1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अवश्य कराएं मतदाता पंजीकरण: जिलाधिकारी
![]()
*विशेष अभियान दिवस पर डीएम व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश*
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के अंतर्गत को जनपद के सभी 705 मतदान केंद्रों के 1404 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा निर्वाचक नामावली को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भदोही के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाव, मदरसा अरबिया मदीतुल इल्म पीरखानपुर सहित अन्य मतदेय स्थलों पर पहुंचकर विशेष अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदाता सूची एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरे पंजीकरण का करें सत्यापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन किया जाए। सत्यापन के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचक नामावली में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
उन्होंने बीएलओ को अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से भी अपील की कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।
01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अवश्य कराएं पंजीकरण
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्वपूर्ण योगदान है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद ही पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता पंजीकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाएं।
पात्र नागरिक आवश्यक अभिलेखों के साथ करें आवेदन
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदक का भारत का नागरिक होना, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना तथा निर्धारित अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करना आवश्यक है। आवेदक का नाम किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं होना चाहिए तथा वह कानून के तहत मतदाता बनने के लिए अयोग्य न हो। आवेदन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयु एवं निवास संबंधी मान्य दस्तावेज तथा निर्धारित प्रारूप में फोटो की आवश्यकता हो सकती है। आवेदन एवं दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
विशेष अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अभियान की निगरानी करते रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से पुनः अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें तथा जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।


दोहरीघाट में सरयू नदी के किनारे का मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर के खेल मैदान में न्याय पंचायत करहां एवं शमशाबाद की संयुक्त न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
-प्रदेश की 3.80 लाख से अधिक कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ, वर्दी की कमी होगी दूर
वरिष्ठ भाजपा नेता अचिंत मित्तल और मंत्री प्रतिनिधि विनय मित्तल की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने विवाद सुलझने की घोषणा की
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुहम्मदाबाद गोहना, चारों भाइयों के मिलन ने नम कीं आंखें
Oct 24 2026, 17:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1