पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2653 किलो पटाखे बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
![]()
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। भदोही के गोपीगंज में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। महज 450 किलो पटाखे रखने का लाइसेंस, लेकिन ठिकानों से बरामद हुए 2653 किलो बारूद युक्त पटाखे यानी लाइसेंस की निर्धारित मात्रा से कई गुना ज्यादा पटाखों का भंडारण। पुलिस ने सोनखरी स्थित आरबी ट्रेडर्स और छोटी चौराहा के बरनवाल बुक डिपो पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। बता दें की मामले में अंकुर बरनवाल और उसके पिता कृष्ण मुरारी बरनवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे जमा किए गए थे और बुक डिपो में भी बिना वैध लाइसेंस बिक्री के लिए पटाखे रखे गए थे। बरामद पटाखों में बुलेट बम, मीना बम, हाइड्रो बम, रॉकेट और मिसाइल जैसे कई खतरनाक आतिशबाजी के सामान शामिल हैं। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर की गई है, वहीं मीडिया से बात बातचीत के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि इसकी कुल कीमत लाखों में बताई जा रहे है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
*टीम - 1* उ०नि० अजय कुमार ओझा , उ०नि० रामध्यान यादव, कां० मनोज कुमार यादव, कां० सुनील वर्मा, कां० अतुल कुमार एवं म०कां० आकांक्षा देवी थाना गोपीगंज, भदोही।
*टीम - 2* उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, हे0कां0 राधेश्याम कुशवाहा, हे0कां0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव, हे0कां0 बृजेश सूर्यवंशी, कां0 गोपाल खरवार, कां0 नीरज यादव, कां0 राघवेन्द्र कुशवाहा,कां0 मन्नू सिंह, कां0 सुनील पाल, कां0 सुनील कन्नौजिया,कां0 हिमांशु सिंह, कां0 दीपक यादव, कां0 प्रत्युष पाठक समस्त सर्विलांस/स्वाट टीम


दोहरीघाट में सरयू नदी के किनारे का मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर के खेल मैदान में न्याय पंचायत करहां एवं शमशाबाद की संयुक्त न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
-प्रदेश की 3.80 लाख से अधिक कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ, वर्दी की कमी होगी दूर
वरिष्ठ भाजपा नेता अचिंत मित्तल और मंत्री प्रतिनिधि विनय मित्तल की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने विवाद सुलझने की घोषणा की
Oct 24 2026, 17:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1