गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा
अमृतपुर, फर्रुखाबाद ।कस्बा अमृतपुर के फखरपुर रोड स्थित पछाये मोहल्ले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दशहरा के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा को प्राचीन ठाकुरद्वारा ले गए, जहां आचार्य घनश्याम पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद प्रतिमा को वापस पंडाल में लाया गया और ट्रैक्टर पर विराजमान कर अमृतपुर कस्बे के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।शोभायात्रा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को बलीपट्टी रानीगांव स्थित गंगा घाट ले जाया गया। यहां दूध, दही, चीनी, पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराने के बाद विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने मां से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा के दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक कल्लू सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की निगरानी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह राठौर उर्फ भद्दू भैया, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह गहलवार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन में ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह, श्यामवीर सिंह, अरुण कुमार, कौशलेंद्र सिंह, शिवम सिंह, मंगल सिंह, प्रवल सोमवंशी और अमर सोमवंशी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
Oct 21 2026, 18:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1