पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा सहित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
![]()
गोण्डा। आज दिनांक 21.10.2026 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “पुलिस स्मृति दिवस” पुलिस बल के उन वीर जवानों की शहादत को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा पुलिस बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शहीद पुलिस जवानों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री नितेश, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित जनपद के पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()


- *मालवीय नगर की रामलीला*
बलरामपुर । बीती रात तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
* UP के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय पहुंचे विंध्याचल देवी धाम किया दर्शन-पूजन
जौनपुर। जनपद के रामदयाल गंज बाजार में स्थित डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल गरीबों के लिए संजीवनी बनी हुई है। उक्त जानकारी मिलने पर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप डॉ एस.पी.विश्वकर्मा से मिलने डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल पहुंचे। जहां डॉ विश्वकर्मा ने दीप का सम्मान किया।दीप से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर डॉ साहब से घंटों वार्तालाप हुई। उक्त हास्पीटल में असहाय,गरीब लोगों की जांच और बीमारी में चलने वाली औषधियां रियायती मूल्यों/विशेष छूट पर प्रदान की जाती है। फिजियोथैरेपी की सुविधा सभी के लिए मुफ्त रखी गई है तथा महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उच्च कोटि की सफलता पूर्वक की जाती है। यहां ख़ून की जांच सुविधा के साथ नार्मल एवं सीजेरियन डिलीवरी आधुनिक सुविधानुसार किया जाता है।डॉ साहब के पास जौनपुर के सम्मानित गीतकार के आर स्नेही अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु जाकर बैठे थे उनसे भी बातचीत हुई। स्नेही ने बताया कि डॉ विश्वकर्मा गरीबों के लिए संजीवनी समान तो हैं ही पर सरल स्वभाव के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के अथाह सागर भी हैं।
प्रयागराज
माँ भगवती की विदाई बनी ऐतिहासिक पल, श्रद्धालुओं को मिली बेहतर व्यवस्था; एके शर्मा के प्रयासों की चर्चा
Oct 21 2026, 19:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1