उत्तर प्रदेश: सूबे के खाद्य रसद मंत्री ने Mirzapur में बताई विभाग सरकार की उपलब्धियां तो कर्मचारियों नेताओं ने उन्हें गिना दी विसंगतियां
* UP के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय पहुंचे विंध्याचल देवी धाम किया दर्शन-पूजन
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय बुधवार को विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी देवी, अष्टभुजा देवी, महाकाली देवी का विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया। पूजनोपरांत उन्होंने अष्टभुजा स्थित गेस्ट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक किया।
समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय ने सरकार और गेहूं धान खरीद नीति की प्रशंसा करते हुए किसानों की उन्नति की बात कही। कहा किसान खुशहाल तो देश खुशहाल होगा। प्रदेश सरकार खरीद नीति को बिचौलियों से मुक्त कराते हुए किसानों को राहत देने का काम कर रहीं है।
सूबे के खाद्य रसद मंत्री ने सरकार और विभाग का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई तो वहीं कर्मचारियों नेताओं ने उनको व्याप्त विसंगतियां की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पत्रक सौंपा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने वर्तमान में धान खरीद, क्रय नीति से लेकर विभिन्न विसंगतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए विसंगतियों के निवारण के लिए सुझाव दिया। जिसपर आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं को निवारित कराने के लिए तथा लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के लिए 23 अक्टूबर 2026 की तिथि घोषित किया गया है।
क्रय नीति सहित विभाग में व्याप्त विसंगतियों के संदर्भ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बताया कि कृषकों के पंजीकरण में अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, फार्मर आईडी जिन कृषकों द्वारा कराए गए हैं उसमें छुटे हुए रकबा को दर्ज़ करने का कोई संशोधन नहीं हो रहा है तथा चकबंदी वाले कृषकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। चावल मिलर्स को जो पूर्व में प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था उसे भी नजर अंदाज कर दिया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त
परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने बताया कि, मजदूर को अंगूठे लगाने, केन्द्र पर कैमरा लगाने सहित अनेकानेक समस्याओं को इस वर्ष शासनादेश में उल्लेख किया गया है, जबकि इस वर्ष विधानसभा चुनाव सन्निकट है बावजूद इसके इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आरोप लगाया कि मुख्यालय में बैठे अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को अत्यधिक वित्तीय राशि अपव्यय हो रहा है।
कर्मचारी नेताओं ने खाद्य रसद मंत्री को बताया कि क्रय केंद्र पर कम से कम पांच हजार कुंतल के गोदाम, कार्यालय की आवश्यकता है उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। उपरोक्त विसंगतियों को दूर करने के मंत्री को सुझाव दिया गया। जिसपर
खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि उनकी विभिन्न समस्याओं और विभाग से जुड़े विसंगतियां को दूर किया जाएगा।
इस दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल संभाग मीरजापुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर एवं खाद्य रसद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री सतीश चन्द्र मिश्र, रोहित सिंह, अमित शर्मा धुवपाल सिंह, प्रीतिका दूबे, प्रियंका पाठक, श्वेता पांडेय, जे पी यादव इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।![]()

* UP के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय पहुंचे विंध्याचल देवी धाम किया दर्शन-पूजन

जौनपुर। जनपद के रामदयाल गंज बाजार में स्थित डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल गरीबों के लिए संजीवनी बनी हुई है। उक्त जानकारी मिलने पर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप डॉ एस.पी.विश्वकर्मा से मिलने डॉ विश्वकर्मा हास्पिटल पहुंचे। जहां डॉ विश्वकर्मा ने दीप का सम्मान किया।दीप से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर डॉ साहब से घंटों वार्तालाप हुई। उक्त हास्पीटल में असहाय,गरीब लोगों की जांच और बीमारी में चलने वाली औषधियां रियायती मूल्यों/विशेष छूट पर प्रदान की जाती है। फिजियोथैरेपी की सुविधा सभी के लिए मुफ्त रखी गई है तथा महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उच्च कोटि की सफलता पूर्वक की जाती है। यहां ख़ून की जांच सुविधा के साथ नार्मल एवं सीजेरियन डिलीवरी आधुनिक सुविधानुसार किया जाता है।डॉ साहब के पास जौनपुर के सम्मानित गीतकार के आर स्नेही अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु जाकर बैठे थे उनसे भी बातचीत हुई। स्नेही ने बताया कि डॉ विश्वकर्मा गरीबों के लिए संजीवनी समान तो हैं ही पर सरल स्वभाव के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के अथाह सागर भी हैं।
प्रयागराज
माँ भगवती की विदाई बनी ऐतिहासिक पल, श्रद्धालुओं को मिली बेहतर व्यवस्था; एके शर्मा के प्रयासों की चर्चा
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित रामघाट और मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार शाम बनियापार मेला स्थल पर विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
Oct 21 2026, 19:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k