सड़क हादसे में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख की दी आर्थिक सहायता
बलरामपुर । बीती रात तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उल्लेखनीय है कि बीती रात ग्राम चरनगहिया बेलहा में तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में कुल सात व्यक्ति दुर्घटना के शिकार हुए थे, जिनमें तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। घायल चारों व्यक्तियों का उपचार जिला मेमोरियल चिकित्सालय, बलरामपुर में किया जा रहा है। वहीं, दुर्घटना में मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी संदीप केला द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की गई तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मृतकों के परिजनों को घोषित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार एवं पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान किए जाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।![]()

बलरामपुर । बीती रात तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

* UP के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय पहुंचे विंध्याचल देवी धाम किया दर्शन-पूजन
जौनपुर। जनपद के रामदयाल गंज बाजार में स्थित डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल गरीबों के लिए संजीवनी बनी हुई है। उक्त जानकारी मिलने पर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप डॉ एस.पी.विश्वकर्मा से मिलने डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल पहुंचे। जहां डॉ विश्वकर्मा ने दीप का सम्मान किया।दीप से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर डॉ साहब से घंटों वार्तालाप हुई। उक्त हास्पीटल में असहाय,गरीब लोगों की जांच और बीमारी में चलने वाली औषधियां रियायती मूल्यों/विशेष छूट पर प्रदान की जाती है। फिजियोथैरेपी की सुविधा सभी के लिए मुफ्त रखी गई है तथा महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उच्च कोटि की सफलता पूर्वक की जाती है। यहां ख़ून की जांच सुविधा के साथ नार्मल एवं सीजेरियन डिलीवरी आधुनिक सुविधानुसार किया जाता है।डॉ साहब के पास जौनपुर के सम्मानित गीतकार के आर स्नेही अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु जाकर बैठे थे उनसे भी बातचीत हुई। स्नेही ने बताया कि डॉ विश्वकर्मा गरीबों के लिए संजीवनी समान तो हैं ही पर सरल स्वभाव के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के अथाह सागर भी हैं।
प्रयागराज
माँ भगवती की विदाई बनी ऐतिहासिक पल, श्रद्धालुओं को मिली बेहतर व्यवस्था; एके शर्मा के प्रयासों की चर्चा
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित रामघाट और मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।
Oct 21 2026, 19:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k