/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा सहित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि lucknow
पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा सहित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गोण्डा। आज दिनांक 21.10.2026 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “पुलिस स्मृति दिवस” पुलिस बल के उन वीर जवानों की शहादत को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा पुलिस बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शहीद पुलिस जवानों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री नितेश, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित जनपद के पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अन्यायी अनाचारी रावण का हुआ वध
- *मालवीय नगर की रामलीला*
*गोण्डा*। नगर मुख्यालय पर मालवीय नगर में स्थित रामलीला मैदान में पिछले दस दिनों से चल रही रामलीला में मंगलवार को देर सायं अभिजीत मुहुर्त में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों अन्याय व अनाचार के प्रतीक रावण का वध हुआ। रामलीला के ग्यारहवे दिवस दसहरा मेले का आयोजन खुले मैदान में किया गया था।  नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि इस वर्ष नगरवासियों के सहयोग से रावण का तीस फुट ऊंचा विशालकाय पुतले का निर्माण कराया गया था। रामलीला समिति नगर के प्रमुख संभ्रांत लोगो के सहयोग से जहां नियमित लीला देखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो से ढाई हजार तक पहुंची वहीं इस वर्ष दसहरा लीला में ग्रामीण क्षेत्रों के सांस्कृतिक प्रेमियों की भागीदारी से मेलार्थियों की संख्या पन्द्रह तक पहुंच गयी।
रावण वध के बाद डेढ घंटे तक सड़क पर जबरदस्त जाम रहा। हनुमत लीला मंडल के कलाकारों का  युवा नेता सूरज सिंह ने स्वागत किया।
  लीला के अंतिम चरण में कल बृहस्पतिवार को भरत मिलाप चौक बाजार में भरत मिलाप नवयुवक संघ द्वारा एवं रविवार को राजतिलक का आयोजन किया जाएगा।
    रामलीला के आयोजन मंडल केउक्त मौके पर श्री रामलीला समिति के संरक्षक अरुण कुमार शुक्ला, सभासद रामगोपाल साहू, राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा, रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह अलंकार सिंह, गोपेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
सड़क हादसे में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख की दी आर्थिक सहायता
बलरामपुर । बीती रात तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को  मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उल्लेखनीय है कि बीती रात ग्राम चरनगहिया बेलहा में तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में कुल सात व्यक्ति दुर्घटना के शिकार हुए थे, जिनमें तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। घायल चारों व्यक्तियों का उपचार जिला मेमोरियल चिकित्सालय, बलरामपुर में किया जा रहा है। वहीं, दुर्घटना में मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी संदीप केला द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की गई तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मृतकों के परिजनों को घोषित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार एवं पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान किए जाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: सूबे के खाद्य रसद मंत्री ने Mirzapur  में बताई विभाग सरकार की उपलब्धियां तो कर्मचारियों नेताओं ने उन्हें गिना दी विसंगतियां
* UP के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय पहुंचे विंध्याचल देवी धाम किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय बुधवार को विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी देवी, अष्टभुजा देवी, महाकाली देवी का विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया। पूजनोपरांत उन्होंने अष्टभुजा स्थित गेस्ट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक किया।
समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय ने सरकार और गेहूं धान खरीद नीति की प्रशंसा करते हुए किसानों की उन्नति की बात कही। कहा किसान खुशहाल तो देश खुशहाल होगा। प्रदेश सरकार खरीद नीति को बिचौलियों से मुक्त कराते हुए किसानों को राहत देने का काम कर रहीं है।
सूबे के खाद्य रसद मंत्री ने सरकार और विभाग का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई तो वहीं कर्मचारियों नेताओं ने उनको व्याप्त विसंगतियां की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पत्रक सौंपा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने वर्तमान में धान खरीद, क्रय नीति से लेकर विभिन्न विसंगतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए विसंगतियों के निवारण के लिए सुझाव दिया। जिसपर आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं को निवारित कराने के लिए तथा लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के लिए 23 अक्टूबर 2026 की तिथि घोषित किया गया है।
क्रय नीति सहित विभाग में व्याप्त विसंगतियों के संदर्भ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बताया कि कृषकों के पंजीकरण में अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, फार्मर आईडी जिन कृषकों द्वारा कराए गए हैं उसमें छुटे हुए रकबा को दर्ज़ करने का कोई संशोधन नहीं हो रहा है तथा चकबंदी वाले कृषकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। चावल मिलर्स को जो पूर्व में प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था उसे भी नजर अंदाज कर दिया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त
परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने बताया कि, मजदूर को अंगूठे लगाने, केन्द्र पर कैमरा लगाने सहित अनेकानेक समस्याओं को इस वर्ष शासनादेश में उल्लेख किया गया है, जबकि इस वर्ष विधानसभा चुनाव सन्निकट है बावजूद इसके इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आरोप लगाया कि मुख्यालय में बैठे अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को अत्यधिक वित्तीय राशि अपव्यय हो रहा है। 
कर्मचारी नेताओं ने खाद्य रसद मंत्री को बताया कि क्रय केंद्र पर कम से कम पांच हजार कुंतल के गोदाम, कार्यालय की आवश्यकता है उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। उपरोक्त विसंगतियों को दूर करने के मंत्री को सुझाव दिया गया। जिसपर
खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि उनकी विभिन्न समस्याओं और विभाग से जुड़े विसंगतियां को दूर किया जाएगा।
इस दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल संभाग मीरजापुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर एवं खाद्य रसद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री सतीश चन्द्र मिश्र, रोहित सिंह, अमित शर्मा धुवपाल सिंह, प्रीतिका दूबे, प्रियंका पाठक, श्वेता पांडेय, जे पी यादव इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
गरीबों के संजीवनी बने डॉ एस.पी. विश्वकर्मा
जौनपुर। जनपद के रामदयाल गंज बाजार में स्थित डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल गरीबों के लिए संजीवनी बनी हुई है। उक्त जानकारी मिलने पर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप डॉ एस.पी.विश्वकर्मा से मिलने डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल पहुंचे। जहां डॉ विश्वकर्मा ने दीप का सम्मान किया।दीप से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर डॉ साहब से घंटों वार्तालाप हुई। उक्त हास्पीटल में असहाय,गरीब लोगों की जांच और बीमारी में चलने वाली औषधियां रियायती मूल्यों/विशेष छूट पर प्रदान की जाती है। फिजियोथैरेपी की सुविधा सभी के लिए मुफ्त रखी गई है तथा महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उच्च कोटि की सफलता पूर्वक की जाती है। यहां ख़ून की जांच सुविधा के साथ नार्मल एवं सीजेरियन डिलीवरी आधुनिक सुविधानुसार किया जाता है।डॉ साहब के पास जौनपुर के सम्मानित गीतकार के आर स्नेही अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु जाकर बैठे थे उनसे भी बातचीत हुई। स्नेही ने बताया कि डॉ विश्वकर्मा गरीबों के लिए संजीवनी समान तो हैं ही पर सरल स्वभाव के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के अथाह सागर भी हैं।
दलेर मेहंदी की उत्तराखंड मे फॉर्मेंस अति निंदनीय है-सरदार पतविन्दर सिंह

प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के साथ 19 अक्टूबर को बड़ा विवाद होने की निंदा करते हुए सुविख्यात समाज सेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा है कि दलेर मेहंदी उत्तराखंड में एक पर फॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिर  हैं जो अति निंदनीय है।
सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा है कि दलेर मेहंदी को ऐसी पर फॉर्मेंस देने से बचना चाहिए।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने  जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बेगम बाग स्थित जिला कार्यालय पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

पंडित जी श्री नंदलाल शर्मा जी ने सभी शस्त्रों का वैदिक विधि विधान से पूजन किया l प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान ,मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेश राघव, अजीत पाल सिंह राठौर, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, राजेश राघव,संजय सोलंकी, प्रद्युम्न सेंगर, प्रज्वल सोलंकी,  महानगर युवा जिला अध्यक्ष  कुशवेन्दर  प्रताप सिंह,  जिला अध्यक्ष वीरांगना पूजा सेंगर,  महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन, नरसिंह पाल सिंह, श्रुति राठौर, दुर्गेश सोलंकी, स्वाति सोलंकी, गिरीश सिंह  उपस्थित रहे l
बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी के शताब्दी वर्ष में पूर्णाहुति हवन के साथ पूजा संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी के ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति हवन संपन्न होने पर श्रद्धा और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुई। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ अर्पित कर माँ भगवती से सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्रीधर जैन, चौधरी गयंत जयंत जोशी
राजेश मलिक टीपी मिश्रा, राजू द्विवेदी अंकित सिंह  राजन यादव लालू मित्तल, शशांक मित्तल जयादीप गांगुली। सोना चटर्जी
जयदीप मुखर्जी एवं
युवा कमेटी के समस्त पदाधिकारी महिला मंडल कि समस्त मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।इस अवसर पर बारवारी के मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि पूर्णाहुति हवन संपन्न होने के पश्चात कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नवमी  के पावन अवसर पर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष इस भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु  नवमी भोग प्रसाद ग्रहण कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। और अगले वर्ष पुनः  दुर्गा मां से आने की प्रार्थना करते हैं।
उन्होंने कहा कि बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी का शताब्दी वर्ष सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह ऐतिहासिक अवसर हमारी धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण का प्रतीक है। माँ दुर्गा की कृपा से यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ सकुशल संपन्न हुआ।पूर्णाहुति हवन और विशाल भंडारे के माध्यम से भक्तों ने माँ जगदम्बा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की तथा सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
मऊ के विसर्जन घाट पर ऐतिहासिक व्यवस्था, पहली बार आराम से बैठकर माँ भगवती के भव्य विसर्जन के दर्शन कर रहे श्रद्धालु
माँ भगवती की विदाई बनी ऐतिहासिक पल, श्रद्धालुओं को मिली बेहतर व्यवस्था; एके शर्मा के प्रयासों की चर्चा

मऊ। माँ भगवती की विदाई के पावन अवसर पर मऊ नगर के विसर्जन घाट पर इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।

पहली बार श्रद्धालु आराम से बैठकर माँ भगवती की भव्य विसर्जन यात्रा के दर्शन कर रहे हैं। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के बीच माता रानी की विदाई का यह दृश्य लोगों के लिए यादगार बन गया है।

नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना करने के बाद अब भक्त नम आँखों से माता रानी को विदाई दे रहे हैं। इस दौरान घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

श्रद्धालु आराम से बैठकर विसर्जन का नजारा देख पा रहे हैं, जिससे भक्तों में खुशी का माहौल है।

मऊ नगर के इतिहास में इस दिन को एक ऐतिहासिक पल के रूप में याद किया जा सकता है। बेहतर व्यवस्था के बीच माँ भगवती के भव्य विसर्जन का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष अनुभव बन गया है।

इस व्यवस्था को लेकर एके शर्मा के नाम का भी उल्लेख किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलना निश्चित रूप से उत्साहजनक है।

माँ भगवती के सभी भक्तों को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय माता दी!

अगले बरस फिर आना माँ!
मऊ में मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा, डीएम ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित रामघाट और मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नदी में मजबूत बैरिकेडिंग की स्थिति देखी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
डीएम ने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी आकस्मिक घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी इंतजामों में कोई लापरवाही न हो। उन्होंने मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान दोहरीघाट में एसडीएम घोसी व अधिशासी अधिकारी दोहरीघाट तथा अतरारी घाट पर एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।