/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया* sultanpur
सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया*
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर के नेतृत्व में सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में अध्यक्ष और महामंत्री के देखरेख में अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर करने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया और प्रदेश सरकार से मांग किया गया कि सुरक्षा विधेयक को शीघ्र विधानसभा व विधानपरिषद में प्रस्तुत कर चर्चा कराकर पारित कराया जाए और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में प्रभावी कानूनी संरक्षण आवश्यक है। यह मांग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा,और बहुत जल्द ही जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक शांतिपूर्ण अधिवक्ताओं की यात्रा निकाला जायेगा उन्होंने अधिवक्ताओं से इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न, 84.17 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग*
सुल्तानपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। सुलतानपुर,गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद सुलतानपुर में मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर सहित क्षेत्र पंचायत कार्यालय कूरेभार, जयसिंहपुर, कादीपुर एवं लम्भुआ स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनपद में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 11 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 2679 मतदाता पंजीकृत थे। मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिनके द्वारा सभी मतदान केंद्रों की निगरानी करते हुए प्रत्येक घंटे मतदान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही थी। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान प्रारम्भ हुआ तथा मतदान के दौरान किसी भी मतदान स्थल से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जबकि क्षेत्र पंचायत कार्यालय कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखण्डनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लम्भुआ, बल्दीराय एवं प्रतापपुर कमैचा में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के शिक्षक मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मतदान समाप्ति के पश्चात जनपद सुलतानपुर में कुल 84.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2679 पंजीकृत मतदाताओं में से 2255 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुल्तानपुर में MLC मतदान शांतिपूर्ण जारी, DM ने किया मतदान स्थलों का निरीक्षण*
सुल्तानपुर,जनपद में आज एमएलसी (शिक्षक / स्नातक) निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शहर के GIC स्थित मतदान स्थल संख्या 123-124 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पूरे जिले में कुल 11 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जो पांचों तहसीलों में स्थित हैं। सबसे ज्यादा 4 मतदान स्थल कादीपुर तहसील में हैं। जिले में कुल 2679 मतदाता हैं। मतदान के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां कल ही समय से पहुंच गई थीं और सुबह मतदान समय से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि अभी तक कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। कंट्रोल रूम से सभी मतदान स्थलों की हर घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मतदान स्थल 124 पर 18 प्रतिशत और 123 पर 26 प्रतिशत मतदान हो चुका था। प्रशासन सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
पांडेय बाबा मेले में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के लिए की जलपान व बैठने की व्यवस्था सुल्तानपुर*
ऐतिहासिक पांडेय बाबा मेले में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद, सुलतानपुर की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से मेले में आए श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार के साथ उनके लिए जलपान और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सेवा भाव से लगाए गए इस शिविर के माध्यम से संगठन ने सामाजिक सहयोग, समर्पण और अतिथि सत्कार का संदेश दिया। पांडेय बाबा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों को जलपान उपलब्ध कराने के साथ ही आराम करने के लिए बैठने की व्यवस्था की गई। परिषद के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए उनके सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक मेलों में श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा की भावना मजबूत होती है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ जरूरत के समय लोगों की सहायता करना भी है। सेवा शिविर के आयोजन में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राम नायक तिवारी, जिला महासचिव कृष्ण कुमार पांडेय, कादीपुर तहसील अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, तहसील प्रभारी श्याम पांडेय, अयोध्या मंडल प्रवक्ता अंकुर पांडेय, रामप्रीत पांडेय और कृष्णा उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया विशेष कर राम नायक तिवारी नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वीडियो देखकर शर्म आ जाएगी,सुल्तानपुर की आंगनबाड़ी का ये सच*
जगह-प्राथमिक विद्यालय कठार भोंये, दूबेपुर,सुल्तानपुर।

दीवार पर लिखा है - _"स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत"_ अंदर का नजारा - *कचरे का ढेर, धूल और गंदगी* यही है वो आंगनबाड़ी जहां गांव के छोटे-छोटे बच्चे रोज आते हैं या फिर आते रहे होंगे। न साफ पानी,न सफाई,न खेलने की जगह। सिर्फ स्लोगन बड़े-बड़े। सरकार करोड़ों खर्च कर रही है,लेकिन जमीनी हकीकत ये है। जिम्मेदार अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री आखिर कर क्या रहे हैं? जल जीवन मिशन हर घर जल।
बेहतर आज सुल्तानपुर कल।
अब ग्रामीण घरों में है नल से शुद्ध जल।।
संज्ञान लें। बच्चों का भविष्य गंदगी में मत धकेलिए।

#SultanpurNews #Dubeypur #AnganwadiKiHakikat #SwachhBharatFail #KatharBhoye #UP44 #ViralVideo "स्लोगन स्वर्ण अक्षरों में... हकीकत कचरे में! ये है दूबेपुर के कठार भोंये आंगनबाड़ी केंद्र। बच्चों के लिए बनी जगह, आज खुद बीमार है!" और कुछ जोड़ना है सर इसमें?
टीका लगने के बाद 14 गर्भवती बकरियों की मौत,गांव में हड़कंप-ग्रामीणों ने लगाया आरोप*
सुल्तानपुर जनपद के दूबेपुर ब्लॉक के भोंए प्राथमिक विद्यालय (कठार), विकास खंड दूबेपुर क्षेत्र के एक गांव में सरकारी टीकाकरण के बाद बकरियों की मौत का मामला सामने आया है। गांव के प्रधान बाबू प्रधान ने आरोप लगाया कि कल सरकारी डॉक्टर गांव में बकरियों को टीका लगाने आए थे। टीका लगने के कुछ घंटे बाद ही शाम होते-होते बकरियों की हालत बिगड़ने लगी और एक-एक कर दम तोड़ने लगीं। प्रधान के मुताबिक करीब 14 बकरियों की मौत हो गई है, जबकि 2-3 की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाली अधिकांश बकरियां गर्भवती थीं। सूचना पर पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। प्रधान ने बताया कि टीम ने मदद का आश्वासन दिया है लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं बताया। मौके पर मृत बकरियों के शव पड़े मिले, जबकि कुछ बकरियां अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी दिखीं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है।
*पुराना सोना-चांदी खरीदने-बेचने वाले व्यापारियों को प्रताड़ना से बचाने के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन सुलतानपुर*
सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा,पुलिस की मनमानी पर रोक लगाने और गाइडलाइन जारी करने की मांग* 

सर्राफा कारोबारियों को पुराने सोने-चांदी की खरीद-बिक्री के दौरान होने वाली कथित परेशानियों से राहत दिलाने के लिए अखिल भारतीय ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने आवाज उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष गोपालजी सोनी ने उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी को पत्र देकर सर्राफा व्यापारियों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सर्राफा व्यापारी पुराने सोने-चांदी के बदले नया आभूषण देने और नियमानुसार खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। इसके बावजूद कई बार पुलिस किसी सामान को चोरी का बताते हुए व्यापारियों से पूछताछ करती है, जिससे उन्हें परेशानी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। गोपालजी सोनी ने मांग की कि व्यापारियों के वैध कारोबार और उनके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए ऐसी गाइडलाइन जारी की जाए, जिससे जांच के दौरान किसी निर्दोष व्यापारी को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने पत्र में बिहार सरकार की ओर से पुलिस प्रशासन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया। संगठन का कहना है कि चोरी के सामान की जांच जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही वैध कारोबार करने वाले व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। अब व्यापारियों को आयोग और शासन स्तर से उचित पहल की उम्मीद है।
*एसडीएम सदर गरिमा सौनेकिया ने उद्घाटन कर किया भव्य भंडारे का शुभारंभ*
सुल्तानपुर में आज तहसील सदर परिसर में श्री रामनवमी एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर भव्य भंडारे का शुभारंभ किया गया है। उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के मार्गदर्शन में तहसील परिवार द्वारा इस भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपसी सहयोग,सौहार्द और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। श्री सौनेकिया ने समस्त तहसील स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया और सभी आम जनमानस से अपील है कि भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपजिलाधिकारी सदर सुल्तानपुर गरिमा सौनेकिया ने बताया कि आज नवमी के दिन दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को तहसील परिवार की तरफ से हमारी व्यक्तिगत कैपेसिटी में हमने एक भंडारा आयोजित किया है और सभी लोग, सभी श्रद्धालुगण और अन्य लोग आमंत्रित हैं, आकर प्रसाद ग्रहण करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं तो हम भी इसके लिए उनके आभारी होंगे, बाकी सभी इसको सफल बनाएं यही हमारी कामना है।
*प्रोस्टेट रोग से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए इसौली विधायक मो.ताहिर खान ने मुख्यमंत्री से की सहायता की सिफारिश*
सुल्तानपुर,इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो.ताहिर खाँ ने एक गंभीर रोग से पीड़ित गरीब मरीज के इलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा है। विधायक ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में बताया कि तहसील सदर के कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरैया पूरे विसेन निवासी रवि चन्द्र गुप्ता पुत्र परमेश्वर दीन प्रोस्टेटोमेगाली (Prostatomegaly) रोग से पीड़ित हैं। उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। मरीज का इलाज श्याम सर्जिकल सेंटर मवई चौराहा अयोध्या में चल रहा है, जिसके लिए लगभग एक लाख रुपये का एस्टीमेट दिया गया है। विधायक मो.ताहिर खाँ ने मरीज की बीमारी और आर्थिक स्थिति को देखते हुए सम्पूर्ण धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है,जिससे गरीब मरीज का इलाज संभव हो सके। पत्र के साथ शपथ पत्र,एस्टीमेट व अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किए गए है।
श्री रामनवमी पर तहसील सदर में भव्य भंडारे का आयोजन आज*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर ,श्री रामनवमी के पावन अवसर पर उप जिला अधिकारी महोदया एवं तहसीलदार महोदय के मार्गदर्शन में तहसील सदर परिवार द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि इस पावन आयोजन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।
साथ ही आम जनमानस से भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।
दिनांक -19.10.2026 (सोमवार),समय- दोपहर 2.00 बजे से, स्थान - तहसील सदर* तहसील परिवार ने कहा-आइए,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों,सेवा भावना,आपसी सहयोग एवं सौहार्द से प्रेरणा लेते हुए इस आयोजन को श्रद्धा और उत्साह के साथ सफल बनाएं।