत दल मौके पर आसानी से पहुंच सकें।

*लाइसेंस एवं अनुमति की शर्तों का पालन अनिवार्य*

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आतिशबाजी की दुकानों एवं क्लस्टरों के लिए निर्धारित लाइसेंस और अनुमति की शर्तों का सत्यापन किया जाए। लाइसेंस में उल्लिखित स्थल से अलग स्थान पर आतिशबाजी का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बिना वैध लाइसेंस के आतिशबाजी का कारोबार करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि स्थायी एवं अस्थायी आतिशबाजी विक्रय स्थलों का निरीक्षण केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों, विद्युत व्यवस्था, दुकानों के बीच दूरी, अग्निशमन उपकरणों तथा लाइसेंस की शर्तों की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*प्रतिबंधित आतिशबाजी एवं ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण*

जिलाधिकारी ने आतिशबाजी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि प्रतिबंधित आतिशबाजी का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री न की जाए। केवल अधिकृत एवं वैध आतिशबाजी की ही बिक्री की जाए। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए तथा निर्धारित ध्वनि एवं समय संबंधी प्रतिबंधों का पालन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को आतिशबाजी का विक्रय करते समय विशेष सावधानी बरती जाए तथा आतिशबाजी का प्रयोग वयस्कों की निगरानी में ही किया जाए। आतिशबाजी जलाने के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

*संयुक्त निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश*

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्लस्टर निर्धारण एवं दुकानों को अनुमति देने से पूर्व अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक निरीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध फायर टेंडरों, अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का आकलन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली पर जनपद में जनसामान्य की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि आतिशबाजी की बिक्री एवं भंडारण के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के प्रति नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

*जिलाधिकारी ने सभी आतिशबाजी विक्रेताओं एवं निर्माताओं से अपील की कि वे निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें और प्रशासन को सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त दीपावली सुनिश्चित कराने में सहयोग प्रदान करें।*

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।