/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक lucknow
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद गोण्डा के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें नारी सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ साइबर अपराध के विभिन्न तरीके भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण, ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी अथवा अन्य गोपनीय सूचनाएं साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज के माध्यम से भेजे गए प्रलोभनों में आने तथा सोशल मीडिया पर अपरिचित व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक संवाद करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी निजी तस्वीरें एवं जानकारियां साझा करते समय सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल संबंधित माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न अथवा अन्य किसी अप्रिय घटना की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्हें यह भी बताया गया कि पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा उनकी शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाती है। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को इन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गोण्डा पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
सिंगरामऊ रियासत परिवार हमेशा सत्य,धर्म और न्याय के साथ खड़ा रहा: कृपाशंकर सिंह
जौनपुर। सिंगरामऊ रियासत परिवार हमेशा सत्य ,धर्म और न्याय के साथ खड़ा रहा। कभी भी अपनी वसूलों के साथ समझौता नहीं किया यही कारण है कि आज भी जनता इस परिवार का पहले की तरह ही सम्मान करती है। कुंवर मृगेंद्र (शिव बाबा) सिंह को उनके जन्मदिन पर सत्यमेव जयते स्मृति चिन्ह देकर सम्मान करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से इस परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, कुंवर जय सिंह , पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे।
চোরবাগানের ঘটনার পুনরাবৃত্তি রুখতে তৎপর পুলিশ, নৈহাটি বড়মার মন্দির পরিদর্শনে ব্যারাকপুরের পুলিশ কমিশনার
*নৈহাটি:* কালীপুজোর আগে যাতে চোরবাগানের মতো কোনও অপ্রীতিকর ঘটনার পুনরাবৃত্তি না ঘটে, তার জন্য আগাম প্রস্তুতি শুরু করল ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনারেট। শুক্রবার নৈহাটির বিখ্যাত বড়মার মন্দির চত্বর ঘুরে দেখলেন ব্যারাকপুরের পুলিশ কমিশনার অমিত কুমার সিং।

এদিন তিনি বড়মার মন্দির, ফাঁড়ি এবং নৈহাটি থানার আধিকারিকদের সঙ্গে নিয়ে গোটা এলাকা পরিদর্শন করেন। নৈহাটির গঙ্গার ঘাট থেকে শুরু করে অরবিন্দ রোড পর্যন্ত পায়ে হেঁটে খতিয়ে দেখেন নিরাপত্তা ব্যবস্থা।

প্রশাসন সূত্রে জানা গেছে, কালীপুজোর দিন বড়মার মন্দিরে অগণিত ভক্তের ভিড় হয়। সেই বিপুল জনসমাগম সামাল দেওয়া এবং যাতে কোনও বড়সড় বিপত্তি না ঘটে, তা নিশ্চিত করতেই এই বিশেষ পরিদর্শন।

পুলিশ কমিশনার অমিত কুমার জানিয়েছেন, "গোটা পরিস্থিতির উপর প্রশাসনের কড়া নজর থাকবে। ভিড় নিয়ন্ত্রণ থেকে শুরু করে নিরাপত্তা ব্যবস্থা জোরদার করতে সমস্ত রকম পদক্ষেপ নেওয়া হচ্ছে।" ছবি:প্রবীর রায়।
वाराणसी में मेगा एयर शो : दूसरे दिन राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
लखनऊ /वाराणसी। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित तीन दिवसीय मेगा एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को हेलीकॉप्टरों और लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। गंगा नदी के ऊपर विमानों के हैरतअंगेज हवाई करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। जीटी रोड पर भी दर्शकों की भीड़ उमड़ी। वहीं, गंगा के दूसरी ओर डोमरी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग हवाई प्रदर्शन देखने पहुंचे।

गंगा के ऊपर सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, एलसीए तेजस और मिग-29 विमानों ने एरोहेड फॉर्मेशन में उड़ान भरकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नमो घाट सहित विभिन्न घाटों पर मौजूद दर्शकों ने विमानों के शानदार करतब देखकर जमकर तालियां बजाईं और पायलटों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी ओर हाथ हिलाए।

प्रचंड फॉर्मेशन के माध्यम से भारतीय वायु सेना की अटूट युद्ध क्षमता, तत्परता और हवाई शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्वदेशी एलसीए तेजस विमान अपने ‘अस्सी’ कॉलसाइन के साथ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। तेजस ने कम ऊंचाई पर एरोबेटिक करतब दिखाकर दर्शकों में उत्साह भर दिया। राफेल लड़ाकू विमान का प्रदर्शन भी अपने अनूठे अंदाज और रोमांचक करतबों के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

रक्षा मंत्रालय (प्रयागराज) के प्रवक्ता एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) देबार्थो धर ने बताया कि रविवार, 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना का भव्य हवाई प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि मेगा एयर शो के पहले दो दिनों के प्रदर्शन से भी बेहतर और रोमांचक प्रदर्शन रविवार को अपराह्न में देखने को मिलेगा। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना सबसे बड़ी आवश्यकता : योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर ‘टेकसंगम 2026’ की बताई विशेषता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान व प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना जरूरी है।

टेकसंगम 2026: एक महत्वपूर्ण अवसर

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि आज उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस(यूपीएसआईएफएस), लखनऊ में आयोजित ‘टेकसंगम 2026’ में प्रतिभाग करूंगा। एआई, साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम तकनीक और डेटा प्रोटेक्शन जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित यह आयोजन तकनीकी नवाचार को नागरिक सुरक्षा, प्रभावी न्याय व्यवस्था व डिजिटल ट्रस्ट से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उत्तर प्रदेश की बदलती कार्य-संस्कृति का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश की बदलती कार्य-संस्कृति का प्रतीक बताया। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में केवल दो साइबर थाने और दो फॉरेंसिक लैब थीं। विज्ञान और तकनीक की संभावनाओं का पर्याप्त उपयोग न होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अभाव में अपराधियों को कानून से बच निकलने का अवसर मिलता था। कन्विक्शन रेट 30 प्रतिशत से भी कम था।

युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने की दिशा में कार्य किया। आज सभी 75 जनपदों में साइबर थाने हैं और प्रत्येक मंडल में फॉरेंसिक लैब स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। तकनीकी संसाधनों एवं वैज्ञानिक जांच की क्षमता के विस्तार से साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियों से निपटने और अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया को मजबूती मिली है। कन्विक्शन रेट में वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। तकनीक आज प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने के साथ युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम बन रही है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि देश-विदेश के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, विधि विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता एवं उभरती तकनीकों के उत्तरदायी उपयोग पर सार्थक विमर्श के साथ अनुसंधान, शिक्षा व उद्योग के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा। भारत को उभरती तकनीकों में आत्मनिर्भर बनाने और उनके माध्यम से नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में यह संगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य से विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।
मऊ: रामपुर पुलिस ने गलती से दूसरे खाते में भेजे ₹6 हजार वापस कराए
मधुबन। थाना रामपुर की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलती से दूसरे बैंक खाते में भेजी गई ₹6,000 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने संबंधित खाते में रकम को होल्ड कराकर कार्रवाई की और धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने रामपुर पुलिस की साइबर टीम का आभार जताया।
चंचल सिंह के घर पहुंचे कृपाशंकर, शशि सिंह को दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने आज बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित पूरालाल गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा प्रखर वक्ता चंचल सिंह के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती शशि सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार अमित पांडे तथा चंचल सिंह की सुपुत्री बेबी उपस्थित रहे। कृपाशंकर ने चंचल सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। जिस समय वे चंचल सिंह से बात कर रहे थे, उसी समय जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल का उन्हें फोन आया।  जिलाधिकारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुरादाबाद में इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव, महिला सुरक्षा पर दिया जागरूकता का संदेश
महिलाओं को आत्मविश्वासी और सतर्क रहने के लिए किया प्रेरित, डांडिया, दीया डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की ओर से 23 अक्टूबर को होटल सिल्वर स्पून, साईं मंदिर के सामने, एमडीए, मुरादाबाद में अक्टूबर मीटिंग के अंतर्गत दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दीपावली की खुशियों के साथ भारतीय संस्कृति, आपसी सद्भाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। समारोह में क्लब की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पूनम रस्तोगी ने की। क्लब सचिव शुभि रस्तोगी और कार्यक्रम संचालिका संगीता विश्नोई ने आयोजन को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

महिला सुरक्षा पर जागरूकता सत्र रहा प्रमुख आकर्षण

दीपावली महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा पर आयोजित जागरूकता सत्र रहा। इसमें मेजर मीनू भरत्रा ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वह हिंदू कॉलेज में एनसीसी मेजर होने के साथ-साथ मनोविज्ञान विषय की डॉक्टर भी हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मविश्वासी, सतर्क और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय समझदारी और सूझबूझ से काम लेना महत्वपूर्ण है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आत्मरक्षा के महत्व को समझने की जरूरत है।

जागरूकता सत्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए। मेजर मीनू भरत्रा के प्रेरणादायक संबोधन से उपस्थित सदस्यों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिली।

डांडिया और दीया डांस ने बढ़ाई समारोह की रौनक

कार्यक्रम में मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी विशेष आयोजन किया गया। हाउजी, डांडिया, रामायण के पात्रों पर आधारित प्रस्तुतियों और बंगाली वेशभूषा में दीया डांस ने समारोह को आकर्षक बना दिया। सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विभिन्न परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।

सामूहिक डांडिया नृत्य कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। इसमें सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं, बंगाली वेशभूषा में दीया डांस की प्रस्तुति ने दीपावली उत्सव में सांस्कृतिक विविधता के रंग भरे। रामायण के पात्रों पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाया गया।

हाउजी जैसी मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और आयोजन को यादगार बनाया।

क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों की रही सहभागिता

समारोह में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, क्लब की पीडीसी आशा सिंह और वाइस प्रेसिडेंट संगीता विश्नोई सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सपना यादव, नीतू रस्तोगी, सुनीता गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, कल्पना गुप्ता, प्रेम बाला, पारुल चौहान, आरती गुप्ता, ज्योति जैन, नीलू शर्मा, मेघा भटनागर, बिनीता गुप्ता, पल्लवी गोयल, पल्लवी अग्रवाल, वीणू महरोत्रा, सोनिया गुप्ता, दीपिका वर्मा, शिवानी पाठक, साक्षी तिवातिया, अर्चना, रूबी और ईशा सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

सभी सदस्यों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेलजोल, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संकल्प

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की ओर से आयोजित इस दीपावली महोत्सव का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना भी रहा। इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और आत्मरक्षा के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में सदस्यों ने दीपावली की खुशियां साझा करते हुए समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और महिला सुरक्षा पर जागरूकता के समन्वय ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
साइबर जागरूकता माह अक्टूबर के तहत गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में आमजन

*गोण्डा*। साइबर जागरूकता माह अक्टूबर के तहत आज दिनांक 23.10.2026 को गोण्डा पुलिस के समस्त थानों द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आमजन को पुलिस थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क, उसकी कार्यप्रणाली तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही एवं निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को सुनकर पीड़ितों को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। साइबर ठगी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने तथा अन्य साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाती है। आमजन को साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा आधिकारिक वेबसाइट *www.cybercrime.gov.in* के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी साइबर घटना की सूचना बिना देरी के पुलिस को देने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की गई। गोण्डा पुलिस आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
मेटा अलर्ट के माध्यम से आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना पर धानेपुर पुलिस ने तत्परता से की कार्यवाही,
युवक की काउंसलिंग कर दिया आवश्यक परामर्श-*

*गोण्डा*। सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना मेटा अलर्ट के माध्यम से प्राप्त होने पर थाना धानेपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*कार्यवाही का विवरण—*
थाना धानेपुर क्षेत्र में मेटा अलर्ट के माध्यम से थाना धानेपुर क्षेत्रांतर्गत एक लडके द्वारा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर धानेपुर पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवक से संपर्क स्थापित किया गया तथा उसकी काउंसलिंग की गई।

*पूछताछ एवं काउंसलिंग का विवरण—*
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से विवाद होने तथा बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने उक्त वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। युवक ने अन्य किसी समस्या अथवा परेशानी से इनकार किया। पुलिसकर्मी द्वारा युवक को समझाया गया तथा उसे इस प्रकार की पोस्ट न करने के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की वीडियो पोस्ट न करने तथा आत्महत्या जैसा कदम न उठाने का मौखिक आश्वासन दिया।

*पुलिस की अपील—*
गोण्डा पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित किसी भी प्रकार की पोस्ट अथवा वीडियो दिखाई देने पर उसे गंभीरता से लें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। मानसिक तनाव अथवा किसी परेशानी की स्थिति में अपने परिजनों, मित्रों या संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करें। समय पर सूचना और उचित सहयोग से किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।