/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz जौनपुर में नकली मोबिल ऑयल के कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार lucknow
जौनपुर में नकली मोबिल ऑयल के कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली लुब्रिकेंट बेचने के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। परिक्षेत्रीय DIG जौनपुर श्री वैभव कृष्ण के निर्देश पर जांच एजेंसी EIPR (India) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली और शाहगंज थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर तीन दुकानों से भारी मात्रा में नकली HPCL लुब्रिकेंट बरामद किया है। इस मामले में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार HPCL कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया था कि जनपद में कुछ दुकानदार HPCL ब्रांड के नाम से मिलता-जुलता नकली लुब्रिकेंट बेचकर कंपनी और ग्राहकों को धोखा दे रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए DIG जौनपुर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में EIPR और पुलिस की टीम ने शहर कोतवाली व शाहगंज थाना क्षेत्र में स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकानों और गोदामों से HPCL के नाम पर तैयार किया गया नकली लुब्रिकेंट, खाली डिब्बे, नकली स्टीकर और पैकिंग मशीनें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल यादव प्रो. आर. के. लुब्रिकेंट्स, विमल कुमार सिंह प्रो. श्याम ऑटोमोबाइल्स और सुभाष चंद्र सोनी प्रो. भारत बियरिंग स्टोर्स के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद माल को सीज कर आरोपियों के विरुद्ध कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थाना कोतवाली और शाहगंज पर FIR No. 0256/2026 व 0362/2026 धारा 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नकली मोबिल ऑयल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन को गंभीर नुकसान होता है। आम जनता के साथ हो रही इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
भरत मिलाप देखने जा रहे राज्यस्तरीय खो-खो खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर अरुआवा के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राज्यस्तरीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज (लाजीपार निवासी) की मौत हो गई। हादसे में उनके चचेरे भाई समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। खिलाड़ी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। धरम सरोज अपने चचेरे भाई सूरज सरोज के साथ भरत मिलाप देखने मछलीशहर जा रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे अरुआवा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धरम की मौत हो गई, जबकि सूरज समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धरम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता सूरत की एक कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उनकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। परिवार के इकलौते बेटे और होनहार खिलाड़ी की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में गुरुवार को जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी बाइक पर सवार घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइकों की टक्कर कैसे हुई और हादसे में किसकी गलती थी, इसकी जांच की जा रही है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ कस्बे की पुरानी रामलीला का हुआ समापन
बाराबंकी।“रामराज बैठे त्रिलोका, हर्षित भये गए सब शोका” की चौपाइयों के बीच रामनगर में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इससे पहले रामनगर थाने के नीचे भगवान श्रीराम और उनके छोटे भाई भरत का मिलाप हुआ। इस दौरान सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का कलाकारों ने निर्वहन किया। देर रात तक चले राज्याभिषेक के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।

रामनगर स्टेट की राजमाता मृणालिनी सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, विश्वनाथ शुक्ला, सुभाष अवस्थी, अनूप पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, रामनगर स्टेट के राजपुरोहित महेश पांडेय, मुंशी प्रमोद मिश्रा कल्लू तिवारी, मनीष तिवारी, रविकांत मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा राकेश तिवारी साकेत तिवारी अच्युतम तिवारी सत्यम तिवारी, और सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर तेतरिया गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुसने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामनगर थाना क्षेत्र के रस्तापुर निवासी सूरज कुमार सोनकर बाइक से जमालपुर ग्राम पंचायत के पांडेयचक स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। तेतरिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां चिंता देवी और पत्नी सरोजा सोनकर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
देर रात सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त, सड़क मरम्मत, रैन बसेरे और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने देर रात शहर में सड़क मरम्मत, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने जोन-4 के वार्ड-42 परमट में चल रहे सड़क पैच मरम्मत कार्य का जायजा लिया। यहां काम में देरी मिलने पर नाराजगी जताते हुए इसे जल्द शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए कोर कटर मशीन के प्रभावी संचालन को लेकर मुख्य अभियंता को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा।

इसके बाद आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां ठहरे लोगों के पंजीकरण की जांच की और उनसे किसी तरह का शुल्क लिए जाने के संबंध में जानकारी ली। लोगों ने कपड़ों और बिस्तरों की साफ-सफाई को लेकर शिकायत की। इस पर तत्काल धुलाई कराने और गंदे बिस्तरों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर और पार्किंग स्थल पर खराब लाइटों की शिकायत पर मार्ग प्रकाश विभाग के प्रभारी अभियंता को मरम्मत कराने के लिए कहा।

जोन-1 के एक्सप्रेस रोड और घसियारी मंडी स्थित कूड़ा संवेदनशील स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण पाया गया। दुकानदारों के दस्तावेजों और उनका पक्ष देखने के बाद मामले पर चर्चा के लिए 22 अक्टूबर को बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसमें संबंधित जोनल अधिकारी, अभियंता, संपत्ति, स्ट्रीट वेंडिंग और विधि विभाग के अधिकारी तथा दुकानदारों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के समन्वय की जिम्मेदारी जोनल स्वच्छता अधिकारी अमित कुमार को दी गई।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, रैन बसेरों में साफ-सफाई और जनसुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कायमगंज नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी कलीम खां (42) पुत्र सलीम खा दिल्ली में रहकर अपना कारोबार करते हैं। मंगलवार की सुबह वह बाइक से कायमगंज आ रहे थे जब वह एटा कायमगंज मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढमढेरा के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। परिजनों को मिली सूचना के बाद वह सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विधान परिषद आगरा-खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश डीएम

फर्रुखाबाद। विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी कार्मिक निर्वाचन संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों का अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण रूप से प्रशिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल उसका समाधान प्राप्त करें। मतदान के दौरान निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन से संबंधित अभिलेखों, मतदाता की पहचान के सत्यापन, मतपत्रों के रखरखाव एवं वितरण, मतदान की निर्धारित प्रक्रिया और मतदान समाप्ति के बाद ही आवश्यक अभिलेखों एवं निर्वाचन सामग्री को नियमानुसार जमा कराने संबंधी दायित्वों के प्रति सजग रहने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक स्तर पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, मतदाताओं के साथ शालीन एवं निष्पक्ष व्यवहार करने, मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। मतदान कार्मिकों को यह भी समझाया गया कि निर्वाचन कार्य के दौरान सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं के प्रति समान व्यवहार रखते हुए किसी भी प्रकार के पक्षपात से बचना अनिवार्य है।

प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। निर्वाचन के प्रत्येक चरण में समयबद्धता, अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखना भी आवश्यक बताया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर ली जाएं तथा मतदान कार्मिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए, जिससे विधान परिषद के आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान निर्धारित मानकों के अनुरूप सकुशल संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह सजग करना तथा निर्वाचन कार्य को त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयार करना रहा।
पीईटी-2026 परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूर्ण, 13 परीक्षा केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी होंगे शामिल*

*25 व 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर को छह पालियों में होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी होंगे सम्मिलित*




रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी तथा सभी छह पालियों में कुल 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
          परीक्षा का आयोजन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।
जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बूनमैक्स कॉन्वेंट स्कूल, गोधना, जंगीगंज  गोपीगंज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, काशीराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल मर्यादपट्टी, पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री इन्द्रबहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज, सेंट थॉमस स्कूल बेदपुर ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री काशीराज महाविद्यालय इण्टर कॉलेज और टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल घोसिया औराई शामिल हैं।
         जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, जनरेटर, विद्युत व्यवस्था एवं भवन की आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
         अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों के आवागमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा के दौरान गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए कोषागार के डबल लॉक में पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की गई है।
01 नवंबर 2026 को परीक्षा समाप्त होने के उपरांत गोपनीय परीक्षा सामग्री को आयोग मुख्यालय तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
       जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा विधायक व पूर्व विधायक के समर्थकों में भिड़ंत,मंच पर चढने को लेकर हुई मारपीट

*धक्का मुक्की में सीओ और पुलिसकर्मी भी गिरे

गोंडा।जिले के करनैलगंज में मंगलवार देर शाम ऐतिहासिक रामलीला के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह व पूर्व विधायक स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह के समर्थकों के मध्य विवाद हो गया।मंच पर चढ़ने को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का मुक्की और झड़प में बदल गई।इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की हुई।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताते चलें कि मंगलवार देर शाम लगभग 7.30 बजे रामलीला कमेटी करनैलगंज की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में वर्तमान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और पूर्व भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह को आमंत्रित किया गया था।समारोह के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि पहले विधायक के एक समर्थक ने पूर्व विधायक के पुत्र के बाउंसर को धक्का दे दिया।इसके बाद नाराज बाउंसर ने विधायक के समर्थकों को एक एक कर मंच से नीचे धकेलना शुरू कर दिया।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की और मारपीट होने लगी।विवाद बढने पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी और करनैलगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे।दोनों पक्षों के समर्थकों को शांत कराने के लिए पुलिसकर्मी मंच पर चढ़े,परन्तु इस दौरान उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई।बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी धक्का लगने से नीचे गिरते गिरते बचे।इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामले की सूचना पाकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने दोनों पक्षों के समर्थकों को समझाकर मामला शांत कराया।विवाद के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों नेताओं को उनके घर पहुंचाया।क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि एक ही मंच पर सभी नेता मौजूद थे।इसी दौरान समर्थक मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान एक बाउंसर ने समर्थक को धक्का दे दिया,जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।इस दौरान समर्थकों ने एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज किया।फिलहाल दोनों पक्षों के समर्थकों को समझा दिया गया है और दोनों नेता अपने अपने घर चले गये हैं।
पानी आया और सड़कें भी हुईं दुरूस्त, चेहरे मुस्कुराए
- फरूर्खाबाद के मुडौल ग्राम पंचायत में सड़क मरम्मत कार्य जारी
- स्थानीय नागरिकों ने काम की सराहना की, कहा पानी की दिक्कत नहीं
फर्रुखाबाद,
जल जीवन मिशन लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। पेयजल आपूर्ति के साथ ही सड़कें भी दुरुस्त की जा रही हैं, एक अक्टूबर से दस नवंबर तक चलने वाले विशेष सड़क मरम्मत अभियान के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ठीक करने का काम व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। फर्रुखाबाद के मुडौल ग्राम पंचायत में पहले कभी पेयजल आपूर्ति की दिक्कत थी, लेकिन जल निगम ग्रामीण के विशेष अभियान के बाद पानी की आपूर्ति के साथ ही अब सड़के भी दुरुस्त हो रही हैं।
मुडौल ग्राम पंचायत के निवासी राम कुमार दुबे ने बताया कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए कुछ समय पहले सड़के तोड़ी गई थीं, लेकिन जल निगम द्वारा सड़कों की मरम्मत करा दी गई है, जिससे अब आने जाने में किसी तरह की दिक्कत नही है, पानी भी दोनों समय आ रहा है।
मुडौल ग्राम पंचायत के अर्पित दुबे ने बताया कि अब हमारे घर में दोनों समय पानी आ रहा है, पाइपलाइन बिछाने के लिए जल निगम ग्रामीण द्वारा सड़क को खोदा गया था, लेकिन कुछ ही समय पर अब इसकी मरम्मत करा दी गई है, जिससे अब आने जाने में किसी तरह की परेशानी नही हो रही है। पानी की भी समस्या को दूर कर दिया गया है।
इसी ग्राम पंचायत के राम किशोर ने बताया कि जल निगम ग्रामीण की पाइपलाइन का काम पूरा करने के बाद सड़कों पर आरसीसी का निर्माण भी करवा दिया है, इसलिए आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत नही है, सड़क पुर्नस्थापना का काम बेहतर गुणवत्ता के साथ किया गया है।
मालूम हो कि हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत फर्रुखाबाद जिले में 252320 के सापेक्ष 248551 घरों तक एफएचटीसी (फंक्शनल टैप कनेक्शन) पहुंचाए जा चुके हैं। इस आधार पर जिले में एफएचटीसी का 98.51 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। वहीं लक्षित 1638 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य के एवज में 1604 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। सड़क मरम्मत के लिए जल सारथी एप पर जाकर भी शिकायत की जा सकती है।
इस बावत अधिशासी अभियंता फर्रुखाबाद कासिम हाशमी ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद कुछ जगहों से सड़के टूटी होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, सड़क मरम्मत अभियान के तहत ऐसी सड़कों को विशेष रूप से सही किया जा रहा है। मोबाइल एप पर आने वाली शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

*जल सारथी ऐप पर दर्ज होगी शिकायत*

रोड रेस्टोरेशन अभियान के अंतर्गत जनसामान्य की सुविधा के लिए जल सारथी और जल समाधान ऐप पर विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की स्थिति से संबंधित शिकायत होने पर नागरिक मौके की फोटो एवं वीडियो ऐप पर अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलाव...जल जीवन मिशन के हेल्पलाइन नंबर 18001212164 पर कॉल कर सकते हैं, वहीं आईवीआरएस पर शिकायत दर्ज करने के लिए
आईजीआरआरएस पर लॉगइन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है।