/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न* lucknow
मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न*

*मतदाताओं की सुविधा, मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश*



फर्रुखाबाद ।आज मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, इस दौरान विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर एवं विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य भी उपस्थित रहे। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान मतदेय स्थलों की स्थिति, मतदाताओं की संख्या, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, आवश्यकतानुसार नए मतदेय स्थलों के निर्धारण तथा मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण, नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करना, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करना तथा प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची तैयार किया जाना है।

*विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थलों की स्थिति*

जनपद के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 1,642 है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार विवरण

*192 कायमगंज (अजा)* में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 470 है। भौतिक सत्यापन के पश्चात् 02 मतदेय स्थलों के संबंध में पुनर्विचार/समायोजन का विवरण प्रस्तुत किया गया है तथा सम्भाजन के उपरांत मतदेय स्थलों की प्रस्तावित संख्या 470 दर्शाई गई है।

*193 अमृतपुर* में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 379 है। मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 07 मतदेय स्थलों को समायोजित किए जाने तथा भौतिक सत्यापन के दौरान 10 मतदेय स्थलों के संबंध में कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया है। सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 372 है।

*194 फर्रुखाबाद* में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 413 है। 1,200 मतदाताओं के मानक के आधार पर 01 अतिरिक्त मतदेय स्थल का प्रस्ताव, मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 24 मतदेय स्थलों के समायोजन तथा भौतिक सत्यापन के दौरान 01 मतदेय स्थल के संबंध में कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया है। सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 390 है।

*195 भोजपुर* में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 380 है। 1,200 मतदाताओं के मानक के आधार पर 01 अतिरिक्त मतदेय स्थल का प्रस्ताव तथा मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 08 मतदेय स्थलों के समायोजन का विवरण प्रस्तुत किया गया है। सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 373 है।
इस प्रकार प्रस्तुत विवरण के अनुसार जनपद में वर्तमान 1,642 मतदेय स्थलों के सापेक्ष सम्भाजन के उपरांत कुल 1,605 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। मतदेय स्थलों की अंतिम संख्या आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण तथा सक्षम स्तर से अनुमोदन की प्रक्रिया के उपरांत निर्धारित की जाएगी।

*मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं पुनर्निर्धारण के निर्देश*

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक मतदेय स्थल के भवन का भौतिक सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, मतदाताओं की संख्या तथा मतदाताओं के आवागमन की सुविधा उपयुक्त हो।

उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के भवन के सत्यापन के साथ-साथ उस मतदेय स्थल से संबंधित निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं के निवास स्थान का भी परीक्षण किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े और मतदेय स्थल का निर्धारण व्यावहारिक एवं सुविधाजनक हो।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों की निर्धारित एवं अनुमन्य संख्या का ध्यान रखा जाए। परिवार के सदस्यों के मतदेय स्थल अलग-अलग न हों तथा परिवार के सभी सदस्यों को यथासंभव समान स्थान पर मतदान की सुविधा उपलब्ध हो। मतदाताओं को मतदान के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े, इसके लिए मतदेय स्थलों का निर्धारण स्थानीय परिस्थितियों एवं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाए।

*जर्जर भवनों एवं अन्य स्थानों पर स्थित मतदेय स्थलों के संबंध में निर्देश*

बैठक में निर्देश दिए गए कि अत्यधिक पुराने एवं जर्जर भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध उपयुक्त स्थायी भवनों में स्थानांतरित करने की कार्यवाही की जाए। ऐसे मतदेय स्थल, जिनके भवन सुरक्षित हैं और जहां मतदाताओं को दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ती है, उनकी स्थिति में अनावश्यक परिवर्तन न किया जाए।

यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी मतदेय स्थल का भवन पूर्व में मतदान क्षेत्र से बाहर होने अथवा उपयुक्त भवन उपलब्ध न होने के कारण निर्धारित किया गया था, लेकिन अब संबंधित मतदान क्षेत्र के भीतर उपयुक्त भवन उपलब्ध हो गया है, तो ऐसे मतदेय स्थल को मतदान क्षेत्र के भीतर स्थित उपयुक्त भवन में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

विशेष परिस्थितियों में 300 से कम मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों को बनाए रखना आवश्यक होने पर प्रस्ताव में उसका स्पष्ट एवं तर्कसंगत कारण अंकित किया जाए। मतदेय स्थलों का निर्धारण करते समय यह भी ध्यान रखा जाए कि किसी राजनीतिक दल अथवा लेबर यूनियन के कार्यालय से 200 मीटर के भीतर कोई मतदेय स्थल स्थापित न किया जाए।

*राजनीतिक दलों से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निस्तारण*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त आपत्तियों तथा सुझावों की गंभीरता से जांच की जाए। प्रत्येक आपत्ति एवं सुझाव पर नियमानुसार विचार करते हुए उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदेय स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार पूरी की जाए। प्राप्त सुझावों के आधार पर जहां आवश्यक हो, वहां स्थलीय सत्यापन कराते हुए प्रस्तावों में संशोधन किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कहा कि वर्ष 2027 में विधानसभा निर्वाचन प्रस्तावित होने के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया को विशेष सावधानी एवं दूरदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। मतदेय स्थलों के निर्धारण के उपरांत उनके स्थान में अंतिम समय पर परिवर्तन की आवश्यकता उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रत्येक प्रस्ताव का भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक परीक्षण समय रहते पूरा किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर प्रदान किए जाएं तथा नई सूची में किसी  भी मतदेय स्थल को सहायक मतदेय स्थल के रूप में सम्मिलित न किया जाए। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची एवं अंतिम प्रकाशित सूची को जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर नियमानुसार अपलोड करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, निर्धारित मानकों तथा मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

बैठक में विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर  सुशील शाक्य, फर्रुखाबाद सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक प्रतिनिधि डॉ अजीत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुभाष चंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी अचल प्रताप, बीएसपी प्रभारी रामरतन गौतम ,बीजेपी जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन मुकेश गुप्ता ,अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष सदर आयुष गुप्ता ,जिला मंत्री सीपीएम सुनील कुमार कटियार , आम आदमी पार्टी जिला सचिव अंकुश सिंह उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अमृतपुर स्वेता साहू, उप जिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर दीपक माथुर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव बिसारिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विभिन्न जानलेवा बीमारी के रोकथाम को चला अभियान

मऊ मुहम्मदाबाद गोहना मऊ शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत गुरुवार एवं शनिवार को नगर पंचायत की भिन्न-भिन्न मोहल्ले में विभिन्न जानलेवा बीमारी के रोकथाम हेतु टीकाकरण का कार्य

अलग-अलग स्थान पर किया जा रहा है यह टीका 0 से 5 वर्ष तक के नन्हे मुन्ने बच्चों को टिटनेस डिप्थीरिया काली खांसी एवं अन्य जानलेवा बीमारी हेतु टीकाकरण लगाया जा रहा है

अधीक्षक डॉक्टर फैयाज अहमद ने बताया कि नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट एएनएम द्वारा लगभग 38 नन्हे मुन्ने बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारी की रोकथाम हेतु टीका लगाए गए |

जिसके लग जाने से बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और बच्चा स्वस्थ रहेगा इसी प्रकार भिन्न-भिन्न मोहल्ले में भी टीकाकरण का कार्य किया गया चल रहे टीकाकरण के दौरान अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर फैयाज अहमद ने विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच की और स्वच्छता के प्रति संदेश भी दिया
मऊ समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादें, दो मामलों का मौके पर निस्तारण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने की।

इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मामलों का निस्तारण गुणवत्ता एवं निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्राप्त शिकायतों में दो मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे, जबकि 15 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से जुड़े थे।
इस दौरान वलीदपुर के काजी टोला निवासी राशिद अंसारी ने जमीन पर कब्जेदारी को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, सादोपुर निवासी मुन्नीलाल ने जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने दोनों मामलों की सुनवाई करते हुए मौके पर निस्तारण कराया।

समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, तहसील के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2653 किलो पटाखे बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के गोपीगंज में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। महज 450 किलो पटाखे रखने का लाइसेंस, लेकिन ठिकानों से बरामद हुए 2653 किलो बारूद युक्त पटाखे यानी लाइसेंस की निर्धारित मात्रा से कई गुना ज्यादा पटाखों का भंडारण। पुलिस ने सोनखरी स्थित आरबी ट्रेडर्स और छोटी चौराहा के बरनवाल बुक डिपो पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।  बता दें की मामले में अंकुर बरनवाल और उसके पिता कृष्ण मुरारी बरनवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे जमा किए गए थे और बुक डिपो में भी बिना वैध लाइसेंस बिक्री के लिए पटाखे रखे गए थे। बरामद पटाखों में बुलेट बम, मीना बम, हाइड्रो बम, रॉकेट और मिसाइल जैसे कई खतरनाक आतिशबाजी के सामान शामिल हैं। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर की गई है, वहीं मीडिया से बात बातचीत के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि इसकी कुल कीमत लाखों में बताई जा रहे है।




*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
*टीम - 1* उ०नि० अजय कुमार ओझा , उ०नि० रामध्यान यादव, कां० मनोज कुमार यादव, कां० सुनील वर्मा, कां० अतुल कुमार एवं म०कां० आकांक्षा देवी थाना गोपीगंज, भदोही।
*टीम - 2* उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, हे0कां0 राधेश्याम कुशवाहा, हे0कां0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव, हे0कां0 बृजेश सूर्यवंशी, कां0 गोपाल खरवार, कां0 नीरज यादव, कां0 राघवेन्द्र कुशवाहा,कां0 मन्नू सिंह, कां0 सुनील पाल, कां0 सुनील कन्नौजिया,कां0 हिमांशु सिंह, कां0 दीपक यादव, कां0 प्रत्युष पाठक समस्त सर्विलांस/स्वाट टीम
1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अवश्य कराएं मतदाता पंजीकरण: जिलाधिकारी

*विशेष अभियान दिवस पर डीएम व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के अंतर्गत को जनपद के सभी 705 मतदान केंद्रों के 1404 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा निर्वाचक नामावली को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भदोही के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाव, मदरसा अरबिया मदीतुल इल्म पीरखानपुर सहित अन्य मतदेय स्थलों पर पहुंचकर विशेष अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदाता सूची एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरे पंजीकरण का करें सत्यापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन किया जाए। सत्यापन के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचक नामावली में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उन्होंने बीएलओ को अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से भी अपील की कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।

01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अवश्य कराएं पंजीकरण
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्वपूर्ण योगदान है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद ही पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता पंजीकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाएं।

पात्र नागरिक आवश्यक अभिलेखों के साथ करें आवेदन
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदक का भारत का नागरिक होना, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना तथा निर्धारित अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करना आवश्यक है। आवेदक का नाम किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं होना चाहिए तथा वह कानून के तहत मतदाता बनने के लिए अयोग्य न हो। आवेदन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयु एवं निवास संबंधी मान्य दस्तावेज तथा निर्धारित प्रारूप में फोटो की आवश्यकता हो सकती है। आवेदन एवं दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।

विशेष अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अभियान की निगरानी करते रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से पुनः अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें तथा जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
करनैलगंज चौराहे पर परिवहन विभाग की संयुक्त टीम का अभियान, दो टूरिस्ट बसों का हुआ चालान*

*यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए बसों की जांच, चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों के पालन के दिये निर्देश:- एआरटीओ*


*गोण्डा 24 अक्टूबर,2026*।
जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा करनैलगंज चौराहे पर टूरिस्ट बसों की सघन जांच का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बसों में सुरक्षा संबंधी उपायों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन के मामलों में दो बसों का चालान किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य टूरिस्ट बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। संयुक्त टीम द्वारा बसों की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया और बस संचालन में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

इस दौरान बस चालकों एवं कंडक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे किसी भी परिस्थिति में शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे यात्रियों सहित सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इसके साथ ही चालकों को तेज गति से वाहन चलाने तथा खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने से बचने के निर्देश दिए गए।
टीम ने बस चालकों एवं परिचालकों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने और सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्हें यह भी समझाया गया कि सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अभियान के दौरान बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें तथा वाहन संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही दिखाई देने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित करें।

परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए इस प्रकार की जांच एवं जागरूकता गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। वाहन चालकों, परिचालकों और यात्रियों की सामूहिक जिम्मेदारी से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
मऊ: पीएम मोदी की तस्वीर के साथ कथित तंत्र-मंत्र का वीडियो वायरल, नौ नींबू मिलने के दावे से मचा हड़कंप
दोहरीघाट में सरयू नदी के किनारे का मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

मऊ। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू (घाघरा) नदी के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर के साथ कथित तंत्र-मंत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वीडियो में तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, भगवा अबीर और अन्य संदिग्ध सामग्री रखे होने का दावा किया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। वहीं, साइबर सेल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विपक्ष पर टोटके करने का आरोप, दावों की पुष्टि बाकी
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

कुछ भाजपा समर्थकों की ओर से इसे विपक्ष की कथित साजिश बताते हुए आरोप लगाया जा रहा है कि लोकतांत्रिक राजनीति में जीत हासिल नहीं कर पाने के कारण इस तरह के टोटकों का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही फिलहाल किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने की पुष्टि हुई है।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी सच्चाई

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, घटनास्थल पर मौजूद बताई जा रही सामग्री और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वीडियो किसने बनाया, सामग्री वहां किसने रखी और इसके पीछे क्या उद्देश्य था, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

नोट: मामले में किसी राजनीतिक साजिश या आरोपी की पहचान को लेकर अभी निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। पुलिस जांच के आधिकारिक तथ्यों के सामने आने का इंतजार है।
मऊ: टंडवा चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाया दमखम
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर के खेल मैदान में न्याय पंचायत करहां एवं शमशाबाद की संयुक्त न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया। दोनों न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल शिक्षक संकुल संतोष कुमार सिंह एवं सुनील कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, आयोजन स्थल के प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव ने विद्यालय परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग प्रदान किया। सुश्री सदफ यासमीन एवं भूपेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए मुहम्मद अहमर, विमला सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, अनिल कुमार सिंह एवं धनंजय कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर राज्य संदर्भ समूह (SRG), मऊ के सदस्य संजय कुमार तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता के साथ खेलकूद एवं सह-शैक्षिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।

संजय कुमार तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें विकासखंड से जनपद, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन अनुशासन, परिश्रम, खेल भावना और निरंतर प्रयास ही वास्तविक सफलता की पहचान हैं।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

प्रतियोगिता ने दोनों न्याय पंचायतों के शिक्षकों के आपसी समन्वय, सामूहिक सहभागिता और ग्रामीण क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प को प्रदर्शित किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को योगी सरकार देगी अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये शीघ्र होंगे जारी
-प्रदेश की 3.80 लाख से अधिक कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ, वर्दी की कमी होगी दूर

-प्रति साड़ी 500 रुपये की दर से खर्च होगी 19 करोड़ से अधिक धनराशि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को निर्धारित वेशभूषा में काम करने के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत देने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने विभाग में कार्यरत 3.80 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को हर साल एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। इसके लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही अतिरिक्त साड़ी के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों से जुड़ी सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी निभानी होती है। इसके लिए उन्हें नियमित रूप से क्षेत्र में भी जाना पड़ता है। मौजूदा व्यवस्था में सामान्य योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार के 60:40 के अनुपात में प्रतिवर्ष दो साड़ियां उपलब्ध कराई जाती हैं। अब एक अतिरिक्त साड़ी मिलने से निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करने के दौरान उन्हें सहूलियत मिलेगी। साड़ी गंदी होने, धुलाई या खराब मौसम के कारण दूसरी वेशभूषा की जरूरत पड़ने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

उन्हाेंने बताया कि प्रदेश में एक लाख 90 हजार 145 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इतनी ही संख्या में कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के पद स्वीकृत हैं। इस तरह कुल तीन लाख 80 हजार 290 कर्मियों को अतिरिक्त साड़ी देने का निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाओं के संचालन को बेहतर बनाने के साथ कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए निर्धारित वर्दी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

प्रति साड़ी 500 रुपये की दर से इस व्यवस्था पर कुल 19 करोड़ एक लाख 45 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने का फैसला कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की कार्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है। अब महिला एवं बाल विकास विभाग की तैयारी इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने पर केंद्रित है। धनराशि उपलब्ध होने और वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
सांसद हरेंद्र मलिक ने डाक बंगले में की जनसुनवाई, बुढ़ाना विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनीं

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरेंद्र मलिक ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों से डाक बंगले में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनसुनवाई की। इस दौरान बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से पहुंचे लोगों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं । जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं और लंबे समय से लंबित कार्यों के संबंध में भी सांसद महोदय को अवगत कराया।

सांसद हरेंद्र मलिक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों के माध्यम से उचित कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।


डाक बंगले में आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से सांसद ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान आसिफ कुरैशी,कुंवर शोयब, नीरज बालियान,तौसीफ राही, नौशाद काला,आसिफ शरीफ,मन्नू कुरैशी,अंसार त्यागी,नितिन शर्मा सभासद,आशीष गोयल मेढी,मोहित त्यागी एडवोकेट,राशिद भूरू,गजेंद्र मलिक,वसीम मलिक,प्रधान फैज मोहम्मद,इस्लाम सैफी, राजेन्द्र सिंह,सतपाल कश्यप,सुधीर सैनी आदि मौजूद रहे।