/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz पीईटी-2026 परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूर्ण, 13 परीक्षा केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी होंगे शामिल* lucknow
पीईटी-2026 परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूर्ण, 13 परीक्षा केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी होंगे शामिल*

*25 व 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर को छह पालियों में होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी होंगे सम्मिलित*




रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी तथा सभी छह पालियों में कुल 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
          परीक्षा का आयोजन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।
जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बूनमैक्स कॉन्वेंट स्कूल, गोधना, जंगीगंज  गोपीगंज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, काशीराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल मर्यादपट्टी, पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री इन्द्रबहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज, सेंट थॉमस स्कूल बेदपुर ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री काशीराज महाविद्यालय इण्टर कॉलेज और टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल घोसिया औराई शामिल हैं।
         जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, जनरेटर, विद्युत व्यवस्था एवं भवन की आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
         अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों के आवागमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा के दौरान गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए कोषागार के डबल लॉक में पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की गई है।
01 नवंबर 2026 को परीक्षा समाप्त होने के उपरांत गोपनीय परीक्षा सामग्री को आयोग मुख्यालय तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
       जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा विधायक व पूर्व विधायक के समर्थकों में भिड़ंत,मंच पर चढने को लेकर हुई मारपीट

*धक्का मुक्की में सीओ और पुलिसकर्मी भी गिरे

गोंडा।जिले के करनैलगंज में मंगलवार देर शाम ऐतिहासिक रामलीला के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह व पूर्व विधायक स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह के समर्थकों के मध्य विवाद हो गया।मंच पर चढ़ने को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का मुक्की और झड़प में बदल गई।इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की हुई।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताते चलें कि मंगलवार देर शाम लगभग 7.30 बजे रामलीला कमेटी करनैलगंज की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में वर्तमान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और पूर्व भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह को आमंत्रित किया गया था।समारोह के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि पहले विधायक के एक समर्थक ने पूर्व विधायक के पुत्र के बाउंसर को धक्का दे दिया।इसके बाद नाराज बाउंसर ने विधायक के समर्थकों को एक एक कर मंच से नीचे धकेलना शुरू कर दिया।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की और मारपीट होने लगी।विवाद बढने पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी और करनैलगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे।दोनों पक्षों के समर्थकों को शांत कराने के लिए पुलिसकर्मी मंच पर चढ़े,परन्तु इस दौरान उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई।बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी धक्का लगने से नीचे गिरते गिरते बचे।इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामले की सूचना पाकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने दोनों पक्षों के समर्थकों को समझाकर मामला शांत कराया।विवाद के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों नेताओं को उनके घर पहुंचाया।क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि एक ही मंच पर सभी नेता मौजूद थे।इसी दौरान समर्थक मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान एक बाउंसर ने समर्थक को धक्का दे दिया,जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।इस दौरान समर्थकों ने एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज किया।फिलहाल दोनों पक्षों के समर्थकों को समझा दिया गया है और दोनों नेता अपने अपने घर चले गये हैं।
पानी आया और सड़कें भी हुईं दुरूस्त, चेहरे मुस्कुराए
- फरूर्खाबाद के मुडौल ग्राम पंचायत में सड़क मरम्मत कार्य जारी
- स्थानीय नागरिकों ने काम की सराहना की, कहा पानी की दिक्कत नहीं
फर्रुखाबाद,
जल जीवन मिशन लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। पेयजल आपूर्ति के साथ ही सड़कें भी दुरुस्त की जा रही हैं, एक अक्टूबर से दस नवंबर तक चलने वाले विशेष सड़क मरम्मत अभियान के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ठीक करने का काम व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। फर्रुखाबाद के मुडौल ग्राम पंचायत में पहले कभी पेयजल आपूर्ति की दिक्कत थी, लेकिन जल निगम ग्रामीण के विशेष अभियान के बाद पानी की आपूर्ति के साथ ही अब सड़के भी दुरुस्त हो रही हैं।
मुडौल ग्राम पंचायत के निवासी राम कुमार दुबे ने बताया कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए कुछ समय पहले सड़के तोड़ी गई थीं, लेकिन जल निगम द्वारा सड़कों की मरम्मत करा दी गई है, जिससे अब आने जाने में किसी तरह की दिक्कत नही है, पानी भी दोनों समय आ रहा है।
मुडौल ग्राम पंचायत के अर्पित दुबे ने बताया कि अब हमारे घर में दोनों समय पानी आ रहा है, पाइपलाइन बिछाने के लिए जल निगम ग्रामीण द्वारा सड़क को खोदा गया था, लेकिन कुछ ही समय पर अब इसकी मरम्मत करा दी गई है, जिससे अब आने जाने में किसी तरह की परेशानी नही हो रही है। पानी की भी समस्या को दूर कर दिया गया है।
इसी ग्राम पंचायत के राम किशोर ने बताया कि जल निगम ग्रामीण की पाइपलाइन का काम पूरा करने के बाद सड़कों पर आरसीसी का निर्माण भी करवा दिया है, इसलिए आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत नही है, सड़क पुर्नस्थापना का काम बेहतर गुणवत्ता के साथ किया गया है।
मालूम हो कि हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत फर्रुखाबाद जिले में 252320 के सापेक्ष 248551 घरों तक एफएचटीसी (फंक्शनल टैप कनेक्शन) पहुंचाए जा चुके हैं। इस आधार पर जिले में एफएचटीसी का 98.51 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। वहीं लक्षित 1638 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य के एवज में 1604 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। सड़क मरम्मत के लिए जल सारथी एप पर जाकर भी शिकायत की जा सकती है।
इस बावत अधिशासी अभियंता फर्रुखाबाद कासिम हाशमी ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद कुछ जगहों से सड़के टूटी होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, सड़क मरम्मत अभियान के तहत ऐसी सड़कों को विशेष रूप से सही किया जा रहा है। मोबाइल एप पर आने वाली शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

*जल सारथी ऐप पर दर्ज होगी शिकायत*

रोड रेस्टोरेशन अभियान के अंतर्गत जनसामान्य की सुविधा के लिए जल सारथी और जल समाधान ऐप पर विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की स्थिति से संबंधित शिकायत होने पर नागरिक मौके की फोटो एवं वीडियो ऐप पर अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलाव...जल जीवन मिशन के हेल्पलाइन नंबर 18001212164 पर कॉल कर सकते हैं, वहीं आईवीआरएस पर शिकायत दर्ज करने के लिए
आईजीआरआरएस पर लॉगइन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने किसानों के शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


*हरियाणा के प्रतिष्ठित कृषि एवं डेयरी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर आधुनिक तकनीकों से रूबरू होंगे जनपद के किसान*


*गोण्डा 21 अक्टूबर,2026*।
कृषि विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा योजना) के अंतर्गत जनपद के किसानों को प्रदेश के बाहर शैक्षिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने किसानों के भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 40 से अधिक किसान हरियाणा प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भ्रमण के दौरान किसान भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा), राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा) तथा प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण संस्थान, गुरुकुल कुरुक्षेत्र (हरियाणा) का भ्रमण करेंगे। इन संस्थानों में किसानों को कृषि, फसल उत्पादन, डेयरी विकास तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों, वैज्ञानिक खेती तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे अपने कृषि कार्यों में नवीन तकनीकों का समुचित उपयोग कर सकें। संस्थानों में प्राप्त प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव से किसानों को खेती की उन्नत विधियों को समझने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही डेयरी क्षेत्र से संबंधित जानकारी किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने में भी सहायक हो सकती है।
कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस पहल से किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और वैज्ञानिक अनुसंधान से परिचित होने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर किसान अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा उत्पादन एवं आय में वृद्धि की दिशा में प्रयास कर सकेंगे।

इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि श्री संतोष कुमार द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं भ्रमण पर जाने वाले सभी किसान उपस्थित रहे।
पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा सहित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गोण्डा। आज दिनांक 21.10.2026 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “पुलिस स्मृति दिवस” पुलिस बल के उन वीर जवानों की शहादत को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा पुलिस बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शहीद पुलिस जवानों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री नितेश, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित जनपद के पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अन्यायी अनाचारी रावण का हुआ वध
- *मालवीय नगर की रामलीला*
*गोण्डा*। नगर मुख्यालय पर मालवीय नगर में स्थित रामलीला मैदान में पिछले दस दिनों से चल रही रामलीला में मंगलवार को देर सायं अभिजीत मुहुर्त में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों अन्याय व अनाचार के प्रतीक रावण का वध हुआ। रामलीला के ग्यारहवे दिवस दसहरा मेले का आयोजन खुले मैदान में किया गया था।  नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि इस वर्ष नगरवासियों के सहयोग से रावण का तीस फुट ऊंचा विशालकाय पुतले का निर्माण कराया गया था। रामलीला समिति नगर के प्रमुख संभ्रांत लोगो के सहयोग से जहां नियमित लीला देखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो से ढाई हजार तक पहुंची वहीं इस वर्ष दसहरा लीला में ग्रामीण क्षेत्रों के सांस्कृतिक प्रेमियों की भागीदारी से मेलार्थियों की संख्या पन्द्रह तक पहुंच गयी।
रावण वध के बाद डेढ घंटे तक सड़क पर जबरदस्त जाम रहा। हनुमत लीला मंडल के कलाकारों का  युवा नेता सूरज सिंह ने स्वागत किया।
  लीला के अंतिम चरण में कल बृहस्पतिवार को भरत मिलाप चौक बाजार में भरत मिलाप नवयुवक संघ द्वारा एवं रविवार को राजतिलक का आयोजन किया जाएगा।
    रामलीला के आयोजन मंडल केउक्त मौके पर श्री रामलीला समिति के संरक्षक अरुण कुमार शुक्ला, सभासद रामगोपाल साहू, राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा, रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह अलंकार सिंह, गोपेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
सड़क हादसे में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख की दी आर्थिक सहायता
बलरामपुर । बीती रात तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को  मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उल्लेखनीय है कि बीती रात ग्राम चरनगहिया बेलहा में तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में कुल सात व्यक्ति दुर्घटना के शिकार हुए थे, जिनमें तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। घायल चारों व्यक्तियों का उपचार जिला मेमोरियल चिकित्सालय, बलरामपुर में किया जा रहा है। वहीं, दुर्घटना में मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी संदीप केला द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की गई तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मृतकों के परिजनों को घोषित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार एवं पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान किए जाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: सूबे के खाद्य रसद मंत्री ने Mirzapur  में बताई विभाग सरकार की उपलब्धियां तो कर्मचारियों नेताओं ने उन्हें गिना दी विसंगतियां
* UP के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय पहुंचे विंध्याचल देवी धाम किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय बुधवार को विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी देवी, अष्टभुजा देवी, महाकाली देवी का विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया। पूजनोपरांत उन्होंने अष्टभुजा स्थित गेस्ट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक किया।
समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय ने सरकार और गेहूं धान खरीद नीति की प्रशंसा करते हुए किसानों की उन्नति की बात कही। कहा किसान खुशहाल तो देश खुशहाल होगा। प्रदेश सरकार खरीद नीति को बिचौलियों से मुक्त कराते हुए किसानों को राहत देने का काम कर रहीं है।
सूबे के खाद्य रसद मंत्री ने सरकार और विभाग का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई तो वहीं कर्मचारियों नेताओं ने उनको व्याप्त विसंगतियां की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पत्रक सौंपा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने वर्तमान में धान खरीद, क्रय नीति से लेकर विभिन्न विसंगतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए विसंगतियों के निवारण के लिए सुझाव दिया। जिसपर आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं को निवारित कराने के लिए तथा लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के लिए 23 अक्टूबर 2026 की तिथि घोषित किया गया है।
क्रय नीति सहित विभाग में व्याप्त विसंगतियों के संदर्भ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बताया कि कृषकों के पंजीकरण में अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, फार्मर आईडी जिन कृषकों द्वारा कराए गए हैं उसमें छुटे हुए रकबा को दर्ज़ करने का कोई संशोधन नहीं हो रहा है तथा चकबंदी वाले कृषकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। चावल मिलर्स को जो पूर्व में प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था उसे भी नजर अंदाज कर दिया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त
परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने बताया कि, मजदूर को अंगूठे लगाने, केन्द्र पर कैमरा लगाने सहित अनेकानेक समस्याओं को इस वर्ष शासनादेश में उल्लेख किया गया है, जबकि इस वर्ष विधानसभा चुनाव सन्निकट है बावजूद इसके इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आरोप लगाया कि मुख्यालय में बैठे अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को अत्यधिक वित्तीय राशि अपव्यय हो रहा है। 
कर्मचारी नेताओं ने खाद्य रसद मंत्री को बताया कि क्रय केंद्र पर कम से कम पांच हजार कुंतल के गोदाम, कार्यालय की आवश्यकता है उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। उपरोक्त विसंगतियों को दूर करने के मंत्री को सुझाव दिया गया। जिसपर
खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि उनकी विभिन्न समस्याओं और विभाग से जुड़े विसंगतियां को दूर किया जाएगा।
इस दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल संभाग मीरजापुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर एवं खाद्य रसद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री सतीश चन्द्र मिश्र, रोहित सिंह, अमित शर्मा धुवपाल सिंह, प्रीतिका दूबे, प्रियंका पाठक, श्वेता पांडेय, जे पी यादव इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
गरीबों के संजीवनी बने डॉ एस.पी. विश्वकर्मा
जौनपुर। जनपद के रामदयाल गंज बाजार में स्थित डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल गरीबों के लिए संजीवनी बनी हुई है। उक्त जानकारी मिलने पर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप डॉ एस.पी.विश्वकर्मा से मिलने डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल पहुंचे। जहां डॉ विश्वकर्मा ने दीप का सम्मान किया।दीप से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर डॉ साहब से घंटों वार्तालाप हुई। उक्त हास्पीटल में असहाय,गरीब लोगों की जांच और बीमारी में चलने वाली औषधियां रियायती मूल्यों/विशेष छूट पर प्रदान की जाती है। फिजियोथैरेपी की सुविधा सभी के लिए मुफ्त रखी गई है तथा महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उच्च कोटि की सफलता पूर्वक की जाती है। यहां ख़ून की जांच सुविधा के साथ नार्मल एवं सीजेरियन डिलीवरी आधुनिक सुविधानुसार किया जाता है।डॉ साहब के पास जौनपुर के सम्मानित गीतकार के आर स्नेही अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु जाकर बैठे थे उनसे भी बातचीत हुई। स्नेही ने बताया कि डॉ विश्वकर्मा गरीबों के लिए संजीवनी समान तो हैं ही पर सरल स्वभाव के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के अथाह सागर भी हैं।
दलेर मेहंदी की उत्तराखंड मे फॉर्मेंस अति निंदनीय है-सरदार पतविन्दर सिंह

प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के साथ 19 अक्टूबर को बड़ा विवाद होने की निंदा करते हुए सुविख्यात समाज सेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा है कि दलेर मेहंदी उत्तराखंड में एक पर फॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिर  हैं जो अति निंदनीय है।
सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा है कि दलेर मेहंदी को ऐसी पर फॉर्मेंस देने से बचना चाहिए।