/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ: रामपुर पुलिस ने गलती से दूसरे खाते में भेजे ₹6 हजार वापस कराए lucknow
मऊ: रामपुर पुलिस ने गलती से दूसरे खाते में भेजे ₹6 हजार वापस कराए
मधुबन। थाना रामपुर की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलती से दूसरे बैंक खाते में भेजी गई ₹6,000 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने संबंधित खाते में रकम को होल्ड कराकर कार्रवाई की और धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने रामपुर पुलिस की साइबर टीम का आभार जताया।
चंचल सिंह के घर पहुंचे कृपाशंकर, शशि सिंह को दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने आज बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित पूरालाल गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा प्रखर वक्ता चंचल सिंह के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती शशि सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार अमित पांडे तथा चंचल सिंह की सुपुत्री बेबी उपस्थित रहे। कृपाशंकर ने चंचल सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। जिस समय वे चंचल सिंह से बात कर रहे थे, उसी समय जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल का उन्हें फोन आया।  जिलाधिकारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुरादाबाद में इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव, महिला सुरक्षा पर दिया जागरूकता का संदेश
महिलाओं को आत्मविश्वासी और सतर्क रहने के लिए किया प्रेरित, डांडिया, दीया डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की ओर से 23 अक्टूबर को होटल सिल्वर स्पून, साईं मंदिर के सामने, एमडीए, मुरादाबाद में अक्टूबर मीटिंग के अंतर्गत दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दीपावली की खुशियों के साथ भारतीय संस्कृति, आपसी सद्भाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। समारोह में क्लब की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पूनम रस्तोगी ने की। क्लब सचिव शुभि रस्तोगी और कार्यक्रम संचालिका संगीता विश्नोई ने आयोजन को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

महिला सुरक्षा पर जागरूकता सत्र रहा प्रमुख आकर्षण

दीपावली महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा पर आयोजित जागरूकता सत्र रहा। इसमें मेजर मीनू भरत्रा ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वह हिंदू कॉलेज में एनसीसी मेजर होने के साथ-साथ मनोविज्ञान विषय की डॉक्टर भी हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मविश्वासी, सतर्क और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय समझदारी और सूझबूझ से काम लेना महत्वपूर्ण है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आत्मरक्षा के महत्व को समझने की जरूरत है।

जागरूकता सत्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए। मेजर मीनू भरत्रा के प्रेरणादायक संबोधन से उपस्थित सदस्यों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिली।

डांडिया और दीया डांस ने बढ़ाई समारोह की रौनक

कार्यक्रम में मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी विशेष आयोजन किया गया। हाउजी, डांडिया, रामायण के पात्रों पर आधारित प्रस्तुतियों और बंगाली वेशभूषा में दीया डांस ने समारोह को आकर्षक बना दिया। सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विभिन्न परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।

सामूहिक डांडिया नृत्य कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। इसमें सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं, बंगाली वेशभूषा में दीया डांस की प्रस्तुति ने दीपावली उत्सव में सांस्कृतिक विविधता के रंग भरे। रामायण के पात्रों पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाया गया।

हाउजी जैसी मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और आयोजन को यादगार बनाया।

क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों की रही सहभागिता

समारोह में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, क्लब की पीडीसी आशा सिंह और वाइस प्रेसिडेंट संगीता विश्नोई सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सपना यादव, नीतू रस्तोगी, सुनीता गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, कल्पना गुप्ता, प्रेम बाला, पारुल चौहान, आरती गुप्ता, ज्योति जैन, नीलू शर्मा, मेघा भटनागर, बिनीता गुप्ता, पल्लवी गोयल, पल्लवी अग्रवाल, वीणू महरोत्रा, सोनिया गुप्ता, दीपिका वर्मा, शिवानी पाठक, साक्षी तिवातिया, अर्चना, रूबी और ईशा सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

सभी सदस्यों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेलजोल, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संकल्प

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की ओर से आयोजित इस दीपावली महोत्सव का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना भी रहा। इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और आत्मरक्षा के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में सदस्यों ने दीपावली की खुशियां साझा करते हुए समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और महिला सुरक्षा पर जागरूकता के समन्वय ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
साइबर जागरूकता माह अक्टूबर के तहत गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में आमजन

*गोण्डा*। साइबर जागरूकता माह अक्टूबर के तहत आज दिनांक 23.10.2026 को गोण्डा पुलिस के समस्त थानों द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आमजन को पुलिस थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क, उसकी कार्यप्रणाली तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही एवं निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को सुनकर पीड़ितों को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। साइबर ठगी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने तथा अन्य साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाती है। आमजन को साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा आधिकारिक वेबसाइट *www.cybercrime.gov.in* के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी साइबर घटना की सूचना बिना देरी के पुलिस को देने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की गई। गोण्डा पुलिस आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
मेटा अलर्ट के माध्यम से आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना पर धानेपुर पुलिस ने तत्परता से की कार्यवाही,
युवक की काउंसलिंग कर दिया आवश्यक परामर्श-*

*गोण्डा*। सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना मेटा अलर्ट के माध्यम से प्राप्त होने पर थाना धानेपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*कार्यवाही का विवरण—*
थाना धानेपुर क्षेत्र में मेटा अलर्ट के माध्यम से थाना धानेपुर क्षेत्रांतर्गत एक लडके द्वारा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर धानेपुर पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवक से संपर्क स्थापित किया गया तथा उसकी काउंसलिंग की गई।

*पूछताछ एवं काउंसलिंग का विवरण—*
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से विवाद होने तथा बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने उक्त वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। युवक ने अन्य किसी समस्या अथवा परेशानी से इनकार किया। पुलिसकर्मी द्वारा युवक को समझाया गया तथा उसे इस प्रकार की पोस्ट न करने के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की वीडियो पोस्ट न करने तथा आत्महत्या जैसा कदम न उठाने का मौखिक आश्वासन दिया।

*पुलिस की अपील—*
गोण्डा पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित किसी भी प्रकार की पोस्ट अथवा वीडियो दिखाई देने पर उसे गंभीरता से लें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। मानसिक तनाव अथवा किसी परेशानी की स्थिति में अपने परिजनों, मित्रों या संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करें। समय पर सूचना और उचित सहयोग से किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में गोण्डा में 76.90 प्रतिशत मतदान

*2,805 मतदाताओं में से 2,157 ने किया मताधिकार का प्रयोग, परसपुर में सर्वाधिक 90.07 प्रतिशत मतदान*

*गोण्डा, 23 अक्टूबर 2026*। - उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न हुआ। जनपद के सभी 12 मतदेय स्थलों पर कुल 76.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन में कुल 2,805 मतदाताओं में से 2,157 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान करने वालों में 1,591 पुरुष एवं 566 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार निर्वाचन में पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

*क्षेत्र पंचायत कार्यालय परसपुर में सर्वाधिक 90.07 प्रतिशत मतदान*

जनपद में स्थापित 12 मतदेय स्थलों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान सम्पन्न कराया गया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय, परसपुर स्थित मतदेय स्थल पर सर्वाधिक 90.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जनपद के सभी मतदेय स्थलों में सबसे अधिक रहा।

*जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने किया निरंतर भ्रमण*

निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की गई। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों की सतत निगरानी एवं प्रशासनिक सतर्कता के बीच मतदान की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हुई।

जनपद के सभी 12 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के साथ ही शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी कराई गई।
निर्माणाधीन पुलिस लाइन में  7वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

चंदौली। निर्माणाधीन पुलिस लाइन में सातवीं मंजिल से गिरकर 33 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई । हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।

मृतक की पहचान सकलडीहा थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी अशोक राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक लिफ्ट के जरिए सातवीं मंजिल पर बालू चढ़ाने का काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी गुड़िया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

हादसे ने मजदूरों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

निर्माणाधीन पुलिस लाइन में हुए इस हादसे ने कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब हादसे के कारणों और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच महत्वपूर्ण होगी।
मऊ में अब्बास अंसारी का बड़ा बयान, माफियाओं की जाति पर छिड़ी बहस!
बृजेश सिंह, धनंजय सिंह, बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया समेत कई नेताओं का नाम लेकर सरकार पर साधा निशाना

मऊ। विधायक अब्बास अंसारी ने कथित तौर पर अपने बयान में जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माफिया की पहचान जाति और धर्म से नहीं, बल्कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों और आपराधिक रिकॉर्ड से होनी चाहिए।

अब्बास अंसारी ने बृजेश सिंह, धनंजय सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, सुशील सिंह, राजा भैया, त्रिभुवन सिंह और विनीत सिंह समेत कई नेताओं का उल्लेख करते हुए उनके और उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों का ब्योरा सार्वजनिक करने की चुनौती दी।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अपराध के मामलों में कार्रवाई हो रही है, तो उसका आधार सभी के लिए एक समान क्यों नहीं होना चाहिए?
उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 सकुशल संपन्न
,
जिले में स्नातक के 40.75% एवं शिक्षक के 77.40% प्रतिशत मतदान

*जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर लिया जायजा, कानून व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही ‌। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गया। जिले में कुल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के 40.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रातः 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चली। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बुजुर्ग स्नातक और शिक्षक मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवा स्नातकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

*जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण*

74-क्षेत्र पंचायत कार्यालय अभोली, 75-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सुरियावां, 75-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सुरियावां, 76-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही, 76अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही, 77-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही, 78-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 78अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 79-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 79अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 80-तहसील कार्यालय ज्ञानुपर, 81-क्षेत्र पंचायत कार्यालय डीघ, 81अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय डीघ, 82-नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज, 83-नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज, 22-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सुरियावां, 23-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही कक्ष, 24-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 25-क्षेत्र पंचायत कार्यालय डीघ, 26-नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज का निरीक्षण किया गया।
मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सुबह से ही भ्रमण पर रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। विकास खंड भदोही में अधिक कतर कतारबद्ध मतदाताओं को देख मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए।

*अपर जिलाधिकारी भी रहे भ्रमणशील*

शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शुभांगी शुक्ला सहित सभी उप जिला मजिस्ट्रेटगण भी अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। इसके अतिरिक्त सभी मतदान केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहे। जनपद में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
      जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान में लगे सभी कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और मतदाताओं का सहयोग सराहनीय रहा, जिसके चलते चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। मतगणना वाराणसी में निर्धारित तिथि को होगी।
शिवा शर्मा हत्याकांड: कोर्ट ने गंभीर अपराध बताते हुए आरोपितों की जमानत याचिका को किया खारिज
लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्चिम दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश की सीजेएम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

आरोपितों की वकील की ओर से आज कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने अपराध को गंभीर मनाते हुए आरोपितों को जमानत देने से इनकार कर दिया। अब ये लोग ऊपरी अदालत में अपनी अर्जी दायर करेंगे। कोर्ट का कहना है कि इस मामले का ट्रायल सेशन कोर्ट में होना है ऐसे में सीजेएम कोर्ट के स्तर पर आरोपितों को जमानत देने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

इसके पहले बीती मंगलवार को नागपुर में गिरफ्तार किये गये इन तीनों आरोपितों को लेकर पुलिस लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंची थी। यहां पर शिवा शर्मा हत्याकांड के बारे में पूछताछ की गयी। इसके बाद तीनों आराेपिताें का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। काेर्ट ने दलीलें सुनने के बाद तीनाें आराेपिताें काे दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।