जिलाधिकारी ने किसानों के शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
![]()
*हरियाणा के प्रतिष्ठित कृषि एवं डेयरी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर आधुनिक तकनीकों से रूबरू होंगे जनपद के किसान*
*गोण्डा 21 अक्टूबर,2026*।
कृषि विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा योजना) के अंतर्गत जनपद के किसानों को प्रदेश के बाहर शैक्षिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने किसानों के भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 40 से अधिक किसान हरियाणा प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भ्रमण के दौरान किसान भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा), राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा) तथा प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण संस्थान, गुरुकुल कुरुक्षेत्र (हरियाणा) का भ्रमण करेंगे। इन संस्थानों में किसानों को कृषि, फसल उत्पादन, डेयरी विकास तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों, वैज्ञानिक खेती तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे अपने कृषि कार्यों में नवीन तकनीकों का समुचित उपयोग कर सकें। संस्थानों में प्राप्त प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव से किसानों को खेती की उन्नत विधियों को समझने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही डेयरी क्षेत्र से संबंधित जानकारी किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने में भी सहायक हो सकती है।
कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस पहल से किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और वैज्ञानिक अनुसंधान से परिचित होने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर किसान अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा उत्पादन एवं आय में वृद्धि की दिशा में प्रयास कर सकेंगे।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि श्री संतोष कुमार द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं भ्रमण पर जाने वाले सभी किसान उपस्थित रहे।![]()
![]()


- *मालवीय नगर की रामलीला*
बलरामपुर । बीती रात तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
* UP के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय पहुंचे विंध्याचल देवी धाम किया दर्शन-पूजन
जौनपुर। जनपद के रामदयाल गंज बाजार में स्थित डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल गरीबों के लिए संजीवनी बनी हुई है। उक्त जानकारी मिलने पर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप डॉ एस.पी.विश्वकर्मा से मिलने डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल पहुंचे। जहां डॉ विश्वकर्मा ने दीप का सम्मान किया।दीप से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर डॉ साहब से घंटों वार्तालाप हुई। उक्त हास्पीटल में असहाय,गरीब लोगों की जांच और बीमारी में चलने वाली औषधियां रियायती मूल्यों/विशेष छूट पर प्रदान की जाती है। फिजियोथैरेपी की सुविधा सभी के लिए मुफ्त रखी गई है तथा महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उच्च कोटि की सफलता पूर्वक की जाती है। यहां ख़ून की जांच सुविधा के साथ नार्मल एवं सीजेरियन डिलीवरी आधुनिक सुविधानुसार किया जाता है।डॉ साहब के पास जौनपुर के सम्मानित गीतकार के आर स्नेही अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु जाकर बैठे थे उनसे भी बातचीत हुई। स्नेही ने बताया कि डॉ विश्वकर्मा गरीबों के लिए संजीवनी समान तो हैं ही पर सरल स्वभाव के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के अथाह सागर भी हैं।
प्रयागराज
Oct 21 2026, 19:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k